जालंधरः चलती ट्रेन से गिरा व्यक्ति, एम्बुलेंस न मिलने पर बाइक पर ले गए लोग

जालंधर, ENS: फिल्लौर में चलती ट्रेन से व्यक्ति के गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन से करीब 50 वर्ष के व्यक्ति नीचे गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना फिल्लौर के संतोखपुरा मोहल्ले के पास हुई। जानकारी के अनुसार जब उक्त व्यक्ति नीचे गिरा तो, उसे सबसे पहले एक बच्चे ने देखा। बच्चा चिल्लाया तो मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और मामले की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी गई। पुलिस के मुताबिक पीड़ित फिल्लौर से लोहिया खास जा रही ट्रेन से नीचे गिरा है।

जिसके पास से लोकल टिकट बरामद हुआ है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि व्यक्ति गिरने के बाद काफी दूर तक घसीटता हुए चला गया।  बताया जा रहा है कि कि जख्मी हुए व्यक्ति को एम्बुलेंस न मिलने के चलते लोगों ने बाइक पर ही अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए देर रात सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद से ही व्यक्ति बेसुध है। वहीं, डॉक्टर ने व्यक्ति को अनफिट बताया है। जिसकी हालत अभी तक गंभीर बनी हुई है। घटना की जांच के लिए जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने जख्मी व्यक्ति का फोटो सर्कुलेट कर दिया है। जिससे व्यक्ति की पहचान हो सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *