Blog

  • जालंधरः पड़ोसी के घर से मिला चोरी का सामान, ऐसे सुलझी गुत्थी, देखें वीडियो

    जालंधरः पड़ोसी के घर से मिला चोरी का सामान, ऐसे सुलझी गुत्थी, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में काला संघा रोड़ पर स्थित न्यू गीता कालोनी में चोरी का मामला को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया गया है। आज सुबह चोरी की वारदात के बाद मोहल्ला निवासियों ने एनआरआई के भाई को सूचना दी थी कि उनके घर के दरवाजे टूटे हुए है और पानी बाहर आ रहा है। जिसके बाद जिला कपूरथला के रहने वाले हरदीप अपने विदेश में रहते भाई शिव के घर की जांच के लिए आए तो देखा वहां से चोर एसी, फ्रिज, होम थियेटर, गैस सिलेंडर सहित अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए।

    इस दौरान उन्होंने मोहल्ला निवासी और पुलिस की मदद से लोगों के घरों में जांच करनी शुरू की तो उनके घर से कुछ कदम दूरी पर स्थित एक घर से चोरी का सारा सामान उन्हें मिल गया। मामले की जानकारी देते हुए हरदीप ने बताया कि तीन चार घरों में अभियान चलाने दौरान ही उन्हें चोरी का सामान मिल गया। हरदीप ने बताया 4 घर छोड़कर एक घर में सर्च अभियान के लिए गए तो उस घर में औरत काफी घबराई हुई थी।

    जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां से सामान बरामद हुआ। हरदीप ने बताया कि  औरत ने कबूल किया है कि काफी सामान उनके पति ने दो साथियों के साथ मिलकर चुराया था। जिनमें से काफी सामान उन्हें मिल गया है। लेकिन अभी भी बाकी के सामान की बरामदगी के पूछताछ की जा रही है। 

  • Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में बाघा को आधा पागल करने के बाद वापिस आ रही है बावरी

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में बाघा को आधा पागल करने के बाद वापिस आ रही है बावरी

    मुंहई: सीरियल Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में बाघा को आधा पागल कर देने के बाद आख़िरकार बाघा को अपनी बावरी नए रूप में मिलने जा रही है। असित कुमार मोदी ने हमेशा कहा है कि दर्शक ही मेरे बॉस है । अपने इस अलिखित नियम के अनुरुप वह बावरी के तोर पर नवीना वाडेकर को तारक मेहता का उल्टा चश्मा  में लाने का दावा कर रहे हैं ।  

    अपनी इस नई बावरी के बारे में बताते हुए इस शो के निर्माता और क्रिएटर असित कुमार मोदी  ने कहा, “मैं इस किरदार के लिए किसी नए और भोले भाले चेहरे वाली क्लाकारा को लाना चाहता था । हम भाग्यशाली हैं कि हमे वैसी ही बावरी मिल गई। वह शो के प्रति पूरी तरह से समर्पित व प्रतिबद्ध है। हमारा शो दर्शकों का प्रिय शो है और हमे उनकी आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपनी बावरी नवीना वाडेकर को अपना पूरा स्नेह और सहयोग देंगे। वह अपने इस किरदार के लिए  बहुत उत्साहित है और Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah  शो की गरिमा को अच्छी तरह समझती है। इस किरदार के लिए टेलेंट का ऑडिशन कर और फिर इनका चीन किया। मैं अपने दर्शकों से विनती करता हूं कि वे अपनी बावरी को ढेर सारा स्नेह और आशीर्वाद दें।”

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के चलते हुए ट्रैक में बावरी अपने शहर से वापिस लौट आई है और वह बाघा से बागीचे में मिलने के लिए कहती है।  पर बाद में बावरी उसको संदेश भेज देती है कि वह इस रिश्ते को तोड़ना चाहती है। तब से ना केवल बाघा और नट्टू काका बल्कि पूरी गोकुलधाम सोसायटी चिंतित है। सभी बावरी के इस व्यवहार का कारण जानना चाहते हैं। अब सभी को अपने अपने प्रश्नों का उत्तर मिलेगा। 

    इंतजार करिए। नीला टेलीफिल्म ऐसे बहुत सारे सरप्राइज़ अपने दर्शकों के लिए जल्दी लाने वाले हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम में से एक है जो पहले 2008 में प्रसारित हुआ था और अब 3600 से अधिक एपिसोड के साथ अपने 15 वें वर्ष में है। अपने प्रमुख शो के अलावा, नीला फिल्म प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड इस शो को यूट्यूब पर मराठी में  ‘गुकुलधामची दुनियादारी’ और तेलुगू में ‘तारक मामा अयो रामा’ को स्ट्रीम करता है।

  • पंजाब: CM मान का कच्चे कर्मचारियों को लोहड़ी पर बड़ा तोहफा

    पंजाब: CM मान का कच्चे कर्मचारियों को लोहड़ी पर बड़ा तोहफा

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोहड़ी के अवसर पर कच्चे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मामले की जानकारी ट्विट के जरिए देते हुए सीएम मान ने कहा कि आज लोहड़ी के त्यौहार पर मैं आप लोगों के साथ एक खुशखबरी सांझी करने जा रहा हूं। हमारी सरकार लगातार लोगों के हित में फैसले ले रही है। इसी कड़ी में 6 हजार से अधिक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का रास्ता साफ हो गया है। जल्दी ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

  • ICICI बैंक में मैनेजर ने की 4 करोड़ की धोखाधड़ी, जाने मामला

    ICICI बैंक में मैनेजर ने की 4 करोड़ की धोखाधड़ी, जाने मामला

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित आईसीआईसीआई बैंक की कसुम्पटी ब्रांच में लगभग 4 करोड़ का घोटाला सामने आया है। ग्राहकों के म्यूचुअल फंड के पैसों को वहां के ब्रांच मैनेजर ने अपने अकाउंट में डाल दिया। शिमला पुलिस ने बैंक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। धोखाधड़ी की शिकायत ग्राहक ने ही माल रोड स्थित ICICI बैंक की मुख्य ब्रांच में दी थी।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिमला के माल रोड स्थित ICICI के हेड ऑफिस के मैनेजर सुमित डोगरा ने पुलिस को शिकायत दी है कि अरविंद कुमार नामक व्यक्ति उनकी कसुम्पटी ब्रांच का मैनेजर है। उसने बैंक के एक ग्राहक के म्यूचुअल फंड की राशि को बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर करने के बजाए अपने अकाउंट में डाल दिया। रिकॉर्ड देखा गया तो उसमें म्यूचुअल फंड के पैसों से जुड़ा रिकॉर्ड नहीं था।

  • पंजाबः हमलावारों ने तेजधार हथियारों से जीजा-साले पर किया हमला, मामला दर्ज

    पंजाबः हमलावारों ने तेजधार हथियारों से जीजा-साले पर किया हमला, मामला दर्ज

    लुधियानाः शहर के हबोवाल थाना अंतर्गत मल्ली पेट्रोल पंप के पास पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद युवकों ने जीजा और साले पर हमला कर दिया। उक्त मामले में हैबोवाल थाना पुलिस ने चंद्र नगर निवासी राहुल कनौजिया के बयान पर हैबोवाल निवासी कृष्ण कुमार व उसके 4 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में राहुल कनौजिया ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने साले गौरव कुमार के साथ सब्जी मंडी के पास मल्ली पेट्रोल पंप पर पैदल जा रहा था।

    इसी दौरान आरोपी कृष्ण कुमार ने पुरानी रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जब उसका जीजा राहुल जान बचाने के लिए चिल्लाने लगा तो राहगीरों को इकट्ठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस हमले में घायल राहुल को दयानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार हरदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • मौसम विभाग ने दी चेतावनी, पंजाब समेत इन राज्यों में बढ़ेगा ठंड का कहर

    मौसम विभाग ने दी चेतावनी, पंजाब समेत इन राज्यों में बढ़ेगा ठंड का कहर

    चंडीगढ़ः उत्तर भारत में ठंड से बेहाल लोगों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इस बार कोहरे और शीत लहर का दौर 19 जनवरी तक रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 जनवरी के बीच तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा में शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 से 16 जनवरी के बीच पारा 5 डिग्री तक गिर सकता है।

    मौसम विभाग के भविष्यवाणी की है कि पश्चिमी विक्षोभ जारी है, जिससे मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। जिससे पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सटे इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

    विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और इससे सटे मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। साथ ही पूर्व के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, गुजरात में 15 तारीख तक तापमान 3-6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा।

  • रेपिडो टैक्सी सर्विस को बड़ा झटका, सभी सेवाएं होंगी बंद

    रेपिडो टैक्सी सर्विस को बड़ा झटका, सभी सेवाएं होंगी बंद

    नई दिल्ली : रेपिडो टैक्सी सर्विस कंपनी को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका दिया है। हाई कोर्ट ने पुणे में कंपनी को अपनी सभी सेवाएं तत्काल रोकने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा बाइक टैक्सी के साथ ही कंपनी के रिक्शा, डिलीवरी सर्विस भी बिना लाइसेंस के हैं। रेपिडो टैक्सी सर्विस को लेकर सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार 13 जनवरी से कंपनी को सभी सेवाएं रोकने का निर्देश दिया। हाई कोर्ट के आदेश के बाद कंपनी 20 जनवरी तक पूरे राज्य में सभी सेवाएं बंद करने को तैयार हो गई है। इस मामले में अगले शुक्रवार को फिर सुनवाई होगी।

    जानें क्या है पूरा मामला

    पुणे RTO ने 29 दिसम्बर 2022 को ये कहते हुए रेपिडो को लाइसेंस देने से मना कर दिया था कि राज्य में बाइक टैक्सी को लेकर कोई नियम नहीं है। इसके बाद रेपिडो ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय को बताया कि उसने ‘बाइक टैक्सी’ को लेकर स्वतंत्र समिति बनाई है। समित जल्द ही इस संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। तब तक राज्य सरकार इस सेवा को तत्काल बंद करने की मांग करती है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इसके पहले मंगलवार को सुनवाई के दौरान बाइक टैक्सी की अनुमति देने वाली नीति तैयार करने में अनिश्चितता के लिए महाराष्ट्र सरकार को फटकार लगाई थी और कहा कि उसे किसी न किसी रूप में अपना रुख स्पष्ट करना होगा।

  • जालंधरः पुलिस की कार्रवाई से नाराज युवक ने बाइक को लगाई आग, देखें वीडियो

    जालंधरः पुलिस की कार्रवाई से नाराज युवक ने बाइक को लगाई आग, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में लूट की वारदातें लगातार बढ़ रही है। वहीं देर रात लूट की वारदात का शिकार हुए एक नेपाली युवक ने इस घटना के विरोध में अपनी बाइक को आग लगा ली। पीड़ित सूरज थापा ने बताया कि वह विवाह शादियों में कैटरिंग के काम की ठेकेदारी करता है और उसके पास 70 लोग काम करते हैं। देर रात जब वह काम से लौट रहा था तो गुलाब देवी रोड पर शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के पास 3 लुटेरों ने उसका रास्ता रोक लिया।

    लुटेरों में एक महिला भी शामिल थी। उन्होंने मारपीट करते हुए उसके कोट की जेब से काले पॉलीथिन के लिफाफे में रखे 34 हजार रुपए और मोबाइल निकाल लिया और फरार हो गए। इस मामले को लेकर उसने पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन जब मौके पर पुलिस कार्रवाई करने के लिए नहीं पहुंची तो सूरज ने अपनी बाइक को आग लगा दी और अपने कपड़े उतारकर सड़क पर बैठक गया।

    सूरज ने कहा दूसरे देश और प्रदेश से आने वाले पंजाब में सेफ नहीं है और अब वह थाने में शिकायत भी दर्ज नहीं करवाएगा। सूरज ने शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में नहर की पुली पर काफी देर तक हंगामा किया। वहां पर लोगों ने उसके घर परिवार के बारे में पूछा तो कहा कि वह बस्ती में ही रहता है। एक शख्स ने अपना मोबाइल फोन देकर उसे अपने घर पर बात करने के लिए भी कहा, लेकिन वह नहीं माना और कहा कि उसके लोग कबाड़ बाइक को खुद उठा कर ले जाएंगे। 

  • टला बड़ा हादसाः पटरी से उतरी BAHL-BRML EXP स्पेशल ट्रेन

    टला बड़ा हादसाः पटरी से उतरी BAHL-BRML EXP स्पेशल ट्रेन

    बड़गाम: जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले के मझमा इलाके में एक ट्रेन पटरी से उतर गई है। हालांकि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना आज सुबह 8:30 बजे हुई। ट्रेन बनिहाल से आ रही थी। अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं।

    रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा आज सुबह उस समय हुआ जब ट्रेन मझमा स्टेशन से बारामूला के लिए रवाना हुई। उन्होंने कहा कि बडगाम-बारामूला ट्रैक पर ट्रेन संख्या 04483 BAHL-BRML EXP SPL का एक डिब्बा किमी संख्या 85/7 और 85/8 पर फिसल गया। “सभी यात्री सुरक्षित हैं।

  • माता वैष्णो देवी दरबार में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, देखें वीडियो

    माता वैष्णो देवी दरबार में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, देखें वीडियो

    जम्मू: उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों को लेकर मौसम व‍िभाग ने एडवाइजरी जारी की है. साथ ही इन राज्‍यों में पड़ने वाली ठंड, कोहरे और बर्फबारी को लेकर भी अनुमान जताया है। 13 से 16 जनवरी तक मौसम का क्‍या हाल रहेगा, इसका पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं आज वैष्णो देवी दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। त्र‍िकुट पर्वत स्‍थ‍ित मां वैष्णो देवी के दरबार में तड़के से बर्फबारी हो गई और मां के पवित्र दर्शनों के ल‍िए पहुंचे श्रद्धालु स्‍नोफॉल का पूरा लुत्‍फ उठा रहे हैं। माना जा रहा है क‍ि आज शुक्रवार की शाम तक त्रिकुट पर्वत समेत वैष्णो देवी भवन पर बर्फ की सफेद चदर देखने को मिलेगी।

    जानकारी के मुताब‍िक त्रि‍कुट पर्वत स्‍थ‍ित मां वैष्णो देवी दरबार सहित भैरों घाटी में शुक्रवार की सुबह ताजा बर्फबारी देखने को मिली है। स्‍नोफॉल के इस नजारे को देखकर श्रद्धालु भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वह मां के जयकारों के साथ इस बर्फबारी का भी खूब आनंद ले रहे हैं। मां के जयकारे लगाकर श्रद्धालु इस बर्फबारी में गर्माहट पैदा कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस आनंद‍ित करने वाले क्षणों और दृश्‍य को अपने मोबाइल में भी कैद करने में पीछे नहीं दि‍ख रहे हैं।

    जानकारी के मुताब‍िक बर्फबारी के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो, इसके ल‍िए मंद‍िर प्रशासन ने भी पूरे इंतजाम क‍िए हुए है। श्रीमाता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा मार्ग पर जमने वाली बर्फ को हटाने के ल‍िए भी पूरे इंतजाम क‍िए हुए हैं। इसको हटाने का न‍िरंतर प्रयास क‍िया जा रहा है। इस बीच देखा जाए तो साल के आख‍िर यानी द‍िसंबर माह में और नए साल की शुरुआत के साथ-साथ व‍िंटर वेकेशन में श्रद्धालुओं की संख्‍या में बड़ा इजाफा होता है। वहीं मां के दर्शन करने वाले श्रद्धालु इस रोमांचक समय का भी पूरे साल इंतजार करते हैं।