Blog
-

सभी पैट्रोल पंपो पर नाईट विजन तथा नम्बर प्लेट रीडर कैमरा लगाने के निर्देश
ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली में पुलिस व पैट्रोल पंप धारकों के साथ वार्ता का आयोजन थाना प्रभारी सुनील संख्यान द्वारा किया गया । जिसमे हरोली थाना के अन्तर्गत आने वाले सभी पैट्रोल पंप धारकों ने शिरकत की । थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त वार्ता पैट्रोल पंपो की सुरक्षा के मददेनजर हुई व सभी पैट्रोल पंपो पर नाईट विजन तथा नम्बर प्लेट रीडर कैमरा लगाने के निर्देश दिये गए । बढ रहे क्राईम को मद्देनजर रखते हुए सभी पैट्रोल पंपो पर विना नम्बर गाड़ियों को पैट्रोल व डीजल न देने की हिदायत दी गई । जल्द ही ऐसा अभियान चलाया जायेगा जिसमें विना हेलमेट दोपहिया वाहनों को पैट्रोल व डीजल न देने का निर्णय लिया जायेगा । थाना प्रभारी ने पैट्रोल पंपो की सुरक्षा के मद्देनजर पैट्रोल पंप पर होने वाली घटनाओं को विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि कई बार अपराधिक किस्म के व्यक्ति या नशेडी पैट्रोल डीजल डलवाने के उपरांत विना पैसै दिए मौके से फरार हो जाते है । कई बार कुछ क्रिमिनल गैंग पैट्रोल पंप से हथियार की नोक पर कैश छीन कर ले जाते है इस तरह के क्राइम से कैसै वचें इस संबंध में सभी पैट्रोल पंप धारको को जानकारी दी गई । ऐसे वक्त पर अच्छे कैमरे नाईट विजन तथा नम्बर प्लेट रीडर कैमरे होने से आरोपियों को पकडने में सहायता मिलती है । -

स्वच्छता अभियान में पूर्व विधायक को बतौर मुख्य अतिथि बुलाने पर नगर परिषद संतोषगढ़ नाराज़
ऊना/ सुशील पंडित : नगर परिषद संतोषगढ़ की अध्यक्ष निर्मला देवी उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, पार्षद सोहन सिंह सैनी किरण चौधरी एडवोकेट संदीप और रचना देवी ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का सीमा संभाल रहे एसडीएम को स्वच्छता अभियान में पूर्व विधायक को बतौर मुख्य अतिथि बुलाने पर आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि एसडीएम को स्पष्ट करना चाहिए कि किस हैसियत से पूर्व विधायक को इस कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों का जनता को साथ लेकर घेराव किया जाएगा, जो चुने हुए जनप्रतिनिधियों को छोड़कर हारे नकारे लोगों को इस तरह कार्यक्रमों में बुला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक को भी स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने अपने समूचे राजनीतिक जीवन में संतोषगढ़ के लिए किया क्या है।नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पूर्व भाजपा सरकार के समय विधायक ना होते हुए भी 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं को विधानसभा क्षेत्र में मूर्त रूप दिया। अब भी उनके विधायक काल में करीब 56 करोड़ रुपए की योजनाओं का काम चल रहा है। लेकिन पूर्व विधायक को बताएं कि 5 साल तक विधायक के पद पर रहने के बावजूद उन्होंने नगर परिषद संतोषगढ़ के लिए कौन सी बड़ी सौगात मुहैया करवाई। अब भी पिछले करीब 9 महीने से हिमाचल प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार है तो इस दौरान उन्होंने कौन सा बड़ा काम करवाया। उन्होंने कहा कि इनाम बांटने का यदि इतना ही शौक था तो पूर्व विधायक को विकास कार्यों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए था ताकि जनता उन्हें एक बार फिर चुनकर विधानसभा भेजती लेकिन वह हर चुनाव के बाद अपनी टिकट को पक्का करने में ही लगे रहते हैं। ऐसे में नगर परिषद संतोषगढ़ तो क्या समूचे विधानसभा क्षेत्र की किसी भी समस्या से उन्हें कोई सरोकार नहीं रहता। नगर परिषद के प्रतिनिधियों ने कहा कि कार्यकारी अधिकारी का सीमा संभाल रहे एसडीएम जब किसी भी बैठक के लिए यहां आएंगे तो उनसे इस पूरे मामले के संबंध में जवाब तलबी भी की जाएगी -

नगर पंचायत, अम्ब ने गाँधी जयंती पर महात्मा गांधी को ‘स्वच्छांजलि’ से दी श्रदांजलि!
इण्डियन स्वच्छता लीग की कप्तान एवं नगर पंचायत चेयरमैन- इंदु धीमान ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने व स्वच्छता के लिए समय देने की दिलवाई शपथ
सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित!
ऊना/ सुशील पंडित : आज नगर पंचायत, अम्ब द्वारा*स्वच्छता ही सेवा-इण्डियन स्वच्छता लीग के अंतर्गत कप्तान इंदु धीमान, स्थानीय युवा लीग के ब्रांड अम्बेसडर, हेड कॉन्स्टेबल सुनील ठाकुर की उपस्थिति में शहर के पार्षदों ने महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्प अर्पित किये एवं सफाई मित्रों एवं स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर वार्ड नंबर 6 की खड्ड के आस-पास 1 घण्टे सफाई की तथा स्थानीय दुकानदारों को कूड़े को खड्ड में न फैंकने के लिए जागरूक किया। इस दौरान इण्डियन स्वच्छता लीग की कप्तान एवं नगर पंचायत चेयरमैन- इंदु धीमानस्वच्छता के प्रति सजग रहने व स्वच्छता के लिए हर सप्ताह समय देने, न गन्दगी करूंगा ओर न करने दूंगा की शपथ दिलवाई। इस कार्यक्रम में इंदु धीमान, सुनील ठाकुर, सचिव रमन शर्मा, उपाध्यक्ष उपदेश ठाकुर एवं पार्षदों अनुसुईया रानी, अंजली सूद, अशोक कुमार, नरेश कुमारी, अर्चना कुमारी,मेला राम, कुलदीप सिंह ठाकुर ने सभी सफाई मित्रों को ट्रैक-सूट देकर सम्मानित किया।इस दौरान *लीग के ब्रांड अम्बेसडर सुनील ठाकुर ने सभी सफाई मित्रों को इलेक्ट्रिक ग्लव्स देकर भी सम्मानित किया।इस मौके पर कप्तान इंदु धीमान ने नगर वासियों से अपील की कि सफाई कर्मचारियों को गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग कर दें, जिससे कूड़े का सही तरीके से निष्पादन हो सके ओर हमारा शहर स्वच्छ व सुंदर बन सके।इस दौरान ब्रांड अम्बेसडर सुनील ठाकुर ने बताया कि साफ सफाई पर किया गया खर्च एक तरह का निवेश है अगर हम 1 रुपये खर्च करते हैं तो हम अपने 9 रुपये बचा लेते हैं, क्योंकि भारत मे हर वर्ष लगभग 3.77 करोड़ लोग जलजनित बीमारियों से प्रभावित होते हैं। इसलिए हम सभी स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाये व स्वस्थ रहें। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत, अम्ब के कनिष्ठ अभियंता- प्रमोद ठाकुर, सामाजिक विकास विशेषज्ञ-मनोज शर्मा, सुनीता, देवी, विजय कुमार, सोनू, विकास व मोनिका, मधु, राजेश कुमार स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। -

ਪੰਜਾਬ : ASI ਤੇ ਔਰਤ ਨੇ ਲਾਏ ਗੰਭੀਰ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਖੰਨਾ : ਸਿਟੀ ਥਾਣਾ 2 ‘ਚ ਤਾਇਨਾਤ ਇੱਕ ਏਐੱਸਆਈ ‘ਤੇ ਔਰਤ ਨੇ ਗੰਭੀਰ ਆਰੋਪ ਲਾਏ। ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਦਾਖਲ ਔਰਤ ਨੇ ਥਾਣੇ ਦੇ ਗੇਟ ‘ਤੇ ਏਐੱਸਆਈ ‘ਤੇ ਉਸਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਕੱਪੜੇ ਪਾੜਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਏ ਹਨ। ਇਹ ਵੀ ਦੋਸ਼ ਹੈ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ‘ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨਾਲ ਸਰੀਰਕ ਸਬੰਧ ਬਣਾਏ ਗਏ। ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਪੀੜਤ ਔਰਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਕਿਸੇ ਦੂਜੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨਾਲ ਰਿਲੇਸ਼ਨਸ਼ਿਪ ਵਿੱਚ ਸੀ। ਉਸਨੇ ਇਸ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਔਰਤ ਨਾਲ ਦੇਖਿਆ ਸੀ।
ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸਨੇ ਇਸ ਵਿਅਕਤੀ ਖਿਲਾਫ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ 2 ‘ਚ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ। ਇਸ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ’ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਲਈ ਏਐਸਆਈ ਮਦਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਉਸ ਨਾਲ ਸਰੀਰਕ ਸਬੰਧ ਬਣਾਏ। ਹੁਣ ਉਹ ਫਿਰ ਤੋਂ ਮਜਬੂਰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਪਰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ‘ਤੇ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਹ ਐਤਵਾਰ ਸਵੇਰੇ ਥਾਣੇ ਗਈ ਸੀ। ਉਥੇ ਏਐਸਆਈ ਮਦਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਉਸ ਨਾਲ ਬਦਸਲੂਕੀ ਕੀਤੀ। ਉਸਦੀ ਏਐਸਆਈ ਨਾਲ ਬਹਿਸ ਹੋ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਏਐਸਆਈ ਨੇ ਉਸਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਕੱਪੜੇ ਪਾੜ ਦਿੱਤੇ। ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਖੰਨਾ ਪਹੁੰਚੀ। ਉਥੇ ਸਟਾਫ ਨੇ ਉਸਦੇ ਫਟੇ ਕੱਪੜਿਆਂ ‘ਤੇ ਸੇਫਟੀ ਪਿੰਨ ਲਗਾ ਕੇ ਉਸਦਾ ਸ਼ਰੀਰ ਢਕਿਆ।
ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਏਐਸਆਈ ਮਦਨ ਸਿੰਘ ਖੁਦ ਕੈਮਰੇ ਸਾਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆਏ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਾਰੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਬੇਬੁਨਿਆਦ ਕਰਾਰ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਔਰਤ ਬਿਨਾਂ ਬੁਲਾਏ ਹੀ ਥਾਣੇ ਆਈ ਸੀ। ਕਿਸੇ ਨੇ ਦਰਖਾਸਤ ਦੇ ਸਬੰਧੀ ਉਸਨੂੰ ਨਹੀਂ ਬੁਲਾਇਆ ਸੀ। ਔਰਤ ਨੇ ਆਉਂਦਿਆਂ ਹੀ ਉਸਨੂੰ ਗਾਲ੍ਹਾਂ ਕੱਢਣੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਤੇ ਧਮਕੀਆਂ ਵੀ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਜੋ ਵੀ ਦੋਸ਼ ਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਉਹ ਬਿਲਕੁਲ ਝੂਠੇ ਹਨ। ਸਿਟੀ ਥਾਣਾ 2 ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਥਾਣੇ ਦੇ ਅੰਦਰ ਅਤੇ ਬਾਹਰ ਲੱਗੇ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਦੇਖੀ ਹੈ, ਇਸ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਸੱਚਾਈ ਨਹੀਂ ਹੈ।
-

1990 के दशक से उद्योग चला रहे लोगों का विकास में अहम योगदान: पटियाल
युवा उद्यमियों ने सरकार से नौकरी न मांग कर दूसरों का दिया रोजगार जो कि प्रेरणा: जैन
सचिन बैंसल/बददी : लघु उद्योग संघ हिमाचल चैप्टर ने अपने स्थापना दिवस पर प्रदेश के वरिष्ठ और युवा उद्यमियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर बीबीएन उद्योग संघ के संगठन मंत्री मुकेश जैन, हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन के चेयरमैन सतीश सिंघल, एफआईआई के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर व नालागढ़ उद्योग संघ की प्रधान अर्चना त्यागी ने शिरकत की। लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश को अटल बिहारी ने पैकेज नहीं दिया था उससे पहले प्रदेश में चुनिंदा उद्योग थे जो कि बगैर किसी अनुदान के यहां स्थापित थे। इन लोगों को रोजगार व औद्योगिक विकास में अहम योगदान रहा है और आज भी यह लोग हिमाचल प्रदेश में अपना कारखाना चला रहे हैं। अर्चना त्यागी ने कहा कि यह लोग हमारे लिए किसी अमूल्य धरोहर से कम नहीं है और बीबीएन के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत हैं।विभिन्न उद्योग संगठनों के अध्यक्षों ने वरिष्ठ उद्यमियों को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं उसके बाद लघु उद्योग संघ ने हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत युवा उद्यमियो को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बीबीएन उद्योग संघ के संगठन मंत्री मुकेश जैन व एचडीएमए के चेयरमैन ने कहा कि हमें ऐसे युवाओं को सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस हो रहा है। चिरंजीव ठाकुर ने कहा कि यह वह युवा है जो कि अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद और एक दो विषय में विशेषज्ञ होने के बाद सरकार से नौकरी मांगने नहीं गए और न ही इन्होने बेरोजगारी का रोना रोया। ऐसे युवाओं ने अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद पहले बीबीएन के उद्योगों में एक छोटे स्तर से नौकरी शुरु की और उसके बाद औद्योगिक कल्चर व उत्पादन तथा उद्योग की परिस्थितियों से वाकिफ होकर विभिन्न विकट परिस्थितियों से जूझते हुए अपना उद्योग स्थापित किया। ऐसे युवाओं को शुरु शुरु में कोई बैंक भी लोन नहीं देता था और बाद में इन्होने मेहनत करके अपना मुकाम छुआ और आज यह दर्जनों अन्य लोगों को रोजगार दे रहे हैं जो कि समाज के लिए एक मिसाल है। राजीव कंसल ने कहा कि हमें ऐसे युवाओं को पे्रेरित करना चाहिए जो कि समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। इस अवसर पर लीगल एडवाईजर संदीप कुमार सचदेवा व हिमाचल कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर जमवाल भी हाजिर थे।
सौरभ ठाकुर नंदपुर, हेमराज चौधरी मलकूमाजरा, सुश्री वसुंधरा नागर बददी, सोनिया ठाकुर कांगडा, अंजू कपूर चंबा, विपुल शर्मा, प्रीतम झा,अजय राणा जय सिंहपुर, कर्ण आहुजा बददी, लोकें्रद, संदीप धीमान, उदयवीर, प्रदीप शर्मा हमीरपुर, कर्ण वर्मा आर्युेवेदा, अरुण कुमार, जसविंद्र कौर, अमृतपाल, नरेश शर्मा, सुनील धीमान, सौरभ गुप्ता, अमन , कश्मीर ठाकुर आदि शामिल रहे। वरिष्ठ उद्यमियों में 1980 के दशक से कार्यरत कोजी आटो के निदेशक नेत्र प्रकाश कौशिक, गीता कंसल केटीसी, अखिलेश यादव, रमेश दूबे, प्रदीप, अमित कुमार, सुधीर सुमन, राजेंद्र, संजय बतरा, बलदेव गोयल, मुकेश जैन, अर्चना त्यागी, सतीश सिंघल, दीपक चंदेल सोलन, रंजू देवी आदि शामिल रहे। रक्तदान के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने के लिए युवा उद्यमी सुमित सिंगला को समाज सरोकार अवार्ड से विभूषित किया गया। रोड सेफटी क्लब बददी को सरोकार अवार्ड से नवाजा गया। -

देश के लिए बंदूक उठाने के बाद अब सफाई के लिए उठाया झाड़ू
कैप्टन डीआर चंदेल की अगुवाई में चलाया गया अभियान
सचिन बैंसल/बददी : जिन्होंने जवानी देश के लिए कुर्बान कर दी और अब बची ज़िंदगी को समाज के लिए न्योशवर कर रहे हैं। देश की रक्षा को बंदूक उठाई अब समाज की भलाई और स्वच्छता के लिए झाड़ू उठाने वाले कैप्टन डीआर चंदेल किसी परिचय के महोताज नहीं है। अपनी इच्छाशक्ति से गांव मलपुर में प्रदेश का सबसे सुंदर तालाब बनाने वाले कैप्टन डीआर चंदेल की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह थी के सफाई के नाम पर कोई दिखावा नहीं था। अभियान में शामिल टीम के सभी लोगों में उम्र का आधा पड़ाव पार करने के बाबजूद भी क्षेत्र ओर समाज के लिए पहाड़ जैसा जज्बा उनके काम में झलक रहा था।कैप्टन डीआर चंदेल की अगुवाई में चले स्वच्छता अभियान में टीम ने मलपुर तालाब की सफाई की। डीआर चंदेल ने कहा के घर और समाज को साफ रखना सबकी जिम्मेदारी है। काबिलेगौर है के मलपुर तालाब किसी हैरिटेज जगह से कम नहीं है। तालाब के चारों ओर फेंसिंग और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगी है। तालाब में सैंकड़ों मछलियां लोगों की आस्था का केंद्र हैं। सिपला, ल्युमिन्स ओर बीबीएनडीए के सहयोग से इस प्राचीन तालाब के चारों लाइटें, बैठने की उचित व्यवस्था के साथ साथ इस तालाब को देखने लोग दूर दूर से आते हैं। इस सफाई अभियान में कैप्टन डीआर चंदेल के साथ मोहन लाल चंदेल, मेला राम चंदेल, होशियार सिंह चंदेल, पाल चंद चंदेल, महबूब आदि उपस्थित रहे। डीआर चंदेल ने कहा के अगर देश का प्रधानमंत्री सफाई की सोच रखता है तो हम क्यों न उस सोच को ज़मीन पर उतारें और क्षेत्र की सफाई का बेड़ा उठाये। -

बिरला धागा कंपनी के उपाध्यक्ष आर.के.शर्मा को पितृ शोक
हिमाचल के उद्योग संगठनों ने जताया शोक व संवेदना
पैतृक गांव आंजी शोघी जिला शिमला में 11 अक्तूबर को है धर्मशांति
सचिन बैंसल/बददी : बिरला धागा मिल्स बददी में कार्यरत वाईस प्रेजीडेंट रमेश कुमार शर्मा के पिता के आकस्मिक निधन पर हिमाचल के उद्योग संगठनों ने शोक जताया है। गौरतलब है कि बिरला कंपनी के उपाध्यक्ष आर के शर्मा के पिता तीर्थ राम शर्मा का अचानक निधन हो गया था। वह अपने पीछे दो पुत्र के.के शर्मा व आर के शर्मा को छोड गए हैं। आर के शर्मा बददी में कार्यरत हैं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में जुडे हुए हैं। स्व.तीर्थ राम शर्मा की धर्म शांति व भोग 11 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव आंजी, पो. शोघी जिला शिमला में 2 बजे रखा गया है।आर के शर्मा के पिता के निधन पर लघु उद्योग संघ के प्रधान अशोक राणा, महामंत्री अनिल मलिक, चेयरमैन राजीव कंसल और विचित्र पटिआल, कानूनी सलाहकार संदीप सचदेवा, बीबीएन उद्योग संघ के प्रधान राजीव अग्रवाल, वाई एस गुलेरिया, मुकेश जैन, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजीव चौहान, सचिव सीताराम, एचडीएमए के प्रधान डा राजेश गुप्ता, सतीश सिंघल, संजय शर्मा, गत्ता उद्योग संघ के अध्यक्ष हेमराज चौधरी, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के प्रांत अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर व अखिलेश यादव , एनयूजे इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष आरएस राणा, किशोर ठाकुर, हिमाचल कल्याण सभा के अध्यक्ष कुलवीर जमवाल, कालीदास, प्रेस क्लब बददी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने शोक जताया है और पीडीत परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है। -

ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 3 ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਰਹੀਆਂ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਇਨਾਂ ਵਰਗੇ ਗਲਤ ਅਨਸਰਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਸ਼ਿਕੰਜਾ ਕਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀ ਸਦਰ ਥਾਣੇ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 3 ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੇ ਦੌਰਾਨ 2 ਮੋਬਾਇਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖੋਸਾ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਾਈਪਾਸ ਦੇ ਉੱਤੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਤੇਜ਼ਦਾਰ ਹਥਿਆਰ ਅਤੇ ਪਿਸਤੌਲ ਦਿਖਾ ਕੇ ਇੱਕ ਮੋਬਾਇਲ ਤੇ ਲੁੱਟ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ।
ਜਿਸ ਨੂੰ ਕਿ ਜਲਦ ਹੀ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਜਦੋਂ ਇਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਸਖਤੀ ਦੇ ਨਾਲ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਹੋਰ ਲੁੱਟਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਮੰਨਿਆ ਹੈ। ਇਹ ਵਿਅਕਤੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਪੂਰਤੀ ਕਾਰਨ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੰਦੇ ਸਨ। ਇਹ 3 ਆਰੋਪੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਕੋਟ ਖਾਲਸਾ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਦੱਸੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਵਾਰਦਾਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਰਤੇ ਗਏ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਜਾ ਗਿਆ ਹੈ।
ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਦਾ ਹੈ ਜਾਂ ਨਹੀਂ ਇਸ ਬਾਰੇ ਵੀ ਅਸੀਂ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਇਹ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਦਾ ਨਿਕਲਿਆ ਤੇ ਵਾਧਾ ਜੁਰਮ ਵੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖੋਸੇ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਜਲਦ ਹੀ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕਰਾਂਗੇ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਹੋਰ ਪੁੱਛਗਿਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
-

पंजाबः कचहरी में मारपीट के आरोपी ने किया खुलासा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
लुधियानाः कचहरी परिसर में 2 दिन पहले भिड़े 2 पक्षों के मामले में आरोपी ने नया खुलासा किया है। आरोपी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, अब आरोपी कैंबी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को आरोपी ने सोशल मीडिया पर एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां को भी टैग किया है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने निमत, कैंबी, राजा बजाज, अमन और जानू सहित 5 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।
युवक कैंबी ने कहा कि उसकी 2 दिन पहले किसी मामले में अदालत में पेशी थी। वह पेशी भुगत कर वापस आ रहा था। इतने में गैंगस्टर विशाल गिल भी पेशी से वापस आ रहा था। पेशी सिर्फ विशाल गिल की थी, लेकिन उसके साथ 20 से 25 युवक थे। अब ये युवक किस तरह अदालत के अंदर दाखिल हुए, ये बड़ा सवाल है।कैंबी ने कहा कि मैं अपने वकील के चैंबर में जा रहा था। इतने में चिराग ने कड़ा मेरे सिर पर मार दिया। जिसके बाद मैंने उसी के कड़े से उस पर वार किया। कैंबी ने कहा कि पुलिस कमिश्नर सिद्धू इस मामले की वकीलों के चैंबर नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज चेक करवा सकते हैं कि पहले हमला किसने किया।
विशाल गिल के साथी सागर न्यूटन व उसके साथी जेल के अंदर से धमकियां दे रहे हैं। मेरे दोस्त निमत के घर के बाहर पिस्तौल लेकर विशाल गिल ग्रुप के युवक घूमते हैं। उनका साथी कमल जेल में बंद है, उसे भी जेल में धमकियां दी जा रही है। अदालत में पेशी के दौरान जब बख्शीखाना में आरोपियों को रखा जाता है उस समय पुलिस मुलाजिम वहां पैसे खाते हैं। तारीख पर आने वालों के साथ पुलिस पूरी तरह से मिलीभगत करती है। कैंबी ने कहा कि विशाल गिल की पेशी अलग अदालत में थी तो वह किस तरह उसकी अदालत की तरफ साथियों के साथ पहुंच गया। चिराग के पास एक तीखा हथियार था, जिसे वह पुलिस को बरामद भी करवा देगा।
कैंबी ने कहा कि उसकी विशाल गिल के साथ पुरानी दुश्मनी है। वह करीब 4 से 5 लोग थे जो तारीख पर गए थे, लेकिन विशाल गिल के साथ करीब 25 युवक थे। उन लोगों ने पहले हमला किया। अपना बचाव करने के लिए उन्होंने उस हमले का जवाब दिया है। कैंबी ने कहा कि मैं मानता हूं कि मैंने चिराग और गोते का सिर फोड़ा है। कैंबी ने कहा कि पहले भी कई बार उसकी इन लोगों से झड़प हो चुकी है।
-

ਪੰਜਾਬ : ਗਾਂਧੀ ਜਯੰਤੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਯੂਥ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਦੀਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਪਠਾਨਕੋਟ : ਅੱਜ ਗਾਂਧੀ ਜਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਜਿਥੇ ਸਾਰਾ ਦੇਸ਼ ਗਾਂਧੀ ਜੀ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸੋਚ ਤੇ ਖਰੇ ਉਤਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਸਿਆਸੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਵਲੋਂ ਵੀ ਇਸ ਮੌਕੇ ਗਾਂਧੀ ਜੀ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰ ਅਹਿੰਸਾ ਦੇ ਰਸਤੇ ਤੇ ਚਲਣ ਦਾ ਸੁਨੇਹਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਕੁਝ ਪਠਾਨਕੋਟ ਚ ਵੀ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਜਿਥੇ ਗਾਂਧੀ ਚੌਂਕ ਵਿਖੇ ਜਿਥੇ ਯੂਥ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਭਿਯਮ ਸ਼ਰਮਾ ਵਲੋਂ ਆਪਣੇ ਵਰਕਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਗਾਂਧੀ ਜੀ ਦੇ ਬੁੱਤ ਨੂੰ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਅਤੇ ਗਾਂਧੀ ਜੀ ਦੇ ਬੁੱਤ ਨੂੰ ਫੁੱਲਾਂ ਦੇ ਹਾਰ ਪਾ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਦਿੱਤੀ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਭਿਯਮ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗਾਂਧੀ ਜੀ ਉਹ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤ ਸੀ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਅਹਿੰਸਾ ਦੇ ਰਸਤੇ ਤੇ ਚਲਦੇ ਹੋਏ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਵਾਈ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰੀ ਅਪੀਲ ਹੈ ਆਪਣੇ ਯੂਥ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਅਗੇ ਕਿ ਅਸੀਂ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਅਗੇ ਲੈ ਕੇ ਜਾਈਏ ਤਾਂ ਜੋ 2024 ਦੀਆਂ ਲੋਕਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਚ ਆਪਣੀ ਜਿੱਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾ ਸਕੀਏ।