बठिंडाः पूरे देश में आज गांधी जयंती मनाई जा रही है। इसी के चलते इसको ड्राई-डे घोषित किया गया है और सभी शराब के ठेके शाम 5:00 बजे तक बंद करने के आदेश है। लेकिन फिर भी शराब के ठेकेदार अपने चंद पैसों के लालच के लिए शाम 5:00 बजे तक का इंतजार भी नहीं करते और गुप्त तरीके से महंगे दामों में शराब बेचने में लगे हुए हैं। बठिंडा का सिरकी बाजार इलाका यहां पर शराब के ठेके के शटर तो बंद नजर आ रहे हैं, लेकिन अंदर ठेकेदार के करिंदे लोगों को महंगे दाम पर शराब बेच रहे हैं। ड्राई डे होने के चलते आज शाम 5:00 बजे तक शराब के ठेके खोलने पर पाबंदी लगी हुई है। लेकिन यह शराब के ठेकेदार अपने चंद पैसों के लालच के लिए 2 अक्टूबर के दिन भी शराब बेच रहे हैं। जब शराब ठेकेदार ने मीडिया को देखा तो उसने तुरंत दुकान बंद कर दी।
Blog
-

ਜਲੰਧਰ : 17 ਲੱਖ ਦੀ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਹੋਇਆ ਟਰੇਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਜਲੰਧਰ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਟਰੇਸ ਕਰ ਆਰੋਪਿਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਆਰੋਪਿਆਂ ਤੋਂ ਨਕਦੀ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਈ ਹੈ। ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਪੀਏਪੀ ਕੰਪਲੈਕਸ ਜਲੰਧਰ ਕੈਂਟ ‘ਚ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਸਕੰਵਰ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਕੋਚ ਨਾਲ ਆਪਣੀ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਕੁਸਤੀ ਕਰਨ ਲਈ ਪਿੰਡ ਦੁਆਲਾ ਸਮਰਾਲਾ ਜਿਲਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਗਿਆ ਹੋਈ ਸੀ। ਕੁਸਤੀ ਕਰਕੇ ਕਰੀਬ 9 ਵਜੇ ਰਾਤ ਆਪਣੇ ਕੁਆਟਰ ‘ਚ ਆਏ ਤਾਂ ਦੇਖਿਆਂ ਕੁਆਟਰ ਦਾ ਤਾਲਾ ਗਾਇਬ ਸੀ ਤੇ ਦਰਵਾਜ਼ਾ ਖੁਲਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਅਲਮਾਰੀਆਂ ਵੀ ਖੁਲੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਸੀ ਤੇ ਮੇਰੇ ਬੈਡ ਵਿੱਚ ਪਿਆ ਪੈਸਿਆਂ ਵਾਲਾ ਬੇਗ ਗਾਇਬ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਰੀਬ 17 ਲੱਖ 25 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਸਨ। ਕੋਈ ਅੱਗਿਆਤ ਵਿਅਕਤੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਚੁਰਾ ਕੇ ਲੈ ਗਿਆ।
ਮੁੱਕਦਮਾ ਨੂੰ ਟਰੇਸ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਅਦਿੱਤਿਆ ਏ.ਡੀ.ਸੀ.ਪੀ ਸਿਟੀ-2 ਥਾਣਾ ਕੈਂਟ ਨੇ ਅਧੁਨਿਕ ਤਕਨੀਕਾ ਦੀ ਮੱਦਦ ਨਾਲ ਮੁੱਕਦਮਾ ਵਿੱਚ ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਹੈਪੀ, ਪਿੰਡ ਦਬੁਜਰੀ ਜਿਲਾ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਅਤੇ ਇਸਦੀ ਪਤਨੀ ਸੁਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੋਰ ਨੂੰ ਮੁਕੱਦਮਾ ਵਿੱਚ ਨਾਮਜਦ ਕਰਕੇ 1.10.2023 ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਅਦਾਲਤ ਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਆਰੋਪਿਆਂ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਤੇ ਚੋਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਬੈਗ ਸਮੇਤ 17 ਲੱਖ 25 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ।
-

ਪੰਜਾਬ : ਬੱਸ ਡਰਾਈਵਰ ਨੇ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਦੀ ਮਿਸਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ : ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਤੇ ਪਨਬੱਸ ਡਰਾਈਵਰ ਤਿਰਲੋਕ ਸਿੰਘ ਦੀ ਚਰਚਾ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਸਦੀ ਉਸ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਦੀ ਜਿਸਨੇ ਬੀਤੇ ਕੁਝ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਾਮਾਨ ਵਾਲਾ ਬੈਗ ਜੋ ਉਸਦੀ ਬੱਸ ‘ਚ ਕਿਸੇ ਸਵਾਰੀ ਦਾ ਰਹਿ ਗਿਆ। ਉਸ ਨੇ ਮੋੜ ਦਿਤਾ ਸੀ। ਹੁਣ ਦੋਬਾਰਾ ਉਸਦੀ ਬੱਸ ‘ਚ ਕਿਸੇ ਸਵਾਰੀ ਦਾ ਇਕ ਮਹਿੰਗਾ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਰਹਿ ਗਿਆਤਾਂ ਹੁਣ ਦੋਬਾਰਾ ਤਿਰਲੋਕ ਸਿੰਘ ਨੇ ਉਸ ਫੋਨ ਦੇ ਸਹੀ ਮਾਲਕ ਦੀ ਭਾਲ ਕਰ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਉਸ ਦਾ ਫੋਨ ਮੋੜ ਦਿਤਾ ਹੈ।
ਉਥੇ ਹੀ ਤਿਰਲੋਕ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਅਕਸਰ ਮੁਸਾਫ਼ਿਰ ਕਈ ਵਾਰ ਆਪਣਾ ਸਾਮਾਨ ਬੱਸਾਂ ਚ ਛੱਡ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਸ ਨਾਲ ਵੀ ਬੀਤੇ ਕਲ ਕੁਝ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਹੋਇਆ। ਜਦ ਉਹ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ ਬਟਾਲਾ ਵਾਪੀਸ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਰਾਹ ਚ ਉਸ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲਗਾ ਕਿ ਉਸਦੀ ਬਸ ਚ ਕਿਸੇ ਸਵਾਰੀ ਦਾ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਹੈ। ਪਹਿਲਾ ਤਾ ਉਸ ਨੇ ਕਾਫੀ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਸ ਫੋਨ ਤੇ ਕੋਈ ਫੋਨ ਆਵੇਗਾ। ਲੇਕਿਨ ਭਾਲ ਲਈ ਉਦੋਂ ਤਾ ਫੋਨ ਨਹੀਂ ਆਇਆ। ਲੇਕਿਨ ਹੁਣ ਉਸਨੂੰ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਫੋਨ ਕਰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਫੋਨ ਉਸਦਾ ਹੈ।
ਉਸਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਬੱਸ ਦੀ ਟਿਕਟ ਲੈਕੇ ਆਵੇ ਤਾਂ ਆਪਣਾ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਲੈ ਜਾਵੇ। ਬਲਾਚੌਰ ਤੋਂ ਇਹ ਵਿਅਕਤੀ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਮੈ ਇਹ ਫੋਨ ਸੌੰਪ ਦਿਤਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਮਹਿੰਗੇ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਦਾ ਅਸਲ ਮਾਲਿਕ ਨਰਿੰਦਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦਾ ਮੋਬਾਈਲ ਗ਼ਲਤੀ ਨਾਲ ਬਸ ਚ ਰਹਿ ਗਇਆ। ਉਸ ਦੇ ਫੋਨ ਚ ਜਰੂਰੀ ਰਿਕਾਰਡ ਸੀ ਅਤੇ ਮਹਿੰਗਾ ਫੋਨ ਸੀ। ਉਹ ਧੰਨਵਾਦੀ ਹੈ ਇਸ ਬੱਸ ਡਰਾਈਵਰ ਦਾ ਜਿਸ ਨੇ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਦਿਖਾਈ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਵਾਪਿਸ ਮਿਲ ਗਿਆ ਹੈ।
-

टला बड़ा हादसाः ट्रेन को नुकसान पहुंचाने के लिए रेलवे ट्रैक पर लगाए गए पत्थर, देखें वीडियो
भीलवाड़ाः शरारती अनंसरों द्वारा चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा रेलवे ट्रैक नुकली चीजे और पत्थर रखे गए। इस दौरान अधिकारियों की सूझबझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, वंदे भारत ट्रेन को पलटाने के लिए शरारती अनसरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि शरारती अनंसरों द्वारा रेलवे ट्रैक पर नुकीली चीजें और पत्थर रखे गए थे। जिसके प्रशासन से पटरियों से हटा दिया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही शरारती अनसंरों को काबू कर उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन से उतरकर कर्मचारी उन पत्थऱों को हटाते दिख रहे हैं। पत्थऱों के साथ ही इसमें लोहे की कड़ी भी दिख रही है। अगर इस पर ट्रेन चढ़ जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
बता दें कि 24 सितंबर से उदयपुर-जयपुर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को उदयपुर से हरी झंड़ी दिखाई गई। ये ट्रेन उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और जयपुर सहित राज्य के पांच जिलों से होकर गुजरेगी और रास्ते में किशनगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली जंक्शन और राणा प्रताप नगर स्टेशनों पर रुकती है। वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 7.50 बजे उदयपुर से रवाना होती है और दोपहर 1.50 बजे जयपुर पहुंचती है। वापसी में शाम चार बजे जयपुर से रवाना होती है और रात 10 बजे उदयपुर पहुंचती है।
-

पंजाबः खाने में निकला चूहा, प्रकाश ढाबे का मालिक आया मीडिया के सामने, देखें वीडियो
लुधियानाः आए दिन फास्ट फूड और खाने में से जानवर के निकलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं कुछ समय पहले प्रकाश ढाबा इस मामले को लेकर चर्चा में आया था। जहां ढाबे में खाने से मरा हुआ चूहा निकला था। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं इस मामले को लेकर आज प्रकाश ढाबे का मालिक मीडिया के सामने आया। जहां ढाबा मालिक ने प्रेस वार्ता के दौरान इस मामले को लेकर अहम बात की। इस दौरान ढाबा मालिक ने कहा कि उनके ढाबे को बदनाम करने की साजिश की गई थी। उन्होंने कहा कि इसी के चलते वीडियो वायरल करके उनके काम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। ढाबा मालिक ने बताया कि इस मामले में वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति ने मांगी और अपनी गलती को स्वीकार किया है।
बता देंकि विश्वकर्मा चौक के पास प्रकाश ढाबे की मटन प्लेट में मरा हुआ चूहा मिलने के मामला सामने आया था। जिसके बाद थाना नंबर डिवीजन नंबर-6 पुलिस ने मालिक पर मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान मामला एफआईआर प्रेम नगर के रहने वाले विवेक कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई थी। उस समय विवेक ने पुलिस से कहा था कि वह रात को अपने परिवार के साथ खाना खाने के लिए विश्वकर्मा चौक के पास प्रकाश ढाबा पर गए थे। उन्होंने मीट और चिकन का ऑर्डर किया था। उन्होंने जैसे ही अपने मटन की प्लेट खानी शुरू की तो चमच में मरा हुआ चूहा आया। जब उसने इसका विरोध किया तो ढाबा मालिक ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। खाना खाने के बाद उसके पारिवारिक सदस्यों के पेट में दिक्कत हुई। उसके पूरे मामले की वीडियो बना ली थी।
-

ਪੰਜਾਬ : 2 ਧਿਰਾਂ ਚ ਹੋਇਆ ਝਗੜਾ ਦੋਰਾਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਦਾਤਰ ਨਾਲ ਧਮਕੀ ਦਿੰਦਿਆ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਹੋਈ ਵਾਇਰਲ
ਬਟਾਲਾ : ਜਿਲੇ ਦੇ ਨਜਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਧੁੱਪਸੜੀ ਚ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਦਰਮਿਆਨ ਗਲੀ ਵਿੱਚ ਗਾਲੀ-ਗਲੋਚ ਤੋਂ ਹੋਏ ਝਗੜੇ ਦੌਰਾਨ ਦੋ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਣ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਸੇ ਝਗੜੇ ਦੌਰਾਨ ਇਕ ਧਿਰ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਦਾਤਰ ਲਹਿਰਾਂ ਕੇ ਧਮਕੀ ਦਿੰਦਿਆ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਵਾਇਰਲ ਹੁੰਦੀ ਨਜਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜ਼ਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਦਾਖਿਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜ਼ਖਮੀ ਮਹਿਲਾ ਰਜੋ ਅਤੇ ਇਸ ਝਗੜੇ ਦੀ ਚਸ਼ਮਦੀਦ ਸੋਫੀਆ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਦੀ ਗਲੀ ਵਿੱਚ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨ ਸ਼ਰਾਬ ਪੀ ਕੇ ਰੌਲਾ ਰੱਪਾ ਪਾ ਰਹੇ ਸੀ।
ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਜਾਤੀਵਾਦਕ ਸ਼ਬਦ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਦਾਤਰਾਂ ਤੇ ਡਾਂਗਾਂ ਨਾਲ ਸਾਡੇ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਪੀੜਤ ਦੇ ਅਰੋਪ ਹਨ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਕਪੜੇ ਫਾੜ ਦਿੱਤੇ ਗਏ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਓਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਚਾਇਆ। ਹੁਣ ਜ਼ਖਮੀ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅੱਗੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਓਥੇ ਹੀ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਡਾਕਟਰ ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਝਗੜੇ ਦੌਰਾਨ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਈਆਂ ਦੋ ਔਰਤਾਂ ਇਲਾਜ ਲਈ ਦਾਖਿਲ ਹੋਈਆਂ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਬਾਕੀ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਐਮ ਐਲ ਆਰ ਬਣਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।
-

पहले सोशल मीडिया पर युवती से की दोस्ती, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म
नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर प्यार के झूठे वादे और मीठी-मीठी बातों में आकर नाबालिग, युवती और महिलाएं भी दुष्कर्म जैसे अपराध का शिकार हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव की युवती के साथ हुआ है।

युवती से सोशल मीडिया पर अनजान युवक ने दोस्ती की और भरोसा जीतकर उसे मिलने के लिए गढ़मुक्तेश्वर बुलाया। इसके बाद युवती को कच्चे घाट पर ले गए जाहां युवक ने साथी संग मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि लड़की की अगले साल शादी होनी है। इस घटना के बाद उसकी शादी में अड़चनें खड़ी हो गईं हैं।
पीड़ित युवती ने बताया कि करीब एक साल पहले अनूप ने सोशल मीडिया के जरिए उससे बात करनी शुरू की थी। बात करते-करते दोनों अच्छे दोस्त बन गए। आरोपी ने भरोसा जीतकर उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। इसके बाद फोन कॉल व व्हाट्सएप पर दोनों अक्सर अपनी बातें एक दूसरे से शेयर करने लगे। युवती को युवक ने बताया कि वह किसी काम से हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर आया है। उसने पीड़ित पर गढ़मुक्तेश्वर आने का दबाव बनाया। युवक पर भरोसा कर युवती उससे मिलने चली गई। लेकिन, आरोपी ने अपने साथी संग मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि परिजनों ने उसका रिश्ता तय कर दिया है। अगले साल शुरुआती महीने में उसकी शादी होनी है। परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे हैं। उधर, सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने उसे झकझोर कर रख दिया है। काफी समय तक वह वहीं खड़ी रही, जहां उसे दोनों आरोपी छोड़कर भागे थे। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह परिजन या पुलिस से किस तरह शिकायत करे। फिर उसने पहले परिजनों को बताया, उसके बाद थाने जाकर तहरीर दी।
डीएसपी आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में दोनों को जेल भेज दिया गया है।
-

पंजाबः झुग्गी बस्ती में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप
फतेहगढ़ चूड़ियाः जिले के बस्सी पठाना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दोपहर को बाइपास पर स्थित अचानक झुग्गी बस्ती में आग से झुग्गियां जलकर राख हो गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस दुखद घटना में 100 में से करीब 95 परिवारों के सिर की छत चली गई। वहीं एस.एचओ हरविंदर सिंह के मुताबिक फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से कोई जनहानि होने से बच गई। झुग्गीवासियों ने बताया कि उनका सारा सामान जल गया है। पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल मदद की मांग की है।
-

पंजाब : इस लड़की के बुलंद हौसले देखकर आप भी करेंगे इसे सलाम, देखें वीडियो
लुधियाना : चंद्र नगर में रहने वाली रितु को बचपन में पोलियो की बीमारी हो गई थी। इसके बाद वह बिल्कुल भी अकेले कहीं भी नहीं जा सकती थी, पर होंसले इतने बुलंद थे कि वह कुछ ना कुछ करने के लिए मेहनत करती रहती। रितु ने ऑनलाइन कुकिंग और बेकरी प्रोडक्ट्स बनाने की क्लास लगाई और उसके बाद सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से अपने केक बेचने शुरू किया। लोगों को जब ऋतु के बने केक पसंद आने लगे तो उसने सोशल मीडिया पर केक वाला ढाबा अपना पेज बनाया।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
उसके बाद ऋतु के पास केक, पेस्ट्री और बेकरी का सामान सीखने के लिए बच्चों का आना शुरू हो गया। बच्चे ही नहीं, औरतें, कॉलेज में पढ़ती लड़कियां हैं, डॉक्टर है जिनको रितु ने सिखाना शुरू किया। अब रितु घर में ही रोजाना 2-2 बच्चों की क्लास लगाती हैं और इतना ही नहीं रितु घर बैठकर ही विदेश में रहने वाले बच्चों को भी बेकरी प्रोडक्ट बनाने की ट्रेनिंग दे रही है।
हौसला इतना बुलंद है कि आप अकेली कहीं भी नहीं जा सकती फिर भी मेहनत कर रही है। जोकि उन लोगों के लिए मिसाल है जो काम से दूर भागते रहते है। रितु के बनाए केक खाकर हर कोई वाह बोलता है। रितु ने बताया कि उसके परिवार वालों का उसको बहुत सहयोग है। रितु अपने कमरे में बैठकर ही यह सारा सामान बनती है और जो स्टूडेंट आते हैं उनको भी वहीं पर सिखाती है।
-

पंजाबः सीएम मान और केजरीवाल ने नई बसों को लेकर किया ऐलान, इस दौरे के दौरान बाजार रहे बंद
पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पटियाला पहुंचे। जहां सीएम मान और अरविंद केजरीवाल ने पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में बने नए वॉर्ड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों का हालचाल पूछा। इसके बाद वह पटियाला-संगरूर रोड स्थित न्यू पोलो ग्राउंड (एविएशन क्लब) में पहुंचे, जहां पर पहुंच कर उन्होंने स्वस्थ पंजाब अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 550 करोड़ रुपए की लागत से अस्पताल अपग्रेड होंगे। कम्यूनिटी सैंटर भी अपग्रेड किए जाएंगे। केजरीवाल और सीएम मान के माता कौशल्या अस्पताल में आगमन को लेकर आसपास के बाजार पूरी तरह से बंद कर दिए गए। इस दौरान किसी भी दुकानदार को दुकान खोलने की इजाजत नहीं थी।
अस्पताल में आईसीयू का उद्घाटन करने के बाद सी.एम मान व केजरीवाल रैली की गई। इस दौरान सी.एम मान ने संबोधितर करते हुए कहा कि 10 साल में आप राष्ट्रीय पार्टी बन कर उभरी है। पंजाब में आज से स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक अस्पतालों में लोगों रैफर करते करते ही उसकी जान चली जाती है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने आगे युवाओं के ऐलान करते हुए कहा कि गांवों से शहर व शहर से गांवों के लिए बस चालू की जाएंगी। ये बसें 30-35 सीटों वाली होंगी। पंजाब में 12 हजार गांव हैं और हर गांव में बसें दी जाएंगी जिससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगे। ये बसें आवाजाही सुबह-दोपहर व शाम की होगी। लोगों को काफी सहूलत मिलेगी और युवाओं को रोजगार।
सीएम मान ने युवाओं को बसें दी जाएंगी जिससे उन्हें काम मिलेगा। हर बस में ड्राइवर कंडकर होने से युवाओं को काम मिलेगा। वहीं इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब की ‘आप’ सरकार के पास पैसों का पूरा हिसाब है कि कितना कर्जा उठाया और कहां-कहां पर खर्च किए हैं। पैसा खाना हमारी फितरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कल पंजाब गवर्नर को 50 हजार करोड़ रुपए के कर्ज का हिसाब देंगे।सीएम मान ने आगे कहा कि पंजाब के पास पैसों की कमी नहीं है बस नीयत साफ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 50 हजार 741 करोड़ की इंडस्ट्री लगनी शुरू हो गई है। सीएम मान ने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि आपस में कुर्सी व खाते बांटे हुए है। चींटीयों की तरह एक दूसरे से टकराते फिर रहे हैं।
बागबानी घोटाले में 38 करोड़ 12 लाख रुपए वापस आ गए हैं। विरोधियों पर तीखा निशाना करते हुए कहा कि सभी आपस में मिले हुए हैं, कोई किसी के हक में बयान दे रहा हैं और कोई किसी के हक में। पता ही नहीं चल पा रहा है कौन किस पार्टी में है। उन्होंने आगे कहा कि देश में सबसे ज्यादा 2 लाख 79 हजार एमएसएमई पंजाब में रजिस्टर्ड हुए हैं। रोजगार को लेकर उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में वह 37 हजार नौकरियां दे चुके हैं। पंजाब में बिजली बिल जीरो किए गए। पंजाब 88 प्रतिशित घरों में बिजली जीरो आ रहे हैं। गारंटियां पूरी करने का समय आ गया है। धान के सीजन में किसानों को 11-12 घंटे बिजली मिलेगी।
