टला बड़ा हादसाः ट्रेन को नुकसान पहुंचाने के लिए रेलवे ट्रैक पर लगाए गए पत्थर, देखें वीडियो

भीलवाड़ाः शरारती अनंसरों द्वारा चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा रेलवे ट्रैक नुकली चीजे और पत्थर रखे गए। इस दौरान अधिकारियों की सूझबझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, वंदे भारत ट्रेन को पलटाने के लिए शरारती अनसरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि शरारती अनंसरों द्वारा रेलवे ट्रैक पर नुकीली चीजें और पत्थर रखे गए थे। जिसके प्रशासन से पटरियों से हटा दिया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही शरारती अनसंरों को काबू कर उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन से उतरकर कर्मचारी उन पत्थऱों को हटाते दिख रहे हैं। पत्थऱों के साथ ही इसमें लोहे की कड़ी भी दिख रही है। अगर इस पर ट्रेन चढ़ जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

बता दें कि 24 सितंबर से उदयपुर-जयपुर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को उदयपुर से हरी झंड़ी दिखाई गई। ये ट्रेन उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और जयपुर सहित राज्‍य के पांच जिलों से होकर गुजरेगी और रास्‍ते में किशनगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली जंक्शन और राणा प्रताप नगर स्टेशनों पर रुकती है। वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 7.50 बजे उदयपुर से रवाना होती है और दोपहर 1.50 बजे जयपुर पहुंचती है। वापसी में शाम चार बजे जयपुर से रवाना होती है और रात 10 बजे उदयपुर पहुंचती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *