पंजाबः झुग्गी बस्ती में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फतेहगढ़ चूड़ियाः जिले के बस्सी पठाना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दोपहर को बाइपास पर स्थित अचानक झुग्गी बस्ती में आग से झुग्गियां जलकर राख हो गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस दुखद घटना में 100 में से करीब 95 परिवारों के सिर की छत चली गई। वहीं एस.एचओ हरविंदर सिंह के मुताबिक फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से कोई जनहानि होने से बच गई। झुग्गीवासियों ने बताया कि उनका सारा सामान जल गया है। पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल मदद की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *