सभी पैट्रोल पंपो पर नाईट विजन तथा नम्बर प्लेट रीडर कैमरा लगाने के निर्देश

हरोली थाना प्रभारी ने की पैट्रोल पंप धारकों के साथ वार्ता

बिना नंबर प्लेट गाड़ियों में ना भरे पेट्रोल

ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली में पुलिस व पैट्रोल पंप धारकों के साथ वार्ता का आयोजन थाना प्रभारी सुनील संख्यान द्वारा किया गया । जिसमे हरोली थाना के अन्तर्गत आने वाले सभी पैट्रोल पंप धारकों ने शिरकत की । थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त वार्ता पैट्रोल पंपो की सुरक्षा के मददेनजर हुई व सभी पैट्रोल पंपो पर नाईट विजन तथा नम्बर प्लेट रीडर कैमरा लगाने के निर्देश दिये गए । बढ रहे क्राईम को मद्देनजर रखते हुए सभी पैट्रोल पंपो पर विना नम्बर गाड़ियों को पैट्रोल व डीजल न देने की हिदायत दी गई । जल्द ही ऐसा अभियान चलाया जायेगा जिसमें विना हेलमेट दोपहिया वाहनों को पैट्रोल व डीजल न देने का निर्णय लिया जायेगा । थाना प्रभारी ने पैट्रोल पंपो की सुरक्षा के मद्देनजर पैट्रोल पंप पर होने वाली घटनाओं को विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि कई बार अपराधिक किस्म के व्यक्ति या नशेडी पैट्रोल डीजल डलवाने के उपरांत विना पैसै दिए मौके से फरार हो जाते है । कई बार कुछ क्रिमिनल गैंग पैट्रोल पंप से हथियार की नोक पर कैश छीन कर ले जाते है इस तरह के क्राइम से कैसै वचें इस संबंध में सभी पैट्रोल पंप धारको को जानकारी दी गई । ऐसे वक्त पर अच्छे कैमरे नाईट विजन तथा नम्बर प्लेट रीडर कैमरे होने से आरोपियों को पकडने में सहायता मिलती है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *