Blog

  • सुल्तानपुर लोधी: सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आया आरोपी पुलिस कस्टडी से भागा, देखें सीसीटीवी

    सुल्तानपुर लोधी: सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आया आरोपी पुलिस कस्टडी से भागा, देखें सीसीटीवी

    कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल के बाहर मेडिकल करवाने आए आरोपी के भागने से हड़कंप मच गया। इसी दौरान पुलिस ने बड़ी मशक्त के साथ पीछा करके आरोपी को दोबारा काबू किया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सिविल अस्पताल में आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद उसे वापस लेकर जा रहे थे। इसी दौरान मौका देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की और उसे कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज है। 

  • भाजपा सरकार में बढ़ा कुटलैहड़ का गौरव: वीरेन्द्र कंवर

    भाजपा सरकार में बढ़ा कुटलैहड़ का गौरव: वीरेन्द्र कंवर

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल विधानसभा चुनाव में अब मात्र बारह दिन शेष रह गए हैं और सभी दल व प्रत्याशी अपने क्षेत्र में पूरी ताकत से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहाँ भाजपा के प्रत्याशी मंत्री वीरेन्द्र कंवर पांचवीं बार मैदान में हैं। वीरेन्द्र कंवर अपने विकास के दम पर जीत जा दावा कर रहे हैं। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बसाल व नारी के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कर उन्होंने अपने पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की। वीरेंद्र कंवर ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई व विभिन्न परियोजनाएं आरम्भ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की हिमकेयर, सहारा, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, कन्यादान योजना जैसी अनेक योजनाओं का जनता को सीधा लाभ मिला है। वहीं उनकी सरकार में 60 वर्ष से ऊपर सभी को पेंशन भी भाजपा सरकार द्वारा ही दी गई है।

    उधर कुटलैहड़ की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इन पांच वर्षों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है और उनका यह कार्यकाल इस विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वर्णिम रहा है। इस कार्यकाल में कई बड़ी परियोजनाओं जैसे जोनल वेटनरी हॉस्पिटल, मुर्राह प्रजनन फार्म, विद्युत व जल शक्ति विभाग का मण्डल, मिनी सचिवालय, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य आदि में बेहतरीन कार्य हुआ है। कंवर ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डेयरी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डेनमार्क के साथ करार किया है जो कुटलैहड़ के बसाल में खुलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कार्यकाल विकास के तौर पर महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कुटलैहड़ का गौरव बढ़ा है और आज कुटलैहड़ को पूरे हिमाचल में एक अलग पहचान मिली है।
    वीरेन्द्र कंवर ने इस दौरान भाजपा पर विश्वास बनाए रखने के लिए जनता धन्यवाद किया व कहा कि वे फिर से इसी विश्वास की जनता से उम्मीद करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कुटलैहड़ की जनता ने हमेशा उनका साथ दिया है और इस बार भी जनता उनके विश्वास को कायम रखते हुए जीत का आशीर्वाद देगी।
  • जालंधरः मॉडल टाउन में कब्जे को लेकर पुलिस के सामने चले ईंट-पत्थर, भारी हंगामा

    जालंधरः मॉडल टाउन में कब्जे को लेकर पुलिस के सामने चले ईंट-पत्थर, भारी हंगामा

    जालंधर, (हर्ष/वरुण): शहर के पॉश एरिया मॉडल से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि वहां पर पुलिस के सामने ही ईंट पत्थर चलाए गए। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल दोनों पक्षों को शांत करवाने में लगा रहा। मामले की जानकारी देते हुए राघव सूद ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में आदेशों के तहत उन्हें जमीन का कब्जा कोर्ट से मिल गया था।

    वहीं दूसरी ओर राजीव ठाकुर ने कहा कि इनके पास कोई कोर्ट के ऑर्डर नहीं है। यह पुलिस की मौजूदगी में मेरे साथ धक्का हो रहा है। दोनों पक्षों के बीच हुए टकराव के दौरान माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि मौके पर पहुंची जेसीबी पर भी ईंट-पत्थर बरसाए गए। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने ईंट-पत्थर चलाने वाले कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है। 

  • जालंधरः मशहूर FC Agarwal Agency के मालिक राजीव अग्रवाल को कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा जेल

    जालंधरः मशहूर FC Agarwal Agency के मालिक राजीव अग्रवाल को कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा जेल

    जालंधर/वरुणः शास्त्री मार्किट के मशहूर एफसी अग्रवाल एजेंसी के मालिक राजीव अग्रवाल को प्रवीण गुप्ता के साथ की गई धोखाधड़ी के मामले आज थाना 6 की पुलिस ने माननीय जज अमित गर्ग की कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने राजीव अग्रवाल को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है। बता दें कि मखूदमपुरा के रहने वाले प्रवीण गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता की तांशी अग्रवाल के साथ जनवरी 2020 में शादी हुई थी और उसी साल उनके बेटा हुआ था। 2020 में करवाचौथ के दिन लड़की को सोना डालने के बहाने राजीव अग्रवाल प्रवीण गुप्ता के घर से 60 तोले सोना लेकर आया था।

    इसके बाद जब प्रवीण गुप्ता और उसके बेटे अभिषेक गुप्ता ने लड़की को घर वापिस भेजने के लिए राजीव से कहा तो उसने पहले तो टालमटोल करना शुरू कर दिया, बाद में गुप्ता फैमिली के खिलाफ पुलिस में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवा दी थी। कमिश्नरेट पुलिस ने अभिषेक गुप्ता, प्रवीण गुप्ता सुनीता गुप्ता के खिलाफ डोरी का मामला दर्ज कर दिया। इस मामले में प्रवीण गुप्ता और सुनीता गुप्ता और अभिषेक को कोर्ट से जमानत मिल गई। इसके बाद प्रवीण गुप्ता की ओर से माननीय हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई।

    जिसमें इप्रीरियल मेनर और मोदी रिसोर्ट के टैंपर किए गए लाखों रुपयों के बिल राजीव अग्रवाल, जतिन कालड़ा द्वारा कोर्ट में पेश किए गए थे। जब इन बिलों की जांच की गई तो दोनों पैलेसों को मालिकों ने इन बिलों को झूठा बताया। जिसकी पूरी जांच के पश्चात हाईकोर्ट के आदेशों पर राजीव अग्रवाल तांशी अग्रवाल और जतिन कालड़ा के खिलाफ साल 2021 में मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन इस मामले में पुलिस ने राजीव अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। इस केस में नामजद तांशी अग्रवाल और जतिन कालड़ा अभी भी फरार चल रहे है। पुलिस दोनों की तालाश में छापेमारी कर रही है।

  • चलती बस में लगी आग, बस में सवार थे 42 यात्री 

    चलती बस में लगी आग, बस में सवार थे 42 यात्री 

    पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां राज्य परिवहन की बस में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। जिस समय हादसा हुआ बस में 42 यात्री सवार थे। हालांकि, गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए। यह हादसा यरवदा इलाके के शास्त्री चौक के पास हुआ। वहीं अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत लगी।

    धुंआ उठते देखते ही बस कंडक्टर ने यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कह दिया था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना यरवदा इलाके के शास्त्री चौक पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। घटना के समय बस यवतमाल से पुणे की ओर जा रही थी। बस चालक और परिचालक ने वाहन से धुंआ उठता देखा, जिसके बाद सभी यात्रियों को तत्काल बस से नीचे उतार दिया गया।

  • जालंधरः निगम की बड़ी कार्रवाई, राकेश बंसल के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

    जालंधरः निगम की बड़ी कार्रवाई, राकेश बंसल के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की ओर से शहर में अवैध इमारतों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज निगम की बिल्डिंग ब्रांच के एमटीपी नीरज भट्टी की अगुवाई में लाडोवाली रोड पर कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने पूर्व विधायक के करीबी राकेश बंसल के अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। निगम टीम को शिकायत मिली थी जिसके चलते उन्होंने यह कार्रवाई की है। 

    बता दें कि आज दी गई शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले भी निगम टीम कार्रवाई करने के लिए यहां आई थी। इस दौरान उन्होंने सीढ़ियों पर डिच से कार्रवाई करने गई थी। लेकिन उस समय मालिक ने निगम को यह कहा था कि वह खुद अवैध हिस्सा तोड़ लेगा। लेकिन मालिक ने अवैध हिस्सा नहीं तोड़ा। जिससे चलते आज निगम अधिकारियों ने कार्ऱवाई की है। वहीं निगम की कार्रवाई को लेकर बिल्डिंग के मालिक राकेश बंसल ने कहा कि उन्होंने नगर निगम में 17 लाख रुपये फीस जमा की है लेकिन इसके बावजूद ईमारत पर आज निगम ने डिच चला दी।

  • फेक वीजा के साथ जालंधर का युवक एयरपोर्ट से गिरफ्तार

    फेक वीजा के साथ जालंधर का युवक एयरपोर्ट से गिरफ्तार

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने फेक वीजा के साथ विदेश जाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से फेक वीजा के बारे में पूछताछ की गई, तो उसने कुछ भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

    अमृतसर एयरपोर्ट पर पकड़े गए युवक की पहचान जालंधर के नकोदर में रहने वाले प्रभजोत सिंह के रूप में हुई है। इमिग्रेशन अधिकारी रंगैल सिंह ने आरोपी को पकड़ कार्रवाई शुरू की। रंगैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में जानकारी दी कि आरोपी अमृतसर से जर्मनी जाने की तैयारी में था। फ्लाइट पकड़ने से पहले जब उसके डॉक्यूमेंट चेक किए गए तो पासपोर्ट पर लगा हुआ वीजा फेक पाया गया।

    श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात इमिग्रेशन अधिकारी रंगैल सिंह की शिकायत पर एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने प्रभजोत सिंह के खिलाफ 420, 468 और 471 IPC धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पता लगाया जा रहा है कि उसके पासपोर्ट पर यह फेक वीजा कहां से लगा, ताकि फेक वीजा तैयार करने वाले गिरोह तक पहुंचा जा सके।

  • इस अभिनेता को मिली मिली Y+ सिक्योरिटी, वहीं अक्षय और अनुपम खेर की भी बढ़ाई गई सुरक्षा

    इस अभिनेता को मिली मिली Y+ सिक्योरिटी, वहीं अक्षय और अनुपम खेर की भी बढ़ाई गई सुरक्षा

    मुंबईः बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली थी। रैपर और सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे कथित लॉरेंस बिश्नोई का ही हाथ था। सलमान के साथ-साथ महाराष्ट्र सरकार ने अक्षय कुमार और अनुपम खेर की भी सुरक्षा बढ़ाई है। उन्हें X कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है। इसी साल 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को कातिलों ने मौत के घाट उतार दिया था। 

    देश अभी सिद्धू की हत्या के गम से उबर भी नहीं पाया था कि जून में सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक धमकी से भरा लेटर मिला। इसमें लिखा था कि सलमान का सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करेंगे। उधर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई गैंगस्टर को अरेस्ट किया, जिन्होंने सलमान को मारने की बात कुबूल की। इसके बाद एक्टर को पुलिस सुरक्षा दी गई।

    हथियारों से लैस 4 जवान रहेंगे साथ

    सलमान खान को पहले मुंबई पुलिस की तरफ से सुरक्षा मिल रही थी, लेकिन अब उनकी सिक्योरिटी और भी बढ़ा दी है। अब उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। इसमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल होते हैं। यानी अब सलमान के साथ 11 जवान हर समय उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे। हथियारों के साथ 4 सिक्योरिटी पर्सनल 24 घंटे उनके साथ रहेंगे।

    2 बार हत्यारों ने रची सलमान की हत्या की साजिश

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंगस्टर ने सलमान खान को दो बार निशाना बनाने की साजिश रची थी। एक बार साल 2017 में उनके जन्मदिन पर। दूसरी बार साल 2018 में पनवेल फार्महाउस में। हालांकि, दोनों बार हत्यारों की मंशा सफल नहीं हो पाई।

    जान का खतरा होने पर दी जाती है सिक्योरिटी

    देश की फेमस पर्सनैलिटी और राजनेताओं को जान का खतरा होने पर इस तरह की सिक्योरिटी दी जाती है। होम सेक्रेटरी, डायरेक्टर जनरल और चीफ सेक्रेटरी की कमेटी ये तय करती है कि संबंधित लोगों को किस कैटेगरी की सिक्योरिटी दी जाएगी।

    अक्षय-अनुपम को भी मिली सिक्योरिटी

    सलमान खान के अलावा महाराष्ट्र सरकार ने अक्षय कुमार और अनुपम खेर को X कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है। अब उनकी सुरक्षा में तीन जवान मौजूद रहेंगे। अनुपम खेर की मूवी ‘द कश्मीर फाइल्स’ जब रिलीज हुई थी, तब उन्हें धमकी मिली थी। वहीं, अक्षय कुमार को उनकी नागरिकता के लिए सोशल मीडिया पर धमकियां मिलती हैं। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका खर्चा सिलेब्स खुद उठाएंगे।

  • पंजाबी सिंगर AP Dhillon अस्पताल में भर्ती, फैंस मांग रहे दुआ

    पंजाबी सिंगर AP Dhillon अस्पताल में भर्ती, फैंस मांग रहे दुआ

    नई दिल्लीः फेमस सिंगर और रैपर एपी ढिल्लन से जुड़ी शॉकिंग खबर सामने आई है। एपी ढिल्लन को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एपी ढिल्लन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर करके फैंस को अपनी इंजरी की दुखद खबर दी है। सिंगर और रैपर एपी ढिल्लन अपनी पोस्ट में अस्पताल के बेड पर जख्मी हालत में लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। एपी ढिल्लन को इस हालत में देखकर उनके तमाम फैंस परेशान हो रहे हैं और अपने फेवरेट सिंगर की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। एपी ढिल्लन जख्सी कैसे हुए? उन्हें इतनी चोटें कैसे आई सिंगर ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, अपनी पोस्ट में उन्होंने सिर्फ इतना बताया है कि इंटरनेशनल टूर के दौरान उन्हें इंजरी आई है, जिसकी वजह से LA में उनके कॉन्सर्ट कैंसिल हो गए हैं।

    एपी ढिल्लन ने अपनी पोस्ट में लिखा- कैलिफोर्निया में मेरे सभी फैंस को ये बताने में दिल टूट रहा है कि SF और LA में मेरे शोज पोस्टपोन किए जा रहे हैं, क्योंकि टूर के दौरान मैं अचानक घायल हो गया हूं। मैं ठीक हूं, मैं जल्द ही पूरी तरह से रिकवर हो जाऊंगा। हालांकि, मैं इस समय परफॉर्म नहीं कर पाऊंगा। मैं आप सभी से जल्द मिलने के लिए बेकरार हूं और मेरी वजह से आपको किसी भी तरह की परेशानी हुई हो तो उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। कुछ ही हफ्तों में आपसे मिलूंगा। आपके टिकट्स नए शेड्यूल किए गए शोज के लिए वैलिड रहेंगे। 

    एपी ढिल्लन की बात करें तो उनके गानों के लिए फैंस की दीवानगी सातवें आसमान पर रहती है। एपी ढिल्लन की बड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उनके शोज दुनियाभर में काफी पॉपुलर हैं। कई सेलेब्स भी एपी ढिल्लन के कॉन्सर्ट्स को एन्जॉय करते दिखते हैं। उनके गाने चार्टबीट पर टॉप में बने रहते हैं। एपी ढिल्लन की पोस्ट ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है। फैंस सिंगर के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

  • पंजाबः पेट्रोल पंप के बंटवारे को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई का किया कत्ल, देखें वीडियो

    पंजाबः पेट्रोल पंप के बंटवारे को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई का किया कत्ल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जंडियाला गुरु की गहरी मंडी में रहने वाले परिवार के दो पक्षों में पेट्रोल पंप बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों परिवारों में झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि इसमें चाचे के बेटे ने ताये के बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि एक युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है। घटना तरनतारन के अंतर्गत आते भिखीविंड के सरहदी गांव डॅल की है। मंगलवार की सुबह गांव के नच्छतर सिंह अपने ही चाचा का साथ मनमुटाव हो गया।

    जमीन को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। गुस्से में आकर नच्छतर सिंह ने अपने चाचा जसबीर सिंह उर्फ फौजी पर किरच से हमला कर दिया । जसबीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी गोली मृतक के बेटे दलेर सिंह घायल होकर गिर गया। जसबीर को किया मृत घोषित जसबीर व उसके बेटे दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जसबीर को मृत घोषित कर दिया गया। दलेर के गंभीर रूप से घायल है और तरनतारन के ही एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

    जंडियाला के एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोल पंप पर तीनों भाइयों का शेयर था, जिसमें दोनों भाइयों ने अपना हिस्सा रख तीसरे भाई को दे दिया, जोकि उनके बेटे को मंजूर नहीं था। वह कुछ दिन पहले दुबई से आया था। इसलिए उसने आकर पेट्रोल पंप बंद करने की बात कही तो उसी को लेकर झगड़ा हो गया, इसलिए उसने अपने चाचा के बेटे को किरच मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। नच्छतर को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही नच्छतर सिंह को पकड़ लिया जाएगा।