जालंधरः मशहूर FC Agarwal Agency के मालिक राजीव अग्रवाल को कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा जेल

जालंधर/वरुणः शास्त्री मार्किट के मशहूर एफसी अग्रवाल एजेंसी के मालिक राजीव अग्रवाल को प्रवीण गुप्ता के साथ की गई धोखाधड़ी के मामले आज थाना 6 की पुलिस ने माननीय जज अमित गर्ग की कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने राजीव अग्रवाल को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है। बता दें कि मखूदमपुरा के रहने वाले प्रवीण गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता की तांशी अग्रवाल के साथ जनवरी 2020 में शादी हुई थी और उसी साल उनके बेटा हुआ था। 2020 में करवाचौथ के दिन लड़की को सोना डालने के बहाने राजीव अग्रवाल प्रवीण गुप्ता के घर से 60 तोले सोना लेकर आया था।

इसके बाद जब प्रवीण गुप्ता और उसके बेटे अभिषेक गुप्ता ने लड़की को घर वापिस भेजने के लिए राजीव से कहा तो उसने पहले तो टालमटोल करना शुरू कर दिया, बाद में गुप्ता फैमिली के खिलाफ पुलिस में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवा दी थी। कमिश्नरेट पुलिस ने अभिषेक गुप्ता, प्रवीण गुप्ता सुनीता गुप्ता के खिलाफ डोरी का मामला दर्ज कर दिया। इस मामले में प्रवीण गुप्ता और सुनीता गुप्ता और अभिषेक को कोर्ट से जमानत मिल गई। इसके बाद प्रवीण गुप्ता की ओर से माननीय हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई।

जिसमें इप्रीरियल मेनर और मोदी रिसोर्ट के टैंपर किए गए लाखों रुपयों के बिल राजीव अग्रवाल, जतिन कालड़ा द्वारा कोर्ट में पेश किए गए थे। जब इन बिलों की जांच की गई तो दोनों पैलेसों को मालिकों ने इन बिलों को झूठा बताया। जिसकी पूरी जांच के पश्चात हाईकोर्ट के आदेशों पर राजीव अग्रवाल तांशी अग्रवाल और जतिन कालड़ा के खिलाफ साल 2021 में मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन इस मामले में पुलिस ने राजीव अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। इस केस में नामजद तांशी अग्रवाल और जतिन कालड़ा अभी भी फरार चल रहे है। पुलिस दोनों की तालाश में छापेमारी कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *