Blog

  • Jalandhar News: Model Town में बहुकरोड़ी प्रॉपर्टी के विवाद में Rajan Sidhu के बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Model Town में बहुकरोड़ी प्रॉपर्टी के विवाद में Rajan Sidhu के बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    Bank Loan चुकाने के लिए 17 % ब्याज पर लिए थे 4 Crore, फाईनैंसरों ने बना दिया 14 करोड़

    जालंधर (ens) : मॉडल टाऊन में स्थित करोड़ों रुपयों की विवादित प्रॉपर्टी का विवाद दिन प्रतिदिन गर्माता जा रहा है। इस मामले में आज दोपहर पंजाब प्रैस क्लब में राजन सिद्दू द्वारा फाईनैंसर विनोद अरोड़ा तथा डा. जश्निव कपूर के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मॉडल टाउन में उनका प्लाट नंबर 714 का बैंक लोन चुकाने के लिए 2022 में 17 प्रतिशत ब्याज पर सवा तीन करोड़ रुपये दोनों से लिए थे और जो पैसा लिया उससे प्लाट में बिल्डिंग बनानी शुरु कर दी थी।

    अब बिल्डिंग को तीन साल हो चुके हैं और बिल्डिंग की कीमत दोगुनी हो चुकी है। इसी लालच में बिल्डिंग पर कब्जा करने की नीयत से मेरे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। जिसमें बीती 27 अगस्त को जब मैं बिल्डिंग में गया तो कुछ लोगों ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। मगर इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की है।

    राजन सिद्दू ने कहा कि जब लोन की रकम ली थी तो उसके एवज में गारंटी के लिए फाईनैंसर अरोड़ा तथा डा. कपूर ने विश्वास से एक रजिस्ट्री करवाई थी जिसे रकम वापिस मिलने पर कैंसल करना था। इसी के चलते मेरे कजन ने मेरी फाईनैंशल मदद की और सारी रकम लौटाने के लिए टेबल टाक की मगर उस दौरान उन्होंंने मुझे नए मामले में उलझा दिया और रकम लेने से इंकार कर दिया।

    अब वही 4 करोड़ के ब्याज डाल कर 14 करोड़ रुपये बना दिया है, जोकि सीधेतौर पर मेरे साथ ब्लैकमेलिंग की जा रही है कि मैं दबाव में आकर अपनी जमीन इन्हे दे दूं। राजन सिद्दू ने यह भी आरोप लगाया कि डा. कपूर तथा फाईनैंसर अरोड़ा बहुत शातिर हैं और ये दोनों इसी तरह लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करते हैं। एक अन्य पीड़ित ने कहा कि वह जल्द ही इसका खुलासा करेगा।

    इस मामले में फाईनैंसर अरोड़ा से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया। मगर उन्होंने कहा कि वह कहीं व्यस्त हैं कल अपना पक्ष रखेंगे और डा. कपूर ओप्रेशन करने में व्यस्त थे। जिस कारण उनका पक्ष भी नहीं मिल पाया। दोनों के पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

  • भारतीय मजदूर संघ का 6 सितंबर को काठा अस्पताल में धरना प्रदर्शन स्थगित किया

    भारतीय मजदूर संघ का 6 सितंबर को काठा अस्पताल में धरना प्रदर्शन स्थगित किया

    अब 11 सितंबर को होगा प्रदर्शन

    बद्दी/सचिन बैंसल: भारतीय मजदूर संघ  की ओर से राज्य कर्मचारी बीमा निगम के काठा स्थित माडल अस्ताल को लेकर 6 सितंबर को होने वाली धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। अब यह 11 सितंबर को होगा। संघ के प्रदेश इकाई के सदस्य मेला राम चंदेल ने बताया  एटक की जिला इकाई व राष्ट्रीय मजदूर संघ भी उनका सहयोग कर रहे है। अस्पताल में सुविधाओं को अभाव बना हुआ है। उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों को इस अस्पताल से कोई लाभ नहीं मिल रहा है। अल्ट्रा साउंड के लिए यहां पर रोगी को रैफर

  • Punjab News: पुलिस रेड के दौरान हंगामा, बुजुर्ग महिला ने दी आत्महत्या करने की चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस रेड के दौरान हंगामा, बुजुर्ग महिला ने दी आत्महत्या करने की चेतावनी, देखें वीडियो

    होशियारपुर: मोहल्ला न्यू फतिहगढ़ में बीती रात पुलिस रेड के दौरान हंगामा हो गया। मामला उस समय बिगड़ गया जब पुलिस के साथ शिकायतकर्ता पति-पत्नी भी मौके पर पहुंच गए और घर में घुसकर झगड़ा करने लगे। परिवार का आरोप है कि महिला ने घर में तोड़फोड़ और गाली-गलौज तक की।

    घर में मौजूद बुजुर्ग महिला भजन ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर आरोपियों पर केस दर्ज नहीं हुआ तो वह आत्महत्या कर लेंगी। भजन ने बताया कि रेड के दौरान वह अपनी बहू और पोतियों के साथ घर में थीं। इसी दौरान पुलिस उनके बेटे सुखविंदर की तलाश में आई, जो एक मामले में आरोपी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बहाने शिकायतकर्ता पति-पत्नी भी घर में घुस आए और हंगामा शुरू कर दिया।

    महिला ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि घर में तोड़फोड़ भी की। पीड़िता का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास मौजूद है। इस मामले पर थाना प्रभारी एसएचओ सतपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। किसी भी व्यक्ति को यह अधिकार नहीं कि वह पुलिस के साथ किसी के घर में घुसे और हंगामा करे उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है और बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • 2023 की आपदा के बाद प्रभावी कदम उठाने की बजाय सोई रही सरकार: जयराम ठाकुर

    2023 की आपदा के बाद प्रभावी कदम उठाने की बजाय सोई रही सरकार: जयराम ठाकुर

    अगर कोई हमसे गलती हुई है तो क्षमा करें देवी देवता सरकार को बयानबाजी के बजाय प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता  मुख्यमंत्री राजनीति से बाहर निकले और अपनी जिम्मेदारी उठाएं  क्या सुक्खू सरकार ने 2023 आपदा के लिए केंद्र से मिले पैसे आपदा प्रभावितों को दिए ऊना/सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज कुल्लू के अखाड़ा बाजार और इनर अखाड़ा बाजार के आपदा स्थल का दौरा किया और इस दुर्घटना के प्रभावितों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में जान माल के नुकसान का दायरा बढ़ता जा रहा है। मानसून लगभग अपनी समाप्ति पर है लेकिन जाते-जाते उसने कुल्लू को कभी न भरने वाले जख्म दिए हैं। चंबा और मंडीमें भी त्रासदी से भारी नुकसान हुआ है।अपने कुल्लू प्रवास के दौरान ही वह झींड़ी स्लाइडिंग पॉइंट, पारला तथा भुंतर के बाढ़ प्रभावितों से मिलकर उनका हाल चाल जाना ओ हौसला बढ़ाया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा बहुत बड़ी सजा है। अगर हमसे कोई गलती हुई है तो देवता हमें क्षमा करें और अपनी कृपा हम पर बनाए रखें। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस आपदा में सरकार अपने काम से ज्यादा राजनीति कर रही है और मुख्यमंत्री का सारा ध्यान आपदा प्रभावितों को राहत देने की बजाय केंद्र सरकार को कोसने में लगा हुआ है। आपदा की मुश्किल घड़ी में मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी निभाने की वजह सोशल मीडिया में क्या चल रहा है इसकी बात कर रहे हैं।  इस आपदा में बहुत नुकसान हुआ है और लोगों को जल्दी से जल्दी राहत पहुंचाने के लिए सरकार को अपने प्रयासों को और तेज करना होगा। 2023 की आपदा हमने कोई सबक नहीं लिया। पिछली आपदा के बाद यदि हमने प्रभावी कदम उठाए होते और बहुत सारे चिन्हित स्थानों पर काम किया होता तो आपदा के नुकसान को कुछ कम किया जा सकता था। दो साल से जहां कट लगे हैं वहीं लगे पड़े हैं, जहां मलबा पड़ा हुआ है वहीं पड़ा है। 2 साल से सरकार ने बहुत सारी जगह की कोई सुध ही नहीं ली। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार यह बताएं कि आपदा में उसने क्या किया? आपदा से निपटने की पहली जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। हर काम के लिए केंद्र सरकार को कोसना कहां तक सही है? राज्य सरकार द्वारा जो भी कहा जा रहा है, केंद्र द्वारा तत्काल वह सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मणि महेश यात्रा में भी लोगों को निकालने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर जी जान से जुटे है।  केंद्र सरकार ने पिछली बार भी प्रदेश की पूरी मददकी। 05 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की आर्थिक सहायता प्रदेश को की गई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सभी सांसदों के साथ मैं भी केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर हिमाचल की ज्यादा से ज्यादा सहायता करने और बार-बार आ रही आपदा के अध्ययन की गुजारिश की है। सरकार बताएं क्या 2023 में केंद्र सरकार द्वारा दी गई धनराशि आपदा प्रभावितों और आपदा से निपटने के इंतजामों के ऊपर ही खर्च की गई है? यह राजनीति का नहीं आपदा से निपटने और आपदा प्रभावितों को ज्यादा से ज्यादा और जल्दी से जल्दी मदद करने का समय है।इस मौके पर उनके साथ भाजपा के नेता महेश्वर सिंह, मंत्री गोबिंद ठाकुर, बंजारा विधायक सुरेंद्र शौरी, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, कुल्लू भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर समेत अन्य स्थानीय नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
  • Haryana News: फर्जी Call Center मामले में Nagaland से आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: फर्जी Call Center मामले में Nagaland से आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकुला: क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने सेक्टर-22 आईटी पार्क में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस सिलसिले में नागालैंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम आर. कोकचिरम है, जो नागालैंड का रहने वाला है। आरोपी फर्जी कॉल सेंटर का पार्टनर था और सरटीस जेप नामक कॉल सेंटर में काम करता था।

    यह कॉल सेंटर विदेशी लोगों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी की निशानदेही पर और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं

  • Bollywood अभिनेत्री Shilpa Shetty और Raj Kundra की मुश्किलें बढ़ीं, Lookout नोटिस जारी

    Bollywood अभिनेत्री Shilpa Shetty और Raj Kundra की मुश्किलें बढ़ीं, Lookout नोटिस जारी

    मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस मुंबई पुलिस ने जारी किया है। मुंबई पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में की गई है। नोटिस अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ है। मामले में अधिक जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने यह लुक आउट सर्कुलर जारी किया है, क्योंकि यह दंपति अक्सर अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करता रहता है।
    Read in English:

    LOC Issued Against Shilpa Shetty and Raj Kundra in ₹60 Crore Cheating Case

    अभिनेत्री और मॉडल शिल्पा शेट्टी नवंबर, 2009 में राज कुंद्रा के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं। मुंबई पुलिस के अनुसार बॉलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति के खिलाफ 14 अगस्त को जुहू पुलिस स्टेशन एक केस दर्ज किया गया था। यह केस एक कारोबारी से लोन कम निवेश सौदे में लगभग 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है। लुकआउट सर्कुलर एक ऐसी नोटिस होती है जो संबंधित व्यक्ति को देश छोड़ने से रोकती है। इसके जरिए इंफोर्समेंट एजेंसी एमीग्रेशन और सीमा नियंत्रण चौकियों को अलर्ट करती हैं।

    राज कंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज हुए मामले की जांच मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कर रही है। शिकायतकर्ता व्यापारी दीपक कोठारी का आरोप है कि साल 2015 से 2023 के बीच शिल्पा और राज ने बिजनेस बढ़ाने के नाम पर उनसे 60 करोड़ रुपये लिए थे। यह रकम बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के जरिए ली गई थी। शुरुआत में इसे लोन बताकर पैसे मांगे गए थे, लेकिन बाद में टैक्स बचाने का हवाला देकर इसे इन्वेस्टमेंट के रूप में दिखाया गया। कोठारी का कहना है कि उन्हें मीटिंग में आश्वासन दिया गया था कि तय समय में 12% सालाना ब्याज के साथ पैसे लौटा दिए जाएंगे, लेकिन कंपनी के नाम लिए गए रुपये निजी खर्चों में उड़ा दिए गए।

  • आपदा आते ही केंद्र को गाली देने लग जाते हैं प्रदेश सरकार के कांग्रेसी नेता

    आपदा आते ही केंद्र को गाली देने लग जाते हैं प्रदेश सरकार के कांग्रेसी नेता

    पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बोला प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला

    कहा- अपने दायित्वों से पीछे हटकर सिर्फ केंद्र पर दोष मढ़ने का काम कर रही सरकार

    अवैध कटान पर अपना पक्ष रखे सरकार और दोषी हैं तो उनके खिलाफ हो कार्रवाई

    प्रदेश में आ रही आपदाओं को लेकर सही ढंग से जांच करवाए प्रदेश सरकार

    मणीमहेश यात्रा के दौरान भी दिखा प्रदेश सरकार का गैरजिम्मेदाराना रवैया

    ऊना/सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं का यह रवैया बन चुका है कि प्रदेश में अगर आपदा आती है तो इसके लिए केंद्र सरकार को गाली देना शुरू कर देते हैं। यह सब कांग्रेसी नेताओं द्वारा एक साजिश के तहत किया जा रहा है। मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा बार-बार यह कहा जा रहा है कि केंद्र से कुछ नहीं मिल रहा जबकि केंद्र से जो पैसा मिला और मिल रहा है उसे कहां खर्च किया जा रहा है, इसका कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा है। केंद्र सरकार अगर जनता द्वारा चुनी हुई है तो प्रदेश सरकार को भी जनता ने ही चुनकर भेजा है। जनता के प्रति सबसे पहला दायित्व प्रदेश सरकार का ही बनता है। आज प्रदेश में हालात ऐसे हैं जहां 500 करोड़ का नुकसान हुआ है वहां सिर्फ एक करोड़ देकर अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर बात पर केंद्र को दोष देना उचित नहीं, प्रदेश सरकार को जनता के लिए काम करना चाहिए।

    अवैध कटान पर सुप्रीम कोर्ट में जबाव दे सरकार, अगर कोई दोषी है तो करे कार्रवाई

    जयराम ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश में अवैध कटान को लेकर जो संज्ञान लिया है प्रदेश सरकार उस पर अपना जबाव दायर करे और यदि प्रदेश में इस अवैध कटान को लेकर कोई दोषी है तो फिर उसके खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि इस बार की आपदा में जंगल के जंगल बहकर आ गए हैं और ऐसे में यह जरूरी है कि प्रदेश सरकार इस बात को लेकर जांच करवाए कि आखिर यह आपदा कहां से आ रही है, ताकि हिमाचल प्रदेश को तबाही से बचाया जा सके।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि चंबा जिला की मणीमहेश यात्रा के दौरान जो त्रासदी हुई है उसमें प्रदेश सरकार का गैरजिम्मेदाराना रवैया सामने आया है। लोगों को भेजने से लेकर उन्हें सुरक्षित वापिस लाने तक सरकार की कोई योजना नहीं थी। लोग 100 किमी का सफर पैदल तय करके चंबा पहुंचे और अभी भी बहुत से लोग वहां पर फंसे हुए हैं। आपदा बड़ी जरूर है लेकिन सरकार उसमें अपनी भूमिका निभाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

    अपने क्षेत्र तांदी में तबाही देख भावुक हुए जयराम ठाकुर

    सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत तांदी पंचायत के लाछ और लठली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावितों से मिलकर हालत पर चर्चा की और जमीन बैठ जाने से खाली किये 35 मकानों के प्रभवितों मिले और राहत राशि बांटी। यहां 8 मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में बारिश और भूस्खलन ने ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर दिया है। गांव की जमीन अब तक 12 से 15 फीट तक धंस चुकी है और हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। स्थिति यह है कि जमीन हर रोज 1 से 2 फीट तक धंस रही है, जिससे कई घर जमींदोज हो गए हैं और कुछ रहने के काबिल नहीं रहे हैं।

    इस कारण अब लोगों के पास सुरक्षित छत तक नहीं बची। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी के साथ इस प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि तांदी गांव का बड़ा हिस्सा पंडोह डैम से सटा होने के कारण खतरे के दायरे में है। वहीं, कुकलाह गांव को जोड़ने वाली सड़क भी भूस्खलन की वजह से डैम की ओर धंस चुकी है, जिससे इलाके की संपर्क व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस संकट की घड़ी में ग्रामीणों ने नेताओं के सामने अपनी पीड़ा रखते हुए कहा कि वे घर उजड़ने के बाद अब खुले आसमान के नीचे जीवन-यापन को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द राहत और स्थायी समाधान की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यह आपदा बेहद गंभीर है और सरकार को तत्काल राहत एवं पुनर्वास की ठोस व्यवस्था करनी चाहिए।

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाके में काम कर रहे युवक पर कार चालक ने चलाई गोलियां

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाके में काम कर रहे युवक पर कार चालक ने चलाई गोलियां

    कपूरथलाः पंजाब में बाढ़ से हालात बेहद खराब हो गए है। वहीं युवकों द्वारा लगातार सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर राहत कार्य किए जा रहे है। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में बांधों की मजबूती के लिए मिट्टी की ट्रालियां भरकर लेकर जाने के लिए ट्रालियों की लाइन में युवक लग रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार आई।

    जिसे ट्राली चालक ने कार को धीरे चलाने के लिए कहा, लेकिन गुस्से में आकर कार सवार ने युवक पर गोली चला दीं। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गांव के लोगों ने सरकारी अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया।घायल युवक की पहचान जगजीत सिंह जग्गा पुत्र नथा सिंह निवासी फतूढ़ींगा के रूप में हुई है। पीड़ित बताया कि तेज रफ्तार कार को धीरे चलाने के लिए कहा था, तो कार सवार कुछ दूर जाकर गाड़ी रोक दी और गाड़ी से उतरते ही अपनी पिस्तौल से 3 फायर कर दिए।

    इस घटना में 2 गोलियां ट्राली में लगी और एक उसके पैर पर लगी। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हरगुरदेव सिंह, थाना फतूढ़ींगा प्रमुख जसबीर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और घायल युवक का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Jalandhar News: विवादों में आया Nexa Showroom, Salesman के खिलाफ मामला दर्ज

    Jalandhar News: विवादों में आया Nexa Showroom, Salesman के खिलाफ मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: डाक्टर बीआर अंबेडकर चौक में स्थित नेक्सा शोरूम विवादों में आ गया है। दरअसल, व्यक्ति ने शोरूम की सेल्समैन महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना 4 की पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित गांव बडचूही जालंधर के रहने वाले कुलवंत सिंह की शिकायत पर सेल्समैन महिला के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, कुलवंत सिंह ने शिकायत में कहा है कि सेल्समैन महिला ने पुरानी के बदले नई कार देने के बहाने उससे 2 लाख 80 हजार रुपये लेकर लिए लेकिन लिए हुए पैसे निजी काम में इस्तेमाल कर लिए।

    पैसे ना मिलने के बाद कुलवंत सिंह के बयानों पर थाना 4 की पुलिस नेक्सा शोरूम की सेल्समैन तानिया टंडन निवासी महेंद्रू मोहल्ला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा हैकि तानिया टंडन फरार चल रही है। पुलिस को कुलवंत सिंह ने बताया कि वह 4 साल पहले सूबेदार के पद से रिटायर हुआ था। 2 साल पहले उसके पास ब्रेजा कार थी और वह कार को बदलना चाहता था, जिसके चलते वह गाड़ी को बदलने के लिए डाक्टर बीआर अंबेडकर चौक में स्थित नेक्सा के शोरूम में गया।जहां उसकी मुलाकात सेल्समैन तानिया टंडन से हुई। पीड़ित ने शोरूम में तानिया से XL6 कार देने के लिए डील की, जोकि13.50 लाख रुपये में हुई।

    आरोप है कि सेल्समैन ने 1 लाख रुपये नगद, 8 लाख में पुरानी कार और 10 लाख रुपये का लोन दिला दिया। कार देने के बाद उसने 1.89 लाख रुपये का चेक ही दिया, जबकि बाकी के 2.80 लाख रुपये नहीं दिए। उसने इस संबंध में उससे बात की तो वह पहले टाल मटोल करती रही। ऐसे में 3 महीने बीत गए उसे पैसे नहीं मिले। पीड़ित का आरोप है कि वह ब्रांच के मैनेजर से मिला तो वह भी कहने लगा कि उसे जल्द चेक मिल जाएंगा। लेकिन मामले का हल ना होता देख उससे पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत दी। जिसके बाद उसकी शिकायत थाना 4 को भेज दी गई। थाना 4 की पुलिस ने जांच के बाद सेल्समैन तानिया टंडन निवासी महेंद्रू मोहल्ला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 8 वर्षीय बच्चे के ईलाज को लेकर CM Mann ने किया ऐलान

    Punjab News: 8 वर्षीय बच्चे के ईलाज को लेकर CM Mann ने किया ऐलान

    अमृतसर: पंजाब में पहले ही बाढ़ से हालात बेहद खराब है। वहीं जिले के गांव तलवंडी के 8 वर्षीय बच्चे की बीमारी से ग्रस्त होने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमेंम 8 वर्षीय बच्चा अभिजोत सिंह किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। वायरल वीडियो में परिवार उसके उपचार के लिए मदद की अपील कर रहा है।

    वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चे के परिवार का एक वीडियो आज सामने आया है। जिसमें परिवार बच्चे के उपचार के लिए पैसे इकट्ठे करने के लिए कह रहा है। ऐसे में सीएम मान ने ऐलान किया है कि सरकार बच्चे के इलाज के लिए परिवार की हर संभव मदद करेगी। वह राज्य में किसी भी व्यक्ति को इलाज और दवा से वंचित नहीं रहने देंगे।