Blog

  • Haryana News: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    Haryana News: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    पंचकूलाः देश भर के कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश के चलते इस समय बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कई लोग घरों से बेघर हो चुके हैं। पंजाब, हिमाचल, उतराखंड और जम्मू के कई इलाकों में आपदा की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के आपदा पीड़ितों के लिए राशन और जरूरी सामान एकत्रित करने के लिए दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।

    जिसमें आम जनता से अपील की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा राशन और अन्य सामान दें, ताकि जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा जा सके। सेक्टर 16 में आज भारतीय जनता पार्टी पंचकूला के द्वारा इसकी शुरुआत की गई है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जरूरतमंद लोगों के लिए समान एकत्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भाजपा नेत्री रंजीता मेहता और अन्य भाजपा नेता लोगों के मदद के लिए आगे आए।

    विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि ऐसे मौके पर जहां पंजाब हिमाचल और जम्मू कश्मीर में लोगों पर आपदा आई है ऐसे में राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि जरूरतमंद लोगों के लिए जो बेघर हो चुके हैं और बाढ़ से प्रभावित हैं उनके लिए राशन और अन्य सामान दे ताकि लोगों तक पहुंचा जा सके। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि दो दिन तक लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए राशन और अन्य सामान एकत्रित किया जाएगा। उसके पश्चात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा इस सम्मान को हरी झंडी दिखाकर हिमाचल प्रदेश के चंबा के लिए रवाना किया जाएगा।

  • Punjab News: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए Bollywood actor Akshay Kumar

    Punjab News: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए Bollywood actor Akshay Kumar

    मोहालीः पंजाब में आई बाढ़ के बीच भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) ने आज चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। BBMB के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने आंकड़ों के साथ दावा किया कि इस साल डैमों में 1988 के भीषण बाढ़ से अधिक पानी आया है और ब्यास नदी में पानी के प्रवाह ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने बताया कि इस मानसून सीजन में डैमों में 11.7 बिलियन क्यूबिक मीटर (BCM) पानी आया है, जो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि इस बार 1988 से ज्यादा पानी है।

    इस बार 2023 की तुलना में 20% अधिक पानी आया है। वहीं पंजाब में आई बाढ़ की चपेट में 1400 गांव आ गए हैं। पंजाब में बाढ़ के कारण लोगों को राहत और बचाव कार्यों की सख्त जरूरत है। इस मुश्किल की घड़ी में पंजाबी गायक, बॉलीवुड हस्तियां, खिलाड़ी और जानी-मानी हस्तियां लोगों की हर संभव मदद करने में लगी हुई है। वहीं बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपये दान किए हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही अभिनेता ने कोई पोस्ट सांझा किया है। वायरल हो रही इस सूचना की एनकाउंटर न्यूज कोई पुष्टि नहीं करता।

    बीबीएमबी के चेयमैन के अनुसार ब्यास नदी में पानी का प्रवाह 65,000 क्यूसेक से पार हो गया, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने माना कि पोंग डैम में पानी की आमद बहुत ज्यादा है, जिससे डैम पर भारी दबाव बन गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पानी को अत्यंत नियंत्रित तरीके से छोड़ा जा रहा है। भाखड़ा डैम में इस सीजन में 16.78 बिलियन क्यूबिक मीटर का उच्चतम जल स्तर रिकॉर्ड किया गया है, जो कि 1988 और 2023 में देखे गए उच्चतम स्तर के बराबर है। उन्होंने कहा कि हाल ही के दिनों में भाखड़ा में पानी का प्रवाह थोड़ा कम हुआ है, जिससे दबाव कम करने में मदद मिली है, लेकिन पोंग में एक लाख क्यूसेक से अधिक का प्रवाह जारी है।

    शुक्रवार तक, भाखड़ा डैम में पानी का स्तर 1,678.6 फुट था, जो कि निर्धारित खतरे के स्तर से लगभग 1.4 फुट नीचे है। हालांकि, पोंग डैम का स्तर 1,394.7 फुट दर्ज किया गया, जो कि खतरे के निशान से ऊपर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाखड़ा का जल स्तर 1680 फुट से ऊपर नहीं जाने दिया जा सकता, जो कि उसकी अधिकतम क्षमता है। त्रिपाठी ने कहा कि मौसम की भविष्यवाणी अगले तीन से चार दिनों में कम बारिश का संकेत देती है, जिससे स्थिति को नियंत्रण में लाने में मदद मिल सकती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में BBMB ने डैमों के महत्व को दर्शाते हुए बड़ा दावा किया।

  • Punjab News: फर्म के नाम पर PNB के Manager से ठगे लाखों रुपए, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: फर्म के नाम पर PNB के Manager से ठगे लाखों रुपए, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के हाजी रतन चौक में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में ठगी का मामला सामने आया है। जहां बैंक के मैनेजर को जाल में फंसाकर व्यक्ति ने 34 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। बैंक मैनेजर द्वारा सिविल लाइन थाना में ठगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। वहीं सिविल लाइन थाना के एसएचओ हरजोत सिंह ने बताया कि उन्हें बैंक मैनेजर से शिकायत मिली है कि ठग ने उन्हें अपने जाल में फंसाकर झूठ बोलकर खाते से 37 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

    इस मामले में बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि बैंक में पायनियर एसोसिएशन नाम की फर्म के प्रणव गुप्ता और उनके पार्टनटर द्वारा काफी समय से अकाउंट चल रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक में उनसे पहले मैनेजर रहे आशीष गुप्ता ने एक इस अकाउंट से संबंधित एक मोबाइल नंबर प्रणव गुप्ता का शेयर किया गया था। जिसमें कहा गया था कि पैसे का लेन-देन इनके साथ किया जा सकता है। अब मैनेजर को व्हाट्सएप्प के जरिए फोन आया और एक करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।

    लेकिन बैंक मैनेजर ने इतनी बड़ी रकम खाते में ट्रांसफर करने से मना कर दिया। जिसके बाद अथारिटी लैटर के जरिए 3 ट्राजेंक्शन कुल 37 लाख की करवाई गई। जिसके बाद पायनियर एसोसिएशन के अकाउटेंट ने मैनेजर से संपर्क किया और इन पैसों को लेकर बात की तो पता चला प्रणव गुप्ता ने किसी को खाते से पैसे निकालने के लिए नहीं कहा। इस दौरान बैंक मैनेजर ने जांच की तो पता चला कि किसी फर्जी व्यक्ति ने प्रणव के नाम से पैसे ट्रांसफर करवाए है।

    जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए मैनेजर ने 22 लाख रुपए फ्रीज कर दिए। हालांकि 15 लाख रुपए ठग द्वारा निकाल लिए गए है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में बैंक का कोई भी कर्मचारी शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर जब बैंक शाखा मैनेजर से इस गंभीर मामले में बात करनी चाही गई तो उन्होंने कैमरे के सामने बोलने से साफ मना कर दिया।

  • कुटलैहड़:विधायक ने पीड़ित परिवारों को दी दस दस हजार की फौरी राहत

    कुटलैहड़:विधायक ने पीड़ित परिवारों को दी दस दस हजार की फौरी राहत

    विधायक विवेक शर्मा ने राजपुर मैदान,दोबड,परोइया ग्राम पंचायतों में बाटी राशन किट, नुक्सान का भी लिया जायजा

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ क्षेत्र में हाल ही हुई भीषण बारिश और बाढ़ से जहां आमजन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं अनेक परिवारों को भारी नुक्सान उठाना पड़ा है। ऐसे कठिन समय में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा लगातार प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर न केवल उनकी परेशानियों को सुन रहे हैं बल्कि हर संभव मदद भी उपलब्ध करवा रहे हैं।

    इसी कड़ी में विधायक विवेक शर्मा ने ग्राम पंचायत रायपुर मैदान, दोबड और परोइया कला में पहुंचकर करीब एक दर्जन बाढ़ पीड़ित परिवारों को दस-दस हजार रुपये की फौरी आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक ने प्रभावित परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पूरी तरह से उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर 65 से अधिक राशन किट, तिरपाल एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की। उन्होंने संबंधित विभागों को भी निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की देरी न की जाए। विवेक शर्मा ने भावुक स्वर में कहा कि वे केवल एक विधायक नहीं, बल्कि इस क्षेत्र के बेटे और भाई की तरह हमेशा लोगों के साथ खड़े रहेंगे। उनका उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर आपदा पीड़ितों की मदद करना है।स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुए इस राहत वितरण कार्यक्रम ने प्रभावित परिवारों को हिम्मत और विश्वास दिलाया कि सरकार और जनप्रतिनिधि हर कदम पर उनके साथ हैं। विधायक ने अंत में कहा कि जब तक हर परिवार सुरक्षित और व्यवस्थित नहीं हो जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार थाना प्रभारी रोहित चौधरी मौजूद रहे।

  • Punjab News: फर्जी काल सेंटर मामले में SIT का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: फर्जी काल सेंटर मामले में SIT का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 22 आईटी पार्क में फर्जी कॉल सेंटर चलकर विदेशी लोगों को ठगने के मामले में एक आरोपी को सेक्टर 20 से गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की जांच कर रही एसआईटी के इंचार्ज ने बताया कि अभी तक इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आज आरोपी मनीष कुशवाहा को सेक्टर 20 से गिरफ्तार किया है।

    इस मामले में एसआईटी द्वारा जांच की जा रही है। 3 आरोपियों में से 2 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं गुजरात के रहने वाले मनीष कुशवाहा को आज कोर्ट में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जाएगी और पता लगाया जाए कि इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

  • Punjab News: बांध से लगातार गिरने लगी मिट्टी, 14 गांवों को हो सकता है नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab News: बांध से लगातार गिरने लगी मिट्टी, 14 गांवों को हो सकता है नुकसान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के ईस्ट में सतलुज नदी के तेज बहाव के कारण ससराली बांध कमजोर होना शुरू हो गया है। जिसके चलते बाढ़ का खतरा मंडराने लग गया है। वहीं दोपहर 3 बजे जब हालातों का जायजा लिया गया तो वहां कुछ हिस्सा बहता हुआ दिखाई दिया है। वीडियो में देखा जा सकता हैकि लगातार मिट्टी का हिस्सा और पेड़ पानी में समा रहे है। हालांकि प्रशासन और लोगों द्वारा हालात पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।

    यह वह जगह है कि जहां पर धान की बुआई की हुई थी। देर रात से मिट्टी गिर रही है, लेकिन पिछले 2 घंटो में प्रत्येक 5 मिनट में मिट्टी गिरनी शुरू हो गई है और पानी भी तेज बहाव से बहने लग गया है। प्रशासन द्वारा 14 गांवों को यहा से ऊंचे स्थान पर जाने की अपील की गई है। ऐसे में लोगों के रहने के लिए 10 सेंटर बनाए गए है। वहीं लोगों से दूर रहने की अपील की जा रही है।

    हालांकि सुबह से सेना, NDRF और स्थानीय लोग मिलकर बांध को मजबूत करने में जुटे हुए थे, लेकिन अब पानी के तेज बहाब के काऱण हालात खराब होते दिखाई दे रहे है। ऐसे में अगर सतलुज का पानी और बढ़ा तो लुधियाना के 14 गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। राहों रोड, टिब्बा रोड, ताजपुर रोड, नूरवाला रोड और समराला चौक तक पानी पहुंच सकता है। वहीं साहनेवाल के धनांसू इलाके में भी पानी भरने की आशंका है, जिससे 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हो सकते हैं।

     

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने पहुंची केंद्रीय टीम, DC Uppal का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने पहुंची केंद्रीय टीम, DC Uppal का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः भारी बारिश के कारण उफान पर आई रावी, जलालिया, उज और चक्की नदियों ने जिले के विभिन्न गांवों में भारी तबाही मचाई है, जिसके कारण पठानकोट जिले के बाढ़ प्रभावित परिवार हाशिये पर आ गए हैं और इन लोगों को अपना जीवन नए सिरे से शुरू करना होगा, जो लोगों के लिए बहुत मुश्किल है। इस कारण लोगों की निगाहें सरकार पर टिकी हैं कि सरकार कब उनकी मदद के लिए आएगी। इसी के चलते आज केंद्रीय टीम ने पठानकोट जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, जहां उन्होंने नदियों का आकलन किया और लोगों को हुए नुकसान के बारे में भी जानने की कोशिश की।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पठानकोट के उपायुक्त ने बताया कि केंद्र की टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने आई है और उन्हें हर इलाके का दौरा कराया गया है, जिसके बाद उन्हें अपनी रिपोर्ट तैयार करनी होगी। केंद्रीय टीम अपनी रिपोर्ट तैयार करके केंद्र सरकार को सौंपेगी, ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा मिल सके। इस दौरान प्रशासन ने प्रोटेक्शन वॉल का भी दौरा किया। डीसी आदित्य उप्पल ने बताया कि जिस जगह पर ज्यादा नुकसान हुआ है, वहां लगातार मुरम्मत का कार्य जारी है। वहीं कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन एनडीआरएफ के जरिए लोगों तक राहत सामग्री भेज रहा है।

  • राष्ट्रीय आपदा नहीं घोषित किए जाने का कानून यूपीए सरकार ने बनाया था: अनुराग ठाकुर

    राष्ट्रीय आपदा नहीं घोषित किए जाने का कानून यूपीए सरकार ने बनाया था: अनुराग ठाकुर

    फिल्म बंगाल फाइल्स को लेकर ममता बनर्जी को कौन सा डर सता रहा है , फिल्म पर रोक क्यों ? 

    ममता राज में हिंसा , महिला अत्याचार और भ्रष्टाचार में डूबा बंगाल 

    आपदा प्रबंधन में पूर्व में केंद्र के दिए पैसे का सही उपयोग नहीं कर पाई हिमाचल की कांग्रेस सरकार 

    ऊना/सुशील पंडित: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में आज रिलीज हुई फिल्म बंगाल फाइल्स को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता पर जोरदार हल्ला बोला, उन्होंने फिल्म को पश्चिम बंगाल में स्क्रीन नहीं मिलने पर इसे ममता बनर्जी का डर बताया और फिल्म पर रोक को लेकर ममता बनर्जी को कटघरे में खड़ा किया । पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ममता राज में पश्चिम बंगाल को हिंसा , महिला अत्याचार और भ्रष्टाचार को डूबा हुआ बताया।

    वहीं अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की आपदा को लेकर केंद्र द्वारा राष्ट्रीय आपदा नहीं घोषित किए जाने के विषय पर भी कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि 2013 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्व यूपीए सरकार द्वारा ही किसी भी राज्य में आपदा को राष्ट्रीय आपदा नहीं घोषित किए जाने संबंधी कानून पारित किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले दस वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा हिमाचल को यूपीए सरकार के मुकाबले तीन गुना ज्यादा सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर केंद्रीय सहायता को सही ढंग से प्रयोग नहीं किए जाने का आरोप भी लगाया और आपदा प्रभावित लोगों तक सही सहायता नहीं पहुंचने का आरोप भी लगाया । उन्होंने दावा किया कि सुक्खू सरकार द्वारा आपदा प्रभावित लोगों को मकान बनाने के लिए घोषित राशि की महज एक एक किश्त ही मिली और वह भी चंद प्रभावित लोगों को ही इसका लाभ मिल सका । इस मौके पर भाजपा वंदना योगी,जिलाध्यक्ष शाम मिन्हास, विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो, चैतन्य शर्मा, बलवीर चौधरी,राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री वरिंदर कंवर, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Haryana News: 4 करोड़ रुपए के चेक के मामले में आरोपी को 2 साल की सजा, देखें वीडियो

    Haryana News: 4 करोड़ रुपए के चेक के मामले में आरोपी को 2 साल की सजा, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला की जिला अदालत द्वारा 4 करोड रुपए के चेक बाउंस के मामले में आरोपी को 2 साल की सजा सुनाई। इस दौरान 4 करोड रुपए ना लौटने को लेकर 2 महीने अतिरिक्त सजा सुनाई गई। शिकायतकर्ता के वकील महेश गोयल ने बताया कि पंचकूला निवासी अशोक मित्तल से आरोपी विकास वालिया पार्टनरशिप में डायमंड का बिजनेस किया था। पार्टनरशिप टूटने पर आरोपी ने 4 करोड़ का चेक दिया, लेकिन 4 करोड़ का चेक बाउंस हो गया।

    जिसके बाद पंचकूला कोर्ट में मामला चला और कोर्ट ने आरोपी विकास वालिया को चेक बाउंस मामले ने 2 साल की सजा व 4 करोड़ ना लौटाने पर 2 महीने की अतिरिक्त सजा सुनाई है। वकील ने बताया कि इस मामले में कोर्ट ने 4 करोड़ रुपये ना देने पर रकम दोगुनी देने और पेमेंट ना देने पर 2 महीने की अतरिक्त सजा सुनाई।

  • Jalandhar News: चिट्टी बेई में डूबने से व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चिट्टी बेई में डूबने से व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार बाढ़ से हालात खराब हो रहे है। हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार राहत कार्य जारी है। वहीं चिट्टी बेई में पानी काफी भरा हुआ है। एक ओर प्रशासन द्वारा बाढ़ के हालातों पर काबू पाने में जुटी हुई है। दूसरी ओर चिट्टी बेई में व्यक्ति ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही देहात पुलिस शाहकोट के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ पुलिस टीम, गोताखोर और एनडीआरएफ टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

    जहां तीनों टीमों द्वारा व्यक्ति की तालाश की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि आज उनकी टीम को सूचना मिली थी कि 32 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी लोहियां ने चिट्टी बेई में छलांग लगा दी। घटना के दौरान मोटरसाईकिल मौके से बरामद कर लिया गया है। गुरप्रीत की टीमों द्वारा लगातार तालाश जारी है। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत 15 दिन पहले ही दुबई से लौटा था।

    परिवार में उसके एक बच्चा और पत्नी शामिल है। गुरप्रीत के शव की तालाश के लगातार प्रयास जारी है और घटना के बारे में परिवार से बातचीत की जा रही है। लेकिन अभी तक यह सामने नहीं आया है कि गुरप्रीत ने किस वजह से चिट्टी बेई में छलांग लगाकर खुदकुशी की है। उन्होंने कहाकि शव को बरामद करने के बाद परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।