Blog

  • Jalandhar News: मेन बाजार में दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित सामान लेकर फरार, देखें Live

    Jalandhar News: मेन बाजार में दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित सामान लेकर फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब में एक ओर बारिश ने कहर बरसाया हुआ है। वहीं दूसरी ओर चोरों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं ताजा मामला रैणक बाजार में छाबड़ा क्लॉथ हाउस की दुकान से भारी मात्रा में सूट और नगदी लेकर चोर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार सिमरनजीत सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे उन्हें फोन आया कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए है और दुकान में चोरी हो गई।

    पीड़ित ने बताया कि दुकान से 100 के करीब बढ़िया क्वालिटी के सूट और तिजौरी लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि तिजौरी में 20 हजार की नगदी, चैकबुक सहित अन्य सामान मौजूद था। घटना की सूचना थाना 4 की पुलिस को दे दी है। पीड़ित के अनुसार 3 लाख से अधिक का नुकसान हो गया है।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि अल सुबह 4.20 बजे सफेद रंग की एक्टिवा में आए चोर भारी मात्रा में सूट ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं 2 अन्य दुकानों के भी चोरों ने ताले तोड़े, लेकिन सेंटर लॉक लगा होने के कारण बचाव हो गया।

  • Punjab News: दोमोरिया पुल में दीवार गिरने से खड़ी कई कारें हुई क्षतिग्रस्त, देखें CCTV

    Punjab News: दोमोरिया पुल में दीवार गिरने से खड़ी कई कारें हुई क्षतिग्रस्त, देखें CCTV

    लुधियानाः सितंबर महीने की शुरुआत में ही मानसून बंपर बारिश देखने को मिली। देर रात करीब हो रही बरसात से हालात इतने बिगड़ गए कि सड़कों पर नदियों जैसे हालात बन गए। जगह-जगह जलभराव से लोगों के घरों में पानी घुस गया। सीवरेज लाइनें ओवरफ्लो होने से कई इलाकों में बैंक वाटर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया।

    बारिश का सबसे डरावना मंजर तब सामने आया जब शहर की पुरानी और जर्जर इमारतें भरभराकर गिर गई। वहीं दमोरिया पुल के पास पार्किंग एरिया की दीवार ढहने से वहां खड़ी 4 कारें मलबे में दबकर चकनाचूर हो गई। लोगों द्वारा प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि उनकी कार की अभी किश्ते भी पूरी नहीं हुई है और कार घटना का शिकार हो गई।

  • Jalandhar News: 100 साल पुराने मंदिर की धंसी जमीन, दीवारों और गुम्बदों में आई दरारें

    Jalandhar News: 100 साल पुराने मंदिर की धंसी जमीन, दीवारों और गुम्बदों में आई दरारें

    जालंधर, ENS: प्रदेश के सभी 23 जिलों में बारिश से हालात बिगड़ गए है। हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया है। शहर में कई जगह बरसात के कारण मकानों में दरारें पड़ गई है तो कई जगह जर्जर मकान गिर गए है। वहीं अटारी बाजार में मंदिर की जमीन धंसने की घटना सामने आई है। अटारी बाजार स्थित हरि देव मंदिर की जगह धंसनी शुरू हो गई है और गुमट में दरार आ रही हैं। इलाका निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि यह मंदिर करीब 100 वर्ष पुराना बताया जा रहा है और इलाके में धार्मिक आस्था का केंद्र माना जाता है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही भारी बारिश ने बाजार की नींव कमजोर होने लग गई है। मंदिर परिसर के आसपास की दीवारों और गुमटों में दरारें पड़ गई हैं। जमीन बैठने के कारण मंदिर के गुमटों के फटने की भी जानकारी मिली है। लोग इस स्थिति को बेहद खतरनाक मान रहे हैं क्योंकि मंदिर के आस-पास रिहायशी इलाके और दुकानें भी मौजूद हैं।

    वहीं आज बस्तीयाद इलाके में मकान गिरने की घटना सामने आई है। बीते दिन भी कई जगहों पर मकान, लैंटर सहित अन्य नुकसान होने की घटनाएं सामने आ चुकी है। हालात यह हो गए है कि लोगों के घरों और दुकानों में बारिश का पानी रिसना शुरू हो गया है। बारिश ना रूकने के कारण लोगों की चिंताए बढ़नी शुरू हो गई है।

  • Punjab News: बारिश से बिगड़े हालात, शिक्षा मंत्री ने जारी की चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश से बिगड़े हालात, शिक्षा मंत्री ने जारी की चेतावनी, देखें वीडियो

    रोपड़ः पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात खराब होने के कारण पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गुरदासपुर में पड़ा है। जहां के 324 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। उसके बाद अमृतसर का नंबर आता है, जहां 135 गांव बाढ़ के खतरे हैं। जबकि बरनाला के 134, होशियारपुर के 119 गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं हजारों एकड़ की फसलें खराब हो गई हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ: https://encounternewspaper.com/punjab/punjab-government-announces-all-schools-colleges-and-universities-closed-till-september-7-due-to-floods/

    वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी की है और नंगल इलाके में रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि नंगल इलाके में लगातार बारिश हो रही है, जिससे खड्डों और सतलुज के किनारे गांवों के बांध कमजोर हो गए हैं। उन्होंने लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। दूसरी ओर मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम 2025 के तहत सभी जिला मजिस्ट्रेटों और विभागों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। आदेशों में कहा गया कि प्रदेश इस समय दशकों की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। भारी मानसूनी बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण कई जिलों में व्यापक बाढ़ आ गई है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, और आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।    
  • Stock Market: तेजी से खुला बाजार, Nifty 24600 के ऊपर, Sensex 80300 के करीब

    Stock Market: तेजी से खुला बाजार, Nifty 24600 के ऊपर, Sensex 80300 के करीब

    बिजनेसः शेयर बाजार की शुरुआत हरे रंग के निशान पर हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty शुरुआती कारोबार में पॉजिटिव कारोबार करते दिखे। सुबह 9.15 बजे सेंसेक्स 138 अंक चढ़कर 80298 पर जबकि निफ्टी 36 अंक चढ़कर 24616 पर खुला। जोमैटो द्वारा प्लेटफॉर्म शुल्क बढ़ाने के बाद इटरनल लगभग 1% बढ़ गया।

    वहीं नलॉन हेल्थकेयर के शेयरों की बुधवार 3 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में धीमी शुरुआत हुई। NSE पर एनलॉन हेल्थकेयर के शेयर ₹92 पर लिस्ट हुए, जो इसके IPO Price 91 रुपये से 1.10% अधिक है। BSE पर, एनलॉन हेल्थकेयर के शेयर की कीमत ₹91 के इश्यू प्राइस के बराबर रही। एनलॉन हेल्थकेयर आईपीओ की लिस्टिंग कीमत ग्रे मार्केट के प्रीमियम के संकेतों के आसपास थी। लिस्टिंग से पहले एनलॉन हेल्थकेयर आईपीओ का GMP महज 1 रुपये था।

    एनलॉन हेल्थकेयर आईपीओ
    एनलॉन हेल्थकेयर आईपीओ की मांग अच्छी रही और तीन दिन की बोली अवधि के अंत में इसे 7.12 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल पार्ट 47.26 गुना बुक हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशक (NII) कोटा 10.61 गुना सब्सक्राइब हुआ। योग्य संस्थागत खरीदार (QIB ) सेगमेंट को 1.07 गुना बोलियां मिलीं।

     

  • Jalandhar News: दूध लेने गया परिवार, पीछे ढह गया 3 मंजिला मकान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दूध लेने गया परिवार, पीछे ढह गया 3 मंजिला मकान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के दौरान जगह-जगह हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं बस्तीयाद इलाके के कोट मोहल्ला बस्ती शेख में मकान पूरी तरह ढहने की घटना सामने आई है। हालाँकि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। दरअसल, घटना के दौरान परिवार के 2 सदस्य दूध लेने गए थे। वहीं दूसरी ओर पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात खराब होने से प्रदेश के सभी 23 जिलों में 1200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया है। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम 2025 के तहत सभी जिला मजिस्ट्रेटों और विभागों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
    आदेशों में कहा गया कि प्रदेश इस समय दशकों की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। भारी मानसूनी बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण कई जिलों में व्यापक बाढ़ आ गई है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, और आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। वर्तमान में लगभग 3.75 लाख एकड़ कृषि भूमि खासकर धान के खेत, पानी में डूबे हुए हैं, जिससे फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इसके अलावा, भारी संख्या में पशुधन के नुकसान की भी खबर है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई है। मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी डीसी को निर्देश जारी किए हैं कि वे जिला मजिस्ट्रेट आवश्यक आदेश जारी कर सकते हैं ताकि किसी भी आपदा की स्थिति से निपटा जा सके। सभी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तुरंत और पर्याप्त राहत उपाय करें। राज्य के सभी लाइन विभाग अपने आपातकालीन कार्यों को प्राथमिकता पर करें और सप्ताहांत या छुट्टी के बावजूद ड्यूटी पर रहें। पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन विभाग और पीएसपीसीएल को सेवाओं को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम करना होगा। टेलीकॉम सेवा प्रदाता मोबाइल और लैंडलाइन सेवाओं की बहाली तुरंत करें। पंचायत और शहरी निकाय आपातकालीन प्रतिक्रिया, राहत और पुनर्वास में पूरी मदद करें। सरकार ने सभी विभागों और एजेंसियों से अपील की है कि वे लोगों की जान और संपत्ति की रक्षा के लिए पूरी तत्परता से कार्य करें।

  • Punjab को किया आपदा प्रभावित राज्य घोषित, 1400 गांव हुए जलमग्न

    Punjab को किया आपदा प्रभावित राज्य घोषित, 1400 गांव हुए जलमग्न

    तरनतारनः पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे पंजाब को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। इस समय प्रदेश के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 1400 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। नदियों का बढ़ता जलस्तर तरनतारन जिले के लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। ब्यास और सतलुज नदी से सटे लगभग 55 गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है क्योंकि लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में धुस्सी बांध कमजोर है।

    हालांकि पुलिस प्रशासन ने भी देर रात तक राहत कार्यों में सहयोग दिया, लेकिन धुस्सी बांध की कमज़ोरी अभी तक दूर नहीं हो पाई है। सबसे ज्यादा असर गुरदासपुर के 324 गांवों पर पड़ा है। अमृतसर में 135, बरनाला में 134 और होशियारपुर में 119 गांव प्रभावित हुए हैं। 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग अब भी लापता हैं।

    इसी बीच प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने चेतावनी दी है कि नंगल इलाके में लगातार बारिश हो रही है, जिससे खड्डों और सतलुज के किनारे गांवों के बांध कमजोर हो गए हैं। उन्होंने लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। हरिके पत्तन हेड वर्क्स से 3 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने तरनतारन को हाई फ्लड एरिया घोषित कर दिया है। इस पानी का असर फाजिल्का और फिरोजपुर के कई गांवों में पड़ेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर में बाढ़ प्रभावित एरिया का जायजा लेने जाएंगे।

     

  • आज का राशिफल, 3 सितंबर 2025

    आज का राशिफल, 3 सितंबर 2025

    आज परिवर्तिनी एकादशी है। ये दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। कहते हैं जो भी भक्त इस दिन सच्चे मन से श्री हरि विष्णु की पूजा करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। ज्योतिषी चिराग दारूवाला ये दिन कुछ राशि वालों की लव लाइफ के लिए काफी खास रहेगा लेकिन कुछ को प्यार के मामले में आज सतर्क रहना होगा। जानिए सभी राशियों का आज का लव राशिफल यहां।

    मेष: गणेशजी कहते हैं कि अगर आपको लगता है कि आपका साथी किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल है तो बोलने से खुद को रोकें नहीं। आपको तुरंत इसे संबोधित करने और समस्या को हल करने की आवश्यकता है, अन्यथा यह आपके रिश्ते की दीर्घकालिक संभावनाओं को धूमिल कर सकता है। आप अपने साथी के प्रति स्नेह की कोमल भावनाओं का प्रदर्शन करेंगे। दृष्टिकोण में ईमानदारी एक दूसरे के साथ अच्छी समझ को बढ़ावा देगी।

    वृषभ: गणेशजी कहते हैं कि आपका स्वभाव इतना खराब नहीं है, लेकिन जब आपको कोई चीज पसंद नहीं आती और आप जिस चीज की लालसा रखते हैं, उसे पाने में असमर्थ होते हैं, तो आप दूसरे व्यक्ति पर गुस्सा करने लगते हैं। अपने पार्टनर के साथ थोड़ा सब्र रखें ताकि आने वाले समय में आपका रिश्ता और मजबूत हो। आपको अपने दृष्टिकोण में अधिक सकारात्मक और स्पष्ट होने की आवश्यकता है। इससे आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे संबंध बनाए रख पाएंगे।

    मिथुन: गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी मुलाकात किसी आनंदमय व्यक्ति से होगी और बातचीत बहुत मजेदार होगी। आप तुरंत इस व्यक्ति को पसंद करेंगे, और मुलाकातें अब अक्सर होंगी। इस अवसर के लिए उचित रूप से पोशाक करें और बहुत सारे शिष्टाचार प्रदर्शित करें और अपनी सर्वोत्कृष्ट हास्य की भावना के साथ अपनी तिथि को आकर्षित करें। आप अपने साथी को उथल-पुथल की भावनाएँ दिखाते हैं। इससे रिश्ते में सामंजस्य प्रभावित होगा।

    कर्क: गणेशजी कहते हैं कि आपका साथी पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव का सामना कर रहा है और इसलिए आपको उसके गुस्से के संगीत का सामना करना पड़ सकता है। आपको कुछ दिनों के लिए मिजाज और इस गुस्से को स्वीकार करना होगा इसलिए धैर्य रखें और तूफान को टलने दें। उन्हें कुछ मीठे शब्दों और उपहारों से आकर्षित करें। आप अपने साथी के प्रति अहंकारी भावनाओं को परेशान करने के लिए प्रवृत्त हो सकते हैं। सद्भाव बनाए रखने के लिए आपको एक-दूसरे से खुलकर बात करने और नकारात्मक भावनाओं से बचने की कोशिश करने की जरूरत है।

    सिंह: गणेशजी कहते हैं कि आज आप अचानक खुद को किसी सामाजिक मेलजोल में पाएंगे। वास्तव में यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है और आप तुरंत ही उस व्यक्ति विशेष की ओर आकर्षित हो सकते हैं। इस शख्स को अच्छे से जानें और समझें और फिर आगे बढ़ें। आप अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में सामंजस्य बनाए रखेंगे। आप अपने परिवार में कुछ शुभ अवसरों के कारण कुछ सुखद पलों को भी साथ में संजोएंगे।

    कन्या: गणेशजी कहते हैं कि आप पिछले कुछ हफ़्तों से एक रिश्ते में हैं, लेकिन इसे अगले स्तर पर ले जाने से पहले आपको गहराई तक जाना चाहिए। प्रतिबद्ध होना बहुत जल्दी हो सकता है इसलिए कुछ और समय बिताएं और व्यक्तित्व लक्षणों का विस्तार से विश्लेषण करें। आपको अपने पार्टनर के साथ अहंकार से बचने की जरूरत है क्योंकि इससे एक दूसरे के साथ तालमेल पर असर पड़ेगा। दयालुता के कृत्यों के माध्यम से गहरे बंधन विकसित करें।

    तुला: गणेशजी कहते हैं कि आपका मजाकिया स्वभाव कुछ संभावित भागीदारों को आपकी ओर खींचेगा और फिर आप उनमें से किसी एक को डेट करना शुरू कर सकते हैं। अपनी बातचीत में अति न करें क्योंकि इसे व्यंग्य के रूप में लिया जा सकता है और दूसरा व्यक्ति नाराज महसूस कर सकता है। अपने व्यवहार में सौम्य और विनम्र रहें और सब ठीक हो जाएगा। आप अपने साथी द्वारा दिखाई गई उदासीनता की भावनाओं के अधीन हो सकते हैं। आपको एक-दूसरे के साथ खुलकर और खुली बातचीत के जरिए इससे उबरने की जरूरत है।

    वृश्चिक: गणेशजी कहते हैं कि आप अपने आप को एक गहरी रोमांटिक स्थिति में पा सकते हैं, और यह आपके लिए एक प्रेम रुचि खोजने का अवसर होगा। पहला प्रभाव अच्छा हो सकता है लेकिन बहकें नहीं और व्यक्ति को बेहतर ढंग से समझने के लिए कुछ समय दें। प्रारंभिक मोह से भ्रमित न हों। आपके पार्टनर के साथ ग़लतफ़हमी एक दूसरे के साथ संबंधों में सामंजस्य बिगाड़ देगी। आप थोड़ी निराश महसूस करेंगे।

    धनु: गणेशजी कहते हैं कि प्यार के खेल को आज आपको संभलकर खेलना होगा और आप इस दिन का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो आपके जीवन को अभूतपूर्व रूप से बदल देगा और यह आपके रोमांटिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने शब्दों और अपने कहने के तरीके के बारे में बहुत सावधान रहें। आपके पार्टनर और आपके बीच अच्छी समझ और सामंजस्य बना रहेगा। दोनों एक अच्छे रिश्ते का आनंद लेते हुए एक आदर्श जोड़ी के रूप में काम करेंगे।

    मकर: गणेशजी कहते हैं कि आज आप किसी काल्पनिक दुनिया में जी सकते हैं और अपने पूर्व प्रेमी के साथ बिताए पुराने अच्छे पलों को याद कर सकते हैं। यह आपकी मदद करने वाला नहीं है क्योंकि आपको वर्तमान में जीना शुरू करना होगा और अपने वर्तमान संबंधों को सुधारने का प्रयास करना होगा। वर्तमान पर ध्यान दें और बीती बातों को बीत जाने दें। आप अपने पार्टनर के साथ खुशी के पल साझा करेंगे। आप अपने प्रिय को अपने मित्र के घर ले जाएंगे और इससे आपका साथी आपको अच्छे से समझ पाएगा।

    कुंभ: गणेशजी कहते हैं कि अगर आप लंबे समय से किसी व्यक्ति के बारे में सोच रहे हैं, तो अब समय आ गया है कि आप उसके पास जाएं और अपने मन की बात उनसे कहें और बहुत सारी भावनाओं के साथ अपनी बात को व्यक्त करें। यदि आप आज ऐसा नहीं करते हैं, तो बहुत देर हो सकती है, और कोई तीसरा व्यक्ति अवसर को हड़प सकता है। आपको अपने साथी के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करने की आवश्यकता है। इससे आप एक दूसरे के साथ सद्भाव और अच्छी समझ बनाए रखने में सक्षम होंगे।

    मीन: गणेशजी कहते हैं कि अपने प्रेम संबंधों को लेकर आज कोई भी फैसला न लें क्योंकि यह दिन उचित नहीं है। आप अपने इरादों के बारे में निश्चित हैं और अपनी पसंद के बारे में आश्वस्त हैं, लेकिन कृपया अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए कल या किसी अन्य दिन की प्रतीक्षा करें। अपने साथी के प्रति एक गंभीर दृष्टिकोण सद्भाव और खुशी को बिगाड़ देगा। एक-दूसरे के साथ बेहतर संबंध बनाने के लिए आपको एक आसान रवैया बनाए रखने की जरूरत है।

  • Punjab News: इस इलाके में ढही इमारत, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में ढही इमारत, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

    लुधियाना: दरेसी इलाके के सूदा मोहल्ला में मंगलवार को लगातार बारिश के कारण एक पुरानी इमारत अचानक ढह गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे से ठीक चार सेकंड पहले एक व्यक्ति वहाँ से गुजर रहा था। जैसे ही वह जगह पार कर आगे बढ़ा, इमारत भरभराकर गिर गई। लोगों ने राहत की साँस ली कि वक्त रहते बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा पहले ही कई जर्जर इमारतों को असुरक्षित घोषित किया गया था।

    बावजूद इसके, कुछ मालिकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ढही हुई इमारत लंबे समय से बंद पड़ी थी और पुरानी ईंटों से बनी थी। बताया जा रहा है कि इसका मालिक शहर से बाहर रहता है। इमारत गिरने से आसपास की कुछ जगहों को भी नुकसान पहुँचा है। लोगों ने प्रशासन से माँग की है कि बरसात के मौसम में असुरक्षित घोषित इमारतों को तुरंत गिराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

  • हिमाचल कल्याण सभा ने मुख्यमंत्री के राहत कोष में चैक प्रदान किया

    हिमाचल कल्याण सभा ने मुख्यमंत्री के राहत कोष में चैक प्रदान किया

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई भारी वर्षा, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं से हुए भारी जानमाल के नुक़सान के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए हिमाचल कल्याण सभा (पंजी.) दिल्ली ने राहत कार्यों में योगदान देने का सराहनीय कदम उठाया है। सभा द्वारा एकत्रित की गई सहायता राशि का चैक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के राहत कोष में प्रदान किया गया।

    यह चैक रेजिडेंट कमिश्नर (हि.प्र.) अजय कुमार यादव को हिमाचल भवन, मंडी हाउस, नई दिल्ली में सौंपा गया। इस अवसर पर सभा के प्रधान राकेश शर्मा, डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर मयंक शर्मा सहित सभा के पदाधिकारी  के.एम. लाल, सुरजीत चंदेल, बक्शी राम, शीशराम पाल, राजेंद्र ठाकुर और प्रेम चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान रेजिडेंट कमिश्नर महोदय को हिमाचल कल्याण सभा (पंजी.) दिल्ली की गतिविधियों एवं सेवा कार्यों से अवगत कराया गया। यह संस्था सन् 1972 से दिल्ली में बसे हिमाचलियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और कल्याणकारी कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही है और आज भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।

    सभा के प्रधान राकेश शर्मा ने  बताया कि संस्था अपना वार्षिक उत्सव “हिमाचल मेला” एवं हिमाचली धाम (भंडारा) आगामी 23 नवम्बर 2025 को बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित करने जा रही है। उन्होंने रेजिडेंट कमिश्नर एवं डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर (हि.प्र.) को इस भव्य समारोह में सादर आमंत्रित किया।  उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों एवं सांसदों को भी सादर निमंत्रण दिया जाएगा।

    हिमाचल कल्याण सभा द्वारा की गई यह पहल न केवल आपदा प्रभावित प्रदेशवासियों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है बल्कि दिल्ली में रह रहे हिमाचली समाज की अपने मूल प्रदेश के प्रति निष्ठा और सहयोग भावना का परिचायक भी है।