Blog

  • Stock Market में हरियाली, Sensex 150 अंक और Nifty 50 अंक चढ़ा

    Stock Market में हरियाली, Sensex 150 अंक और Nifty 50 अंक चढ़ा

    बिजनेसः हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 150 अंक ऊपर 80,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 24,675 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट है। जोमैटो, रिलायंस और अडाणी पोर्ट्स ऊपर हैं। इंफोसिस, एशियन पेंट्स और महिंद्रा के शेयर्स गिरकर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के 50 में से 32 में तेजी और 18 में गिरावट है। NSE का रियल्टी, मीडिया और ऑयल एंड गैस इंडेक्स चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, IT, फार्मा और बैंकिंग में गिरावट है।

    एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.25% ऊपर 42,292 पर और कोरिया का कोस्पी 0.66% चढ़कर 3,163 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.082% नीचे 25,596 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.91% गिरकर 3,876 पर कारोबार कर रहा है। 1 सितंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,429.71 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,344.93 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की। अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।

  • इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट लागू, अब विदेशी नागरिकों पर होगी कड़ी निगरानी

    इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट लागू, अब विदेशी नागरिकों पर होगी कड़ी निगरानी

    जेल में बीतेंगे 5 साल, लगेगा 5 लाख का जुर्माना

    नई दिल्लीः देश में रह रहे या अवैध रूप से प्रवेश करने वाले विदेशियों के लिए सख्त कानून लागू हो गया है। इमीग्रेशन एंड फारेनर एक्ट 2025 के नियम बिल अप्रैल 2025 में संसद में पारित हुआ था। इस बिल के तहत ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को विदेशी नागरिकों की भारत में स्क्रूटनी और उन पर कार्रवाई के कानूनी अधिकार दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन कर भारत में आए विदेशी नागरिकों को तुरंत डिपोर्ट करने के लिए ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के पास संवैधानिक अधिकार होगा और वह संबंधित राज्यों से कोआर्डिनेट करेगा। इन नियमों के तहत अवैध तरीके से जिस संस्थान में चाहे वह होटल हो शिक्षण संस्थान हो या फिर और कुछ भी वहां विदेशी नागरिकों की आवाजाही हो तत्काल प्रभाव से उसका रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जाएगा। विदेशी नागरिकों का राज्य डेटाबेस बरकरार रखेगी। ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को समय समय पर विदेशी यात्री के बारे में संबंधित जानकारी देती रहेंगी। भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले विदेशी नागरिक जो कि भारतीय वीज़ा और पासपोर्ट की मदद से भारत में रहते हैं उन पर लगाम कसने के लिए यह बिल संसद में लाया गया था। गृह मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया है और तत्काल प्रभाव से यह नियम लागू होंगे। भारत में आने वाले विदेशियों के लिए आप्रवास केंद्र पर रिपोर्ट करने की शर्तें और इससे संबंधित तरीके बताए गए हैं। नियमानुसार भारत में आगमन पर प्रत्येक विदेशी को आप्रवास केंद्र पर अपना पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेज, वीजा या भारत का विदेशी नागरिक कार्ड या इलेक्ट्रॉनिक यात्रा प्राधिकार पेश करना होगा। इसका मकसद नाम, राष्ट्रीयता, आयु, लिंग और जन्म स्थान का सत्यापन करना होगा और जब आप्रवास अधिकारी की तरफ से मांग की जाएगी तो उसे भारत में पता या इच्छित पता, यात्रा का उद्देश्य और भारत में रहने की प्रस्तावित अवधि या कोई अन्य सुसंगत जानकारी देनी होगी। भारत सरकार के नए इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 के तहत, बिना वैध पासपोर्ट या वीजा के भारत में प्रवेश करने वाले विदेशी को 5 साल तक की जेल और 5 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। सरकार के नए नियम में कहा गया है कि यदि प्रवेश, निवास या निकास जाली पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेजों के आधार पर किया गया हो, तो सजा 2 से 7 साल की जेल और 1 लाख से 10 लाख रुपये तक का जुर्माना होगा। भारत सरकार का यह नया कानून 1 सितंबर 2025 से प्रभावी हो गया है। केंद्र ने इसे संसद के बजट सत्र में पारित होने के बाद अधिसूचित किया है। सरकार द्वारा लाए गए नए कानून इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 ने चार पुराने कानूनों– फॉरेनर्स एक्ट, 1946; पासपोर्ट (एंट्री इनटू इंडिया) एक्ट, 1920, रजिस्ट्रेशन ऑफ फॉरेनर्स एक्ट, 1939 और इमिग्रेशन (कैरियर्स लायबिलिटी) एक्ट, 2000 निरस्त कर दिया है।
  • Punjab News: दोस्त ने किया कत्ल, मारकर गड्ढे में दबाया, पत्नी के पूछने पर हुआ खुलासा

    Punjab News: दोस्त ने किया कत्ल, मारकर गड्ढे में दबाया, पत्नी के पूछने पर हुआ खुलासा

    बरनालाः जिले के गांव ढिलवां में करीब डेढ़ महीने पहले धान लगाने आए प्रवासी मजदूरों ने पैसों के लिए अपने साथी की हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रमुख शरीफ खान ने बताया कि बिहार के पूर्णिया जिले से एक जीरो एफआईआर दर्ज करवाई गई थी और वह तपा थाने में आई थी। इसमें प्रवासी मजदूर की पत्नी संगीता ने बताया कि उसका पति अक्षय कुमार उर्फ शंकर उम्र 27 निवासी रौपाली जिला पूर्णिया बिहार अपने साथियों के साथ पंजाब में धान लगाने आया था।

    धान का सीजन खत्म होने पर जब उसका पति गांव नहीं पहुंचा तो उसके परिवार वालों ने उसके साथियों से अक्षय के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर उन्होंने बिहार के पूर्णिया जिले के संबंधित थाने में सूचना दी। बाद में जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो मृतक के साथी वहां से फरार हो गए। जिसके बाद तपा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और पुलिस ने दो प्रवासियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके साथियों का अक्षय के साथ रुपयों को लेकर झगड़ा हुआ था।

    अक्षय ने अपनी किश्तें चुकाने के लिए अपने साथियों से अपनी बकाया मजदूरी में से पांच हजार रुपये मांगे थे। इसी बात पर आपस में झगड़ा हुआ और साथियों ने उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद उसके शव को ढिलवां ड्रेन के पास गड्ढे में दबा दिया और उसके बाद वे अपने-अपने गांव चले गए। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए प्रवासी मजदूरों की पहचान और मृतक के शव को ढूंढने के लिए जांच शुरू कर दी है। घटना का पता चलते ही फोरेंसिक और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच गईं। मृतक प्रवासी मजदूर अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गया है।

  • Punjab News: आप विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: आप विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब के सन्नौर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार के विरोध में बयान देने के बाद सनौर के पार्टी विधायक की सिक्योरिटी वापस ने ली गई। इतना ही नहीं, सनौर हलके के सभी थानों व चौकियों के प्रमुखों का भी तबादला कर दिया गया। यह कार्रवाई एक महिला द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें विधायक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हरमीत सिंह पठानमाजरा 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सन्नौर सीट से भारी मतों से जीते थे।

    विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने फेसबुक लाइव होकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने उनकी पूर्व पत्नी से जुड़े पुराने आईपीसी 376 के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। विधायक पठानमाजरा ने दावा किया कि यह सब राजनीतिक साजिश के तहत किया जा रहा है। उनका कहना है कि दिल्ली से आई AAP टीम पंजाब पर शासन करना चाहती है और उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है।

    सोशल मीडिया पर पठानमाजरा ने कहा कि “मैं सरकार के खिलाफ बोल रहा हूँ, इसीलिए मेरी सुरक्षा वापस ले ली गई है। पुलिस अब मुझे गिरफ्तार करने के लिए मेरे घर पहुंच चुकी है।” विधायक के इन आरोपों ने न केवल पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है बल्कि पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को भी उजागर कर दिया है। वहीं, प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। पठानमाजरा के आरोपों ने अब राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है कि क्या यह सचमुच न्यायिक प्रक्रिया है या फिर सत्ता संघर्ष का नतीजा।

  • आज का राशिफल, 2 सितंबर 2025

    आज का राशिफल, 2 सितंबर 2025

    आज का दिन मेष राशि के उन लोगों के लिए बेहद खास रहेगा जो बिजनेस कर रहे हैं। आज आप अपने करियर में सक्सेस पाने के लिए प्लानिंग करेंगे, इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा अवश्य होगा। वृषभ राशि वालों के लिए भी आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप फैक्ट्री के वर्कर को उपहार देंगें। मिथुन राशि वालों के लिए भी मंगलवार शानदार रहने वाला है। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगें, जिनका लाभ लेकर आप भविष्य में बड़ा लाभ कमायेंगें। अब आचार्य आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं आज का दैनिक राशिफल विस्तार से यहां।

    मेष राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन ख़ास होने वाला है। आज आप व्यापार में अच्छा धन लाभ कमायेंगें, घर में भौतिक सम्पन्नता बनी रहेगी। आज आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी । आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए ऑफिस में नियर से बात हो सकती है, इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज आप अपने करियर में सक्सेस पाने के लिए प्लानिंग करेंगे, इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा अवश्य होगा। आज आप घर के बड़ों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगें, उनसे आपको आशीर्वाद की प्राप्ति होगा।

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप फैक्ट्री के वर्कर को उपहार देंगें, जिससे उनके चेहरे ख़ुशी से खिल उठेंगें और वो मन लगाकर काम करेंगें। यह समय प्रेम भाव से अपना काम बनाने का है ऐसे में किसी से भी व्यर्थ बात करने से बचे। इस राशि के जो व्यक्ति अच्छी नौकरी की तलाश कर रहें हैं ,तो आज आपको आई. टी . कम्पनी से ऑफर मिलने के योग बन रहें हैं। आज आप कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा।

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगें, जिनका लाभ लेकर आप भविष्य में बड़ा लाभ कमायेंगें। आज आप दूसरों के कल्याण की भावना से किसी काम की शुरुआत करेंगें, जो आपकी सामाजिक छवि को और मजबूत करेगा। आज आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का मन बना सकते हैं, आज किसी डीलर के माध्यम से आपको बढ़िया डील भी मिलेगी। आज आप फैमली फंक्शन में काम की वजह से थोड़ा – सा लेट पहुंचेंगे , जिससे आपको शिकायत सुननी पड़ेगी। आज आपको किसी को उधार दिए हुए पैसे वापस लेंगें, जिनका उपयोग आप निजी कार्यों में कर सकते हैं।

    कर्क राशि- आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप किसी काम की शुरुआत करेंगें, जिसके माध्यम से दूसरों को भी रोजगार मिलेगा। आज आप जीवन में एक नया दृष्टिकोण अपनायेंगें, जिससे आपके जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज इस राशि के हेल्थकेयर में अपना करियर बना रहें व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आपको सीनियर से कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और आप परिवार के सदस्यों के लिए उपहार खरीदेंगें, जिससे उन्हें ख़ुशी होगी। आज आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने – फिरने का मन बनायेंगें और अच्छे से इंजॉय करेंगें।

    सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप अपने काम को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगें, जिसमें आप जीवनसाथी की मदद ले सकतें हैं। इस राशि के कॉम्पटीशन की तैयारी करने वाले छात्रों को आज अपने सीनियर से किसी विषय को समझने में आसानी रहेगी। आज आपके दाम्पत्य जीवन में ताल – मेल बना रहेगा, जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज आप दूसरों से मदद की अपेक्षा न रखकर, खुद पर विश्वास रखेंगें तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपकी स्पोर्ट्स में रूचि बनी रहेगी और आपको स्टेट लेवल पर खेलने का मौका मिलेगा।

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्तों को मजबूती मिलेगी। आज किसी चीज को समझने के लिए पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके लिए आसानी होगी। इस राशि के सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्ति को ट्रांसफर से जुड़ी खबर मिल सकती है और किसी काम को लेकर आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। आज जमीन जायदाद से जुड़े सारे काम निपट जायेंगे, जिससे आपके मन का बोझ कम होगा और आपका मन संतुष्ट रहेगा। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा, आप घर का डेकोरेशन भी कर सकते हैं।

    तुला राशि– आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप अपना पुस्तैनी कारोबार बहुत अच्छे से संभालेंगें , जिससे पिता को बहुत खुशी मिलेगी और गर्व भी होगा। आज आप व्यर्थ की बातों को छोड़कर अपने काम पर ध्यान देंगें, जिससे काम समय पर हो जायेगा। आज आप साफ मन से किसी की मदद करेंगें , जिसका आपको पॉजिटिव रिस्पांस मिलेगा। आज आप कुछ समय बच्चों के साथ मनोरंजन में बितायेंगें, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी और आपका भी मन प्रसन्न बना रहेगा। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

    वृश्चिक राशि– आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपके काम से खुश होकर बॉस आपका प्रमोशन कर सकतें हैं, इसलिए आज आप अपना काम पूरी सावधानी से करें। आज आपकी कम्यूनिकेशन की क्षमता दूसरो को प्रभावित करेगी जिससे आपको फायदा होगा। आज आपको कोर्ट – कचहरी से जुड़े मामलों में सर्तकता बरतने की जरूरत है, आप किसी अनुभवी वकील की मदद भी लें सकतें हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है स्टूडेंट्स का इंटरव्यू या वायवा है तो उसमें अवश्य सफलता मिलेगी। आज आपके सामने कुछ नए अवसर आयेंगे। आज जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह चेंज कर देंगे।

    धनु राशि– आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप व्यापार में अच्छा धन लाभ कमायेंगें, जिससे आपके परिवार में भौतिक साधनों की बढ़ोत्तरी होगी। आज आपका अटका हुआ कोई सरकारी काम, किसी अधिकारी की मदद से बन जाएगा। इस राशि के खेल – कूद से जुड़े छात्र आज किसी प्रतियोगिता में शामिल होंगें और आपको अच्छे रिजल्ट्स भी मिलेंगें। आज आपका मन आध्यात्म में थोड़ा ज्यादा लगेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं, जहाँ आपकी उपस्तिथि से सभी को ख़ुशी मिलेगी।

    मकर राशि– आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके सोचे हुए अधिकतर कार्य पूरे होंगें और आप नए कार्यो की योजना बनायेंगें। आज आपके मन में बिजनेस को लेकर नए – नए आडियाज आयेंगें, इस बारें में आप किसी एक्सपर्ट की राय भी ले सकतें हैं। आज आपके शारीरिक कष्टों का निवारण होगा, जिससे आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगें। आज आप कुछ समय एकांत में बितायेंगें और आप अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगें। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगें, जिससे पेरेंट्स आपसे खुश होंगें। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव लायेंगे, ये बदलाव आपके लिये लाभदायक साबित होंगे।

    कुम्भ राशि– आज का दिन आपके लिए लाभदायक बना रहेगा। आज आप वो पाने में सफल रहेंगें , जिसके लिए आपने कड़ी मेहनत की थी। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी काम की शुरुआत कर सकतें हैं, भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपको किसी करीबी के माध्यम से आर्थिक धन लाभ होगा और आपके रिश्ते भी मजबूत बनेगें। आज का दिन आप पढ़ने –लिखने में बितायेंगें, आपका माइंड रिफ्रेश होगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे मिलकर आपके अन्दर पॉजिटिव परिवर्तन आयेगा।

    मीन राशि– आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आप व्यापार में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिनका आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप बच्चों के भविष्य को लेकर, इन्वेस्टमेंट का प्लान भी तैयार करेंगें जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके। आज आपके पड़ोसी के साथ रिश्तों में सुधार होगा, उनके घर आना – जाना होगा। आज आप अपने काम के प्रति पूरी ईमानदारी बरतेंगे , जिससे आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन ठीक रहेगा, जिससे आप रोज की अपेक्षा ज्यादा काम कर पायेंगें। आज आप अपने अहम पर काबू करके परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे, तो आपको आसानी से हल मिल जायेगा।

  • CM भगवंत मान ने लिया बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा और कर दिया बड़ा ऐलान

    CM भगवंत मान ने लिया बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा और कर दिया बड़ा ऐलान

    होशियारपुर। पंजाब के (CM Bhagwant Mann) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय अब तक की सबसे भयंकर बाढ़ का सामना कर रहा है, लेकिन राज्य सरकार इस मुश्किल घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

    सीएम मान ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मियाणी में बने राहत शिविर का दौरा किया और वहां ठहरे बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि किसी भी परिवार को नुकसान झेलने के लिए अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से राज्य को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार ने युद्ध स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रशासन और सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ मिलकर अधिक से अधिक लोगों की मदद करने के निर्देश दिए।

    हर परिवार को मिलेगा नुकसान का मुआवज़ा

    सीएम मान ने साफ कहा कि बाढ़ के कारण लोगों को हुए नुकसान की एक-एक पाई की भरपाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि फसल, घर और पशुओं का नुकसान झेल रहे लोगों को राहत देने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

    मान ने रड़ा पुल सहित कई इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से पंजाब के रुके हुए 60,000 करोड़ रुपये के फंड को तुरंत जारी करने की मांग की है।

    हालिया बाढ़ से राज्य के 10 से अधिक जिले प्रभावित हुए हैं। 1000 से ज्यादा गांव पानी में डूब गए हैं और लाखों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगभग तीन लाख एकड़ कृषि भूमि, खासकर धान की फसलें, बाढ़ के पानी में डूब गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि पशुपालन और डेयरी पर निर्भर ग्रामीण परिवार भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पशुओं की मौत और चारे की कमी ने संकट और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में जुटे कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं ताकि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जा सके।

  • Jalandhar News: दोमोरिया पुल में व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दोमोरिया पुल में व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के दोमोरिया पुल में पानी में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति नशे में धुत्त था। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा उसे दो बार रोका गया, लेकिन वह रूकने की बजाये पैदल ही आगे चलने लगा और पानी में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिटटू निवासी पुरिया मोहल्ला के रूप में हुई है।
  • Punjab News: Transformer चोर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Transformer चोर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा: पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी, गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक और सरबन सिंह पुत्र बिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 73 किलो तांबा, चोरी में इस्तेमाल किए गए औज़ार और एक बोलेरो पिकअप बरामद की है।

    एसएसपी मोगा अजय गांधी के निर्देशों पर, डीएसपी दलबीर सिंह की देखरेख में थाना समालसर के एसआई जनक राज व उनकी टीम ने समालसर में गश्त के दौरान बोलेरो पिकअप में सवार तीन आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी, गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक और सरबन सिंह पुत्र बिंदर सिंह को रोककर पूछताछ की तो पता चला कि यह गिरोह रात के समय खेतों में लगे ट्रांसफार्मर तोड़कर तांबा चोरी करता था। आरोपियों से बरामद तांबा और औज़ार जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • आपदा की वजह से प्रदेश के कई क्षेत्र कटे, परीक्षा समेत अन्य महत्वपूर्ण तिथियों को आगे बढ़ाए सरकार

    आपदा की वजह से प्रदेश के कई क्षेत्र कटे, परीक्षा समेत अन्य महत्वपूर्ण तिथियों को आगे बढ़ाए सरकार

    मणिमहेश के आपदा प्रभावित आंकड़े में झूठ बोल रही है सरकार : जयराम ठाकुर
     यात्री ओवरचार्जिंग का आरोप लगा रहे हैं और मुख्यमंत्री का रहे हैं हम फ्री बस चल रहे हैं
     सदन में ही उपमुख्यमंत्री 3000 लोगों और  मुख्यमंत्री 15 हजार लोग फंसने की बात करते हैं
     आपदा की वजह से प्रदेश के कई क्षेत्र कटे, परीक्षा समेत अन्य महत्वपूर्ण तिथियों को आगे बढ़ाए सरकार
    ऊना/शिमला : सुशील पंडित नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को विधानसभा के अंदर जमकर घेरा और मणिमहेश यात्रा में सरकार द्वारा आंकड़ों को छुपाने के आरोप लगाए। उन्होंने सदन में कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा मणिमहेश श्रद्धालुओं के आंकड़े अलग-अलग दिए जा रहे हैं। 28 अगस्त को जब हमने सदन के माध्यम से सरकार को अवगत कराया कि वहां पर 10 हजार से ज्यादा लोग फंसे हैं तो उप मुख्यमंत्री ने हम पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। आज विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री बता रहे हैं कि 10 हजार लोगों को निकाल लिया गया है और 5 हजार लोग अभी भी फंसे हुए हैं। इस हिसाब से मणि महेश यात्रा के 15 हजार श्रद्धालु 28 अगस्त को मणिमहेश यात्रा के दायरे में आने वाले क्षेत्रों में फंसे हुए थे।
    नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार कहीं भी सच बोलने को तैयार नहीं है। ऐसे में सरकार की किस बात पर भरोसा किया जाए यह हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती है। सरकार श्रद्धालुओं के ध्यान रखने की बात करती है और श्रद्धालु मीडिया के कैमरे के सामने खुलेआम सरकार के इंतजामों के दावों की धज्जियां उड़ाते हैं। लोग 40–40 किलोमीटर पैदल चलकर आपदा प्रभावित क्षेत्र से बाहर निकल रहे हैं और सरकार द्वारा किसी भी प्रकार के इंतजाम न करने के आरोप लगा रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की सुविधा मिली ही नहीं तो सरकार ने इंतजाम किसके लिए किया, कहां किया? श्रद्धालुओं द्वारा जो कहा गया उससे साफ है कि आम आदमियों द्वारा लगाए गए लंगर ही आपदा के समय लोगों का सहारा बने जिनसे सरकार ने ग्रीन सैस के नाम पर हजारों रुपए वसूले हैं।
    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब पूरा प्रदेश आपदा के साए में था, मणिमहेश में लोग फंसे हुए थे, विधानसभा सत्र चल रहा था, उस समय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश में थे ही नहीं। बिहार की चुनावी यात्रा में व्यस्त थे। जब विपक्ष मणिमहेश के वास्तविक हालात सदन के सामने रख रहा था तो उपमुख्यमंत्री हम पर तथ्य को तोड़ मरोड़ कर रखने का आरोप लगा रहे थे। प्रभावितों की स्थिति पर भी सरकार राजनीति करती है। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि हमने श्रद्धालुओं को निकाला, लेकिन सच बात यह है कि सरकार ने वायु सेना के हेलीकॉप्टर के लिए रिक्विजिशन ही नहीं भेजी थी। वहां जो हेलीकॉप्टर कम कर रहे थे वह श्रद्धालुओं को लाने ले जाने वाले निजी क्षेत्र के हेलीकॉप्टर थे। इतने अहम मौके पर इस स्तर की लापरवाही की एक सरकार से कल्पना भी नहीं की जा सकती।
    जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सदन में कह रहे हैं कि उन्होंने परिवहन निगम की बसें फ्री में चलाकर श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। जबकि बसों में यात्रा कर रहे श्रद्धालु कह रहे हैं कि उन्हें सामान्य से ज्यादा किराया देकर यह यात्रा करनी पड़ रही है। हेलीकॉप्टर से चंबा पहुंचे व्यक्ति ने आरोप लगाया कि चार लोगों की सवारी के लिए उन्हें 75 हजार चुकाने पड़े जो असली किराए से कई–कई गुना ज्यादा है। सरकार इस तरीके से झूठ बोल रही है और  श्रद्धालुओं को लेकर झूठ बोल रही है वही श्रद्धालु सरकार के झूठ का फैक्ट चेक कर दे रहे हैं। आपदा के समय विधानसभा के भीतर इस तरीके का झूठ बोलना बहुत शर्मनाक है। इससे आम लोगों का सरकार से भरोसा खत्म होता है।  इसलिए मेरा मुख्यमंत्री महोदय से आग्रह है कि वह राहत और बचाव कार्य पर ध्यान दें और झूठ बोलने से बचें। भरमौर में 500 से ज्यादा ऐसे लोग हैं जिन्होंने पैदल चलकर आपदा प्रभावित क्षेत्र से निकलने से मना कर दिया। हमारे विधायक जनक राज और डीएस ठाकुर मौके पर है और लोगों को राहत पहुंचाने में की जान से जुटे हुए हैं। उनके द्वारा इस आपदा में भारी नुकसान की बात कही गई है।
     आपदा की वजह से प्रदेश के कई क्षेत्र कटे, परीक्षा समेत अन्य महत्वपूर्ण तिथियों को आगे बढ़ाए सरकार
    जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के कई हिस्से यातायात और संचार की दृष्टि से सुचारू रूप से बहाल नहीं हुए हैं। मुझे सैकड़ो ऐसी कॉल प्राप्त हुई है जिसमें लोक सेवा आयोग की काउंसलिंग से जुड़े अभ्यर्थियों द्वारा काउंसलिंग की डेट आगे बढ़ने का आग्रह किया जा रहा है। कर्मचारियों के प्रमोशन हुए हैं जिन्हें जल्दी ही ज्वाइन करना है। ऐसी स्थिति में उनके लिए यात्रा करके निर्धारित जगहों पर पहुंचना मुश्किल है। इसलिए  मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इन तिथियों को आगे बढ़ाया जिससे उन्हें भी राहत मिल सके।
  • SCO Summit में पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश, शहबाज शरीफ के सामने कह दी ये बात

    SCO Summit में पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश, शहबाज शरीफ के सामने कह दी ये बात

    नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी इस समय शंघाई सहयोग संगठन में शामिल होने के लिए चीन में पहुंचे हैं। SCO समिट में पहुंचे पीएम ने आतंकवाद पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को कड़ा संदेश भी दिया है। खास बात यह थी कि जब पीएम यह भाषण दे रहे थे तो उस समय पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी वहां मौजूद थे। पीएम मोदी ने कही ये बात पीएम ने कहा कि – ‘हाल ही में हमने पहलगाम में हुए आतंकवाद का बहुत ही घिनौना रुप देखा था। इस दुख की घड़ी में जो मित्र देश हमारे साथ खड़े रहे मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। यह हमला सिर्फ भारत की अतंरात्मा पर ही आघात नहीं था यह मानवता में विश्वास रखने वाले हर देश, हर व्यक्ति को खुली चुनौती थी। ऐसे में यह सवाल उठना स्वभाविक है क्या कुछ देशों द्वारा आतंकवाद का खुलेआम समर्थन हमें स्वीकार्य हो सकता है’? SCO को लेकर भारत की नीति के तीन स्तंभ पीएम ने SCO को लेकर भारत की नीति के तीन स्तंभ भी बताए। S यानी की Security (सुरक्षा),C यानी Connectivity (कनेक्टिविटी) और O यानी Opportunity (अवसर)। उनका कहना है कि सुरक्षा, शांति और स्थिरता विकास की नींव होती है परंतु आतंकवाद, अलगाववाद और अतिवाद इस रास्ते की सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। प्रधानमंत्री शहबाज के सामने कही ये बात उन्होंने यह साफ संदेश देते हुए कहा है कि आतंकवाद पर किसी भी तरह का डबल स्टैंडर्ड स्वीकार नहीं है। सभी देशों को एकजुट होकर इसका हर रुप में विरोध करना पड़ेगा। पीएम मोदी जब आतंकवाद पर भाषण दे रहे थे तो उस दौरान पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ उनके सामने ही बैठे हुए थे। जब पीएम ने पहलगाम हमले का जिक्र किया तो शहबाज के चेहरे की हवाईयां उड़ गई।