Blog

  • Punjab News: Lawrence Bishnoi Gang से जुड़े 2 गुर्गों को पुलिस ने दबोचा, हथियार बरामद

    Punjab News: Lawrence Bishnoi Gang से जुड़े 2 गुर्गों को पुलिस ने दबोचा, हथियार बरामद

    मुक्तसरः थाना कबरवाला पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 अवैध हथियार और पांच अतिरिक्त मैगज़ीन बरामद की हैं। बरामद हथियारों में 4 पिस्तौल (.32 बोर) और एक पिस्तौल (.30 बोर) शामिल है।

    DGP गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और संगठित अपराध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए काम कर रहे थे। पुलिस को शक है कि आरोपी राज्य में आपराधिक नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे।

    डीजीपी ने कहा कि आरोपियों द्वारा इन हथियारों का कहां इस्तेमाल किया जाना था, इस पर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मुक्तसर पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी। आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उक्त आरोपी लॉरेंस के किस हैंडलक के टच में थे। उन्होंने कहा कि मुक्तसर पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी उनके एरिया में गतिविधि कर रहे हैं। सूचना के आधार पर तुरंत पुलिस द्वारा रेड की गई और दोनों को दबोच लिया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी हथियार बरामद हो सकते हैं।

  • Jalandhar News: बारिश ने बरपाया कहर, फिल्लौर में बढ़ा जलस्तर, देखें Live

    Jalandhar News: बारिश ने बरपाया कहर, फिल्लौर में बढ़ा जलस्तर, देखें Live

    शनि मंदिर में 2 फीट तक घुसा पानी

    जालंधर, ENS: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। 10 जिले बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हैं। पहाड़ों से आ रहे पानी का भार झेलने के लिए बांधों की स्टोरेज क्षमता कम पड़ने लगी है। साल दर साल बाढ़ की चुनौती बढ़ रही है। इस समय पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन और मोगा में हालात काफी चिंताजनक बने हुए हैं। वहीं देर रात रोपड़ हैडवर्कस से फिल्लौर में पानी छोड़ा गया। वहीं शनि मंदिर में 2 फीट तक पानी घुस गया है। लगातार हो रही बारिश से हालात खराब होने शुरू हो गए है। जानकारी के अनुसार गांव में पानी 8 फीट तक भर गया है और रास्ता बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर प्रशासन द्वारा दरिया के पास रहने बसने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जा गया है। घरों को अब खाली करवा दिया गया है। लेकिन आज फिल्लौर में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार हालातों का जायजा लिया जा रहा है। वहीं डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल का मानना है कि फिल्लौर से लेकर शाहकोट और लोहिया तक बाढ़ के हालात भी बन सकते हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि बहुत जगह धुस्सी बांधों के टूटने से भी नुकसान में इजाफा हुआ है। इनके निर्माण और मुरम्मत पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
  • बारिश का कहर जारी, हाईटेंशन तार टूटकर बाइक सवार युवकों पर गिरी, 3 की मौत

    बारिश का कहर जारी, हाईटेंशन तार टूटकर बाइक सवार युवकों पर गिरी, 3 की मौत

    हिसारः देश के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। वहीं हरियाणा के हिसार में बारिश के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, आज बारिश के बीच 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार टूटकर बाइक सवार 4 युवकों पर गिर गया। इस भीषण हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਹਰਿਆਣਾ – ਹਿਸਾਰ ਵਿੱਚ ਕਰੰਟ ਦੀ ਚਪੇਟ ‘ਚ ਆਏ 4 ਯੁਵਕ, 3 ਦੀ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ

    मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक सुलखनी गांव के रहने वाले बताए गए हैं, जिनकी पहचान बंटी, राजकुमार और अमित के रूप में हुई है। घटना मिर्जापुर रोड पर दर्शना एकेडमी के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शी कपूर सिंह ने बताया कि घटना के बाद लोगों ने युवकों को तड़पते देखा तो पावर हाउस में फोन किया, लेकिन फोन करने के आधे घंटे बाद बिजली काटी गई।

  • LLB छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में खोला मोर्चा, CM ने जारी किए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    LLB छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में खोला मोर्चा, CM ने जारी किए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    लखनऊः बाराबंकी के श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के बाहर LLB छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला गरमा गया है। दरअसल, कोर्स की मान्यता की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के मामले में लगभग दर्जनभर छात्र घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सरकार ने मामले की जांच अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार को सौंपी है। श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में एलएलबी कोर्स की मान्यता को लेकर हुए छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कल हुए लाठीचार्ज में दर्जनभर से अधिक छात्र घायल हो गए थे, जिनमें कई के हाथ-पैर में पट्टियां बंधी देखी गईं। छात्रों का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन विवाद बढ़ने पर पुलिस ने अचानक बल प्रयोग किया। इस घटना से नाराज छात्रों और अभिभावकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन व पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एबीवीपी ने आज सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि यह लड़ाई केवल डिग्री की मान्यता तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के उत्पीड़न, अनियमितताओं और मनमानी फीस वसूली के खिलाफ भी है। एबीवीपी का कहना है कि जब तक छात्रों की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।  
  • Punjab News: 34 साल बाद फिर सुर्खियों में आया Jagdish Singh Encounter Case, सीबीआई ने मांगा जवाब

    Punjab News: 34 साल बाद फिर सुर्खियों में आया Jagdish Singh Encounter Case, सीबीआई ने मांगा जवाब

    मोहालीः 21 मई 1991 की रात आनंदपुर साहिब के पास हुई एक पुलिस रेड का मामला 34 साल बाद फिर सुर्खियों में आ गया है। उस रात हुए एनकाउंटर में जगदीश सिंह की मौत हुई थी, लेकिन यह मामला हमेशा से विवादों में रहा है।आरोप है कि जगदीश सिंह को पहले गिरफ्तार कर बेरहमी से टॉर्चर किया गया और फिर गोली मार दी गई। इतना ही नहीं, उसी रात उनकी पत्नी बलजिंदर कौर, मां सुरजीत कौर, 3 साल की बेटी और महज 2 महीने का बेटा भी रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे।

    इस मामले में सीबीआई ने बड़ा ऑर्डर जारी किया है। एजेंसियों की ओर से अब तक केवल एनकाउंटर से जुड़ी क्लोजर रिपोर्ट फाइल की जा रही थी, लेकिन 5 जिंदगियों की गुमशुदगी पर कहीं भी जिक्र नहीं किया गया। अदालत ने माना कि यह मामला केवल एनकाउंटर तक सीमित नहीं है, बल्कि इन 5 लापता जिंदगियों की सच्चाई सामने लाना भी उतना ही जरूरी है। इसी कड़ी में मोहाली की विशेष सीबीआई अदालत ने 34 साल पुराने इस केस को दोबारा खोलते पुलिस को अपना जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। यह केस न केवल पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है बल्कि उन परिवारों की पीड़ा को भी सामने लाता है, जो दशकों से इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं।

  • Punjab News: इस इलाके में बाढ़ जैसे हालात, लोग बोले- घर बेचने को मजबूर, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बाढ़ जैसे हालात, लोग बोले- घर बेचने को मजबूर, देखें वीडियो

    खरड़ः पंजाब में जहां बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, वहीं खरड़ के छज्जू माजरा और 126 सेक्टर की सोसाइटीज में भी लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। यहां एक-दो घंटे की बारिश के बाद ही तीन से चार फुट तक पानी भर जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या कई सालों से बनी हुई है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। हालत यह है कि लोग खुद को किसी शहर में नहीं बल्कि स्लम एरिया में रहने जैसा महसूस करते हैं।

    शहरवासियों का कहना है कि उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदे, जिन पर बैंक का कर्ज अभी भी बाकी है, लेकिन मजबूरी में अब मकान बेचने तक की नौबत आ रही है। हर साल बारिश के दौरान बारिश का पानी और सीवरेज का गंदा पानी मिलकर घरों में घुस जाता है। पानी निकलने के बाद भी एक-दो महीने तक बदबू बनी रहती है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार मंडराता रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाए और स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि हर बारिश के बाद उन्हें इस तरह की मुसीबत का सामना न करना पड़े।

  • न्यू बस स्डैंट के पास लैंडस्लाइड से गिरा मकान , सड़क धंसने से नेशनल हाईवे-05 बंद, देखें वीडियो

    न्यू बस स्डैंट के पास लैंडस्लाइड से गिरा मकान , सड़क धंसने से नेशनल हाईवे-05 बंद, देखें वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। प्रदेश में दो दिन से लगातार हो रही बारिश जानलेवा होने लगी है। भारी बारिश जानमाल के नुकसान का बड़ा कारण बन चुकी है। लगातार बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। आनी में भयानक भूस्खलन हुआ, मंजर देख लोगों की चीखें निकल गईं। आनी के नए बस अड्डे में मंगलवार सुबह एक निर्माणाधीन भवन भूस्खलन की चपेट में आ गया। दोमंजिला मकान ढहकर भूस्खलन की वजह से सीधे सड़क पर पहुंच गया।

    इस भूस्खलन के कारण आसपास के मकानों को खतरा पैदा हो गया है, जबकि बस अड्डे के साथ बने भवनों को भी खतरा बन गया है। इससे पूर्व 24 अगस्त 2023 को इसी स्थान पर आठ मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए थे। इस भवन को भी उसी समय खाली करवाया गया था। प्रशासन की ओर से इससे असुरक्षित घोषित करार दिया था। एसडीएम आनी लक्षमण कनेट थोड़ी देर में इस क्षेत्र का दौरा करेंगे ताकि अन्य भूस्खलन से संवेदनशील भवन से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए यदि आवश्यक हुआ तो आस पास के भवनों को खाली करवाया जाएगा।

    कुल्लू के ढालपुर में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में तीन लोग मलबे में दब गए, जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ढालपुर में अटल सदन के पीछे पहुंची व तीनों को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया। इसमें महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

    उधर, कुल्लू में ब्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे नदी किनारे रह रहे लोगों के मन में डर बना है। पहले भी ब्यास नदी अपना रौद्र रूप दिखा चुकी है। औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग 305 में कमांद कैंची के पास लगभग 30 मीटर सड़क धंसने से पूरे चलौहन वार्ड पर भी खतरा मंडरा रहा है।

  • Punjab News: पुलिस पर फायरिंग मामले में MLA Pathanmajra पर लगी अब ये धाराएं  देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस पर फायरिंग मामले में MLA Pathanmajra पर लगी अब ये धाराएं देखें वीडियो

    पटियालाः सनौर से आप विधायक हरमीत पठानमाजरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले जा रही कि वह पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने अब विधायक के खिलाफ IPC की धारा 376 (रेप) के बाद अब 420, 506 भी जोड़ दी है। दरअसल पुलिस पर फ़ायरिंग करके आप विधायक पठानमाजरा फरार हो गया। बताया जा रहा पुलिस गिरफ्तार करके लोकल थाने ले जा रही थी कि उस दौरान रास्ते में पठानमाजरा और उसके साथियों ने पुलिस पर फ़ायरिंग कर दी।

    इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाकर विधायक फ़रार हो गया। पठानमाजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि पुलिस टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक का पीछा कर रही है।

    गिरफ्तारी से पहले पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में IPC की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज किया है। दिल्ली की आप टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है। पठानमाजरा पर 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा, एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहे थे।

  • Jalandhar के युवा बने बाढ़ पीड़ितों का सहारा, पहुंचा रहे राहत सामग्री, देखें वीडियो

    Jalandhar के युवा बने बाढ़ पीड़ितों का सहारा, पहुंचा रहे राहत सामग्री, देखें वीडियो

    जालंधरः भारी बारिश के कारण पंजाब के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में सरकार, प्रशासन और विभिन्न एनजीओ लगातार बचाव व राहत कार्य चला रहे हैं। इसी कड़ी में जलंधर के युवा भी पूरे दिल से सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। Eduyouth फाउंडेशन और Animal Protection फाउंडेशन की टीम मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचा रही है। ये युवा जरूरतमंद परिवारों तक खाना, दवाइयां और डॉक्टरों की टीम ले जाकर इलाज की सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं।

    इसके साथ-साथ बेज़ुबान जानवरों के लिए चारा और चिकित्सीय सहायता भी मुहैया कराई जा रही है। युवाओं का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में सभी को मिलकर एक-दूसरे का सहारा बनना चाहिए, ताकि बाढ़ से प्रभावित लोगों और जानवरों की जान बचाई जा सके।

    उन्होंने भरोसा दिलाया कि मौसम सामान्य होने के बाद भी उनकी सेवा जारी रहेगी, ताकि बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके। इस बीच, बाढ़ पीड़ितों ने भी अपनी चिंता जताई। उनका कहना है कि 2023 की बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई अब तक नहीं हो पाई है। यदि सरकार जल्द मुआवजा नहीं देती, तो आने वाले वर्षों में और अधिक नुकसान का खतरा रहेगा। प्रभावित परिवारों ने सरकार से अपील की है कि उन्हें शीघ्र आर्थिक सहायता दी जाए ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

  • Jalandhar Heights-2 के बेसमेंट में खड़ी गाड़ियां डूबीं, लिफ्टें बंद, देखें Live

    Jalandhar Heights-2 के बेसमेंट में खड़ी गाड़ियां डूबीं, लिफ्टें बंद, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब के कई क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के क्रम में देर रात से कपूरथला में भी मूसलाधार बारिश ने कई समस्याएं पैदा कर दी है। शहर के कई क्षेत्रों में 5 से 6 फुट तक पानी भर गया है और निचले क्षेत्रों में लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। इस मूसलाधार बारिश से ड्रेन सिस्टम भी ब्लॉक हो गया है।

    हालांकि इस बारिश से तापमान में कमी आई है। लेकिन शहर के कुछ पॉश एरिओ में भी जलभराव से लोगों का आना जाना भी रुक गया है। कई क्षेत्रों में मकानों की छतों से पानी टपकने लगा है। समाचार लिखे जाने तक मूसलाधार बारिश जारी है। बता दे कि बारिश के चलते कल मोहल्ला कसाबा में एक 80 वर्ष पुरानी इमारत ढेह ढेरी हो गई थी।

    हालांकि इस घटना से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन इमारत के मलवे से बिजली की तारें टूटने के चलते पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। इस बारिश से शहर के जामा मस्जिद कॉम्प्लेक्स मार्केट, श्री सत्यनारायण मंदिर बाजार, कोटु चौक, ठंडी सड़क, माल रोड और कचहरी चौक के आसपास के अलावा कई पॉश इलाकों मॉडल टाउन उसके आसपास की कॉलोनी में पानी भर गया है।