Blog

  • Haryana News: 6 देसी कट्टे, 4 पिस्टल सहित 12 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 6 देसी कट्टे, 4 पिस्टल सहित 12 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा पुलिस द्वारा क्राइम की वरादातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, एडीजीपी क्राइम के आदेशानुसार राज्यभर में आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए 15 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध हथियारों की तस्करी और इनके सहारे अपराध करने वाले गिरोहों पर शिकंजा कसना था।

    पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन व डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में सभी क्राइम यूनिट्स ने योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज की अगुवाई में जगह-जगह नाकेबंदी की गई, छापेमारी की गई और गुप्त सूत्रों से मिली सूचनाओं पर कार्रवाई की गई।

    डीसीपी क्राइम ने बताया कि इस अभियान में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कुल 7 मामले दर्ज किए और 12 शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इनमें ऐसे अपराधी भी शामिल हैं जिनके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी संगठित तरीके से हथियारों की आपूर्ति करते थे। तलाशी के दौरान हमारी टीमों ने आरोपियों के कब्जे से 6 देसी कट्टे, 4 पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए। इस कार्रवाई से न केवल अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को तोड़ा गया है। बल्कि भविष्य में होने वाले अपराधों को भी रोका जा सका है।

  • Punjab News: इस इलाके में बनें बाढ़ के हालात, लोगों के घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बनें बाढ़ के हालात, लोगों के घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के धर्मकोट क्षेत्र के गांव संघेड़ा में लगातार बारिश के चलते गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए। अचानक आई बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। कई घरों में पानी घुस गया है। वहीं खेत पानी में डूब गए है। लोग सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने में असमर्थ दिखाई दे रहे है। ऐसे नाजुक हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत गांव पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।

    पुलिसकर्मियों द्वारा बाढ़ के बीच फंसे बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी को सुरक्षित बाहर निकालने का काम लगातार किया जा रहा है। वहीं सुरक्षित स्थानों तक उन्हें पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से गांव वासियों को राहत सामग्री भी उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि किसी को भूखा-प्यासा न रहना पड़े।

    प्रशासन का कहना है कि हर संभव मदद लगातार पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए संकट की इस घड़ी में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं। लोगों की मदद के लिए प्रशासन टेंट लगाकर बैठे है। उन्होंने कहा कि वह लोगों के राहत के लिए 24 घंटे सेवा में जुटे हुए है।

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत केंद्रों का दौरा करने पहुंचे गवर्नर कटारिया का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत केंद्रों का दौरा करने पहुंचे गवर्नर कटारिया का आया बयान, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत केंद्रों का दौरा किया। गांव बारेके स्कूल में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत केंद्र में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जमीनों की पक्की मालिकाना हक कराकर गिरदावरी के माध्यम से फसलों का मुआवजा देने और सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग जायज़ है। इस संबंध में सीएम मान के ध्यान में लाकर स्थायी समाधान के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ विधायक रणबीर सिंह भुल्लर, कमिश्नर अरुण शेखड़ी, डिप्टी कमिश्नर दीप्तशिखा शर्मा और एसएसपी भूपिंदर सिंह भी मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने हुसैनीवाला शहीदी स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

    गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि 250 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को बारेके स्कूल में बनाए गए राहत केंद्र में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि ये लोग पिछले 70 वर्षों से अपने बुजुर्गों के साथ खेती करते आ रहे हैं। पहले इन जमीनों की गिरदावरी इनके नाम पर थी, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में अब ये गिरदावरी नाम पर न होने की वजह से किसी भी सरकारी योजना का लाभ इन्हें नहीं मिल पाता है। उन्होंने बताया कि हर साल बाढ़ की मार इन्हें सहनी पड़ती है। इसके साथ ही जब भी युद्ध जैसी परिस्थिति बनती है, तो इन्हें अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर आना पड़ता है।

    गवर्नर ने कहा कि इन समस्याओं के स्थाई हल के लिए मुख्यमंत्री से विशेष रूप से मिलकर उनका ध्यान इन मुद्दों की ओर आकर्षित किया जाएगा और समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमा के पास खेती वाली जमीनों पर ये खेती तो कर ही रहे हैं, लेकिन रहने के लिए इन्हें सुरक्षित स्थानों पर मालिकाना हक देकर जगह दी जा सकती है ताकि इन्हें बाढ़ और युद्ध जैसे हालात में अपना घर न छोड़ना पड़े। उन्होंने कहा कि जब भी हैडवर्क्स या बांधों से पानी छोड़ा जाता है, तो इस जगह तक पानी पहुंचने में जितना समय लगता है, उस दौरान इन्हें किसी भी प्रकार से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और सरकार के साथ बातचीत कर इसका समाधान निकाला जाएगा ताकि इन्हें राहत मिल सके। इससे पहले उन्होंने हैडवर्क्स का दौरा कर पानी के स्तर का जायजा लिया और रिट्रीट सेरेमनी की ओर जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया, जो अधिक पानी आने के कारण टूट गई थी, और इसे जल्दी बनाने संबंधी बीएसएफ अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर एडीसी दमनजीत सिंह मान के अलावा प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

  • भूकंप के कहर से 1100 लोगों की मौत, 3500 घायल

    भूकंप के कहर से 1100 लोगों की मौत, 3500 घायल

    नई दिल्लीः पूरी दुनिया में कुदरत का कहर जारी है। दुनिया के दो अलग-अलग कोनों में प्रकृति ने अपना विकराल रूप दिखाया है। एक तरफ भूकंप ने तबाही मचाई तो दूसरी तरफ लैंडस्लाइड ने लाशें बिछा दीं। अफगानिस्तान में भूकंप से बड़ी तबाही हुई है। पूर्वी अफगानिस्तान में काबुल के निकट आए 6.0 तीव्रता के भूकंप से 1,100 लोग मारे गए हैं और 3,500 घायल हुए हैं। सुडान में लैंडस्लाइड से हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अफगानिस्तान और सुडान में आई तबाही को मिलाकर अब तक 2,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों घायल और बेघर हो गए हैं। यह कुदरत का कहर ऐसा है कि मानवता कराह रही है।

    सुडान के दारफुर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड ने एक पूरा गांव ही मिटा दिया। इन आपदाओं ने न केवल जान-माल का नुकसान किया, बल्कि पहले से संकटग्रस्त क्षेत्रों में मानवीय संकट को और गहरा कर दिया है। अफगानिस्तान में रविवार रात को जोरदार भूकंप आया। यह भूकंप पूर्वी अफगानिस्तान में आया, जो काबुल से ज्यादा दूर नहीं था। अफगान मीडिया एंड रिसर्च सेंटर के प्रमुख अब्दुल जब्बार बेहिर ने अल अरबिया से बातचीत में बताया कि इस भूकंप में कम से कम 1,100 लोग मारे गए हैं, जबकि 3,500 से अधिक घायल हुए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई, जिसने पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही मचाई। घर ढह गए, सड़कें टूट गईं और कई गांव संपर्क से कट गए।

    वहीं, सुडान में स्थिति और भी दिल दहला देने वाली है। सुडान लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि पश्चिमी सुडान के मार्रा माउंटेंस इलाके में एक गांव पर लैंडस्लाइड गिरा, जिसमें कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में केवल एक व्यक्ति ही जिंदा बचा है। लैंडस्लाइड की घटना 31 अगस्त को हुई, जब लगातार कई दिनों की भारी बारिश के बाद पहाड़ी इलाके में मिट्टी खिसक गई। सुडानी आर्मी का कहना है कि पूरा गांव ही मिट्टी में दफन हो गया है, और अब वहां कुछ भी नहीं बचा। पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी इसकी चपेट में आए। यह इलाका दारफुर क्षेत्र में आता है, जो पहले से ही सुडानी सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच चल रहे गृहयुद्ध से प्रभावित है।

    Latest Update: Read in English:

    Afghanistan Earthquake Kills Over 1,400, Aid Efforts Struggle Amid Funding Cuts

  • Punjab News: सतलुज दरिया में पानी छोड़ने से लोगों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

    Punjab News: सतलुज दरिया में पानी छोड़ने से लोगों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के गांव खैहरा बेट के पास सतलुज बांध को लोगों द्वारा मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। जहां सतलुज में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं सतलुज की मार कई गांवों को बाढ़ की चपेट में ले रही है, जिसके चलते सतलुज के किनारे बने गांवों की अपनी चिंता शुरू हो गई है। आज भाजपा के जिला देहाती अध्यक्ष सनी कैंथ ने सतलुज बांध के आसपास के गांवों का दौरा किया। वहां लोगों द्वारा स्वयं बांध को मजबूत करने का काम चल रहा था।

    सनी कैंथ और अन्य लोगों ने वहां पहुंचकर बातचीत की। जहां लोगों ने प्रशासन से अपील की कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। दरअसल, मौके पर काम कर रहे लोगों ने कहा कि वह भूखे-प्यासे बांध बना रहे हैं। वहां भाजपा नेता ने भी लोगों से अपील की कि अब समय आ गया है कि सब एकजुट होकर बयानों से बचें, जमीन स्तर पर आकर एक-दूसरे का सहयोग करें और लोगों के दुख को सांझा करें।

  • Jalandhar News: Flyover का पुल धंसा, दोनों ओर से रास्ता किया बंद, देखें Live

    Jalandhar News: Flyover का पुल धंसा, दोनों ओर से रास्ता किया बंद, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार हो रही बारिश से हालात बेहद खराब हो गए है। वहीं चौगिटी फ्लाईओवर का पुल धंस गया है। जिसके बाद रास्ते को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं लोग जान को खतरे में डाल रहे है और फ्लाईओवर से वाहन निकाल रहे है। हालांकि प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया गया है।
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਜਲੰਧਰ – ਚੌਗੀਟੀ ਫਲਾਈਓਵਰ ਧਸਿਆ, ਦੋਵੇਂ ਪਾਸਿਆਂ ਤੋਂ ਰਾਹ ਬੰਦ

    बताया जा रहा है कि पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने कहाकि एनएचआई के कर्मी मौके पर आए थे और उनके द्वारा काम शुरू कर दिया गया है। कर्मियों ने माना कि फ्लाईओवर में दरारे आने से फ्लाईओवर बैठ गया है। ऐसे में लोगों की जान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाईओवर के रास्ते को बंद करके उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी है। वहीं एनएचआई के सीनियर अधिकारियों को घटना से अवगत करवा दिया गया है।

    दूसरी ओर कर्मियों ने कहा कि उनके द्वारा मिट्टी डालकर इसकी रिपेयरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना दोपहर को उन्हें मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। बता दें कि बीते दिन बारिश के पानी से लोगों के घरों और दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा था। वहीं आज फ्लाईओवर धंसने से काफी नुकसान हो गया है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में लगातार बढ़ रहा जलस्तर, पानी में उतरी किश्ती, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में लगातार बढ़ रहा जलस्तर, पानी में उतरी किश्ती, देखें Live

    कपूरथलाः गांव बागोवाल में भी पानी से हाल हुआ बेहाल

    जालंधर, ENS: पंजाब में बारिश का कहर जारी है। 10 जिले बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन और मोगा में हालात काफी चिंताजनक बने हुए हैं। देर रात रोपड़ हैडवर्कस से फिल्लौर में पानी छोड़ा गया। जिसके बाद आज शनि मंदिर में 2 फीट तक पानी घुस गया। गांव में पानी 8 फीट तक भर गया है और रास्ता बंद कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि शनि मंदिर में लगातार पानी का स्तर बढ़ रहा है। व्यक्ति ने बताया कि 2 घंटे पहले पानी का स्तर 2 फीट तक था, लेकिन अब बढ़ना शुरू हो गया है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लोगों को किश्ती के जरिए निकालकर सुरक्षित स्थान लेकर जाया जा रहा है। किश्ती चलने की वीडियो भी सामने आई है। घर पानी में बुरी तरह से डूब गए है। गांव में भारी मात्रा में पानी आ जाने से फसलें भी नष्ट हो गई है। दूसरी ओर कपूरथला में गांव बागोवाल के लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें मदद नहीं मिल रही है। गांव के लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। लोगों ने बताया कि लगभग एक महीने से गांव बाढ़ की चपेट में है। गांव में लगभग 8 से 10 फीट पानी भर चुका है। कुछ ऊंची जगहों पर स्थित घरों में पानी नहीं पहुंचा है और लोग नाव के जरिये अपने घरों में जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। लोग लगातार सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से हालात खराब होने शुरू हो गए है। दूसरी ओर प्रशासन द्वारा दरिया के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। घरों को अब खाली करवा दिया गया है। लेकिन आज फिल्लौर में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है।
  • EPFO 3.0 जल्द होगा लॉन्च, UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

    EPFO 3.0 जल्द होगा लॉन्च, UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

    नई दिल्लीः EPFO जल्द ही अपनी नई डिजिटल सेवा ‘EPFO 3.0’ लॉन्च करने जा रहा है। PM इकोनॉमी एडवाइजर काउंसिल के सदस्‍य इकोनॉमिस्‍ट संजीव सान्‍याल ने ईपीओफओ में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। यह बदलाव 2025 में ही लागू होगा और देश के 8 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा पहुंचाएगा। मोबाइल एप, डिजिटल डैशबोर्ड और UPI पेमेंट जैसी सुविधाएं कर्मचारियों के जीवन को आसान बना देंगी। EPFO 3.0 न केवल पैसे निकालने को सरल बनाएगा, बल्कि जानकारी अपडेट करने, क्लेम करने जैसी प्रोसेस को भी तेज कर देगा। कर्मचारी UAN को एक्टिव करके और आधार को खाते से जोड़कर ATM से पैसे निकाल सकेंगे।

    ATM और UPI से PF का पैसा कैसे निकाल सकते हैं?
    इस नई प्रोसेस में EPFO अपने सब्सक्राइबर्स को एक विशेष ATM कार्ड जारी करेगा, जो उनके PF अकाउंट से लिंक होगा। इस कार्ड का इस्तेमाल करके सब्सक्राइबर्स ATM मशीनों से सीधे अपने PF का पैसा निकाल सकेंगे। वहीं UPI से पैसा निकालने के लिए आपको अपने PF अकाउंट को UPI से लिंक करना होगा। इसके बाद सब्सक्राइबर्स PF का पैसा अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे।

    नौकरी जाने पर एक महीने के बाद निकाल सकेंगे PF का 75% पैसा
    PF विड्रॉल के नियम के तहत अगर किसी मेंबर की नौकरी चली जाती है तो वह 1 माह के बाद PF अकाउंट से 75% पैसा निकाल सकता है। इससे वह बेरोजगारी के दौरान अपनी जरूरतें पूरी कर सकता है। PF में जमा बाकी 25% हिस्से को जॉब छूटने के दो महीने बाद निकाला जा सकता है।

    PF निकासी इनकम टैक्स के नियम
    कर्मचारी को यदि किसी कंपनी में सेवाएं देते 5 साल पूरे हो जाते हैं और वो PF निकालता है तो उस पर इनकम टैक्स की कोई लायबिलिटी नहीं होती। 5 साल की अवधि एक या इससे ज्यादा कंपनियों को मिलाकर भी हो सकती है। एक ही कंपनी में 5 साल पूरे करना जरूरी नहीं। कुल अवधि कम से कम 5 साल होना जरूरी होता है।

  • Punjab News: कैब चालक के अपहरण और हत्या में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तार, देखें वीडियो

    Punjab News: कैब चालक के अपहरण और हत्या में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तार, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए जम्मू-कश्मीर के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी मोहाली के नयागांव निवासी कैब चालक अनिल कुमार के अपहरण और हत्या में शामिल पाए गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीन ली गई कैब और एक .32 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮੋਹਾਲੀ ‘ਚ ਜੈਸ਼-ਏ-ਮੁਹੰਮਦ ਨਾਲ ਜੁੜਿਆ ਦਹਿਸ਼ਤਗਰਦ ਮੋਡੀਊਲ ਬੇਨਕਾਬ, ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਤਿੰਨ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ

    जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने खरड़ से एक कैब बुक की थी। इसके कुछ देर बाद ही ड्राइवर का मोबाइल फोन बंद हो गया और गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और तुरंत कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि कैब चालक अनिल कुमार की उन्होंने एक विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी और शव को मोहाली इलाके में ठिकाने लगाने की कोशिश की। वर्तमान में शव की तलाश के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

    गिरफ्तार आरोपी साहिल बशीर, जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा थाना क्षेत्र के कलामाबाद में दर्ज यूएपीए और आर्म्स एक्ट के मामले में पहले से ही वांछित है। उसका भाई ऐजाज़ अहमद भी पहले जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हथियारों और सामग्रियों के साथ गिरफ्तार हो चुका है। दोनों की पहचान संगठन के ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) के रूप में की गई है।

    पंजाब पुलिस ने इस मॉड्यूल के भंडाफोड़ को राज्य की शांति और सुरक्षा के लिए बड़ी सफलता बताया है। अधिकारियों ने कहा कि आतंकी नेटवर्क की पूरी तरह से जाँच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को रोका जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पंजाब की धरती पर किसी भी आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

     

  • Punjab News: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाकों में 5-6 फुट तक पानी भर, देखें वीडियो

    Punjab News: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाकों में 5-6 फुट तक पानी भर, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश का असर अब कपूरथला पर भी देखने को मिल रहा है। देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर में समस्याएं खड़ी कर दीं। शहर के कई क्षेत्रों में 5 से 6 फुट तक पानी भर गया, जबकि निचले इलाकों में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। बारिश इतनी तेज रही कि ड्रेन सिस्टम पूरी तरह ब्लॉक हो गया। बारिश से तापमान में जरूर गिरावट आई, लेकिन हालात इतने बिगड़े कि पॉश एरिया भी जलभराव की चपेट में आ गए। कई जगह लोगों का आना-जाना ठप हो गया और मकानों की छतों से पानी टपकने की शिकायतें सामने आईं।

    बीते दिन बारिश के चलते मोहल्ला कसाबा में एक 80 साल पुरानी इमारत ढह गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मलबे के नीचे से बिजली की तारें टूटने के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस मूसलाधार बारिश से शहर के जामा मस्जिद कॉम्प्लेक्स मार्केट, श्री सत्यनारायण मंदिर बाजार, कोटु चौक, ठंडी सड़क, माल रोड, कचहरी चौक, मॉडल टाउन और आसपास की कॉलोनियाँ सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। समाचार लिखे जाने तक शहर में बारिश का दौर जारी था और प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।