Punjab News: सतलुज दरिया में पानी छोड़ने से लोगों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के गांव खैहरा बेट के पास सतलुज बांध को लोगों द्वारा मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। जहां सतलुज में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं सतलुज की मार कई गांवों को बाढ़ की चपेट में ले रही है, जिसके चलते सतलुज के किनारे बने गांवों की अपनी चिंता शुरू हो गई है। आज भाजपा के जिला देहाती अध्यक्ष सनी कैंथ ने सतलुज बांध के आसपास के गांवों का दौरा किया। वहां लोगों द्वारा स्वयं बांध को मजबूत करने का काम चल रहा था।

सनी कैंथ और अन्य लोगों ने वहां पहुंचकर बातचीत की। जहां लोगों ने प्रशासन से अपील की कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। दरअसल, मौके पर काम कर रहे लोगों ने कहा कि वह भूखे-प्यासे बांध बना रहे हैं। वहां भाजपा नेता ने भी लोगों से अपील की कि अब समय आ गया है कि सब एकजुट होकर बयानों से बचें, जमीन स्तर पर आकर एक-दूसरे का सहयोग करें और लोगों के दुख को सांझा करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *