Punjab News: इस इलाके में बनें बाढ़ के हालात, लोगों के घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले के धर्मकोट क्षेत्र के गांव संघेड़ा में लगातार बारिश के चलते गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए। अचानक आई बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। कई घरों में पानी घुस गया है। वहीं खेत पानी में डूब गए है। लोग सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने में असमर्थ दिखाई दे रहे है। ऐसे नाजुक हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत गांव पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।

पुलिसकर्मियों द्वारा बाढ़ के बीच फंसे बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी को सुरक्षित बाहर निकालने का काम लगातार किया जा रहा है। वहीं सुरक्षित स्थानों तक उन्हें पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से गांव वासियों को राहत सामग्री भी उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि किसी को भूखा-प्यासा न रहना पड़े।

प्रशासन का कहना है कि हर संभव मदद लगातार पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए संकट की इस घड़ी में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं। लोगों की मदद के लिए प्रशासन टेंट लगाकर बैठे है। उन्होंने कहा कि वह लोगों के राहत के लिए 24 घंटे सेवा में जुटे हुए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *