Blog

  • पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई कटौती

    चंडीगढ़ः सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 26 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। देशभर में हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट होते हैं। आज देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। इसके साथ ही कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं तो कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हो गया है।

    राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल-डीजल सस्ता बिक रहा है। यहां पेट्रोल के दाम 19 पैसे घटकर 107.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 18 पैसे घटकर 93.84 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इसके अलावा आज छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और यूपी में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आई है। इसके साथ ही गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी में भी पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है।

  • एक बार फिर शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains को पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राजनीति में आया भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को पुलिस ने आज फिर हिरासत में ले लिया है। इस बीच हरजोत बैंस के साथ प्रदर्शन कर रहे पंजाब के अन्य कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक ‘आप’ नेताओं की ओर से प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली के पटेल चौक से ‘आप’ नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

    बता दें कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हरजोत सिंह बैंस को पुलिस ने दूसरी बार हिरासत में लिया है। इससे पहले बैंस को पुलिस ने पिछले शुक्रवार को हिरासत में लिया था। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देशभर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां तक ​​कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल ली है। इन तस्वीरों में केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए लिखा गया है ‘मोदी का सबसे बड़ा डर, केजरीवाल’।

  • जालंधरः NRI की कोठी में चोरों ने पहले पी शराब, फिर दिया वारदात को अंजाम

    जालंधर, ENS: महानगर के पंजाबी बाग में स्थित एनआरआई की कोठी में चोरी होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान चोरों ने पूरा दिन कोठी में बिताया और वहां पर चोरों ने घर में पड़ी महंगी शराब पी और चखना भी खाया। जिसके बाद वह घर के अंदर पड़ा सारा सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पंजाबी बाग के रहने वाले हरजीत सिंह ने बताया कि जिस कोठी में चोरी हुई है, वह उनके रिश्तेदारों की है। जोकि कनाडा और न्यूजीलैंड में रहते हैं। सारी कोठी की देखरेख वह खुद ही करते हैं। कोठी को ताला लगा हुआ था। हर हफ्ते में एक दिन वह कोठी चेक करने के लिए आते थे। बीते दिन उन्हें पड़ोसी का फोन आया कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और बरामदे में सामान भी बिखरा हुआ है।

    हरजीत सिंह ने बताया कि वह जब कोठी में पहुंचे तो घर के अंदर लगी सारी वायरिंग, घर में लगे एसी, पंखे, सीसीटीवी कैमेरा और उसकी वायरिंग, बाथरूम में लगी महंगी टूटियां, घर में पड़े बच्चों के महंगे कपड़े, किचन में पड़ा सारा सामान, शराब की महंगी बोतलें व कोठी में बनाए गए मिनी बार का सारा सामान और अन्य चीजें आरोपी अपने साथ ले गए। वहीं, घर के अंदर गहने व अन्य सामान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हरजीत ने बताया कि आरोपियों ने घर के अंदर शराब भी पी थी। जिसकी खाली बोतलें भी बरामद हुई है। घटना में पीड़ितों का 10 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • पंजाब : युवक की चाकू मारकर ह’त्या, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : डेरा बाबा नानक के अधीन आते गांव पखोके टाहली साहिब में एक युवक की चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक राजू मसीह पुत्र बीर मसीह अपने भाई के साथ घर से कुछ सामान लेने के लिए डेरा बाबा नानक में आया था। जब रास्ते में जा रहे थे तो गुरजीत सिंह नामक व्यक्ति जो कि गांव चंदु नगल का बताया जा रहा है उसने लूट की नीयत से राजू मसीह पर तेजधार चाकू से हमला कर दिया।

    जब उसका भाई उसे बचाने के लिए आगे आया तो हमलावर ने उसे भी चाकू मार कर जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गया। वही जानकारी देते हुए मृतक के पिता बीर मसीह ने बताया कि उन्हें गांव के किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि उनके बेटों को किसी ने चाकू मार कर जख्मी कर दिया है और आसपास के गांव के लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया।

    जब वह परिवार सहित अस्पताल में पहुंचे तो डॉक्टरों ने राजू मसीह को मृत घोषित कर दिया और उनका दूसरा बेटा गंभीर रूप से जख्मी है। जिसका सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हमलावर को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए

     डेरा बाबा नानक के डीएसपी रीपूतापन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने ने जख्मी हुए लड़के से पूछताछ कर गांव चंदु नगल के गुरजीत सिंह पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। टीमों का गठन कर हमलावर को पकड़ने के लिए उसके घर में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएग। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार ! बेटे ने किया पिता का क+त्ल

    लुधियानाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां बेटे ने ही अपने पिता का कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि बेटे ने बाप के सिर पर लगातार ईंटे मारकर उसे घायल कर दिया। इस घटना के बाद 65 वर्षीय पिता ने दम तोड़ दिया। लोगों ने शोर-शराबा सुन तुरंत पुलिस को सूचित किया। भाग रहे आरोपी बेटे को लोगों ने दबोच लिया। फिलहाल आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की पड़ताल जारी है। घटना स्थल से पुलिस को शराब की बोतलें भी मिली है।

    थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को मृतक लक्ष्मण दास के दामाद किशन बहादुर ने बताया कि उसका साला सूरज बहादुर अक्सर उसके ससुर लक्ष्मण बहादुर से किसी न किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा करता रहा था। जीवन नगर में दोनों अलग-अलग कमरे किराए पर लेकर रहते है। वह पिछले 25 साल से लुधियाना रह रहे है। 24 मार्च को साले सूरज बहादुर की ससुर के साथ झड़प हो गई। दोनों में विवाद हुआ। मामले इतना बढ़ गया कि सूरज ने कमरे में ही पिता लक्ष्मण बहादुर पर हमला कर दिया। मारपीट कर उसके सिर में उसने ईंटें मार उसे मौत के घाट उतार दिया। लक्ष्मण बहादुर की 2 बेटियां है।

    किशन बहादुर मुताबिक आस-पास के लोगों ने शोर-शराबा सुन तुरंत आरोपी सूरज को पकड़ लिया। खून से लथपथ लक्ष्मण बहादुर को डाक्टर के ले जाना चाहा लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर लोगों ने आरोपी बेटे सूरज को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची थाना फोकल पुआइंट की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। लक्ष्मण बहादुर के रिश्तेदारों को नेपाल में सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। जांच अधिकारी दलबीर सिंह मुताबिक मामले की जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ धारा IPC 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • बच्चियों सहित फंदे से लटकी मिली महिला, 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

    भोपालः बैरसिया तहसील के गुनगा थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना हो गई। एक महिला अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर लटक गई। इस घटना में महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई है, जबकि जीवित बची तीसरी बेटी की हालत भी गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सुसाइट नोट न मिलने की वजह से फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।

    गुनगा थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि इलाके के रोंडिया गांव में संगीता (28) नामक महिला परिवार के साथ रहती थी। मंगलवार सुबह घरवालों ने उसे फंदे पर लटका देखा। इसके अलावा उसकी तीनों बेटियां भी फंदे से झूल रही थीं। स्वजन उन्हें फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने चेक करने के बाद महिला के अलावा उसकी दो बेटियों आराध्या (पांच साल) और श्रष्टि (डेढ़ साल) को मृत घोषित कर दिया। एक बच्ची मनु (ढाई वर्ष) की सांसें चल रही थीं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत भोपाल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। 

  • पंजाबः भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    फाजिल्काः फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर गांव लालोवाली के निकट हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हुए हैं। एक कार जोकि जलालाबाद से फाजिल्का की तरफ आ रही थी, कि टक्कर एक किन्नू से भरे केंटर से हो गई। जिसमें कार सवार दो की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी हो गया, जबकि केंटर चालक भी जख्मी है। इससे पहले सुबह के समय भी ठीक इसी स्थान पर एक हादसा हुआ था, जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई थी।

    मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार लालोवाली के निकट सोमवार सुबह एक ट्रक बेसहारा मवेशियों को बचाते हुए पेड़ से जा टकराया था, जिसके चलते उक्त ट्रक सवार की मौत हो गई थी। जबकि देर शाम उक्त ट्रक में भरी बोरियों को दूसरे ट्रक में शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 12 बजे जलालाबाद की तरफ से फाजिल्का आ रही एक कार और अबोहर की तरफ से अमृतसर जा रहे किन्नू से भरे केंटर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान आसपास के लोगों और सड़क सुरक्षा फोर्स ने सभी घायलों को निकाल कर फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

    इस दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक युवक के सिर पर काफी चोटें होने के चलते उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया। इसके अलावा कैंटर चालक को भी काफी चोटें आई हैं। जिसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। उधर मौके पर पहुंचे डीएसपी सुबेग सिंह ने कहा कि सदर थाना पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दो युवकों की मौत हो गई है जोकि झोटियांवाली व जंडवाला से बताये जा रहे हैं। फिलहाल परिवार को इस बारे में सूचना दे दी गई है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

  • पंजाब : केलों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, देखें वीडियो

    फिरोजुपर : महाराष्ट्र से अमृतसर जा रहा केलों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर आर्मी पार्क में पलट गया। जिससे ट्रक और उसमें लदे केले क्षतिग्रस्त हो गए। लेकिन गनीमत रही कि ड्राइवर की जान बच गई।

    जानकारी के अनुसार साढ़े तीन बजे महाराष्ट्र से अमृतसर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रहे चार लोगों को बचाने के प्रयास में ट्रक नियंत्रण से बाहर हो गया और पार्क में पलट गया।

    लेकिन किसी को चोट नहीं आई। इस हादसे में लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है और ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले भी इसी स्थान पर ट्रक पलट गया था, जिसमें चालक को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

  • तेल टैंकर गोदाम में लगी आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

    विजयवाड़ाः आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मंगलवार को एक तेल टैंकर गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन अधिकारी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में आसमान में धुएं का काला गुब्बार छा गया। 

  • जालंधरः अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद मनोरंजन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में अकाली दल और भाजपा में आज गठबंधन टूट गया है। इसकी पुष्टि भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने की है। सुनील जाखड़ ने कहा कि वह पंजाब में 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे। वहीं गठबंधन टूटने के मामले में पूर्व मंत्री मनोजरंजन कालिया का बयान सामने आया है। मनोरंजन कालिया ने कहा कि भाजपा 2022 में अकेले चुनाव लड़ी थी। उन्होंने कहा कि वह मानते है कि अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही थी।

    लेकिन पिछली दिनों अकाली दल की कौर कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे सिंद्धात राजनीति से ऊपर है,  एक तरह से इशारा देते हुए गठबंधन से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब भी बात होती है तो बीच का रास्ता निकाला जाता है।

    लेकिन उसके बाद आज भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने गठबंधन को लेकर ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर अकाली दल ने भाजपा के साथ कोई बैठक की ही नहीं। जिसके बाद भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।