Blog

  • जालंधर : किन्नर ने फंदा लगाकर की आत्म’हत्या, देखें वीडियो

     जालंधर,ENS : फिल्लौर में एक किन्नर ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। किन्नर की पहचान हसीना महंत निवासी इंद्रा कॉलोनी फिल्लौर के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस को शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को जांच के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार देर शाम लोगों को सुसाइड की जानकारी मिली।

    जिसके बाद तुरंत महंत के भतीजे और पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार हसीन महंत का भतीजा अखिलेश और भजीती ज्योति उसके साथ इंद्रा कॉलोनी में उसके साथ रहते थे। अखिलेश ने होली वाले दिन शाम को अपने गांव जाना था। अखिलेश ने बताया कि जब वह ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था तो उसे गांव के ही एक व्यक्ति का फोन आया।

    गांव आकर पता चला कि उसके जाते ही एक व्यक्ति घर की तरफ गया था। जिसने खिड़की के जरिए देखा कि हसीन महंत फंखे से लटकी हुई थी। वहीं मामले के जांच अधिकारी एएसआई जयगोपाल ने बताया कि पुलिस द्वारा अखिलेश और ज्योति से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः हलवाई और उसके साथियों पर हमलावारों ने किया सूए से हमला, 4 घायल देखें वीडियो

    लुधियानाः हैबोवाल इलाके हलवाई और उसके साथियों पर कुछ बदमाशों ने तेजधार हथियार और सुए से हमला कर दिया, घटना देर रात की है। बदमाशों ने सिर और गाल पर सुए मारे हैं। दरअसल, हलवाई का पड़ोसी उसके साथ वाले कमरे में किराए पर रहता है। देर रात वह शराब के नशे में धुत होकर आया और वेहड़े में सभी को गालियां देने लगा। उसे उन्होंने समझाया, लेकिन कुछ देर बाद वह कुछ बदमाशों को साथ लाया और तेजधार हथियारों से मारपीट करने लगा। हमला में 4 लोग घायल हैं। घायलों की पहचान विनोद राम, विजय, मनोज और बोधराम के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए विनोद राम ने कहा कि वह चंद्र नगर में किराए पर कमरा लेकर रहता है। होली का त्योहार होने के कारण वह अपने दोस्तों के साथ मनोरंजन कर रहा था। पड़ोसी रामू कमरे के सामने रहता है, उसने उनसे गाली गलौज की। उसे जब गाली न देने के लिए समझाया गया तो उसने भानू नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर कुछ गुंडे उनके कमरे में भेजे। उन लोगों ने जमकर मारपीट की। उन्होंने सिर और चेहरे पर सूए से वार किए हैं। विनोद राम ने कहा कि मेडिकल करवाकर वह इस मामले में तुरंत थाना हैबोवाल में शिकायत दर्ज करवाएगा।

  • पंजाब : पुल पर पलटी कार, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, देखें वीडियो

    लुधियाना : देर शाम को दक्षिणी बाइपास डी-जोन से पुल चढ़ते समय एक टाटा नेक्सन कार अचानक पुल के बीचो बीच डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। गाड़ी में सवार ड्राइवर को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। ड्राइवर के मामूली चोट लगी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

    घटना स्थल पर तुरंत ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी पहुंचे जिन्होंने पुल पर लगा जाम खुलवाया। ड्राइवर को प्राथमिक उपचार देकर डॉक्टर के भेज दिया। फिलहाल कार चलाने वाले ड्राइवर की पहचान पुलिस को नहीं हुई।

    घटना स्थल पर मौजूद ट्रैफिक ASI हरदीप सिंह ने कहा कि कार के आगे अचानक कुछ आ गया था, जिसके बाद कार ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी डिवाइडर से टकरा अचानक पलट गई। हादसे में गाड़ी ड्राइवर को मामूली चोटें आई है।

    पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे पुल पर गाड़ी स्लो चलाए। हरदीप सिंह मुताबिक यह कार डी-जोन पर अभी चढ़ाई थी कि अचानक उसकी कार हादसाग्रस्त हो गई। संबंधित इलाके पुलिस को भी सूचित कर दिया है।

  • पंजाबः लोकसभा चुनाव से पहले अकाली दल को बड़ा झटका, भाजपा प्रधान का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में भाजपा अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसका ऐलान करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि लोगों की राय के बाद यह फैसला लिया गया है। वर्करों और नेताओं की भी यही राय है। पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं।पंजाब के भविष्य, जवानी-किसानी और व्यापारियों एवं पिछड़े वर्ग की बेहतरी के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में किसानों की फसल का एक-एक दाना उठाया गया है। करतारपुर कॉरिडोर की सदियों की मांग पीएम मोदी ने पूरी की।

    बता दें कि पहले पंजाब में अकाली दल से भाजपा के दोबारा गठजोड़ की चर्चा थी। भाजपा के सीनियर नेता भी इसके पक्ष में थे। इसके बावजूद यह बातचीत बन नहीं पाई। 2020 में तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए किसानों ने आंदोलन शुरू किया था। केंद्र में अकाली दल व भाजपा में गठजोड़ के कारण किसानों का गुस्सा स्थानीय नेताओं पर निकल रहा था। किसानों ने भाजपा नेताओं के साथ-साथ अकाली दल का बायकॉट भी करना शुरू कर दिया था। इस बीच 18 सितंबर 2020 को बादल परिवार की बहू हरसिमरत कौर बादल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद अकाली दल ने भाजपा से अलग होने की घोषणा कर दी थी।

    अकाली दल व भाजपा का रिश्ता काफी पुराना है। NDA के विस्तार में अकाली दल पहला संगठन था, जिसने भाजपा के साथ हाथ मिलाया था। 1992 तक BJP और अकाली दल अलग-अलग चुनाव लड़ते थे। चुनावों के बाद अकाली दल BJP को समर्थन देती थी। 1996 में अकाली दल ने ‘मोगा डेक्लरेशन’ पर साइन किया था और 1997 में पहली बार एक साथ साथ में चुनाव लड़ा। मोगा डेक्लरेशन में BJP के साथ तीन बातों पर जोर दिया गया था। जिसमें पहली पंजाबी आईडेंटिटी थी, दूसरा आपसी सौहार्द्र और तीसरा राष्ट्रीय सुरक्षा। 1984 के दंगों के बाद देश में पैदा हुए माहौल के कारण दोनों पार्टियां साथ आई थीं।

    2012 में अकाली दल-भाजपा ने लगातार दूसरी बार पंजाब में सरकार बनाई थी। प्रकाश सिंह बादल ने खुद कमान संभाली और एक बार फिर पंजाब के मुख्यमंत्री बने, लेकिन उनके बेटे सुखबीर बादल ने खुद को हर काम में आगे रखा। इसके बाद से ही अकाली दल व भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं में दूरियां बननी शुरू हो गई थी। अकाली दल हर बार खुद को आगे रखने लगा तो क्षेत्रीय नेता इससे नाराज रहने लगे। 2014 में लोकसभा चुनावों की घोषणा हुई। अकाली दल व भाजपा के बीच बड़े नेताओं की नाराजगी का असर दिखा। पंजाब में अकाली दल को सत्ता में रहते हुए भी नुकसान हुआ। 2009 के परिणामों में 8 सीटें थी, जो 2014 में 4 पर सिमट गईं। भाजपा भी 3 से 2 पर आ गई थी। भाजपा नेता सरेआम अकाली दल से गठजोड़ तोड़ने की मांग करने लगे थे।

  • पंजाब : सड़क हादसे में ASI की मौ’त

    पंजाब : सड़क हादसे में ASI की मौ’त

    जगराओं : सिधवां बेट थाने में तैनात एएसआई की मौत का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में एएसआई की मौत हो गई जबकि 2 अन्य पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आने के कारण इलाज के दौरान छुट्टी दे दी गई। मृतक की पहचान एएसआई नसीब चंद के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार देर रात को एएसआई नसीब चंद अपने 2 अन्य पुलिस कर्मियों के साथ ड्यूटी दौरान सिधवां बेट से जगराओं की तरफ और आ रहा था लेकिन एक मोड़ पर आगे से आँखों में लाइट पड़ने से वह गाड़ी को संभाल नही सके। जिससे गाड़ी सीधे पेड से जा टकराई जिससे एएसआई नसीब चंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जिनको पहले जगराओं के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया। जहां उन्होंने इलाज दौरान दम तोड़ दिया। जबकि पुलिस कर्मी दीपक कुमार व निशान सिंह को चोटें आने के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।

  • जालंधर : बस्तीयात क्षेत्र में हुई गुंडागर्दी

    बदमाशों ने तेजधार हथियारों से घर पर किया हमला

     जालंधर,ENS : – देर रात श्री राम सेना के पंजाब प्रधान रवि पटेल पर आधा दर्शन हमलावरों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। ये हमला बस्ती एरिया में स्थित उनके घर पर हुआ। हमले के दौरान जख्मी हुए पटेल को देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हमला किसने करवाया है, अभी तक पता नही चल पाया है। सभी आरोपियों द्वारा अपने मुंह बांधे हुए थे। आरोपियों ने घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। 

    रवि पटेल ने कहा- रोजाना की तरह वह अपने घर में बच्चों को पत्नी के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान  कुछ हमलावर घर पर आए, सभी के हाथ में तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने आते ही मेरे सिर पर वार करने शुरू कर दिए। बचाव के लिए जब परिवार आगे बढ़ा तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी गई। रवि पटेल ने बताया कि उसके सिर पर आरोपियों ने काफी गहरे वार किए थे।

    पटेल के दोस्त रवि शर्मा ने बताया कि वह होली खेलते वक्त सभी साथ में थे। शर्मा ने कहा- देर शाम पटेल अपने घर आ गए थे। इस दौरान देर रात पता चला कि उनके घर पर हमला हुआ है।

    वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो करीब 6 हमलावर घर के अंदर तोड़फोड़ कर रहे थे और पटेल के भाई व घर की महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे थे। किसी तरह शर्मा ने आरोपियों से पटेल और परिवार को छुड़वाया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल पटेल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

  • पंजाबः पुलिस द्वारा नशा तस्कर का एनकाउंटर, पुलिस के दो जवान जख्मी, देखें वीडियो

    रेड करने गई पुलिस पर किया था हमला

    दसूहा- होशियारपुर के हल्का दसूहा में नशा तस्करों पकड़ने के लिए गई दसूहा पुलिस पर नशा तस्करों ने हमला कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक नशा तस्कर का एनकाउंटर कर दिया गया। वहीं घटना में एक पुलिस के दो अधिकारी के जख्मी होने की बात भी सामने आ रही है। घटना  हल्का दसूहा के अंतर्गत आते गांव मेवा मियाणी की है। जहां पुलिस को इसी गांव के ही एक व्यक्ति पर नशा का व्यापार करने  की जानकारी मिली थी। जिसके बाद दसूहा पुलिस टीम सूचा सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी मेवा मियाणी के घर पहुंची तो सूचा सिंह द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया गया। बचाव में जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा सूचा सिंह पर फायरिंग की गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जिला के उच्च पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना स्थल पर पहुंचा जा रहा हे। फिलहाल इस सारे मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं ।

  • होली खेलने के दौरान हुई खूनी झड़प, 5 गंभीर घायल

    कपूरथला : ओजला फाटक के नजदीक कॉलोनी में होली खेलते हुए 2 पड़ोसियों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा और मारपीट हो गई। इस घटना में 3 महिलाओं सहित 5 लोग घायल है। जिन्हें परिजनों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है।वहीं घटना की सूचना सिटी थाना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार सिविल में उपचारधीन देवपाल पुत्र बब्लू पासवान वासी सेमा देवी मंदिर औजला फाटक ने बताया कि वह लोग गली में होली खेल रहे थे। तभी दूसरे गुट की कोमल पत्नी राजेश कुमार से उनकी बहस हो गई। मोसमा रानी पत्नी कृष्णा कुमार के साथ मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई।

    जिसमें उनके साथ-साथ पूनम देवी पत्नी बब्लू पासवान और हरजीत सिंह घायल हो गया।दूसरे पक्ष की कोमल ने बताया कि बब्लू पासवान के पुत्र देवपाल, बब्लू पासवान की पत्नी पूनम देवी, हाजी सिंह वासियान के पुत्र राजू, सीमा ने भी कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की।

    जिससे वह और मौसमा रानी घायल हो गये। सभी घायलों को उनके परिजनों ने सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया गया है। जिनका इलाज ड्यूटी डॉक्टर हरसिमरन कौर कर रही हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब : गंदे नाले के किनारे बरामद हुआ नवजात का शव, देखें वीडियो

    लुधियाना : आज सुबह किरपाल नगर गंदे नाला की पुली से एक नवजात बच्चे का शव मिलने का मामला सामने आया है। नाले किनारे बच्चे का शव राहगीर व्यक्ति ने देखा। उसने तुरंत गौशाला शमशान घाट के चारर्जी राधे को सूचित किया। मौके पर पहुंच राधे ने देखा तो वह दंग रह गया। बच्चा नवजात था। उसे किसने नाले किनारे या नाले में फेंका है इसका अभी कुछ पता नहीं चला।

    राधे ने बताया कि उसका दोस्त हीरा पंजाब पुलिस में वालंटियर के रूप में समाज सेवा करता है। आज सुबह जब वह किरपाल नगर पुली से गुजर रहा था तो नाके के किनारे उसे एक बच्चे का शव दिखा। पहले उसे बच्चे का शव किसी खिलौने के जैसा लगा। उसने जब पास जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

    बच्चे का शव मिलने से इलाके में सहम है। शव की हालत से लग रहा है कि जैसे कि कुछ समय पहले ही उसका जन्म हुआ होगा। इलाके के लोगों ने तुरंत थाना टिब्बा की पुलिस को सूचित किया है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची है। फिलहाल बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवाएंगी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। पुलिस बच्चे को फेंकने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। 

  • अवारा कुत्ते ने नाबालिग को नोंचा, किया लहूलुहान

    खन्ना : भादला में एक पागल कुत्ते ने होली खेल रही 16 साल की लड़की को नोंच लिया। यह कुत्ता लड़की का आधा चेहरा नोच गया। मुश्किल से उसकी जान बचाई गई। लहूलुहान हालत में लड़की को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया।

    जानकारी के अनुसार आजाद नगर निवासी नैना भादला के पास अपने रिश्तेदारों संग होली खेल रही थी तो इसी दौरान गली में एक पागल कुत्ते ने नैना पर वार कर दिया। सीधा उसके चेहरे को नोच लिया। पागल कुत्ता नैना के चेहरे को नोंच खींचने लगा तो नैना ने पास पड़ी ईट उठाकर कुत्ते को मारी और अपनी जान बचाई।

    इससे पहले कि नैना को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस का इंतजार किया जाता पास के लोग बाइक पर ही नैना को अस्पताल लेकर आए। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नवदीप जस्सल ने बताया कि नैना के चेहरे का काफी हिस्सा कुत्ते ने नोच लिया।