Blog

  • पंजाबः पैतृक गांव पहुंचा शहीद कुलवंत सिंह का शव, 3 माह के बेटे ने दी मुखाग्नि 

    पंजाबः पैतृक गांव पहुंचा शहीद कुलवंत सिंह का शव, 3 माह के बेटे ने दी मुखाग्नि 

    मोगाः जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले में शहीद हुए मोगा के जवान कुलवंत सिंह का राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव चड़िक में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जैैसे ही उनके तीन माह के बेटे ने उनके शव को मुखाग्नि दी तो पूरा गांव चीत्कार उठा। शहीद की पत्नी को रोते देख हर आंख नम हो गई। जवान को श्रद्धांजलि देने मोहम्मद सदीक, मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप अरोड़ा, बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह, साबका विधायक डॉ. हरजोत कमल, मोगा डिप्टी कमीशनर, एसएसपी और एसडीएम पहुंचे। मोगा के शहीद कुलवंत सिंह के पिता बलदेव सिंह कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। शहीद बलदेव सिंह की ही नौकरी उनके बेटे कुलवंत सिंह को मिली थी। 14 साल पहले उन्होंने नौकरी ज्वाइन की थी।तीन साल पहले कुलवंत सिंह की शादी हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी और तीन महीने का बेटा है। एक महीना पहले ही कुलवंत छुट्टी काट कर गए थे। जैसे ही उनकी शहादत की सूचना गांव पहुंची तो पूरे गांव में मातम पसर गया। घर में चीख पुकार मच गई। दोनों मासूम बच्चों को ये भी नहीं पता कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया है। 

  • जालंधरः पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी मामले में नामजद गैंगस्टर विकास को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुुलिस

    जालंधरः पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी मामले में नामजद गैंगस्टर विकास को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुुलिस

    जालंधर/वरुणः पूर्व पार्षद सुखमीत सिंह डिप्टी की हत्या में नामजद गैंगस्टर विकास माले डिप्टी की मोटरसाइकिल के आगे आकर खड़ा हुआ था और उसी ने पहली गोली चलाई थी। जालंधर पुलिस उसे दिल्ली जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। दिल्ली पुलिस ने उसे कबड्डी खिलाड़ी नंगल अंबियां हत्याकांड में गिरफ्तार किया था। उस दौरान पुलिस जांच में सामने आया था कि जेल में गैंगस्टरों के साथ हुए विवाद के बाद माले ने सोढल इलाके में सेनेटरी व्यापारी टिंकू की हत्या में शामिल पुनीत व अन्य लोगों के साथ मिलकर डिप्टी की हत्या की थी।

    राज चला रहा था, जिससे कई गैंगस्टर नाराज हो गए थे। वहां डिप्टी और गैंगस्टरों में लड़ाई हुई थी, जिसमें डिप्टी गुट हावी रहा था । इसके बाद दोनों गुटों में रंजिश रहने लगी थी इसी के चलते पूर्व पार्षद सुखमीत सिंह डिप्टी की हत्या की सुपारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि डिप्टी की हत्या की सुपारी विदेश में बैठे गैंगस्टर गौरव पटियाल ने ली थी। माले उसका खास साथी था। पटियाल ने माले को डिप्टी की हत्या करने के लिए कहा और माले ने टिंकू हत्याकांड में शामिल पुनीत को साथ मिलाया।

    गौरव पटियाल को किसने दी सुपारी, अभी भी रहस्य

    करीब दो साल पहले तत्कालीन पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने अपना प्रभार छोड़ने के तुरंत बाद पत्रकार वार्ता कर डिप्टी हत्याकांड से पर्दा उठा दिया था। उन्होंने बताया था कि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान गौरव पटियाल, कुख्यात गैंगस्टर विकास माले, जालंधर निवासी पुनीत व एक अन्य पंजाबी युवक के रूप में हुई है। पटियाल विदेश में है और उसकी भूमिका के बारे में बताया गया था कि उसी ने हत्या करवाई है। उन्होंने हत्या का कारण भी साफ नहीं बताया था। उन्होंने यह भी नहीं बताया था कि पटियाल को हत्या की सुपारी आखिर किसने दी है। पुलिस अभी तक यह नहीं जान पाई है कि पटियाल को सुपारी किसने और क्यों दी थी। बता दें कि इस हत्याकांड में अभी सिर्फ विकास माले की ही गिरफ्तारी हो सकी है, अन्य आरोपी फरार हैं। डीसीपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि डिप्टी हत्याकांड में माले को हिरासत में लिया गया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड के बारे में पता लगाया जा रहा है। असल कारण जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।

  • जालंधरः दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः पठानकोट चौक फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां दो बाइकों की भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान निर्मल सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी आनंद नगर मकसूदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने एफजेड बाइक पर मकसूदा से लंबा पिंड चौक की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह पठानकोट चौक फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा गलत साइड से जा रहे अज्ञात बाइक ने उने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

    सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-8 के प्रभारी दर्शन सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के एक भाई की डेढ़ महीना पहले ही मौत हुई है। मृतक के माता-पिता अभी उसी सदमे में थे और दूसरे बेटे की मौत हो गई। फिलहाल थाना थाना डिवीजन नंबर आठ के एसआई सुरिंदर सिंह व हेड कांस्टेबल गुरविंदर सिंह ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर मामले की जांच शुरू कर दी है। निर्मल सिंह की मौत के बाद मृतक की मां मनजीत कौर का रो रो कर बुरा हाल था। बेहाल होकर भगवान को कहा रब्बा तू रजिया नहीं दो महीने विच मेरे दो पुत्र लै गया। उसके बाद परिजनों ने उसे संभाला।

  • सीएम मान के बाद अब सुखबीर सिंह बादल पहुंचे जालंधर, देखें वीडियो

    सीएम मान के बाद अब सुखबीर सिंह बादल पहुंचे जालंधर, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष :  ईद उल फितर आज पूरे देश भर में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जालंधर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के सीनियर नेता अपना डेरा जमाए बैठे हुए हैं। जालंधर के गुलाब देवी रोड स्थित दरगाह में ईद के मौके पर आज जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे वहीं शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी जालंधर के निज़ातम नगर इलाके की बिलाल मस्ज़िद में सजदा करने पहुंचे। 

    शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सभी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमेशा से ही शिरोमणि अकाली दल और मेरे पिता सरदार प्रकाश सिंह बादल का यही मानना रहा है कि किसी भी धर्म में किसी का भी कोई भी त्यौहार हो उसे वहां पहुंचकर मिल बांट कर मनाना चाहिए।

  • इस दिन जारी होंगे CGBSE 10th और 12th परिणाम!

    इस दिन जारी होंगे CGBSE 10th और 12th परिणाम!

    रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) के छात्राओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 15 मई तक CGBSE के नतीजे घोषित किये जा सकते हैं। बोर्ड परीक्षा के 95 फीसदी कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। जिसके कारण बताया गया कि CGBSE के 10वीं-12वीं के बोर्ड के नतीजे 15 मई तक घोषित किये जा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल 10वीं में 3.38 लाख और 12वीं में 3.28 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। राज्य में इस बार 32 मूल्यांकन केंद्रों में कापियों की जांच हो रही है।

    15 हजार से ज्यादा शिक्षक मूल्यांकन का काम कर रहे हैं। साथ ही बोर्ड परीक्षा की 95 फीसदी कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि 15 मई तक बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी हो सकते हैं। स्टूडेंट्स रिजल्ट (CGBSE 10th Result) जारी होने के बाद छात्र CGBSE की आधिकारिक cgbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही विद्यार्थी cgbse.nic.in और results.cg.nic.in इस लिंक के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

    CGBSE 10th-12th Result 2023 ऐसे करें चेक

    CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं
    होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CGBSE 10th Result 2023 लिखा हो
    रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें
    CGBSE 10th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देंगे
    CGBSE 10th Result 2023 चेक करें और इसे भविष्य के संदर्भों के लिए सहेजें

  • नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत

    नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत

    लखनऊः उत्तरप्रदेश अयोयाध्या से एक बड़ी दुर्घटना ने सबको झकझोर के रह दिया है। अयोध्या के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतगर्त गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूथ नंबर चार के पास रघुकुल रेस्टोरेंट के पास कल रात लगभग आठ बजे POP (प्लास्टर और पेरिस) लदा ट्राला यात्रियों से भरी निजी बस को टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक, बस को टक्कर मारते हुए बस के ऊपर ही पलट गया। इस भीषण हादसे में दर्जनों यात्री बस में फंस गए। हालांकि राहत वाली बात ये है कि पुलिस ने रेस्क्यू कर कई लोगों को बाहर निकाला और सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

    दुखद खबर ये है कि इस भीषण हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 17 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। वहीं घटना के बाद हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इस घटना पर अयोध्या के डीएम नितीश कुमार ने देर रात बताया कि 12 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे में कुछ जानें गई हैं।

  • आलीशान होटल में पुलिस की रेड, सेक्स रैकेट मामले में अभिनेत्री गिरफ्तार

    आलीशान होटल में पुलिस की रेड, सेक्स रैकेट मामले में अभिनेत्री गिरफ्तार

    मुंबई पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक भोजपुरी अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन मॉडल को छुड़ाया गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार एक आलीशान होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है, जिसमें एक प्रमुख भोजपुरी अभिनेत्री की गिरफ्तारी हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की इंफोर्समेंट सेल की एक टीम ने होटल के कमरे में छापा मारा। उन्होंने कहा कि 24 वर्षीय भोजपुरी अभिनेत्री उन तीन मॉडलों के एजेंट के तौर पर काम कर रही थी, जिन्हें बचाया गया था। अधिकारी ने कहा कि भोजपुरी फिल्मों में काम करने के अलावा अभिनेत्री हिंदी, पंजाबी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में ओटीटी शो और एल्बम में भी दिख चुकी है।

    पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक उन्हें सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी। पुलिस ने एक फर्जी कस्टमर सुमन कुमारी नाम की भोजपुरी एक्ट्रेस के पास भेजा। एक्ट्रेस ने जब कस्टमर से डील की, जिसमें उसने हर मॉडल के 50 से 80 हजार रुपये मांगे थे। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही पैसे लेते हुए एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि छुड़ाई गईं मॉडल्स फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थी। स्ट्रगल के दौर से गुजर रहीं इन मॉडल्स को पैसों की जरूरत थी। एक्ट्रेस ने इनसे संपर्क कर उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर किया था।

    भोजपुरी एक्ट्रेस केई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है। साथ ही एक्ट्रेस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काम कर चुकी है। बता दें कि इससे पहले मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच यूनिट ने गोरेगांव में ही एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में दो मॉडल को रेस्क्यू किया गया था। जबकि एक 30 साल की महिला कास्टिंग डायरेक्टर को अरेस्ट किया गया था।

  • जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान, मुस्लिम भाईचारे को दी बधाई

    जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान, मुस्लिम भाईचारे को दी बधाई

    जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार जालंधर के दौरे कर रहे हैं। 2 दिन पहले ही सीएम मान और अरविंद केजरीवाल ने सुशील रिंकू के हक में साईं दास स्कूल के ग्राउंड में प्रचार किया था। आज एक बार फिर सीएम मान जालंधर पहुंचे। दरअसल, आज ईद उल-फितर के पावन अवसर पर जालंधर के गुलाब देवी रो़ड दरगाह में पहुंचे हैं। इस अवसर पर उन्होंने मुसलमान भाईचारे को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सुशील रिंकू, बलकार सिंह और अन्यों के इलावा आम आदमी पार्टी के वर्कर की बड़ी गिनती में पहुंचे हुए हैं। सी.एम. मान द्वारा ईद उल-फितर के अवसर पर देश-विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाईचारे को बधाई दी गई। 

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख दरगाह ईदगाह पहुंचे। यहां उन्होंने मुस्लिम भाईचारे के साथ मिलकर इस त्योहार को मनाया। सीएम मान को ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय ने उन्हें सम्मानित भी किया। इस दौरान सीएम मान ने लोगों को ईद के त्योहार की मुबारकबाद दी और कहा कि सभी लोगों को आपस में मिलकर त्योहार मनाने चाहिए। सीएम मान ने आगे कहा कि कोई भी सरकार आपकी गरीबी नहीं मिटा सकती। आपकी गरीबी तभी दूर होगी, जब आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। हम स्कूलों की राजनीति करते हैं। स्कूलों को बेहतर बना रहे हैं। जहां सभी समुदाय और बड़े अफसर से लेकर रिक्शा चलाने वाले के बच्चे एक साथ पढ़ाई कर रहे हैं।

  • जालंधर : अवैध बने नशा केंद्र में पुलिस की रेड

    जालंधर : अवैध बने नशा केंद्र में पुलिस की रेड

    जालंधर/वरुण : देहात में सीआईए स्टाफ और थाना मकसूदां की पुलिस ने शुक्रवार को कपूरथला रोड पर अवैध तरीके से चलाए जा रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने अवैध तरीके से बंधक बनाकर रखे 57 युवकों को छुड़ाया। यह कार्रवाई सिविल सर्जन जालंधर की टीम और जिला ड्रग इंस्पेक्टर की देखरेख में की गई। एसपी (जांच) मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि परविंदर सिंह, अमन बसरा (फगवाड़ा) और विशाल शर्मा (तलवंडी चौधरियां, कपूरथला) गांव गाजीपुर में अवैध तरीके से नशा छुड़ाओ केंद्र चला रहे हैं। जब पुलिस मीमम, सिविल अस्पताल की टीम और जिला ड्रग इंस्पेक्टर लोकेशन पर पहुंचे तो वहां के हालात बहुत खराब थे। वहां पर 57 के करीब युवकों को बंधक बनाकर रखा गया था। कमरों में खिड़की तक नहीं बनी थी।

    पुलिस को युवकों ने जानकारी दी है कि उक्त नशा छुड़ाओ केंद्र संचालक प्रत्येक युवक से 15 से 20 हजार रुपये हर महीने का खर्च ले रहे थे। जब टीमों ने जांच की तो पता चला कि वहां नशा छुड़वाने के बजाय युवकों को नशे के दलदल में धकेला जा रहा था। उनका जीवन नर्क जैसा हो गया था। सर्च के दौरान पुलिस को 80 नशीली गोलियां, दो टीके और अन्य सामग्री बरामद किया। पुलिस ने नशा छुड़ाओ केंद्र संचालकों के खिलाफ एनडीपीएस, 342 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।

    सिविल अस्पताल जालंधर की टीम और ड्रग इंस्पेक्टर ने बंधकों को छुड़ाया और आठ एंबुलेंस की मदद से नशा छुड़ाओ केंद्र जालंधर में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि नशा छुड़ाओ केंद्र बिना लाइसेंस और सरकार की बिना अनुमति के चलाया जा रहा था। प्रशासन ने कहा कि अगर जिले में कहीं भी इस तरह के केंद्र संचालित होते हैं तो इसकी सूचना विभाग को दें। ऐसे केंद्र लोगों से पैसे ऐंठते हैं। यहां नशा छुड़वाने के बजाय युवकों की जान खतरे में डाली जाती है।

  • जालंधर: कचहरी में नकली सर्टिफकेट और RC बनाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधर: कचहरी में नकली सर्टिफकेट और RC बनाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: पीपीएस सुखविंदर सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस कप्तान जालंधर दिहाती के निर्देशों के अनुसार शरारती अनसरों और नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पीपीएस मनप्रीत सिंह ढिल्लों, पुलिस कप्तान, इन्वेस्टीगेशन, जालंधर दिहाती और जगदीप राज पीपीएस उप पुलिस कप्तान सब डिवीजन फिल्लौर के नेतृत्व में इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह मुख्य अधिकारी फिल्लौर थाना की टीम ने फर्जी प्रमाण पत्र, लैपटॉप, स्कैनर के साथ दशरत उर्फ दीशू पुत्र पूरन लाल निवासी माता कलसी नगर फिल्लौर को गिरफ्तार किया है।

    शिकायतकर्ता मोहम्मद सद्दीक पुत्र खुल बख्श निवासी बड़ा गांव, थाना गोराया, जिला जालंधर ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य दोषी विजय कुमार मोदी अभी फरार चल रहा है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।