Blog

  • जालंधरः MAJOR COLONY में हुआ हंगामा, प्रॉपर्टी डीलर पर महिला ने मारपीट और कपड़े फाड़ने के लगाए आरोप

    जालंधरः MAJOR COLONY में हुआ हंगामा, प्रॉपर्टी डीलर पर महिला ने मारपीट और कपड़े फाड़ने के लगाए आरोप

    जालंधर, ENS: महानगर के बस्ती शेख में हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां मेजर कॉलोनी बस्ती शेख की सोनिया ने प्रॉपर्टी डीलर सुरेश खुराना और उसकी पत्नी पर मारपीट के आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसने 9 महीने पहले डीलर से कोठी खरीदी थी। महिला का कहना है कि 9 के दौरान कोठी की हालत दिन व दिन खराब हो गई। सोनिया का आरोप है कि इस मामले को लेकर वह कई शिकायत करने के लिए डीलर से फोन पर संपर्क किया। उनका कहना है कि डीलर ने पहले तो उसकी बात को टाल मटौल करता रहा। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद उसने सोनिया का नंबर ब्लॉक कर दिया।

    सोनिया का आरोप है कि डीलर की तरफ से अभी तक कोठी की एनओसी भी नहीं दी गयी है। इससे पहले ही एनओसी के लिए डीलर उससे 20 हजार रुपए ले चुका है। जिसके बाद वह आज कोठी के मामले को लेकर शिकायत करने के लिए डीलर के घर पहुंच गई। सोनिया ने आरोप लगाया कि वहां पर डीलर सुरेश और उसकी पत्नी द्वारा पीड़ित उसके साथ मारपीट की गई। सोनिया ने आरोप लगाए है कि उन्होंने उसके कपड़े तक फाड़ दिए और उसकी सोने की चैन छीन ली। दूसरी ओर इस मामले में को लेकर प्रॉपर्टी डीलर सुरेश खुराना ने कोई बयान नहीं दिया है। अगर वह भी इस मामले को लेकर अपना पक्ष रखना चाहेंगे तो सबूतों के आधार पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

  • जालंधरः 2 माह से लापता व्यक्ति सिविल में इस हालत में मिला, परिजनों सहित गांव वासी पहुंचे अस्पताल, देखें वीडियो

    जालंधरः 2 माह से लापता व्यक्ति सिविल में इस हालत में मिला, परिजनों सहित गांव वासी पहुंचे अस्पताल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गांव में एक व्यक्ति 2 माह से लापता हो गया था। जिसे परिजनों सहित गांव वासी काफी दिनों से तालाश कर रहे थे। लेकिन उक्त व्यक्ति घायल हो गया था। जिसका कई दिनों से सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा था। आज सिविल अस्पताल के कर्मियों ने जब उससे उसके बारे में पूछा तो उक्त व्यक्ति ने गूगल से सर्च करके अपने गांव का पता बताया। जिसके बाद सिविल अस्पताल के कर्मियों ने परिजनों के घायल व्यक्ति के बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजनों सहित गांव वासी सिविल अस्पताल में उसे लेने के लिए पहुंच गए।  

    एनकाउंटर न्यूज को जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि राजस्थान के अजमेर जिला के गोला गांव का व्यक्ति है। व्यक्ति की पहचान लक्ष्मण नाथ पुत्र मोहन नाथ गांव गोला के रूप में हुई है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि उन्होंने लक्ष्मण को ढूंढने के लिए शिकायत भी दर्ज करवाई थी। वहीं लक्ष्मण को ढूंढने के लिए परिजनों ने इश्तिहार भी छपवाए थे। परिजनों का कहना हैकि लक्ष्मण 4 मई से लापता हो गया था।

    उनका कहना है कि लक्ष्मण कैटरिंग का काम करता है और शादी के प्रोग्राम के लिए गया हुआ था लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। इस मामले में इश्तिहार में परिजनों ने ढूंढने वाले को 11 हजार रुपए का ईनाम रखा हुआ था। आज जब उन्हें सिविल अस्पताल से डॉक्टर अमन का फोन आया तो परिजन सहित गांव वासी तुरंत जालंधर सिविल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर अमन ने बताया कि घायल लक्ष्मण को एंबुलेंस के कर्मी 24 जून को अस्पताल में लेकर आए थे। जहां उसका उपचार चल रहा है। 

  • पंजाबः पूर्व डिप्टी स्पीकर का हुआ निधन

    पंजाबः पूर्व डिप्टी स्पीकर का हुआ निधन

    मोहाली: पूर्व डिप्टी स्पीकर 74 वर्षीय वीर दविंदर सिंह का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 16 जून को कोमा के दौरान वीर दविंदर सिंह की फूड पाइप में कैंसर पाया गया था, उनकी तबीयत काफी खराब थी। जिसके कारण वह पिछले कुछ दिनों से पीजीआई में भर्ती थे। आज सुबह 11 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

    उनका अंतिम संस्कार पटियाला में होगा। बता दें कि 2003 में बीर दविंदर सिंह पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष थे। वह ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के एक सक्रिय नेता रहे चुके  है और 1980 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी और 2002 में वह पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष बने। वह एक महान प्रवक्ता होने के नाते दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया के लिए भी जाना जाता है।

  • Special 26 की तर्ज पर नकली ED अफसरों ने कारोबारी से ठगे 2 करोड़ रुपए

    Special 26 की तर्ज पर नकली ED अफसरों ने कारोबारी से ठगे 2 करोड़ रुपए

    दुर्गः छत्तीसगढ़ इन दिनों ईडी का ठिकाना बना हुआ है। प्रदेश में नेता, अधिकारी, कारोबारी बस इसी सोच में रहते हैं कि ईडी अब किसे अपने निशाने पर लेने वाली है। इस बीच दुर्ग के कारोबारी से 2 करोड़ रुपए के ठगने का मामला सामने आया है। बता दें कि लूटेरों ने खुद को ईडी अफसर बताकर इस वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि दुर्ग के कारोबारी विनित गुप्ता से दिनदहाड़े सिर्फ 2 मिनट के अंदर 2 करोड़ रुपए ठग लिए। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें कारोबारी के दफ्तर में पांच लोग आते दिखते हैं और फिर 2 मिनट के भीतर 2 करोड़ रुपये अलग-अलग बैग में भरकर ले जाते दिखाई दिए।

    हालांकि पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह घटना मोहननगर थाने की है। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस की अलग-अलग टीमें बनायी गई और अपराधियों की तलाश में पुलिस जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक राइस मिलर्स के गैंग के ही एक व्यक्ति ने किसी बिजनेस का डील किया था, जिसे लेकर कारोबारी ने 2 करोड़ रुपये बैंक से निकलवाये थे। इस बीच लूटेरों को इसकी सूचना दे दी गयी और फिर एक ब्लैक रंग की स्कार्पियो में 5 लोग पहुंचे और फिर कारोबारी को स्कार्पियो में बैठाया और रकम साथ लेकर भाग निकले।

    राजनांदगांव ले जाकर कारोबारी को बीच रास्ते गाड़ी से उन बदमाशों ने फेंक दिया और फिर महाराष्ट्र की तरफ भाग निकले। टेक्निकल इनपुट के आधार पर पुलिस ने फर्जी ईडी टीम को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों से पुलिस ने रकम भी किए बरामद कर लिया है।

  • पंजाबः CP ऑफिस के बाहर हुआ  हंगामा, रेप पीड़िता ने पेट्रोल छिड़क की आत्महत्या की कोशिश

    पंजाबः CP ऑफिस के बाहर हुआ हंगामा, रेप पीड़िता ने पेट्रोल छिड़क की आत्महत्या की कोशिश

    लुधियानाः रेप पीड़ित महिला ने सीपी दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा किया। रेप पीड़िता महिला ने सीपी दफ्तर के बाहर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। इस दौरान उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। दरअसल, महिला का आरोप है कि समाज सेवी बबलू कुरैशी ने उसका रेप किया है और इस मामले को लेकर थाना टिब्बा की पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। जिसके कारण आरोपी सरेआम घूम रहा है और उसके जान से मारने की धमकी दे रहा है।

    महिला ने बताया कि 13 जून को बबलू ने उसका रेप किया था। 17 जून को पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जब भी वह थाने जाती तो कोई न कोई बहाना बनाकर उसे भगा दिया जाता है। उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उसकी मौत के जिम्मेवार थाना टिब्बा की पुलिस और आरोपी बबलू कुरैशी होगा। पुलिस के बड़े अफसरों से मिलने के बाद भी उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पति मायापुर निवासी मोहम्मद मुनीर उससे शादी करने के बाद सीतामढ़ी बिहार भाग गया।

    उसने उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद उसे समाज सेवी बबलू कुरैशी के बारे में पता चला। इस तरह के मामले में कई महिलाओं की मदद कर चुका है। जिसके बाद उसने बबलू से संपर्क साधा। उसकी बबलू से 2-3 बार बातचीत हुई। उसने उसे घर बुला लिया। जब वह उसे अपनी बात बताने लगी तो बबलू ने उसे खींच लिया और उसके प्राइवेट पार्ट्स को टच किया। जबरदस्ती वह उसके कपड़े उतारने लगा और उसके साथ रेप किया।

  • आरोपः अमृतपाल सिंह को खाने में दिया गया तंबाकू, हरप्रीत सिंह ने की निंदा, देखें वीडियो

    आरोपः अमृतपाल सिंह को खाने में दिया गया तंबाकू, हरप्रीत सिंह ने की निंदा, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अमृतपाल सिंह को खाने में तंबाकू देने के आरोपों को लेकर निंदा की है। उन्होंने कहा कि डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह और अन्य सिख युवकों को आटे में तंबाकू गूंथकर दिया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। ये बर्दाश्त करने लायक नहीं है।

    उन्होंने कहा कि इन युवाओं के धर्म पर ये सीधा हमला है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। सिख कभी भी इस तरह के घिनौने कृत्य को बर्दाश्त नहीं करते। जेल मैनुअल के अनुसार सुविधाएं मिलनी चाहिए। किसी भी प्रकार का धक्का बर्दाश्त नहीं की जाएगा। एनकाउंटर न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक उधर, शिरोमणि कमेटी ने कहा है कि डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह और उनके साथियों के साथ अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमेटी ने कहा है कि जेल में मानवाधिकारों की उल्लंघना की जा रही है।

    गुरसिखों को दाल सब्जी के साथ तम्बाकू देना महापाप है। बता दें कि अमृतपाल सिंह की पत्नी ने आरोप लगाए है कि अमृतपाल सिंह और उनके साथी डिब्रूगढ़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। क्योंकि उन्हें अपने परिवार से फोन पर बात करने की सुविधा नहीं दी जा रही है। इसके अलावा खाने में तंबाकू मिलने की भी बात कही जा रही है। हालांकि जेल प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया है। शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि जेल प्रशासन को सिख कैदियों के साथ भेदभाव बंद करना चाहिए। आम कैदियों की तरह सिखों को भी जेल में फोन की सुविधा दी जानी चाहिए।

  • पंजाबः नहर में नहाने गए पिता-पुत्र डूबे, तलाश जारी

    पंजाबः नहर में नहाने गए पिता-पुत्र डूबे, तलाश जारी

    तरनतारनः अमृतसर के तरनतारन में स्थित गांव कैंरो से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नहर में नहाने गए पिता-पुत्र डूब गए। मामले की जानकारी देते हुए गांव जोड़ा निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बीते दिन उसके पिता और भाई नहर में नहाने के लिए गए थे, लेकिन दोनों नहर में डूब गए। व्यक्तियों की पहचान 48 वर्षीय तेजेंद्र सिंह 15 वर्षीय भाई गुरदित्त सिंह के रूप में हुई है। पिछले 24 घंटे से प्रशासन द्वारा दोनों की तालााश की जा रही है। उधर पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी कोई सहायता नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि प्राइवेट गोताखोर की मदद से नहर में डूबने वालों की तलाश की जा रही है।

    दुखद बात है कि उनके घर में बड़े बेटे की शादी 2 जुलाई को तय की गई है। बताया जा रहा है कि बाप-बेटे के नहाने के दौरान नहर से निकली घराट में पानी का बहाव तेज हो गया। जिसमें दोनों बाप-बेटा एक दूसरे को बचाते हुए बहाव के साथ बह गए। घटना के समय आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों बच ना सके। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस व गोताखोर बाप-बेटे को खोज नहीं पाए हैं। वहीं दोनों के बचने की उम्मीद अब ना के बराबर हो चुकी है।

    तजिंदर सिंह के बड़े बेटे गुरप्रीत ने बताया कि उसका भाई मात्र 15 साल का है और दसवीं की पढ़ाई कर रहा था। 2 जुलाई को उसकी शादी है और घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। सभी पारिवारिक सदस्य शादी की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन इस हादसे के बाद सभी तैयारियां रोक दी गई हैं और घर में गम का माहौल है।

  • जालंधर सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान मेें आएगी गिरावट

    जालंधर सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान मेें आएगी गिरावट

    जालंधर, ENS: पंजाब के अधिकतर शहरों की आज बादल छाए रहेगे। इस दौरान तापमान में गिरावट दिखने काे मिलेगी। मौसम विभाग ने दोआबा में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार फिल्लौर, नकोदर, जालंधर, कपूरथला, नवां शहर, गढ़शंकर, होशियारपुर, भुलत्थ में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ-साथ 30 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं शाम तक मौसम माझा में भी सुहावना होने की उम्मीद है।

    वहीं बीते दिनों मालवा में बारिश दर्ज की गई थी। पंजाब में बीते 24 घंटों में पटियाला में 31MM, लुधियाना में 9.4MM, फतेहगढ़ साहिब में 7MM और लुधियाना में 2 MM बारिश दर्ज की गई। पंजाब में अलसुबह बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान में औसतन 0.3 डिग्री तापमान में कमी देखने को मिली है।

    मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, मध्य जुलाई तक पंजाब में मानसून सुस्त रहने वाला है। जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश तो होगी, लेकिन वह सामान्य से कम ही रहेगी। औसतन रोजाना 4-5 MM ही बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। वहीं बीते जून महीने की बात करें तो माझा को छोड़कर अधिकतर जिलों में बारिश समान्य से कम रही है।

  • जालंधरः सिविल अस्पताल में भारी हंगामा, पीड़ितों ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधरः सिविल अस्पताल में भारी हंगामा, पीड़ितों ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में एमरजैंसी वार्ड के बाहर भारी हंगामा हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक कई जत्थेबंदियों ने डॉक्टर हरलीन कौर पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए है। जत्थेबंदी के बाबा लखबीर सिंह ने एमएलआर काटने पर पैसे लेने के आरोप लगाए है। जत्थेबंदियों में बाबा लखबीर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर अगर सिविल सर्जन की पद पर तैनात कर दी गई तो यह लोगों से पर्चा कटवाने का महीना लेना शुरू कर देगी। मितल शहीदा तरना दल के बाबा लखबीर सिंह का कहना है कि उन्हें डॉक्टर हरलीन के खिलाफ कई शिकायते मिली थी।

    उनका आरोप है कि इनके पास चाहे व्यक्ति के कट जितने मर्जी लगे हो। 307 पर्चा का बन रहा हो लेकिन वह 23 का पर्चा बनाकर खत्म कर देते है। अगर इन्हें पीड़ित परिवार के द्वारा पैसे मिल जाए तो वह पर्चा को 307 में तब्दील कर देती है। वहीं दूसरी ओर अभी इस आरोपों को लेकर डॉक्टर हरलीन कौर का कोई बयान सामने नहीं आया है। लखबीर सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर इतनी भ्रष्ट है कि उसे पैसे न दिए जाएं तो वह मेडिकल लीगल रिपोर्ट में जानलेवा घावों जिन्हें ग्रीवियस में काउंट किया जाता है, उन्हें भी नॉर्मल लिखकर केस का रूप ही बदल देती हैं। अस्पताल में हंगामे की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। पुलिस RAF समेत भारी पुलिस फोर्स अस्पताल के अंदर और बाहर तैनात कर दी है। विभिन्न संगठनों के लोगों को पुलिस ने अस्पताल के बाहर ही रोक रखा हुआ है और वह जमकर सरकार और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

  • कपूरथलाः थाना सुल्तानपुर लोधी के पूर्व SHO पर केस दर्ज 

    कपूरथलाः थाना सुल्तानपुर लोधी के पूर्व SHO पर केस दर्ज 

    सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला): थाना सुल्तानपुर लोधी के पूर्व एसएचओ इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ है। उस पर पद का दुरुपयोग करके पीटीपीआर एक्ट के आरोपी को कागजों में छेड़छाड़ करके बेगुनाह साबित करने के आरोप लगे हैं। 2018 से लंबित केस का निपटारा न होने पर अब मामले का खुलासा हुआ है। तफ्तीश में एसएचओ ने रिश्वत लेकर अपने अपने उच्च अफसर को बताए बिना ठोस सुबूतों के आरोपी को बेगुनाह बता कर बरी कर दिया। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने जहां पूर्व एसएचओ (रिटायर्ड) सरबजीत सिंह के ​खिलाफ भ्रष्टाचार रोकू एक्ट और साजिश रचने के मामले में नामजद किया गया है। जबकि बरी होने वाले बलविंदर सिंह के ​खिलाफ भी केस दर्ज किया है। सूत्रों से एनकाउंटर न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक इस समय बलविंदर सिंह अमेरिका में है। जबकि इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    थाना सुल्तानपुर लोधी में 19 अक्टूबर 2018 को ​शिकायतकर्ता हाकम सिंह निवासी शाहजहांपुर (सुल्तानपुर लोधी) की ​शिकायत पर बलविंदर सिंह निवासी गिद्दड़पिंडी(जालंधर) व उस्मान बिन अब्दुल्ला उर्फ घनी निवासी हैदराबाद के ​खिलाफ पीटीपीआर(पंजाब ट्रैवल्स प्रोफेशनल रेगुलेशन-2014) एक्ट का केस दर्ज करवाया था। इसमें उसने आरोप लगाया था कि उक्त दोनों ने उसके लड़के सुरिंदपाल सिंह अमेरिका भेजने के झांसा देकर उससे 10.50 लाख रुपये की ठगी मारी है। उस समय थाना सुल्तानपुर लोधी में एसएचओ सरबजीत सिंह (अब रिटायर्ड) तैनात था। अब 22 जून 2023 को उक्त मामले में दोबारा दिए बयान में हाकम सिंह ने बताया कि उसे बाद में पता चला कि एसएचओ सरबजीत सिंह ने आरोपी बलविंदर सिंह बिना किसी ठोस सुबूतों के उक्त मुकदमे से बेगुनाह साबित कर दिया।

    यहीं नहीं, उसे कागजाें में छेड़छाड़ करके जुर्म भी घटा दिया। उस समय एसएचओ की ओर से उसे कभी थाने बुलाया और न ही कोई पूछताछ की। उसने आरोप लगाया कि एसएचओ सरबजीत सिंह ने बलविंदर सिंह के परिवार से रिश्वत लेकर ही उसे बेगुनाह करार दिया था। इस समय बलविंदर सिंह विदेश अमेरिका में है। सूत्रों से एनकाउंटर न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कपूरथला ने डीएसपी सुल्तानपुर लोधी को जांच के आदेश दिए। जिन्होंने थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ इंस्पेक्टर ​​शिवकंवल सिंह ने जांच की तो उसमें पाया कि पूर्व एसएचओ सरबजीत सिंह ने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए डीएसपी स्तर के अ​धिकारी की जांच को खुद करके गलत तफ्तीश की। ​जिसमें उसने ठोस सुबूतों के बिना अपने मौजूदा डीएसपी को बताए बिना ही पीटीपीआर एक्ट की धारा घटाकर आरोपी बलविंदर सिंह को बरी कर दिया और इसे रोजनमचा में दर्ज भी नहीं किया। यहां तक कि इस मामले में अब केस का निपटारा करने की बजाय इसे लटकाए रखा और तीन साल तक यह केस (मिसल) पेंडिंग पड़ा रहा।

    बाद में चौकी डल्ला के इंचार्ज दविंदरपाल को मामला सौंपा गया तो उसने 26 जुलाई 2021 को उस्मान की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी करवाए और हैदराबाद जाकर उसकी पत्नी को नोटिस तामील करवाए। फिर 26-06-2022 को एएसआई दविंदरबीर सिंह की ओर से रेड की गई और नोटिस उसकी पत्नी को तामील करवाया गया। इसके बाद 23-09-2022 को माननीय अदालत की ओर से वारंट इ​श्तिहार जारी करके उस्मान को पीओ करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस तफ्तीश में बलविंदर सिंह निवासी गिद्दड़पिंडी मुख्य आरोपी पाया गया। इस पूरे मामले की रिपोर्ट डीएसपी सुल्तानपुर लोधी ने एसएसपी को सौंपी तो उन्होंने डीए लीगल की सलाह के बाद पूर्व एसएचओ सरबजीत सिंह के ​खिलाफ 7 पीसी एक्ट और बलविंदर सिंह के ​खिलाफ वि​भिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने कहा कि रिटायर्ड इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह के ​खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। इसके लिए सरबजीत सिंह ने आ​​र्थिक लाभ लिया है या कोई और तरीके से फायदा लिया है, इसका जांच में खुलासा होगा।