जालंधर सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान मेें आएगी गिरावट

जालंधर, ENS: पंजाब के अधिकतर शहरों की आज बादल छाए रहेगे। इस दौरान तापमान में गिरावट दिखने काे मिलेगी। मौसम विभाग ने दोआबा में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार फिल्लौर, नकोदर, जालंधर, कपूरथला, नवां शहर, गढ़शंकर, होशियारपुर, भुलत्थ में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ-साथ 30 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं शाम तक मौसम माझा में भी सुहावना होने की उम्मीद है।

वहीं बीते दिनों मालवा में बारिश दर्ज की गई थी। पंजाब में बीते 24 घंटों में पटियाला में 31MM, लुधियाना में 9.4MM, फतेहगढ़ साहिब में 7MM और लुधियाना में 2 MM बारिश दर्ज की गई। पंजाब में अलसुबह बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान में औसतन 0.3 डिग्री तापमान में कमी देखने को मिली है।

मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, मध्य जुलाई तक पंजाब में मानसून सुस्त रहने वाला है। जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश तो होगी, लेकिन वह सामान्य से कम ही रहेगी। औसतन रोजाना 4-5 MM ही बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। वहीं बीते जून महीने की बात करें तो माझा को छोड़कर अधिकतर जिलों में बारिश समान्य से कम रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *