Blog

  • पंजाबी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर गिरी गाज, किया suspended

    पंजाबी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर गिरी गाज, किया suspended

    पटियालाः पंजाबी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पुष्पिंदर सिंह गिल को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ यूनिवर्सिटी में नौकरी करते हुए विदेशी नागरिकता हासिल करने का आरोप है। प्रोफेसर गिल के पास कनाडा की नागरिकता है। पंजाब सरकार ने इस मामले की जांच का आदेश दिया था। उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने वीसी को गलत जानकारी देकर किसी फैकल्टी सदस्य को उस पोस्ट पर सेवा विस्तार दिलाने की कोशिश की, जो पोस्ट वास्तव में नहीं थी।

    इसके अलावा उन पर यूनिवर्सिटी की छवि धूमिल करने के लिए गलत तत्थों के आधार पर प्रचार करने का भी आरोप लगा है। यूनिवर्सिटी के जन संपर्क विभाग के डायरेक्टर दलजीत अमी ने बताया कि प्रोफेसर गिल के खिलाफ तीन मामलों में जांच चल रही थी। प्रारंभिक जांच के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान उन्हें तलवंडी साबो गुरु काशी सेंटर में रिपोर्ट करना होगा। प्रोफेसर गिल को अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

  • रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल बसाल का 10वीं का रिजल्ट रहा शतप्रतिशत 

    रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल बसाल का 10वीं का रिजल्ट रहा शतप्रतिशत 

    ऊना/सुशील पंडित : रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल बसाल का दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। स्कूल प्रबंधक बलदेव शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी स्कूल का 10वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। जिसमें हरमन कौर ने 91% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। भावना ने 88% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं सहज धीमान ने 87% अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। ऐसे परीक्षा परिणाम की घोषणा सुनकर सभी स्कूल के बच्चों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अभिभावकों ने इसका श्रेय स्कूल प्रबंधन व स्टाफ को दिया। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल रजनी बाला ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास होता रहेगा। रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन बलदेव कृष्ण शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि स्कूल की मजबूत टीम की मेहनत का नतीजा है उन्होंने अभिभावकों, स्कूल स्टाफ, तथा बच्चों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी।

  • चुनाव में कांग्रेस विधायकों की बैठक कल, होटल में 50 कमरे किए बुक

    चुनाव में कांग्रेस विधायकों की बैठक कल, होटल में 50 कमरे किए बुक

    बेंगलुरुः कर्नाटक में अपनी सरकार बनने के प्रति आश्वस्त कांग्रेस द्वारा बेंगलुरु स्थित हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक किये जाने की खबर है। इन कमरों की बुकिंग कांग्रेस विधायकों के लिए की गयी है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने सभी जीते हुए प्रत्याशियों को रात 8 बजे होटल में पहुंचने के लिए कहा है। कहा गया है कि कल, रविवार को विधायक दल की बैठक होगी। सूत्रों का कहना है कि अगर बहुमत नहीं भी मिला तो भी जीते हुए सभी कांग्रेस विधायक बेंगलुरु शिफ्ट किये जायेंगे। रुझानों के अनुसार अभी कांग्रेस 117 सीटों पर आगे है, वहीं भाजपा को 74 सीटों पर बढ़त मिल रही है। जेडीएस अभी 24 सीटों पर आगे चल रहा था, बता दें कि राज्य में बहुमत का जादुई आंकड़ा 113 है।

  • चारों सीटों पर लहराया भाजपा का भगवा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानतें जब्त

    चारों सीटों पर लहराया भाजपा का भगवा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानतें जब्त

    फर्रुखाबादः जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर इस बार भी भगवा लहराया। सपा को छोड़कर कोई भी दल भाजपा को टक्कर नहीं दे सका। बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हो गईं। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद को करारी हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा चुनाव में मुख्य लड़ाई सपा और भाजपा के बीच ही रही। सपा प्रत्याशी आखिरी तक लड़े लेकिन जीत नहीं सके। भाजपा ने पिछले चुनाव की तरह इस बार भी जिले की सभी चारों सीटों पर विजय पताका फहराई। सबसे कड़ा मुकाबला कायमगंज सीट पर रहा। यहां भाजपा गठबंधन प्रत्याशी अपना दल से डॉ. सुरभि ने 1,14,647 मत हासिल कर सपा प्रत्याशी सर्वेश आंबेडकर को 18,247 वोटों से हराया। दूसरे नंबर पर रहे सर्वेश को 96,400 मत मिले। बसपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद को 18441 व कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला देवी को मात्र 2243 वोट ही मिले। इन दोनों प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हो गईं।

    सर्वाधिक 44686 मतों से जीते विधायक सुशील शाक्य

    जिले में विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर से भाजपा प्रत्याशी विधायक सुशील शाक्य ने सर्वाधिक 44,686 वोटों से जीत हासिल की। इन्हें 98,848 मत मिले। दूसरे नंबर पर रहे सपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह यादव 54,162 वोट ही हासिल कर सके। बसपा प्रत्याशी अमित कुमार सिंह को 13049, कांग्रेस प्रत्याशी शुभम तिवारी को मात्र 1313 व निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव को 12,449 वोट मिलने से इनकी जमानतें जब्त हो र्गइं। 

    मेजर ने सदर सीट से नहीं छोड़ा कब्जा 

    फर्रुखाबाद सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी व विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने 38,795 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने 1,10,950 मत हासिल किए। इस सीट पर सपा प्रत्याशी सुमन शाक्य उर्फ सुमन मौर्य के बाहरी होने से जनता ने स्वीकार नहीं किया और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सुमन शाक्य को 72,155 वोट मिले। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद छोड़कर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े विजय कटियार 16,383 मत पाकर तीसरे नंबर पर रहे। वहीं, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद मात्र 2017 वोट पाकर चौथे नंबर पर रहीं। इस सीट पर कुल प्रत्याशियों में उपविजेता को छोड़कर कोई भी जमानत नहीं बचा सका। 

    भोजपुर में फिर नागेंद्र सिंह का कब्जा 

    विधानसभा क्षेत्र भोजपुर में भाजपा और सपा की जबरदस्त टक्कर रही। यहां से सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी को मजबूत माना जा रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, फिर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के बेटे एटा के सांसद राजवीर सिंह की सभा का ऐसा जादू चला कि नाराज क्षत्रिय व लोधी मतदाता भाजपा के लिए एकजुट हो गए। इससे भाजपा प्रत्याशी विधायक नागेंद्र सिंह राठौर 24,458 वोटों से जीत हासिल कर फिर विधायक बने। उन्हें कुल 99,979 वोट मिले। सपा प्रत्याशी अरशद जमाल 75,521 मत पाकर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर से दूसरी बार भी चुनाव हार गए। बसपा प्रत्याशी आलोक वर्मा लोधी बिरादरी को भी नहीं साध सके और उन्हें 15,714 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना राठौर मात्र 2053 मत पाकर अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं। 

    अतिविश्वास, टिकट वितरण में चूक से डूबी सपा की नैया

    सपा को जिले की चारों सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा। सभाओं में भीड़ जुटी, भौकाल भी बना, मगर एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई। हार की मुख्य वजह अतिविश्वास के साथ ही टिकट वितरण में चूक को माना जा रहा है। जिले में खुद को मजबूत मानकर पार्टी पदाधिकारियों और प्रत्याशियों के लहजे में अकड़ आ गई थी। कायमगंज व सदर सीट पर स्थानीय प्रत्याशियों का न होना भी हार की एक वजह रही। सपा की सभाओं में भीड़ जुटने से जिला संगठन के नेता और प्रत्याशी खासे उत्साहित थे। बावजूद इसके गुरुवार को परिणाम आया, तो एक भी प्रत्याशी जीत नहीं पा सका। इसकी कुछ खास वजह रहीं। पार्टी का हर कार्यकर्ता अतिविश्वास से भरा था। लिहाजा उनके बातचीत के तरीकों में भी मतदान से पहले ही बदलाव आ गया। इसे जनता बखूबी समझ रही थी। इसके अलावा सदर और कायमगंज सीट पर बाहरी प्रत्याशियों पर भरोसा जताया। इन दोनों ही सीटों पर स्थानीय लोगों ने काफी हो-हल्ला मचाया था।

    सदर सीट से मुस्लिमों के बड़े गुट ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर स्थानीय प्रत्याशी उतारने की मांग की थी, मगर हाईकमान ने कोई तवज्जो नहीं दी। इसके पीछे जिले के कुछ बड़े नेताओं का हाथ था। यही नहीं सदर प्रत्याशी सुमन शाक्य एक पूर्व विधायक के परिजनों के इर्द-गिर्द ही घूमती रहीं। उन्होंने संगठन नेताओं से भी दूरी बनाए रखी। कायमगंज सीट पर भी बाहरी का मुद्दा रहा। जिस दिन सर्वेश आंबेडकर को टिकट मिली, उसके बाद कई दिन तक विरोध होता रहा। पुतला दहन तक हुआ। समर्थक चाहते थे कि जिस नेता ने पांच साल विपक्ष में रहकर काम किया, उसे टिकट मिले। इस वजह से भी लोगों में खासी नाखुशी रही। इसके अलावा चुनाव भी काफी हल्के से लड़ा गया। अमृतपुर में पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव का टिकट काटकर सपा ने डॉ. जितेंद्र यादव पर विश्वास जताया। जितेंद्र ने चुनाव तो पूरी दमदारी से लड़ा, मगर परिणाम काफी खराब रहा। हालांकि नरेंद्र सिंह को वोट उनके कद को देखते हुए काफी कम मिले। इसके पीछे बताया जाता है कि नरेंद्र सिंह का वोट बूथ तक मतदान करने नहीं पहुंचा। 

    बोले सपा जिलाध्यक्ष

    सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने कहा कि जनादेश स्वीकार है। सपा को पहले से काफी अधिक वोट मिले हैं। फिर भी किसी सीट पर जीत हासिल नहीं हो सकी। इसके कारणों की समीक्षा की जाएगी।

  • पंजाबः ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ मीटिंग के बाद बड़ा फैसला, रोडवेज में मर्ज होंगी Punbus की बसें

    पंजाबः ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ मीटिंग के बाद बड़ा फैसला, रोडवेज में मर्ज होंगी Punbus की बसें

    चंडीगढ़: पंजाब रोडवेज व पनबस मुलाजिमों की सांझी एक्शन कमेटी की मीटिंग ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के साथ हुई। मीटिंग में एक्शन कमेटी में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि, ट्रांसपोर्ट सचिव व विभाग के डायरैक्टर व उच्च अधिकारी भी शामिल थे। एक्शन कमेटी के कन्वीनर गुरजीत सिंह बराड़ द्वारा मुलाजिमों की मांगों जैसे बजट में फंड रखकर नई बसें रोडवेज में डालना, कांट्रैक्ट कर्मचारियों को रैगुलर करना, प्रोमोशनों व टाइम टेबलों में पारदर्शिता लाना आदि बारे मंत्री के पास बात रखी। उन्होंने कहा कि बसों की कमी के कारण विभाग के हजारों किलोमीटर मिस हो रहे हैं जिसका सीधा लाभ निजी ट्रांसपोर्ट को हो रहा है इसलिए जरूरी है कि रोडवेज में बसों का फ्लीट पूरा किया जाए। 

    इंटक नेता मंगत खान द्वारा डैथ केसों संबंधी अहम मांगों के संबंध में कहा गया कि सरकार डैथ केसों संबंधी आई रुकावट दूर करते हुए मृतक मुलाजिमों के वारिसों को नौकरी देने की कार्रवाई जल्द शुरू करे। मुलाजिमों की सभी समस्याएं सुनने के बाद मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि पनबस की कर्जा मुक्त हो चुकी 587 बसों को रोडवेज में मर्ज करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार बहुत तेजी से डैथ केस क्लीयर कर रही है और प्रोमोशनों पर काम कर रही है। गुरजीत सिंह कन्वीनर ने कहा कि अगर सरकार व विभाग मुलाजिमों की इन हक्की मंगों की तरफ ध्यान नहीं देते तो जल्द मीटिंग कर कमेटी संघर्ष का ऐलान करेगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मीटिंग में किरनदीप ढिल्लों, रशपाल सिंह, सुखपाल सिंह, जत्थेबंदी के नेता जसपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

  • चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को छोड़ा पीछे, छाया जश्न का माहौल

    चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को छोड़ा पीछे, छाया जश्न का माहौल

    बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग ने सभी 224 सीटों के रुझान जारी कर दिए हैं। कांग्रेस बहुमत के आंकड़े 113 सीट को पीछे छोड़ दिया है और 122 निर्वाचन क्षेत्रों में उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। भाजपा 71 और जद (एस) 25 विधानसभा क्षेत्रों में आगे हैं। निर्दलीय 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा उन छोटे निर्वाचन क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है जो आमतौर पर शहरी हैं और 100 वर्ग किलोमीटर से कम क्षेत्र को कवर करते हैं। ऐसी 33 छोटी सीटों में से बीजेपी 23 पर आगे चल रही है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, जिन 75 निर्वाचन क्षेत्रों में 80% से अधिक मतदान दर्ज किया गया था उनमें से कांग्रेस 41 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।

    रॉन विधानसभा क्षेत्र में, कांग्रेस के उम्मीदवार गुरुपदगौडा सांगनागौड़ा पाटिल विजेता के रूप में उभरे, उन्होंने भाजपा के कलाकप्पा गुरुशांतप्पा बंदी और जद (एस) के मकतुमसब यमनूरसब मुधोल को हराया। 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में, बांदी ने पाटिल को 7334 मतों के अंतर से हराया था, जो निर्वाचन क्षेत्र में पड़े कुल मतों का 4.3% था। इस सीट पर 2018 में बीजेपी का वोट शेयर 49.09% था।

  • जालंधरः धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक कोटली, देखें वीडियो

    जालंधरः धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक कोटली, देखें वीडियो

    जालंध/ वरुण/ हर्षः आदमपुर से कांग्रेस विधायक स्पोर्ट्स कॉलेज में हो रही वोटिंग के लिए वहां पहुंचे। इस दौरान उन्हें अधिकारियों ने अंदर जाने से रोक दिया। जिसके बाद वह वहीं पर धरना लगाकर बैठ गए। इस दौरान चुनाव आयोग ने पत्र जारी कर बताया कि उनके पास जो आईकार्ड था उसमें नाम की दिक्कत थी। चुनाव आयोग ने कोटली द्वारा लगाए गए आरोपों को नकार कर उनका आईकार्ड को तुरंत प्रभाग से रद्द कर दिया है।

  • जालंधर: आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधर: आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे है। मतगणना सुबहआठ बजे शुरू हो गई। वहीं आप पार्टी के सुशील रिंकू 52092 वोटों से आगे चल रहे है। इसके बाद आप पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली लोकसभा सीट में कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर 225119 वोटों के साथ 43679 वोटों से आप उम्मीदवार से पीछे चल रही है। अब तक 50 फीसदी वोटिंग के नतीजे सामने आ चुके है। सुशील रिंकू को 277211 वोट पड़े। वहीं भाजपा उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को 130495 वोट पड़े, जबकि चौथे नंबर पर अकाली उम्मीदवार सुखविंदर सुखी 140586 वोट पड़े। वहीं नीटू शटरां वाले की बात करें तो उन्हें 4257 वोट पड़े।

  • पंजाबः नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 स्थानों पर इमारतों को गिराया

    पंजाबः नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 स्थानों पर इमारतों को गिराया

    अमृतसर: नगर निगम की तरफ से आज कुल पांच अवैध इमारतों को गिराया गया। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि, MCA की तरफ से हर शुक्रवार को गैर-कानूनी ढंग से बनाई गई इमारत को गिराने की मुहिम शुरू की गई है। इससे पहले इन इमारत के मालिकों को कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं लेकिन लोग बिना नक्शा पास कराए बिल्डिंग बना रहे हैं और कानून का उल्लंघन करते हैं। इसलिए नगर निगम कमिश्नर के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए यह सब किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि, आजकल सरकार ने इमारतें बनाने और उनके नक्शे पास करवाने और सरकारी दस्तावेज बनवाने का काम पहले से ज्यादा आसान कर दिया है लेकिन लोग अभी सरकारी दस्तावेज पूरे नहीं करते और इसकी मंजूरी भी नहीं लेते। जिसके बाद उनको मजबूरन उनकी इमारतें गिरानी पड़ रहीं हैं। उसी कड़ी में आज नगर निगम की तरफ कुल पांच स्थानों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि हम लोगों से अपील करते हैं कि वह अपनी बिल्डिंग बनाने से पहले उसका नक्शा पास करवा कर ही बिल्डिंग बनवाएं।

  • पंजाबः पुलिस मुलाज़िम के घर में ही पिस्तौल की नोक पर पड़ा डाका, 3 लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस मुलाज़िम के घर में ही पिस्तौल की नोक पर पड़ा डाका, 3 लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः ज़िला फिरोजपुर में आज बावा इनक्लेव में तीन मोटरसाइक नकाबपोश लुटेरो ने पुलिस मुलाजम के घर में घुस गए और महिला और बच्चो पर हथियार तान कर घर से 25 तोले सोना और करीब ढाई लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी और सी.सी.टी.वी. की फुटेज को खंगाला जा रहा है।


     
    वही घर के मालिक और मालकिन ने बताया कि दोपहर के समय तीन मोटरसाइकिल सवार लुटेरे घर में घुस गए और पिस्तौल तान कर घर से 25 तोले सोना करीब ढाई लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस लुटेरों को जल्द से जल्द पकड़े और हमारा सामान वापस दिलवाए।