Blog

  • पंजाबः पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच के दौरान कॉलेज में भिड़े छात्र, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    पंजाबः पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच के दौरान कॉलेज में भिड़े छात्र, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच के दौरान कॉलेज में दो गुटों में ईंट-पत्थर चलने का मामला सामने आया है। यह घटना मोगा के लाला लाजपत राय पॉलिटेक्निक कॉलेज की है। जहां छात्रों के दो गुट पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान भिड़ गए। दोनों गुटों में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई के बाद एक-दूसरे पर ईंट और पत्थर चलाए।

    इस दौरान दोनों गुटों में जमकर लात-घूसे भी चले। मामला बढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। इस घटना में कई छात्र घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है।

  • दून विधानसभा के प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं सहित की हार-जीत की समीक्षा

    दून विधानसभा के प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं सहित की हार-जीत की समीक्षा

    कुल 71563 वोटों में से 61004 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था
    विस के समस्त बूथों पर हुई पोलिंग का लिया जायजा
    दोनो प्रमुख दलों ने किए अपने अपने जीत के दावे

    बददी/सचिन बैंसल: दून विधानसभा में मतदान शांतिपूर्व संपन्न होने के बाद दोनो प्रमुख दलों ने आज अपने अपने स्तर पर अपनी जीत हार की समीक्षा की। प्रत्येक बूथ स्तर पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने बूथ अध्यक्षों व बूथ प्रभारियों तथा एजेंटो से फीडबैठ लिया। इस बार वोटर के साईलेंट होने से दून विस में दोनों दलों के कार्यकर्ता अपनी अपनी जीत के प्रति आशान्वित तो है लेकिन फिर भी खुलकर यकीन नहीं दिला पा रहे कि हम ही जीतेंगे।

    दून विधानसभा में शनिवार देर रात तक हुए मतदान में कुल 71563 वोटों में से 61004 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इसमें पुरुष मतदाताओं ने 31590 व महिला मतदाताओं में 29412 ने वोटिंग की जबकि दो ट्रांसजेंडर ने भी मतदान किया। देर रात तक आई बूथ वाईज लिस्ट की आज भाजपा ने मोतिया प्लाजा में अपने कार्यालय में प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी की अध्यक्षता में समीक्षा की। इसमें हर बूथ से आए हुए एजेंटो से फीडबैक लिया गया और उसी के आधार पर गुणा भाग करके अपनी जीत का दावा किया गया।
    विधायक ने कहा कि यह चुनाव दून भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहतन व केंद्र व प्रदेश की नीतियों से दोबारा जीत रहे हैं। उन्होने कहा कि जिस प्रकार 85 फीसदी मतदान हुआ है वो हमारे लिए अच्छी बात है क्योंकि लोगों ने विकास के नाम पर मोहर लगाई है। आज दून के समस्त कार्यकर्ता व नेता पूरी थकावट उतार कर खुश नजर आ रहे थे। समीक्षा बैठक में दून विस के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विधायक परमजीत सिंह को अपने अपने क्षेत्रों की जानकारी दी कि हर जगह ठीक वोटिंग हुई है। वहीं दूसरी ओर दून के पूर्व कांग्रेस विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार ने संडोली में अपने कार्यकर्ताओं संग संक्षिप्त बैठक कर फीड बैक ली। समस्त कार्यकर्ताओं ने कहा कि इतनी ज्यादा वोटिंग होना यह दर्शाता है कि यह सत्ता विरोधी लहर है।
    ज्यादा वोटिंग होना यह दर्शाता है कि यह कांग्रेस के पक्ष में हुई है। रामकुमार ने कहा कि हम दून में जोरदार वापिसी कर रहे हैं क्योंकि दून में पांच साल में विकास किया होता तो भाजपाईयों को घर घर नहीं घूमना पडता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पोलिंग बूथ एजेंटों ने अपनी फीडबैक में कहा कि हम भारी मार्जन से दून की सीट जीत रहे हैं और दुनिया की कोई ताकत अब फैसले को बदल नहीं सकती। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सवर्ण सिंह सैणी, आरडीपी के प्रत्याशी बलवंत सिंह ठाकुर, बसपा के नागेंद्र चंद व निर्दलीय देसराज चौहान ने भी कार्यकर्ताओं संग चुनाव का फीड बैक लिया।
  • जालंधर से बड़ी ख़बरः असला विभाग के सीनियर सहायक के खिलाफ मामला दर्ज, जाने मामला

    जालंधर से बड़ी ख़बरः असला विभाग के सीनियर सहायक के खिलाफ मामला दर्ज, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः महानगर में डीसी दफ्तर में स्थित असला विभाग के सीनियर सहायक पवन कुमार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, पुलिस ने यह मामला नायाब तहसीलदार की रीडर की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि  महिला ने पवन कुमार के खिलाफ शिकायत दी थी कि वह ग़लत मैसेज भेजकर पिछले कुछ समय से उसे परेशान कर रहा है।

    महिला ने शिकायत में बताया कि पवन ने बिना उसकी इजाजत के कई बार उसकी वीडियो भी बनाई थी और अब वह बिना वजह उनके काम काज की आरटीआई डलवाकर उसे परेशान कर रहा है। महिला ने कहा कि जब वह कामकाज दौरान अपनी कुर्सी छोड़कर कहीं जाती है तो पवन उनकी खाली कुर्सी की वीडियो बनाकर परेशान करता है और उनके गैर-मौजूदगी में उनके दस्तावेज खंगालने शुरू कर देता है।

    पुलिस ने महिला की शिकायत पर पवन वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 186,353,354 D के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पवन अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने पर्चा दर्ज कर पवन की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
     

  • पंजाबः विधायक कायम की इंसानियत की मिसाल, सड़क हादसे में घायल दंपति को पहुंचाया अस्पताल, देखें तस्वीरें

    पंजाबः विधायक कायम की इंसानियत की मिसाल, सड़क हादसे में घायल दंपति को पहुंचाया अस्पताल, देखें तस्वीरें

    रुपनगरः पंजाब में सर्दी का मौसम शुरू होते ही सड़क हादसों के मामलों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। सड़क हादसों में घायलों को अस्पताल ले जाने से जहां लोग कतराते है वहीं आम आदमी पार्टी के रुपनगर से विधायक दिनेश चड्ढा ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर इंसानियत की मिसाल कायम की है।

    दरअसल, आज आप विधायक अपनी कार से हिमाचल जा रहे थे कि इस दौरान विधायक ने देखा कि रास्ते में कार और एक्टिवा की टक्कर हो गई है। इस हादसे में हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए है। उन्होंने अपनी कार रोककर घायल पति-पत्नी को अपनी कार में बिठाया और ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें आप देख सकते है कि घायल व्यक्ति जमीन पर लेटा हुआ है। 

  • हॉलिडे क्रूज में 800 यात्री कोरोना पॉजिटिव, बीच सफर से वापस लौटा जहाज

    हॉलिडे क्रूज में 800 यात्री कोरोना पॉजिटिव, बीच सफर से वापस लौटा जहाज

    सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक हॉलिडे क्रूज में कोरोना विस्फोट से हड़कंप मच गया है। क्रूज पर 800 यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कॉर्निवाल कंपनी के इस क्रूज का नाम मैजिस्टिक प्रिसेंज है। कंपनी ने बताया कि करीब 800 यात्रियों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्रूज को यात्रा के बीच से वापस लौटना पड़ा और यह इस समय सिडनी के तट पर खड़ा किया गया है। फिलहाल कार्निवल कंपनी के इस हॉलिडे क्रूज को न्यू साउथ वेल्स की राजधानी सिडनी में डॉक किया गया है।

    सबसे अधिक आबादी वाला शहर है सिडनी 

    सिडनी ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स  राज्य का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। हेल्थ अथॉरिटीज ने इस कोविड प्रकोप को ‘टियर-3’ खतरा बताया है, जो इसके संक्रमण के स्तर की तेज होने की आशंका करता है। गृह मामलों के मंत्री क्लेयर ने कहा कि अधिकारियों ने रूबी प्रिंसेस की घटना को देखते हुए एक नियमित प्रोटोकॉल बनाया है और न्यू साउथ वेल्स यह सुनिश्चित करेगा कि मेजेस्टिक प्रिंसेस क्रूज जहाज से यात्रियों को कैसे और किस आधार पर बाहर निकाला जाए। इस घटना ने एक बार फिर पुरानी यादें ताजा कर दी है जब साल 2020 में इसी कंपनी के रूबी प्रिंसेस क्रूज पर कोरोना वायरस के 900 मामले सामने आए थे और 28 लोगों की मौत भी हुई थी।

    क्रूज पर सवार थे करीब 4600 यात्री

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रूज पर करीब 4600 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। क्रूज के यात्रा पर निकलने के 12 दिन बाद ही कोरोना वायरस के मामले सामने आने लगे थे। क्रूज कंपनी के प्रेसिडेंट मारगुएरिट फिट्जगेराल्ड ने एबीसी टेलीविजन को बताया है कि एक बार जब कार्निवल में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे थे तो उसके लिए अतिरिक्त प्रोटोकॉल लगाए थे। इस सप्ताह की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कहा था कि देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। कोरोना मामलों में यह बढ़ोतरी इसके ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से हो रही है।

  • कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कार्यकर्ताओं सहित चुनाव प्रबंधन टीम का किया आभार व्यक्त

    कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कार्यकर्ताओं सहित चुनाव प्रबंधन टीम का किया आभार व्यक्त

    ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने अपने चुनाव प्रबंधन के लिए गठित टीम व समस्त कार्यकर्ताओं का चुनावों में जमीनी स्तर पर मेहनत व ईमानदारी से काम करने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आप सभी का ऐसे ही अपार सहयोग व स्नेह मुझे मिलता रहेगा ऐसी मैं कामना करता हूं। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता के अपार स्नेह से अभिभूत हो दिन-रात क्षेत्र के विकास के प्रति अहम भूमिका निभाता रहूंगा। कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता का उन्होंने अपार स्नेह के लिए  धन्यवाद किया है।
  • पंजाबः पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार

    पंजाबः पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार

    पठानकोट: पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में पोस्त बरामद की है। पुलिस ने मध्य प्रदेश से नशे की बड़ी खेप लाने के प्रयास को विफल करते हुए ट्रक के कस्टम साइड डिब्बे में रखे 155 किलो पोस्त को बरामद किया है। इसी पोस्त के साथ पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिंदर कुमार निवासी नंदा चौर, बुलवाल, होशियारपुर और सुखविंदर सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि पुलिस की टीमें पठानकोट में नशा तस्करों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही हैं। उन्होंने कहा कि थाना तारागढ़ के एसएचओ के नेतृत्व में विशेष जांच दल गठित किए गए हैं। विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मलकपुर कीड़ी रोड पर हाईटेक नाका लगाया था। एसएसपी खख ने बताया कि चेकिंग के दौरान तारागढ़ थाने की पुलिस टीम ने ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर (PB08 BE5516) की तलाशी ली और उसके पास से 46 पॉलीथिन की बोरियां बरामद कीं। जो ट्रक के किनारे एक डिब्बे में छिपाकर रखी गई थीं। उनमें से 155 किलो पोस्त बरामद कर आरोपी के खिलाफ तत्काल पठानकोट के तारागढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    एसएसपी ने बताया कि उक्त आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ट्रक में छिपा पोस्त मध्य प्रदेश से लाकर खूब पैसे कमाने के लिए बेचा जाना था। यह भी पता चला है कि आरोपी बिंदर कुमार के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने कहा कि विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर से आने वाले अंतरराज्यीय वाहनों की जांच के लिए पिछले महीने से पठानकोट पुलिस का यह पांचवां बड़ा ऑपरेशन है। इससे पहले पुलिस ने पूरी सप्लाई चेन तोड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर जा रहे ट्रकों से तीन क्विंटल और 122 किलो 45 किलो पोस्त जब्त किया था। उन्होंने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए उनका रिमांड हासिल किया जाएगा। दरअसल, आरोपियों से और सुराग मिलने की संभावना है।

  • महज 34 रुपये में मिल रहा ये Mini Usb Lamp !

    महज 34 रुपये में मिल रहा ये Mini Usb Lamp !

    घरों में आप में आमतौर पर महंगे नाइट लैंप जरूर देखे होंगे लेकिन इनका आकार इतना ज्यादा बड़ा होता है कि हर जगह इन्हें नहीं रखा जा सकता है। जैसा कि हमने आपको बताया कि इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है ऐसे में लोग कई बार इन्हें खरीद भी नहीं पाते हैं। अगर आपका बजट भी नहीं बन पा रहा है और आप अपने घर के हर कमरे में एक नाइट लैंप लगाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए किफायती ऑप्शन लेकर आए हैं जिओ अमेज़न पर काफी ट्रेंडिंग बना हुआ है। यह प्रोडक्ट इतना दमदार है कि ग्राहक से धड़ल्ले से खरीद रहे हैं और इसकी कीमत ₹100 से कम है ऐसे में कोई भी से आसानी से खरीद सकता है।

    कौन सा है ये नाइट लैंप

    जिस नाइट लैंप की हम बात कर रहे हैं वह असल में यूएसबी लाइट है जिसे आप पावर बैंक से लगाकर या फिर यूएसबी पोर्ट से लगाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इनका आकार इतना छोटा रहता है कि यह आपकी पॉकेट में भी फिट हो जाती है। अमेजन पर ये लाइट DIGILIO USB Lights by Night Plug-in Mini LED Bulb Portable Compact Night Light के नाम से उपलब्ध है और आप इन्हीं आसानी से खरीद सकते हैं। ये लाइट जबरदस्त हैं लेकिन सबसे खास है इनकी कीमत। बता दें कि ये लाइट महज 34 रुपये में उपलब्ध हैं ऐसे में कोई भी इन्हें खरीद सकता है।

    क्या है खासियत 

    ये लाइट वॉटरप्रूफ है और ग्राहक इसे अगर रफली भी इस्तेमाल करते हैं तो ये लम्बे समय तक खराब नहीं होती हैं, इनका आकार काफी छोटा होता, ऐसे में आपको इन्हें इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा स्पेस नहीं चाहिए होता है। लाइट ना होने के बावजूद भी आप इस लैम्प लाइट को पावरबैंक की बदौलत आसानी से चलाया जा सकता है। 

  • दून का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन में दर्ज

    दून का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन में दर्ज

    पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी को मिला अचीवमेंट अवॉर्ड

    बद्दी (सचिन बैंसल)। लोकप्रिय नेता स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का पहले ही निस्वार्थ सेवाएं देने और हिमाचल प्रदेश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन में नाम दर्ज हुआ था, आज भी उनका नाम पूरे हिमाचल में गूंजता है । वीरभद्र सिंह पहले ऐसे  हिमाचल के नेता थे जो 6 बार बतौर मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं, उनकी अच्छी कारगुजारी को देखते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन में जहां उनका नाम दर्ज है वहीं पर लॉर्ड ऑफ पार्लियामेंट यूके में उनको याद किया जाता है। इसी तरह दून के  पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन द्वारा  1600 किलोमीटर डोर टू डोर कंपेन व निस्वार्थ सेवाएं देने के लिए इस संस्था ने अचीवमेंट अवॉर्ड देकर सम्मानित किया है। यह अवार्ड उन्हें  वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन के हिमाचल चैप्टर के प्रेसिडेंट   एवं क्यूरटेक ग्रुप के एमडी सुमित सिंगला ने दिया है। दून के लिए जहां  यह अवार्ड मिलना बहुत गर्व की बात है वहीं  राम कुमार चौधरी हिमाचल में दूसरे ऐसे  नेता  है।

    जिनका हमेशा ही समाज सेवा करना मुख्य उद्देश्य रहा है। कोरोना काल में पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी  दो बार ग्रसित हुए परंतु उनका जनता के साथ  इतना प्यार था कि उनसे  जनता के लिए जो भी मदद बन पाती थी ज्यादा से ज्यादा सहयोग कर उनकी ओर से हर क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा कार्य किया गया। रामकुमार चौधरी ने कहा कि कभी भी किसी पद पर बैठकर उसका दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में उनका मुख्य लक्ष्य यह है कि दून के साथ साथ पूरे हिमाचल की निस्वार्थ सेवा करूं। कहा कि आज मुझे उपलब्धि मिलने पर खुशी है कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन की ओर से मेरी सेवाओं के कारण मुझे अवॉर्ड मिला है, जिसके कारण  मैं और ज्यादा प्रोत्साहित होकर कार्य कर खरा उतरने का प्रयास करूंगा व जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का निदान करूंगा। उन्होंने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन के हिमाचल प्रेसिडेंट सुमित सिंगला का  अचीवमेंट अवॉर्ड दिए जाने के लिए आभार जताया है। चौधरी ने कहा कि जैसे ही मुझे अवॉर्ड  मिला  दून के लोगों का उन्हें बधाइयां देने के लिए तांता लगा हुआ है । राम कुमार चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में अपने पिता स्वर्गीय लज्जाराम चौधरी के नक्शे कदम पर चलना मेरा मुख्य उद्देश्य है आज भी मुझे ऐसा लगता है कि वह मेरे साथ तो हैं ही अपितु  दून  की जनता के कण-कण में विद्यमान है। इस अवसर पर दून कॉन्ग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम् इंटक नेता संजीव कुडलस व अन्य उपस्थित रहे।

  • हिमोत्कर्ष परिषद का 49वां वार्षिक समारोह फरवरी 2023 में होगा आयोजित

    हिमोत्कर्ष परिषद का 49वां वार्षिक समारोह फरवरी 2023 में होगा आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद की सामान्य सभा की बैठक परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर की अध्यक्षता में रविवार को ऊना मुख्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में हिमोत्कर्ष परिषद का 49वां वार्षिक समारोह फरवरी 2023 में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 
    बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद का 49वां वार्षिक समारोह फरवरी 2023 में आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्तरी भारत की पांच विभूतियों को राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कारों से तथा हिमाचल प्रदेश की तीन विभूतियों को हिमाचलश्री पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

    वार्षिक समारोह में जिला ऊना के दसवीं कक्षा के विभिन्न स्कूलों के टॉपर्स को भी छात्रवृति, मैडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ऊना जिला की 10 नर्सिंग की मेधावी छात्राओं को भी नकद स्कॉलरशिप प्रदान किए जाएंगे। वार्षिक समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया। उन्होंने कहा कि 27 नवंबर रविवार को ऊना के होटल सुविधा पैलेस में सुबह 11 बजे अमोदनी विधवा राशन वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला भर से चयनित 64 विधवाओं को तीन-तीन माह के राशन के रुप में 2250 रुपए मूल्य प्रत्येक का राशन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्पों को लगातार चला रही है। परिषद के नियमित सेवा प्रकल्पों में ऊना मुख्यालय पर रोटरी गली में चल रहा हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा है। यहां पर छात्राओं को कटिंग टेलरिंग व ड्रैस मेकिंग के अलावा फैशन डिजाईनिंग व कम्पयूटर एप्लीकेशन के हॉबी कोर्सिज करवाए जा रहे है।

    इस संस्थान में बच्चों को कौशल विकास भत्ते का लाभ भी दिया जाता है। इसके अलावा परिषद की एंबुलेंस सेवा भी ऊना जिला के लोगों को लाभान्वित कर रही है। हर माह 25 से 30 रोगी हिमोत्कर्ष एंबुलेंस सेवा से लाभान्वित हो रहे है। हिमोत्कर्ष परिषद के अन्य नियमित प्रकल्पों में विधवा महिलाओं को राशन वितरण तथा मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृतियां प्रदान करना शामिल है। जबकि परिषद द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविरों का भी आयोजन किया जाता है। वहीं जरुरतमंद रोगियों को भी आर्थिक मदद प्रदान कर उपचार में सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिषद इस वर्ष 10 ऐसे गंभीर रोगों से पीडि़त रोगियों को प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करेगी, जोकि आर्थिक तौर पर कमजोर हो।

    उन्होंने परिषद के सभी सदस्यों को सेवा के नियमिति प्रकल्पों में अपना योगदान पूर्ववत जारी रखने का भी आहवान किया। बैठक में परिषद के सहाहकार एचआर वशिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण लाल शर्मा, प्रदेश महासचिव डा. रविंद्र सूद, ठाकुर यशपाल सिंह, नरेश सैनी, उपाध्यक्ष प्रो. बीके शर्मा, जिला ऊना के अध्यक्ष करणपाल मनकोटिया, नैरचौक मंडी शाखा के अध्यक्ष योगिंद्र वालिया, सीता राम वर्मा, हिमोत्कर्ष कार्यकारिणी सदस्य कृष्णपाल शर्मा, अशोक ऐरी, कर्नल डीपी वशिष्ट, डा. जागृति दत्ता, रविंद्र डोगरा, शेषपाल सिंह ठाकुर, रमा कंवर, मुनिंद्र अरोड़ा, बलदेव डोगरा, रविंद्र मैहता व अन्य सदस्य उपस्थित थे।