Blog

  • पंजाबः थाने में हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या

    पंजाबः थाने में हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या

    लुधियानाः थाना दुगरी की पहली मंजिल पर हेड कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान बलजिंदर के रूप में हुई है। बलजिंदर सिंह का शव पहली मंजिल पर बनी बैरक में ग्रिल के साथ लटकता मिला। मृतक ने मानसिक रूप से परेशान होकर जीवन लीला समाप्त की है। सुबह बलजिंदर का साथी कर्मचारी थाना में नीचे चाय लेने के लिए गया था जैसे ही उसने ऊपर जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा की बलजिंदर का शव ग्रिल के साथ लटक रहा था।

    घटना का पता चलते ही थाना दुगरी की एसएचओ मधुबाला मौके पर पहुंचे। हेड कांस्टेबल बलजिंदर सिंह के पारिवारिक सदस्यों को सूचित किया। हेड कांस्टेबल खन्ना के नजदीक गांव भोरला का रहने वाला था। करीब एक साल पहले लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट के दुगरी थाने में तैनात हुआ था। बलजिंदर सिंह के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

    जानकारी देते हुए एसीपी वैभव सहगल ने कहा कि हेड कांस्टेबल बलजिंदर सिंह थाने की पहली मंजिल पर रहता था। उन्होंने सुबह एक बैरक की ग्रिल के साथ कपड़े के टुकड़े का इस्तेमाल कर आत्महत्या कर ली। सुबह एक साथी सिपाही ने उसे पहली बार लटका हुआ देखा और अलार्म बजाया। परिवार लुधियाना पहुंच गया है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एसीपी सहगल ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

  • पंजाबः मूसेवाला मर्डर केस को लेकर गैंगस्टर तूफान और मनी ने किया बड़ा खुलासा

    पंजाबः मूसेवाला मर्डर केस को लेकर गैंगस्टर तूफान और मनी ने किया बड़ा खुलासा

    लुधियानाः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लुधियाना पुलिस दो गैंगस्टरों तूफान और मनी रइया को गोइंदवाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। गैंगस्टरों का पुलिस को 5 दिन का रिमांड मिला है। रिमांड दौरान गैंगस्टरों ने विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ के साथी​​​​​ दरमनजोत सिंह काहलों का नाम उगला है। लुधियाना पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर​​ दरमन काहलों को मूसेवाला कत्लकांड में हथियारों की सप्लाई के मामले में नामजद किया है।

    गैंगस्टरों ने पुलिस को बताया कि दरमन काहलों ने उन्हें कहा था कि वह सतबीर से मिले जो उन्हें अपनी गाड़ी में मानसा पहुंचाएगा। दरमन ने बदमाशों को दो काम दिए थे। एक काम हवाला राशि पहुंचाने का था और दूसरा काम मूसेवाला के कत्लकांड का था। बताया जा रहा है कि काहलों संयुक्त राज्य अमेरिका में छिपा हुआ है। उसे मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटरों को हथियारों की आपूर्ति करने के लिए नामजद किया गया है।

    हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने जा रही फॉर्च्यूनर कार में मनी रइया और मनदीप तूफान की पहचान पहले ही हो गई थी। तीसरे आरोपी की पहचान बाद में हुई थी। तीसरा आरोपी बटाला का गुरमीत था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इन सभी आरोपियों ने मूसेवाला हत्याकांड में रेकी की थी। आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार में पुलिस की वर्दी रखी थी और मूसेवाला के घर नकली पुलिस कर्मचारी बनकर फेक एनकाउंटर करने का प्लान था। मूसेवाला के पास सुरक्षा कर्मचारी थे, जिस कारण बदमाशों ने मौके पर प्लान बदल दिया।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े पूर्व सैनिक से लाखों रुपए लूट फरार हुए लुटेरे

    पंजाबः दिन-दिहाड़े पूर्व सैनिक से लाखों रुपए लूट फरार हुए लुटेरे

    गुरदासपुर: पंजाब में चोरी और लूटपाट के मामला लगातार बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन लूटपाट और चोरी के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज दिन-दिहाड़े तिबड़ी रोड़ पर एक रिटायर सैनिक अज्ञात लुटेरों ने लाखों रुपए लूट लिए। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात बाइक सवार लुटेरे रिटायर सैनिक के वाहन से 3 लाख रूपये लूट कर ले गए। इस संबंधी पीड़ित गुरभेज सिंह निवासी नबीपुर कालोनी ने बताया कि वह सेना से रिटायर है तथा अब उन्होंने वाहन खरीद कर किराए पर देने का काम शुरू करने का मन बनाया था। इस संंबंधी उसने सतगुरू कार बाजार वालों से एक वाहन खरीदा था और उसका तीन लाख रूपये अदा करना बाकि था।

    आज उसने तीन लाख रूपये बैंक से निकाल पर खरीद किए वाहन मे रख कर सतगुरू कार बाजार वालो को देने के लिए आया था। वह वाहन को लाक कर सतगुरू कार बाजार वालों के तिबड़ी रोड़ स्थित कार्यालय मे गया। तभी बाहर से एक नौजवान आया तथा उसने बताया कि बाइक सवार दो नौजवान वाहन का शीशा तोड़ कर वाहन से कुछ उठा कर ले गए है। जिस पर मैंने आकर देखा तो वाहन मे तीन लाख रूपये वाला बैग गायब था।

    उन्होंने कहा कि लुटेरे उस बैग को लेकर फरार हो गए।  गुरभेज सिंह के अनुसार इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है तथा पुलिस मौके पर जांच कर रही है। इस संबंधी सिटी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुच गई थी। इस संबंधी अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। उन्होने कहा कि पीड़ित लूटी गई राशि बैंक से निकाल कर लाया था,जिससे लगता है कि लुटेरे बैंक से ही इसके पीछे लगे हुए थे। उन्होने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

  • कपूरथलाः विदेश भेजने का झांसा देकर रछपाल सिंह और रणजीत सिंह ने ठगे लाखों रुपए, मामला दर्ज

    कपूरथलाः विदेश भेजने का झांसा देकर रछपाल सिंह और रणजीत सिंह ने ठगे लाखों रुपए, मामला दर्ज

    कपूरथला: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर एजेंटों द्वारा लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। हालांकि इस मामले में जालंधर पुलिस ने कई ट्रैवल एंजेटों पर कार्रवाई भी की थी। लेकिन इसके बावजूद एजेंटों द्वारा ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं अब सुल्तानपुर लोधी थाने की पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ पढ़ाई के लिए पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का मामला दर्ज किया है।

    जानकारी के अनुसार कुलवीर सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी कंग कलां थाना लोहिया खास जिला जालंधर ने एसएसपी कपूरथला को अपनी शिकायत में बताया था कि उसने पढ़ाई के लिए पुर्तगाल जाने के लिए रछपाल सिंह पुत्र बलविंदर सिंह गोइंदवाल और रणजीत सिंह पुत्र उपिंदर निवासी रेल कोच हुसैनपुर से सम्पर्क किया था। उन्होंने उसे 8 लाख रुपए की राशि में पुर्तगाल भेजने का सौदा तय किया।

    उसने दोनों आरोपियों को अलग-अलग तारीखों में कुल 5 लाख 50 हजार रुपए दिए। जब इन आरोपियों ने उसे पढ़ाई के लिए विदेश नहीं भेजा तो उन पर पैसे लौटाने का दबाव बनाया, लेकिन ये दोनों आरोपी उससे बचते रहे, जिस पर उसने एसएसपी कपूरथला के सामने न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी क्षेत्रीय अपराध शाखा से जांच के आदेश दिए हैं। जांच के दौरान रछपाल सिंह और रंजीत सिंह पर लगे सभी आरोप सही पाए गए, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

  • 25 हजार का इनामी बदमाश कचरा गिरफ्तार

    25 हजार का इनामी बदमाश कचरा गिरफ्तार

    फर्रुखाबाद:  उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से पुलिस ने एक 25 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश का नाम ‘शिवा उर्फ कचरा’ है। उसके ऊपर करीब 30 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को बताया कि मऊदरवाजा थाना पुलिस रविवार रात को गाड़ियों की जांच कर रही थी, तभी उसने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने को कहा। मीणा ने बताया कि हालांकि, मोटरसाइकिल सवार ने रुकने के बजाय पुलिस पर गोली चला दी और भागने के प्रयास में उसकी बाइक फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। 

    बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग

    मीणा के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार बदमाश उठकर फिर पुलिस पर गोली चलाने लगा और जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पूछताछ से पता चला कि बदमाश मैनपुरी जिले के भोगांव कस्बे का रहने वाला है और उसका नाम शिवा उर्फ कचरा है। उन्होंने बताया कि शिवा गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज 30 मुकदमों में वांछित था और उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया है। 

    बीते महीने भी हुई थी मुठभेड़

    बीते महीने लखनऊ से भी एक बदमाश गिरफ्तार हुआ था। बदमाश गैंगरेप का मुख्य आरोपी था। बदमाश इमरान उर्फ मुस्तफा की पुलिस को कठौता झील के पास होने की जानकारी मिली थी। लगभग 3:30 बजे इमरान और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। दरअसल पुलिस ने जब उसके वाहन को रोकने की कोशिश की थी तो मुस्तफा ने फायरिंग की थी, इसके बाद जब पुलिस ने क्रॉस फायरिंग की तो मुस्तफा के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।  

  • प्रसार भारती के नए CEO होंगे ये IAS अधिकारी

    प्रसार भारती के नए CEO होंगे ये IAS अधिकारी

    नई दिल्लीः शशि शेखर वेम्पति के बाद से सीईओ प्रसार भारती का खाली पद अब भरने जा रहा है। केंद्र सरकार ने 1995 बैच के आईएएस अधिकारी गौरव द्विवेदी को नया सीईओ नियुक्त किया है। गौरव द्विवेदी छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय में बतौर प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे हैं। वह सूचना विभाग और आईटी विभाग का भी काम देख रहे हैं।

    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी अधिकारिक बयान में कहा गया है कि सिलेक्शन कमेटी की सिफारिशों के बाद राष्ट्रपति ने गौरव द्विवेदी को पांच साल के लिए प्रसार भारती का सीईओ नियुक्त किया है। हालांकि यह साफ नहीं है कि वह कब सीईओ पद ग्रहण करेंगे। गौरतलब है कि जून महीने में वेम्पति का बतौर सीईओ कार्यकाल खत्म हो गया था। उनके जाने के बाद दूरदर्शन के डीजी मयंक अग्रवाल को सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

    द्विवेदी और उनकी पत्नी मनिंदर कौर द्विवेदी को अक्टूबर महीने में ही केंद्र सरकार ने एडिशनल सेक्रेटरी पद के लिए इम्पेनल किया था. इसका मतलब है कि यह दोनों अधिकारी जब भी सेंट्रल डेपुटेशन पर जाएंगे तो वहां उन्हें एडिशनल सेक्रेटरी की पोस्टिंग मिलेगी। प्रसार भारती के सीईओ पद के लिए एडिशनल सेक्रेटरी या सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी लेवल के आईएएस अधिकारी ही नियुक्त होते है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 जुलाई 2014 को माईजीओवी प्लेटफार्म को लॉन्च किए गया था। इसका पहला सीईओ गौरव द्विवेदी को ही बनाया गया था। उप राष्ट्रपति के नेतृत्व वाली कमेटी प्रसार भारती के सीईओ की नियुक्ति करती है। इस कमेटी में उपराष्ट्रपति के अलावा भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव होते हैं।

  • पंजाबः बिक्रम मजीठिया का बड़ा बयान, कहा- एक ही था भिंडरावाला…

    पंजाबः बिक्रम मजीठिया का बड़ा बयान, कहा- एक ही था भिंडरावाला…

    बीबी जगीर कौर और पन्नू पर भी साधा निशाना 

    अमृतसर : बंदी सिखों की रिहाई के लिए आज अमृतसर के गुरुद्वारा बीर बाबा बूढ़ा जी कथूनंगल में अरदास की गई। इस दौरान अरदास के बाद बिक्रम मजीठिया ने मीडिया को संबोधित किया। प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए मजिठिया ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू और अमृतपाल पर बड़ा हमला बोला है। मजीठिया ने गुरपतवंत सिंह को बेवकुफ तो अमृतपाल सिंह को ड्रामेबाज बताया दिया है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब की अमन-शांति को भंग नहीं करने दिया जाए। उन्होंने कहा, खालिस्तान तभी बनेगा जब पंजाबी चाहेंगे। भिंडरावाला भी यह कहते थे कि हमें खालिस्तानी नहीं चाहिए। अगर सभी धर्म सहमत नहीं है तो खालिस्तान नहीं बनेगा।

    वहीं बिक्रम मजीठिया ने अमृतपाल को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने अमृतपाल को ड्रामेबाज बताया और कहा- भिंडरावाला एक ही था, दूसरा नहीं हो सकता। सरकार को चाहिए की पंजाब का माहौल खराब करने वालों को जेल में डाले। दूसरी ओर मजीठिया ने एसजीपीसी चुनाव में हुई बीबी जगीर कौर पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “बीबी जगीर कौर सेवा के बदले में मेवा मांग चाहती थी, अगर सेवा करनी ही है तो जूते साफ करो।

  • मर्डर केस में बड़ा खुलासाः प्रेमिका की हत्या कर युवक ने किए 35 टुकड़े 

    मर्डर केस में बड़ा खुलासाः प्रेमिका की हत्या कर युवक ने किए 35 टुकड़े 

    18 दिनों तक इस तरह जंगल में फेंकता रहा शव के टुकड़े

    नई दिल्ली: मुंबई में दो युवक-युवती मिले और जल्द ही वे एक दूसरे के करीब आ गए। परिवार को पसंद नहीं आया तो कपल दिल्ली आ गया और वे मेहरौली में एक फ्लैट लेकर रहने लगे। इसके बाद जो हुआ, आपके रोंगटे खड़े कर देगा। आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। उसने क्रूरता की हद पार करते हुए श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और दिल्ली में कई दिनों तक फेंकता रहा। दिल्ली पुलिस ने आज उस हैवान को गिरफ्तार कर लिया। आफताब ने हत्या की साजिश कुछ इस तरह बुनी थी कि उस तक पहुंचने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। आखिरकार 6 महीने बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ा। मोहब्बत से मर्डर की ये खूनी कहानी है।

    आधी रात को अलग-अलग जगहों पर फेंकता था टुकड़े

    आफताब की तस्वीर देखिए तो आपको यकीन नहीं होगा कि यह शख्स इतनी घिनौनी और क्रूर वारदात को अंजाम दे सकता है। इसका पूरा नाम आफताब अमीन पूनावाला है। उसने शव के टुकड़े कर दिल्ली में एक नहीं, कई जगहों पर फेंका था। श्रद्धा महाराष्ट्र के पालघर की रहने वाली थी। आफताब ने पुलिस को चकमा देने की काफी कोशिश की थी। उसे यकीन था कि पुलिस श्रद्धा के शव तक कभी पहुंच नहीं पाएगी और उसका राज हमेशा के लिए राज ही बना रहेगा।

    18 मई को हुआ झगड़ा और…

    पुलिस ने पूरी घटना बताई तो सुनने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। 18 मई को किसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ तो आफताब अमीन पूनावाला ने गला घोंटकर श्रद्धा की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शरीर के 35 टुकड़े किए और उसे रखने के लिए फ्रिज खरीदा। शायद हैवानियत की इस कहानी को पढ़ते समय आपको नेटफ्लिक्स की कोई क्राइम सीरीज याद आ जाए। अगले 18 दिनों तक आफताब आधी रात के बाद घर से निकलता और दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर श्रद्धा के शव के टुकड़े फेंकता। बताते हैं कि करीब 2 किमी जाकर वह जंगल में शवों के टुकड़े फेंकता था जिससे जानवर उसे खा जाएं।

    मुंबई में मुलाकात, भागकर दिल्ली आए

    ये कहानी मुंबई से शुरू होती है। एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में 26 साल की श्रद्धा काम करती थी। यहीं पर उसकी मुलाकात पूनावाला से हुई। दोनों डेटिंग करने लगे और ज्यादा समय साथ बिताने लगे। उनके रिलेशनशिप को परिवार वालों ने स्वीकार नहीं किया तो घरवालों को बिना बताए ये दिल्ली आ आए। यहां मेहरौली इलाके में इन्होंने फ्लैट लिया और रहने लगे। कुछ समय तक तो ठीक रहा लेकिन फिर शादी को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। श्रद्धा चाहती थी आफताब शादी करे लेकिन वह राजी नहीं था।

    उधर, श्रद्धा ने अपने घरवालों के फोन कॉल रिसीव करने बंद कर दिए थे। 8 नवंबर को उसके पिता विकास मदान अपनी बेटी का हालचाल जानने के लिए दिल्ली पहुंचे। जब वह फ्लैट पर आए तो वह दरवाजा बंद था। उन्होंने मेहरौली पुलिस से संपर्क किया और किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर ही पुलिस ने शनिवार को पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान उसने बताया कि दोनों में लड़ाई होने लगी थी क्योंकि श्रद्धा उससे शादी करना चाह रही थी। पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर श्रद्धा के शव की तलाश शुरू कर दी है।

  • हिमाचल में बर्फबारी के कारण 128 सड़कें वाहनों के लिए की गई बंद, देखें वीडियो

    हिमाचल में बर्फबारी के कारण 128 सड़कें वाहनों के लिए की गई बंद, देखें वीडियो

    चंबाः हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बीती रात से बर्फबारी हो रही है। लाहौल स्पीति, चंबा और किन्नौर के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलोंग और अटल टनल के पास एक इंच तक बर्फ जम चुकी है। वहीं लाहौल स्पीति की सड़कों पर फिसलन भी बढ़ गई है, जिससे सफर खतरनाक हो सकता है। इसलिए अटल टनल को बंद कर दिया गया है।

    उधर, चंबा के पांगी, भरमौर में भी रात से हल्की बर्फबारी हो रही है। इससे प्रदेशभर में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने आज भी चंबा, कांगड़ा, लाहौल स्पीति, मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है। ऊंचे क्षेत्र में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान जताया गया है। बर्फबारी होने से अटल टनल समेत प्रदेशभर से 128 सड़कें बंद हैं। लाहौल स्पीति में 119, कुल्लू में 4, कांगड़ा में 3, चंबा में 2 सड़कें बंद हैं। अटल टनल से वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण लाहौल और मनाली कुल्लू के बीच संपर्क कट गया है।

    रोहतांग दर्रा में 1 फीट से अधिक ताजा बर्फबारी है, जबकि कोकसर और अटल टनल के दोनों छोर में 4 से 5 इंच तक बर्फबारी होने की जानकारी है। इसके अलावा घाटी के सिसु, दलंग, मालंग सहित समूची लाहौल घाटी में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इधर कुंजुम पास, लोसर में भी बर्फबारी होने के कारण ग्राम्फू-सुमदो-काज़ा मार्ग बंद है। इसी तरह कांगड़ा, मंडी और शिमला में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। हमीरपुर समेत 5 जिलों में बारिश हो रही है।

    शिमला में भी रात से मौसम खराब बना हुआ है। सुबह के वक्त हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। इससे मौसम बहुत ठंडा हो गया है। बीती रात से हो रही बर्फबारी के बाद अधिकतर शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे गिर गया है।कल्पा, केलोंग, रिकांगपियो, कुफरी, पांगी, भरमौर का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे गिर गया है। शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आसमान में काले बादल छाए हैं, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बर्फबारी के लिए पूरी तरह तैयार है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश में दस्तक देने के कारण दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः बाल दिवस पर आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने किया सीएम मान के आवास का घेराव

    पंजाबः बाल दिवस पर आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने किया सीएम मान के आवास का घेराव

    संगरूरः बाल दिवस के मौके पर आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन पंजाब (सीटू) ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव किया है। संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा रानी के नेतृत्व में पूरे पंजाब से इकट्ठी हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओ से अपनी मांगों को तुरंत माने जाने को लेकर मांग कर रही हैं।

    इस मौेके पर सुभाष रानी ने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार द्वारा आईसीडीएस को मजबूत करने और वर्कर व हैल्पर का सम्मान भत्ता दुगना करने का वायदा किया था, लेकिन पंजाब में जब से भगवंत मान की सरकार बनी है तब से सम्मान भत्ता दुगना मिलना तो दूर वह पूरा मिलना भी रुक गया है।