Blog

  • नरायण प्रभाकर प्रैस क्लब हरोली के अध्यक्ष व नवीन महें महासचिव नियुक्त

    नरायण प्रभाकर प्रैस क्लब हरोली के अध्यक्ष व नवीन महें महासचिव नियुक्त

    ऊना/सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली की नई कार्यकारणी का रविवार को प्रेस क्लब टाहलीवाल भवन में गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रेस क्लब के  मुख्या सरंक्षक दिनेश गौतम ने की सभी सदस्यों ने सर्वसहमति से नरायण प्रभाकर को क्लब का अध्यक्ष चुना व नवीन महें को महासचिव बनाया गया व प्रेस क्लब हरोली के नवनियुक्त अध्यक्ष नरायण प्रभाकर ने पद संभालते हुए सभी सदस्यों का आभार ब्यक्त किया प्रभाकर ने कहा की वह प्रेस क्लब की गरिमा में रह कर कार्य करेंगे व क्लब के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा की प्रेस क्लब हरोली क्षेत्र में एकतजुटता से काम करेगा और सभी प्रेस साथियों को साथ लेकर आगामी समाजिक कार्य के निर्णय लिए जाएंगे प्रभाकर  ने कहा की जल्द प्रेस क्लब की और से समाजिक कार्यकम करवाए जाएंगे उन्होंने बताया की जल्द ही क्लब की नई कार्यकारिणी भी घोषित कर दी जाएगी नरायण प्रभाकर करीब 25 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में जुड़े हैं इस अवसर पर अश्वनी प्रभाकर, नरेश सिंघा, सुलिंन्द्र सिंह चोपडा, राजीब राणा,  पंकज चोपडा उपस्तिथ रहे।

  • भारत पर भड़के Donald Trump के ट्रेड एडवाइजर, India पर लगाए गंभीर आरोप

    भारत पर भड़के Donald Trump के ट्रेड एडवाइजर, India पर लगाए गंभीर आरोप

    नई दिल्ली: अमेरिका से टैरिफ को लेकर खराब हुए रिश्तों के बीच में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने रुस-यूक्रेन का युद्ध बढ़ने का इल्जाम भी भारत पर लगाया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यूक्रेन में शांति का रास्ता नई दिल्ली से होकर ही जाता है परंतु अब अपने देश में ही नवारो को आलोचनाओं से जूझना पड़ रहा है।

    एशिया विशेषज्ञ और दो अमेरिकी विदेश मंत्रियों के पूर्व सलाहाकार इवान, ए फेगेनबाम ने भारत के खिलाफ पीटर नवारो की तीखी बयानबाजी की सख्त आलोचना की है। उन्होंने व्हाइट हाउस के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो को एक बेलगाम तोप बता दिया है। उनके बयानों से अमेरिका भारत के संबंधों में दशकों से चली आ रही प्रगति पर भी पानी फिरने का खतरा मंडराने लग गया है।

    नवारो के इस बयान के बाद यूक्रेन में रुस के युद्ध के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जिम्मेदार है। फीगेनबाम ने एक पोस्ट में कहा है कि इन लोगों ने अमेरिका भारत संबंधों को फलदायी बनाने के लिए 25 साल की कड़ी और द्विपक्षीय मेहनत को भी बर्बाद कर डाला है। यूक्रेन में शांति का रास्ता निश्चित तौर पर नई दिल्ली से होकर नहीं जाता यह कहना तो बिल्कुल गलत है।

    ट्रंप प्रशासन में सीनियर व्यापार सलाहाकार नवारो ने भारत के खिलाफ नए सिरे से आक्रामक रुख अपनाया है। रुस से तेल खरीद को युक्रेन में चल रहे युद्ध के साथ भी जोड़ा है। एक इंटरव्यू और कई सोशल मीडिया पोस्ट में नवारो की ओर से भारत पर क्रेमलिन के लिए खुद को तेल के फंडिंग सेंटर में बदलने का आरोप लगाया और यह दावा किया है कि भारतीय रिफाइनर कालाबाजारी वाल तेल से मुनाफा कमा रहे हैं जबकि यूक्रेन मर रहे हैं।

    नवारो ने ट्रंप प्रशासन की ओऱ से भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लगाए जाने का भी बचाव किया है। इसमें 25% टैरिफ गलत ट्रेड प्रैक्टिस के लिए और 25% टैरिफ रुस के साथ भारत के डिफेंस और एनर्जी डील से जुड़ी राष्ट्रीय चिंताओं के लिए लगाया गया है। नवारो के अनुसार, रुसी तेल आयात में भारत की हिस्सेदारी 2022 से पहले एक 1% बढ़कर 30% से ज्यादा यानी 15 लाख बैरल रोज से ज्यादा हो गई है।

     

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावितों के मुआवजे को लेकर मुख्य सचिव पंजाब का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावितों के मुआवजे को लेकर मुख्य सचिव पंजाब का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के निर्देश पर मुख्य सचिव पंजाब के.ए.पी. सिन्हा ने अमृतसर जिले के अजनाला और रमदास के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चमियारी गांव में स्थापित राहत केंद्र में किए गए प्रबंधों का भी जायजा लिया। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार, राहत कार्यों के लिए पंजाब सरकार की ओर से जिले में तैनात प्रशासनिक सचिव स्तर के अधिकारी कमल किशोर यादव, वरन रूजम और बसंत गर्ग, उपायुक्त साक्षी साहनी, जिला पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह, एनडीआरएफ के उप कमांडर अनिल तालकुत्रा, कर्नल रॉबिन अथनी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

    मुख्य सचिव पंजाब के.ए.पी. सिन्हा ने कहा कि पंजाब सरकार संकट की इस घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है और हर मुश्किल में उनका साथ देगी। राहत व बचाव कार्य अभी जारी है। इसके बाद, स्थिति सामान्य होने पर मुआवजे के लिए विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी और सभी प्रकार के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है, जिसके बाद 3 वरिष्ठ अधिकारियों को इन कार्यों की निगरानी और मदद के लिए अमृतसर जिले में भेजा गया है। सिन्हा ने बाढ़ के पानी से घिरे गांवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की। उन्होंने ज़िला प्रशासन द्वारा अब तक गांवों में पहुंचाई गई राहत के बारे में लोगों की राय भी जानी। उन्होंने स्वयं कई गांवों में पहुंचकर लोगों को राहत सामग्री वितरित की और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर आने के लिए प्रोत्साहित किया।

    इसके बाद, उन्होंने जिला प्रशासन और सेना के अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की, जिसमें बचाव एवं राहत के लिए अपनाई गई रणनीति और अब तक मिली सफलता पर खुलकर चर्चा हुई। उन्होंने सेना के जवानों, एनडीआरएफ, पुलिस और नागरिक प्रशासन द्वारा लगातार किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करे और इसके लिए रेडक्रॉस के नेतृत्व में सामाजिक संगठनों के स्वयंसेवकों की भी मदद ली जाए। सिन्हा ने राहत कार्यों के लिए आगे आए समाजसेवी संगठनों का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर, उपायुक्त साहनी ने कहा कि राजस्व, स्वास्थ्य, पशुपालन, जल संसाधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायत तथा अन्य संबंधित विभागों की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे तैनात हैं और पूरी तत्परता से राहत कार्यों में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को भोजन, दवा या आश्रय की कमी न हो और इसके लिए निरंतर कार्य जारी है।

    जिला पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह ने पुलिस द्वारा किए गए प्रबंधों और सुरक्षा के साथ-साथ पुलिसकर्मियों द्वारा आम लोगों की सेवा में पूरी निष्ठा से निभाए जा रहे कर्तव्य पर प्रकाश डाला।

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे Sukhbir Singh Badal, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे Sukhbir Singh Badal, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने गुरदासपुर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने अकाली दल के वरिष्ठ नेता रमन संधू के नेतृत्व में नौशहरा माझा सिंह कस्बे में लोगों से मुलाकात की और बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले मवेशियों के लिए 11 ट्रॉली चारा भेजा।

    सुखबीर बादल ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में शिरोमणि अकाली दल पंजाब के साथ खड़ा है। इस मौके पर राजनीति को पीछे छोड़कर लोगों को उनके दुख-दर्द में शामिल होना चाहिए और उनकी हर संभव मदद करनी चाहिए। अकाली दल के वरिष्ठ नेता रमन संधू ने नसीहत दी कि आज एक-दो परिवारों को गोद लेने की जरूरत नहीं है, बल्कि बाढ़ से पीड़ित पंजाब के हर परिवार के साथ खड़े होने की जरूरत है।

  • बाढ़ आने से सड़कों पर आया मलबा, आवाजाही बंद, CM का दौरा रद्द, देखें वीडियो

    बाढ़ आने से सड़कों पर आया मलबा, आवाजाही बंद, CM का दौरा रद्द, देखें वीडियो

    कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम में आफत की बारिश हो रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जिला कुल्लू में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते बागवानों, किसानों और PWD को भारी नुकसान हुआ है‌। शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का कुल्लू दौरा रद्द हो गया है। सीएम सुक्खू कुल्लू मनाली में आई ब्यास नदी की बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त सड़क का जायजा लेने वाले थे।

    इसके साथ ही जिले में चल रहे राहत कार्यों की भी समीक्षा करने वाले थे। सीएम सुक्खू रविवार (31 अगस्त) को पिछले कुछ दिनों से आपदा की मार झेल रहे कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने वाले थे‌। दोपहर तक मौसम साफ होने का इंतजार किया गया, लेकिन जब मौसम साफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को अपना दौरा स्थगित करना पड़ा‌। वहीं, सुबह के समय नग्गर में नाले में बाढ़ आने के चलते सड़क पर मलबा आ गया। जिसके चलते सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई, फिलहाल सड़क पर यातायात बहाल करने के लिए PWD की मशीनरी निर्माण कार्य में जुटी है।

    डीसी कुल्लू तोरूल एस रवीश ने बताया कि, रविवार को मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मनाली पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के चलते फिलहाल यह दौरा रद्द कर दिया गया है। रविवार को भी भारी बारिश के चलते जिले में नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में लोग सुरक्षित स्थानों पर और सुरक्षित रहें।

  • Punjab News: रावी नदी के बढ़ते पानी से घरों में आई दरारें, लोगों ने मांगी मदद, देखें वीडियो

    Punjab News: रावी नदी के बढ़ते पानी से घरों में आई दरारें, लोगों ने मांगी मदद, देखें वीडियो

    अजनाला: पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। रावी नदी में अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण अजनाला के निचले इलाकों में भी पानी जमा हो गया है। इसी कारण गरीब लोगों के मकानों की दीवारों में भी दरारें आने लग गई हैं। फर्श बैठ गए हैं और मकान गिरने का खतरा मंडराने लग गया है। ऐसे में पीड़ित परिवारों में डर का माहौल बना हुआ है। लोग अपने घरों को खोने से डर रहे हैं।

    इलाके की महिलाओं का कहना है कि ये घर उन्होंने बहुत ही मुश्किल से बनाए थे। लोगों के घरों में काम करके, मजदूरी करके और कई बार लोगों से पैसे लेकर उन्होंने अपने ये आशियाने तैयार किए थे परंतु अब प्रकृति के कहर के चलते उनकी सारी कमाई, सारी उम्मीदें मिट्टी में मिलती हुई दिख रही हैं।

    पीड़ित परिवारों का कहना है कि सरकार को तुरंत उनके लिए मुआवजे का ऐलान कर देना चाहिए ताकि वो फिर से अपने आशियाने बना पाए। कई परिवारों ने यह भी बताया कि वो कई दिनों से अच्छे से खाना भी नहीं खा पाए हैं जिसके चलते उनकी सेहत खराब हो रही है।

  • Punjab News: अवैध शराब और एक कार समेत आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध शराब और एक कार समेत आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा: पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। डी.जी.पी पंजाब के निर्देशों के अंतर्गत चलाए गए नशा तस्करी विरोधी अभियान के अंतर्गत एस.एस.पी मोगा श्री अजय गांधी के निर्देशों के अनुसार, सीआईए स्टाफ ने भारी मात्रा में अवैध बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हरविंदर सिंह पुत्र बलजीत सिंह नाथोके जिला मोगा को एक सफेद डस्टर (Duster) कार फर्जी नंबर प्लेट (DL-11-FC-7849) समेत काबू किया है।

    जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो 720 बोतलें देसी शराब, ब्रांड ‘हीर सौंफी पंजाब’ बरामद हुई। यह सभी बोतलों से पंजाब सरकार का होलोग्राम उतार दिया गया था और अवैध धंधे के लिए सप्लाई की जा रही थी। यह कार्रवाई 30 अगस्त को हुई। इस दौरान एएसआई गुरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर मौजूद थे। उन्होंने सूचना मिली थी कि आरोपी शराब सप्लाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

    ऐसे में उन्होंने मौके पर दबिश की और आरोपी को कार सहित काबू किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और शराब भी कब्जे में ले ली गई है। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत में पेश करके 3 दिन पुलिस रिमांड लिया गया ताकि शराब तस्करी के इस पूरे नेटवर्क की अच्छे से जांच किया जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

     

  • Punjab News: स्कूलों में फिर बढ़ी छुट्टियां, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

    Punjab News: स्कूलों में फिर बढ़ी छुट्टियां, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

    मोहाली: पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों के जन जीवन काफी प्रभाव पड़ा है। पंजाब के कई जिलों में अभी भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। कई इलाकों में बाढ के कारण गांव पानी में डूब चुके हैं। इस बार से बचने के लिए जहां सरकार द्वारा राहत के कार्य किया जा रहे हैं वही पंजाबी गायक भी अब लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ – ਪੰਜਾਬ ’ਚ 3 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ ਸਾਰੇ ਸਕੂਲ ਬੰਦ!

    बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हाल ही में सीएम भगवंत मान ने 30 अगस्त तक पंजाब के सभी स्कूलों कालेज में छुट्टियों का ऐलान किया था। लेकिन हालातों में सुधार ज्यादा न होने के करण शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने लगातार स्कूलों में फिर से इन छुट्टियों को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। पंजाब में अब 3 सितंबर तक सभी स्कूल कालेज बंद रखने के आदेश जारी किए गए है।

    मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लिखा कि ”माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान जी के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 3 सितंबर 2025 तक छुट्टियां की जाती हैं। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे सुरक्षा को पहल दें तथा प्रशासन द्वारा दी गई हिदायतों की पालना करें। गौतरलब है कि इससे पहले पंजाब में बाढ़ के कारण 31 अगस्त तक छुट्टियां घोषित की गई थी, जिन्हें अब बढ़ा दिया गया है।

  • Punjab News: बारिश से बिगड़ी सड़कों की हालात, युवकों ने बनाया रास्ता, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश से बिगड़ी सड़कों की हालात, युवकों ने बनाया रास्ता, देखें वीडियो

    होशियारपुर: हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू जैसे ऊंचे पहाड़ी इलाकों में लगातार तेज बारिश और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में इसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में पानी पंजाब के बड़े मैदानी इलाकों को अपनी चपेट में ले चुका है। इसके चलते लोग बेसहारा हो चुके हैं और सड़कों की हालत भी बाढ़ के कहर के चलते खराब हो गई है।

    परंतु अब सामने आई तस्वीरें कुछ अलग ही दृश्य बयान कर रही हैं। गांव कोटला गोंसपुर में युवकों ने गांव बसे गुलाम, हुसैन थथलां, भूतपुर समेत कई गांवों के लिए इस्तेमाल होने वाले लिंक मार्ग की खराब हालत को देखते हुए अपने स्तर पर प्रयास किए हैं। युवकों ने गड्ढ़ों में मलबा डालकर रास्ता इस्तेमाल के लिए बनाने की कोशिश शुरु कर दी है।

    गांव के युवकों ने बताया कि इस समय पंजाब में यदि भीड़ लगी हुई है तो सारा कुछ सरकार पर ही छोड़ देना सही नहीं है। प्रशासन और सरकार के साथ मिलकर एकजुट होकर सभी को परिस्थितियों का सामना करने की जरुरत है। इसी कारण वो अपने इलाकों में खराब हुई सड़कों पर मलबा डालकर गड्ढों को भरने की कोशिश कर रहे हैं। लगातार हो रही तेज बारिश के चलते लोग इन गड्ढों में गिर रहे थे। यदि हालात और बिगड़े तो गांवों में भेजी जाने वाली राहत सामग्री और सेवाओं में भी बाधा आएगी।

  • Punjab News: छत्त गिरने से मलबे में दबा व्यक्ति, मौत

    Punjab News: छत्त गिरने से मलबे में दबा व्यक्ति, मौत

    फिरोजपुरः दुल्लेवाला गांव में घर की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुखा सिंह अपने परिवार के साथ सो रहा था, अचानक बारिश तेज हो गई। वह अपने कमरे में लगे स्थायी लेंटर के साथ अंदर जाकर सो गया। सुबह भारी बारिश के कारण लेंटर वाले घर की छत अचानक गिर गई।

    लेंटर गिरने से वह उसके नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से जेसीबी और जैक मंगवाकर लैंटर को ऊपर उठाया और मृतक सुखा सिंह का शव वहां से निकाला गया। गांव के मुखिया ने बताया कि मृतक को प्रधानमंत्री आवास योजना में एक कमरा बनवाने के लिए 1.20 लाख रुपए की सहायता मिली थी, जिससे काम पूरा नहीं हुआ। बारिश से यह हादसा हुआ है।