Blog

  • Radha Ashtami: 28 नामों से जानी जाती हैं श्रीजी, इस वजह से श्रीकृष्ण से पहले लिया जाता है राधा नाम

    Radha Ashtami: 28 नामों से जानी जाती हैं श्रीजी, इस वजह से श्रीकृष्ण से पहले लिया जाता है राधा नाम

    धर्म: पूरे भारत में आज राधा अष्टमी मनाई जा रही है। इस दिन वृषभानु की लाडली राधा रानी का जन्म हुआ था। राधा अष्टमी कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि बिना राधा जी की पूजा के श्रीकृष्ण कोई भी प्रार्थना स्वीकार नहीं करते हैं। वैसे तो राधा रानी के कई नाम है परंतु 28 नाम दिव्य हैं और बेहद खास है। मान्यताओं के अनुसार, यदि भक्त पूरी भक्ति, निष्ठा और समर्पण के साथ राधा का नाम लेते हैं तो उन पर भगवान श्रीकृष्ण की भी कृपा बरसती है।

    ये है राधा रानी के 28 दिव्य नाम

    राधा, रासेश्वरी, रम्या, कृष्ण मत्राधिदेवता, सर्वाद्या, सर्ववन्दया, वृंदावन विहारिणी, वृंदा राधा, रमा, अशेष गोपी मण्डल पूजिता, सत्या, सत्यपरा, सत्यभामा, श्रीकृष्ण वल्लभा, वृष भानु सुता, गोपी, मूल प्रकृति, ईश्वरी, गान्धर्वा, राधिका, रम्या, रुक्मिणी, परात्परतरा, पूर्णा, पूर्णचन्द्रविमानना, भुक्ति-मुक्तिप्रदा, भवव्याधि-विनाशिनी।

    इसलिए श्रीकृष्ण से पहले लिया जाता है राधा का नाम

    राधा जी श्रीकृष्ण की आत्मा और श्रीकृष्ण की शक्ति मानी जाती है। श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए भक्तों को राधा जाप करने के लिए भी कहा जाता है पर बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि आखिर क्यों कान्हा से पहले राधा जी का नाम लिया जाता है। व्यास मुनि के पुत्र शुकदेव जी तोता बनकर राधा के महल में रहते थे। शुकदेव जी हमेशा राधा-राधा रटा करते थे एक दिन राधा ने शुकदेव जी से कहा कि अब से तुम सिर्फ कृष्ण-कृष्ण नाम जपा करो। शुकदेव जी ऐसा ही करने लगे। उनको देखकर दूसरे तोते भी कृष्ण-कृष्ण कहने लगे। ऐसा ही पूरा नगर कृष्णमय हो गया कोई राधा नाम ही नहीं लेता था। एक दिन श्रीकृष्ण उदास भाव से राधा जी से मिलने जा रहे थे तो इस दौरान नारद जी ने उनसे उनकी उदासी का कारण पूछा। वो कहने लगे अब जगत में कोई राधा नहीं कहता जबकि मुझे राधा नाम सुनकर प्रसन्नता मिलती है। कृष्ण की ऐसी बातें सुनकर राधा रानी रोने लगी। राधा ने महल में लौटकर शुकदेव जी से कहा कि अब से आप राधा-राधा ही जपा करें। तभी से कान्हा से पहले राधा (राधा-कृष्ण) का नाम लिया जाता है।    
  • Haryana के राज्यपाल गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    Haryana के राज्यपाल गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के राज्यपाल आशिम कुमार घोष आज पंचकूला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मात्था टेककर गुरुसाहिबान का आशीर्वाद प्राप्त किया। राज्यपाल का गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सिख धर्म की शिक्षाओं की सराहना की और प्रदेशवासियों के लिए शांति, समृद्धि और भाईचारे की कामना की।

    गुरुद्वारा परिसर में पहुंचने पर राज्यपाल ने वहां की व्यवस्था और सेवाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने लंगर हाल, सरोवर और दर्शन स्थल का भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा की सामाजिक एवं आध्यात्मिक भूमिका की प्रशंसा की।

    राज्यपाल ने कहा कि गुरुद्वारा नाडा साहिब न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह सिख इतिहास और संस्कृति की विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और गुरुद्वारे में सेवा कार्य कर रहे सेवादारों की सराहना की।

    गुरुद्वारा दर्शन के उपरांत राज्यपाल का कार्यक्रम सेक्टर-1 स्थित मदर टेरेसा साकेत हॉस्पिटल का दौरा करने का है। अस्पताल में वह चिकित्सा सेवाओं, मरीजों की सुविधा और अस्पताल की सामाजिक स्वास्थ्य पहल की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह चिकित्सकों, स्टाफ और अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर चर्चा कर सकते हैं।

  • Punjab News: बाढ़ का फायदा उठा रहे तस्कर, Pakistan से मंगवा रहे हेरोइन, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ का फायदा उठा रहे तस्कर, Pakistan से मंगवा रहे हेरोइन, देखें वीडियो

    BSF ने 7 किलो हेरोइन की खेप के साथ पकड़ा तस्कर

    फिरोजपुरः पंजाब में आई बाढ़ के कारण भारत-पाक सीमा की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है। सीमा की कांटेदार तारें कई जगहों पर टूट चुकी हैं और इसी का फायदा उठाते नशा तस्कर पाकिस्तान से लगातार हैरोइन की खेप भारत में भेज रहे हैं। बीएसएफ और पंजाब पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा खुलासा हुआ है। बीएसएफ ने सीमा क्षेत्र में गांव हजारा के पास नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को पकड़ा, जिसके पास से 7 किलो हैरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 35 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बीएसएफ के जवानों ने बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल पर संदिग्ध रूप से आ रहा था। जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 14 पैकेट हैरोइन बरामद हुए। सूत्रों के अनुसार, यह खेप पाकिस्तान से भेजी गई थी और बाढ़ की वजह से सीमा की टूटी फेंसिंग का फायदा उठाकर इसे भारत में पहुंचाया गया। इससे 2 दिन पहले भी बीएसएफ ने 6 किलो हैरोइन जब्त की थी। पुलिस और बीएसएफ आरोपी से पूछताछ कर रही है और एजेंसियों को शक है कि इससे जुड़े अन्य तस्कर भी सीमा पार सक्रिय हैं। जांच एजेंसियों को इस मामले में बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां बाढ़ से प्रभावित सीमा क्षेत्र की निगरानी बढ़ा रही हैं, ताकि नशा तस्करी पर रोक लगाई जा सके।
  • Punjab News: Pong Dam से आज छोड़ा जाएगा 1 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी, इन जिलों में Alert, देखें वीडियो

    Punjab News: Pong Dam से आज छोड़ा जाएगा 1 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी, इन जिलों में Alert, देखें वीडियो

    होशियारपुर/कपूरथलाः हिमाचल और पंजाब में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पानी का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा तो वही हिमाचल में लगातार बरसात और बादल फटने से लाखों क्यूसेक पानी डैमों में आ रहा है। लगातार डैमों में पानी बढ़ने से डैमों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है, तो वहीं बांधों से पानी दरिया में छोड़ा जा रहा है जिस कारण पंजाब के कई जिले बाढ़ की वजह से डूब गए हैं।

    वही कपूरथला होशियारपुर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, तरनतारण सहित कई जिलों में डैमों से आए पानी ने तबाही मचाई हुई है। आज फिर पोंग डैम से 105000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और लगातार पोंग डैम से आ रहे पानी के कारण कपूरथला, होशियारपुर के कई इलाके और कई गांव पानी में डूब गए हैं।

    जानकारी अनुसार पोंग डैम में 116000 क्यूसिक पानी आया है और अब 105000 के करीब ब्यास दरिया में छोड़ा जाएगा। अगर पोंग डैम से इतना पानी छोड़ा जाता है तो कपूरथला और होशियारपुर के गांव में पानी का जलस्तर और बढ़ेगा और पहले से ही बचाव कार्य में लगे टीमों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं इन इलाकों में हाई अर्ल्ट भी जारी कर दिया गया है। लगातार पोंग डैम से और भाखड़ा नंगल डैम से हर रोज हजारों लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और यही कारण है कि पंजाब के सैकड़ो गांव पानी में डूबे हुए हैं।

  • Jalandhar News: अंतर्राष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, साढ़े 3 किलो हैरोइन व 2 लाख रुपए बरामद

    Jalandhar News: अंतर्राष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, साढ़े 3 किलो हैरोइन व 2 लाख रुपए बरामद

    जालंधर(ENS): पंजाब के जालंधर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी से 3.5 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 3.5 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 2 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਸਮੇਤ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है, जोकि खांबड़ा, जालंधर का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, मंजीत सिंह लंबे समय से नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

    कमिश्नरेट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत मंजीत सिंह को धर दबोचा गया। पुलिस की टीम ने आरोपी के ठिकाने पर छापा मारकर न केवल भारी मात्रा में हेरोइन जब्त की, बल्कि उसके पास से नकद 2 लाख रुपये भी बरामद किए, जो संभवतः नशीली दवाओं की बिक्री से प्राप्त की गई ड्रग मनी है।

    इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि मंजीत सिंह किन-किन लोगों के संपर्क में था और ड्रग्स की आपूर्ति कहां से और किसे की जा रही थी।

  • Pithoragarh में भारी बारिश का कहर, landslide से Tunnel को पहुंचा नुकसान, देखें वीडियो

    Pithoragarh में भारी बारिश का कहर, landslide से Tunnel को पहुंचा नुकसान, देखें वीडियो

    उतराखंडः लगातार हो रही भारी बारिश के चलते धारचूला के एलागाड़ क्षेत्र में स्थित एनएचपीसी की धौली गंगा जल विद्युत परियोजना को गंभीर नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक भारी भूस्खलन के कारण परियोजना की टनल का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे अंदर रिसता हुआ पानी साफ दिखाई दे रहा है।
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪਿਥੌਰਾਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ NHPC ਸੁਰੰਗ ਹਾਦਸਾ: 19 ਵਿੱਚੋਂ 8 ਮਜ਼ਦੂਰ ਬਚਾਏ ਗਏ, 11 ਨੂੰ ਕੱਢਣ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਜਾਰੀ

    घटना की तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि टनल को भारी नुकसान पहुंचा है। भू-स्खलन इतना तेज था कि मलबे और चट्टानों ने टनल की संरचना को अंदर तक प्रभावित कर दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो यह नुकसान और अधिक बढ़ सकता है। टनल के आसपास रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। बारिश जारी रहने की स्थिति में और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। लोग प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

  • Punjab News: Phone न देने पर लुटेरों ने युवक पर बरसाए दातर, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Phone न देने पर लुटेरों ने युवक पर बरसाए दातर, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में लुटेरों का आंतक लगातार बढ़ता जा रहा है। बदमाश लूटपाट की वारदातों को तो अंजाम देते ही हैं, अब यदि कोई उनका विरोध करता है तो बिना किसी रहम के लुटेरे दातर आदि से हमला कर लोगों को गंभीर रूप से घायल भी कर देते हैं। ताजा मामला जसपाल बांगड़ रोड से सामने आया है जहां, काम से एक्टिवा पर सवार होकर घर जा रहे व्यक्ति को बदमाशों ने रोक लिया और उससे मोबाइल मांगा। उसने जब बदमाशों का विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर ताबड़तोड़ दातर से वार किए। उक्त व्यक्ति के चेहरे पर 19 टांके लगे है। उसका पैर भी टूट गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए ग्यासपुरा महादेव नगर के रहने वाले बृजभान शर्मा ने कहा कि वह जसपाल बांगड़ रोड स्थित एक कंपनी में काम करता है। वह काम खत्म करके घर लौट रहा था। कंगनवाल पुलिस चौकी से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर उसे दो बदमाशों ने घेर लिया। लुटेरों ने उससे मोबाइल मांगा। उसने जब मना किया तो बदमाशों ने अपने दो अन्य साथी भी बुलाए। इस हाथापाई में उसका मोबाइल टूट गया।

    बदमाशों ने धारदार हथियारों के साथ उस पर वार किए और खून से लथपथ हालत में सड़क पर फेंक कर भाग गए। किसी तरह वह अपने घर पहुंचा और पुलिस को उसने शिकायत दी। यहां बता दें कि जसपाल बांगड़ रोड पर यह लूट की कोई पहली घटना नहीं है अक्सर इस सड़क पर लूट की वारदातें होती है। स्थानीय लोगों ने इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की वारदातों पर लगाम कसी जा सके।

  • Punjab News: नाबालिग लड़के को भगा ले गई लड़की, सदमे में परिवार, देखें वीडियो

    Punjab News: नाबालिग लड़के को भगा ले गई लड़की, सदमे में परिवार, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पहले लड़के लड़कियों को भगाया करते थे, लेकिन अमृतसर में इससे उल्टा हो गया, जहां, एक 18 साल की लड़की ने अपने से छोटे 15 साल के लड़के का अपहरण कर लिया। इस घटना के बाद लड़के के परिवार में मातम पसर गया है और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    जानकारी देते लड़के के परिवार ने कहा, “हमारा बेटा अभी 7वीं कक्षा में पढ़ता है। हमें कभी शक नहीं हुआ कि वह किसी लड़की के साथ रिलेशन में है। अब जब वह लापता हो गया तो उन्हें पता चला कि उसे एक 18 साल की लड़की भगाकर ले गई है। लड़की का फोन भी बंद आ रहा है।”

    परिवार के अनुसार, लड़की ने लड़के को अपने जाल में फंसाकर अपने साथ ले गई। इस घटना के बाद, परिवार ने पुलिस को सारी जानकारी दे दी है और उनकी मांग है कि लड़के को जल्द से जल्द बरामद करके घर वापस लाया जाए।

    ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली बार है जब किसी नाबालिग लड़के को किसी छोटी लड़की के साथ भागने के लिए उकसाया गया हो। इस मामले ने इलाके में चर्चा का माहौल भी बना दिया है। वहीं घर वाले अपने बच्चे को लेकर चिंतित हैं कि कही उनके बच्चे के साथ कुछ गलत न हो जाए।

  • Jalandhar News: गढ़ा रोड पर नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा, देखे वीडियो

    Jalandhar News: गढ़ा रोड पर नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा, देखे वीडियो

    जालंधर न्यूजः पुलिस और जिला प्रशासन ने नशे के खिलाफ चल रही ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गढ़ा रोड स्थित नशा तस्कर राहुल उर्फ चूई के अवैध रूप से बनाए मकान को बुल्डोजर से गिरा दिया गया। जानकारी के अनुसार, राहुल के खिलाफ अब तक कुल 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह इस समय जेल में बंद है। उसके भाई पर भी 3 केस दर्ज हैं।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राहुल लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय था और अवैध कमाई से इस घर का निर्माण करवाया था। प्रशासन ने कार्रवाई से पहले आरोपी को दो बार नोटिस भेजे, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर आज जिला प्रशासन की मदद से बुल्डोजर चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्करों को यह संदेश देने के लिए है कि अब कोई भी गैरकानूनी संपत्ति सुरक्षित नहीं रहेगी। हमारी मुहिम लगातार जारी रहेगी। वहीं स्थानीय लोग प्रशासन की इस सख्ती की सराहना कर रहे हैं।

  • लंबी बीमारी से मशहूर Actress का निधन, महज 38 साल की उम्र में कहा दुनिया को Alvida

    लंबी बीमारी से मशहूर Actress का निधन, महज 38 साल की उम्र में कहा दुनिया को Alvida

    एंटरटेनमेंट: इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने आज मुंबई में आखिरी सांस ली है। बताया जा रहा है कि वो पिछले एक साल से कैंसर से जूझ रही थी। ऐसे में बीमारी से जूझते हुए उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है ।

    38 साल की उम्र में हुआ निधन

    जानकारी के अनुसार, प्रिया लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी। उनका इलाज भी चल रहा था परंतु अफसोस वो इस बीमारी से उभर नहीं पाई और गंभीर बीमारी के चलते उनका निधन आज हो गया। वह सिर्फ 38 साल की थी। इतनी कम उम्र में उनका निधन होना टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। एक्ट्रेस के निधन से उनका परिवार सदमे में है और उनके फैंस और करीबियों को भी काफी झटका लगा है।

    स्टैंडअप कॉमेडियन भी थी एक्ट्रेस

    प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। उनकी परवरिश और पालन-पोषण भी मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई से ही हुई थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और अपने सपनों को पूरा किया। बता दें कि छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस होने के बाद प्रिया एक स्टैंडअप कॉमेडियन भी थी। उन्होंने कई पॉपुलर हिंदी और मराठी शोज में भी काम किया था। अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा उन्होंने फैंस का दिल जीता है।

    इन सीरियल्स में आ चुकी है नजर

    प्रिया ने अपने करियर की शुरुआत मराठी सीरियल या सुखानोया और चार दिवस सासुचे से की थी। इसके बाद वो बालाजी टेलीफिल्म्स के सीरियल कसम से में विद्या बाली के किरदार में दिखी थी। कॉमेडी सर्कस के पहले सीजन में भी उन्हें देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी के मशहूर शो पवित्र रिश्ता में भी काम किया था। इस शो में वह वर्षा के किरदार में दिखी थी और उन्हें फैंस का काफी प्यार मिला था। इतनी कम उम्र में उनके निधन से फैंस और एक्ट्रेस के करीबी काफी सदमे में हैं।