Haryana के राज्यपाल गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूलाः हरियाणा के राज्यपाल आशिम कुमार घोष आज पंचकूला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मात्था टेककर गुरुसाहिबान का आशीर्वाद प्राप्त किया। राज्यपाल का गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सिख धर्म की शिक्षाओं की सराहना की और प्रदेशवासियों के लिए शांति, समृद्धि और भाईचारे की कामना की।

गुरुद्वारा परिसर में पहुंचने पर राज्यपाल ने वहां की व्यवस्था और सेवाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने लंगर हाल, सरोवर और दर्शन स्थल का भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा की सामाजिक एवं आध्यात्मिक भूमिका की प्रशंसा की।

राज्यपाल ने कहा कि गुरुद्वारा नाडा साहिब न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह सिख इतिहास और संस्कृति की विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और गुरुद्वारे में सेवा कार्य कर रहे सेवादारों की सराहना की।

गुरुद्वारा दर्शन के उपरांत राज्यपाल का कार्यक्रम सेक्टर-1 स्थित मदर टेरेसा साकेत हॉस्पिटल का दौरा करने का है। अस्पताल में वह चिकित्सा सेवाओं, मरीजों की सुविधा और अस्पताल की सामाजिक स्वास्थ्य पहल की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह चिकित्सकों, स्टाफ और अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर चर्चा कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *