Blog

  • Jalandhar News: 5 लाख रुपए की रिश्वत के मामले में ASI गिरफ्तार

    Jalandhar News: 5 लाख रुपए की रिश्वत के मामले में ASI गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने एएसआई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान थाना भोगपुर में तैनात एएसआई जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। दरअसल, एएसआई पर 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर जालंधर के मकसूदां निवासी ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

    जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता को थाना भोगपुर में दर्ज एक मामले में आरोपी के रूप में नामजद किया गया था। उस मामले के जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने शिकायतकर्ता को गिरफ्तार न करने, पिस्तौल की बरामदगी न दिखाने और पहले से गिरफ्तार आरोपी सुरजीत सिंह का आगे पुलिस रिमांड न मांगने के बदले थाना प्रभारी राजेश कुमार के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

    शिकायतकर्ता ने वह बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी, जिसमें आरोपी एएसआई 5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। जांच के दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार द्वारा रिश्वत मांगने के संबंध में सबूत नहीं मिला। हालांकि आगे की जांच में थाना प्रभारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपी जसविंदर के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • Jalandhar News: नाबालिग मर्डर केस में पहुंचे दिलरोज के पिता, हुए भावुक, आरोपी को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नाबालिग मर्डर केस में पहुंचे दिलरोज के पिता, हुए भावुक, आरोपी को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    दिलरोज को भी पड़ोसी महिला ने किया था जिंदा दफन, सुनाई थी फांसी की सजा

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के पारस एस्टेट में 21-22 नवंबर की रात को 13 साल की लड़की गुम हुई थी। वहीं लड़की का शव पड़ोसी के घर से बरामद हुआ था। आज मिट्ठू बस्ती में स्थित गुरुद्वारा साहिब में बच्ची की आज अंतिम अरदास रखी गई है। जहां ढाई साल पहले लुधियाना की दिलरोज की हत्या के केस पिता हरप्रीत सिंह को भी इसी तरह दुख की घड़ी से गुजरना पड़ा था। वहीं आज हरप्रीत सिह भी बच्ची की अंतिम अरदास में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए वह दिलरोज को याद करते हुए रोने लग गए और कहने लगे कि उनके साथ भी इसी तरह का हादसा ढाई साल पहले हुआ था, जब पड़ोसन ने उनकी बच्ची को जिंदा दफना दिया था। उन्होंने कहा कि उसके बाद अब जालंधर में जब इस घटना के बारे में उन्हें पता चला तो वह खुद अंतिम अरदास में शामिल हुए और दोबारा से अपनी बेटी को याद करने लग गए। उन्होंने बताया कि दिलरोज के मामले में भी आरोपी महिला को फांसी की सजा के आदेश जारी हुए थे, लेकिन अभी तक उसे फांसी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे केस में आरोपी को मौके पर ही मौत के घाट उतार देना चाहिए। हरप्रीत ने कहा कि डेढ साले पहले फांसी की सजा के आदेश जारी हुए थे और कल उनकी बेटी को चार साल पूरे हो जाने है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता फांसी के मामले में क्या प्रोसेस है। वहीं पारस एस्टेट में बच्ची की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि इस परिवार का दुख उनके परिवार से भी बड़ा है, ऐसे में इस केस में आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए। बता दें कि लुधियाना में सैशन जज मुनीश सिंघल की अदालत ने 35 वर्षीय नीलम नामक महिला को अपने पड़ोसी हरप्रीत सिंह की ढाई वर्षीय बेटी दिलरोज कौर की भयानक हत्या के लिए दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई गई थी। दोषी नीलम ने 28 नवंबर 2021 को शिमलापुरी इलाके से बच्ची को स्कूटी पर अगवा करके सलेम टाबरी इलाके में रेत का गड्ढा खोद कर जिंदा दफन कर दिया था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार नीलम के मन में परिवार के प्रति गहरी दुश्मनी थी, जिसके कारण उसने यह जघन्य अपराध किया। नीलम ने हत्या की सावधनीपूर्वक योजना बनाई और उसे अंजाम दिया, मासूम बच्ची को जिंदा दफना दिया और फिर घर लौटकर संदेह से बचने के लिए सामान्य व्यवहार किया। पीड़िता के माता-पिता का प्रतिनिधित्व करने वाले एडवोकेट पी.एस घुमन ने नीलम को क्रूर हत्या के लिए दोषी ठहराए जाने के अदालत के फैसले की पुष्टि की।    
  • Punjab News: पाक में सरबजीत कौर के निकाह मामले में हाईकोर्ट पहुंचा मामला

    Punjab News: पाक में सरबजीत कौर के निकाह मामले में हाईकोर्ट पहुंचा मामला

    कपूरथलाः भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर और पाकिस्तानी युवक नासिर हुसैन के विवाह का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। वहीं यह मामला अब लाहौर के हाईकोर्ट में पहुंच गया है। जहां पाकिस्तान स्थित पंजाब विधानसभा के पूर्व सदस्य महिंदर पाल सिंह ने लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर उक्त महिला की गिरफ्तारी और उसे भारत वापस भेजने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि 48 वर्षीय सरबजीत कौर भारत से तीर्थयात्रियों के साथ पाकिस्तान आई थीं, लेकिन यहां पहुंचने के बाद अचानक लापता हो गईं।

    उनकी ओर से कहा गया है कि सरबजीत कौर पाकिस्तान में वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद रुकी हुई हैं, जिससे सुरक्षा से जुड़े पहलू उत्पन्न हो सकते हैं। याचिकाकर्ता ने आशंका जताई है कि वह संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हो सकती हैं, इसलिए मामले की जांच आवश्यक है। महिला कपूरथला के गांव अमानीपुर की रहने वाली सरबजीत कौर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान पहुंची थीं। इसी दौरान, 4 नवंबर को उन्होंने स्थानीय युवक नासिर हुसैन के साथ निकाह कर लिया। यह मामला उसके बाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    दूसरी ओर, सरबजीत और नासिर हुसैन ने भी कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें पुलिस और अधिकारियों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। दोनों ने अदालत से सुरक्षा प्रदान करने और किसी भी तरह की जबरन कार्रवाई से बचाने की मांग की है। मामला संवेदनशील होने से लाहौर हाई कोर्ट ने दोनों याचिकाओं पर सुनवाई शुरू कर दी है। जल्द ही अदालत कोई महत्वपूर्ण आदेश जारी कर सकती है। याचिका में सरबजीत कौर ने बताया कि वह तलाकशुदा हैं और पिछले नौ वर्षों से नासिर हुसैन को सोशल मीडिया पर जानती थीं। उनका कहना है कि वे अपनी इच्छा से पाकिस्तान आईं और विवाह किया। साथ ही उन्होंने अपने वीजा को बढ़ाने और पाकिस्तानी नागरिकता के लिए दूतावास से संपर्क भी किया है।

  • इस राज्य में बन रहा है 16 मंजिल का Railway Station, यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधाएं

    इस राज्य में बन रहा है 16 मंजिल का Railway Station, यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधाएं

    नई दिल्ली: देश में एक खास तरह का रेलवे स्टेशन बनने वाला है। यह स्टेशन 16 मंजिल होगा। यहां से सिर्फ ट्रेन ही नहीं बल्कि लोगों को बस और मेट्रो भी मिलेगी। इसके अलावा स्टेशन के अंदर मॉल, ऑफिस, होटल औऱ गार्डन भी उपलब्ध होंगे। ऐसे में यह लंदन और पेरिस के स्टेशनों को भी पीछे छोड़ देगा।

    गुजरात में बन रहा ये खास स्टेशन

    यह रेलवे स्टेशन अहमदाबाद में बन रहा है। इसको देश के सबसे ऊंच और सबसे आधुनिक 16 मंजिला मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना सिर्फ गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए विकसित टेक्नोलॉजी के तौर पर साबित होगी। रेलवे के अनुसार, इस भव्य परियोजना का काम अच्छे से चल रहा है और इसे जुलाई 2027 तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है।

    स्टेशन में होगी यह खासियत

    यह नया स्टेशन बिल्कुल ही अलग तरह से बनाया जा रहा है। इसकी ऊंचाई डिजाइन और सुविधाओं के कारण पूरी तरह अलग और आधुनिक स्वरुप में नजर आएगा। यह एक रेलवे स्टेशन ही नहीं होगा बल्कि यात्रियों, पर्यटकों और शहरवासियों के लिए एक बहुउद्देशीय स्ट्रक्चर होगा। इसमें 16 फ्लोर हब में विशाल पार्किंग स्पेस, ऑफिस कैंपस, कर्मशियल एरिया और यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं भी मिलेगी।

    स्टेशन से मिलेगी बस-ट्रेन-मेट्रो और बुलेट ट्रेन

    इस स्टेशन को ऐसे बनाया जा रहा है कि सभी तरह के परिवहन साधनों को एक ही स्थान पर जोड़ दिया गया है। यात्रियों को एक ही पॉइंट से सभी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इससे यात्रा बहुत आसान बनेगी। स्टेशन के डिजाइन में शहर की पुरानी विरासत भी दिखाई गई है।

    रेलवे ने बनाया स्पेशल प्लान

    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन के आस-पास का क्षेत्र भी बनाया जाएगा। इससे सड़कें अच्छी, बस कनेक्शन, मेट्रो लिंक और भविषय की बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के साथ यह पूरा क्षेत्र अहमदाबाद का एक नया हब बनेगा। यह परियोजना शहर के आर्थिक विकास व्यापार और पर्यटन को भी नई गति देने वाली है। स्थानीय लोगों में भी इस परियोजना को लेकर अब उत्सुकता बढ़ गई है। कई सालों के बाद अहमदाबाद को ऐसा आधुनिक स्टेशन मिलने वाला है।  
  • Haryana News: बॉस्केटबाल खिलाड़ी की मौत को लेकर CM Mann का आया बयान, देखें Live

    Haryana News: बॉस्केटबाल खिलाड़ी की मौत को लेकर CM Mann का आया बयान, देखें Live

    रोहतकः हरियाणा के रोहतक के लाखन माजरा में बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की ग्राउंड में प्रेक्टिस करने के दौरान पोल गिरने से मौत हो गई। इस घटना से जहां पूरा इलाका सदमें में है। वहीं खेल प्रेमी भी इससे नाराज चल रहे है कि अगर ग्राउंड में खिलाड़ी सेफ नहीं हैं तो वह प्रेक्टिस कैसे करेंगे। इसी के साथ बॉस्केटबाल खिलाड़ी परिवार के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान सीएम मान ने जहां परिवार के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की वहीं दूसरी ओर खेल व्यवस्था पर कड़े निशाने साधे।

    सीएम भगवंत मान ने कहा कि अगर ग्राउंड में प्रेक्टिस करने गए खिलाड़ी की लाश घर पर आए तो उस परिवार पर क्या बीतेगी। इसलिए उनकी यही मांग है कि राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान दिया जाए और परिवार को भी खास मदद दी जाए और परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए। इसी के साथ स्टेडियम का नाम उस खिलाड़ी के नाम से रखा जाए, ताकि उनको श्रद्धांजलि मिल सके।

  • ठेके से बीयर ख़रीदनी व बेचनी पड़ी महंगी, पुलिस ने मामला दर्ज किया 

    ठेके से बीयर ख़रीदनी व बेचनी पड़ी महंगी, पुलिस ने मामला दर्ज किया 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में एक व्यक्ति को ठेके से बीयर ख़रीदनी महंगी पड़ गई क्योंकि जिलाधीश के आदेशानुसार शराब के ठेके 10 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार समय करीब 11.30 बजे रात स्थानीय पुलिस ने हैप्पी निवासी गांव लाल सिंगी को डीसी चौक ऊना के पास एक बीयर कैन को लेजाते हुए रोका तो उसने अपने ब्यान में दर्ज करवाया कि इसने समय करीब 11.30 बजे इसने डीसी चौंक ऊना से अम्ब रोड़ पर ठेका शराब अंग्रेजी से एक बीयर का कैन मांगा तो ठेका शराब अंग्रेजी के सेल्समैन अच्छर कुमार निवासी झलेड़ा ने इसे एक बीयर कैन दिया और इससे 150 रु लिए।

    वहीं पुलिस ने अच्छर कुमार द्वारा माननीय जिलाधीश ऊना द्वारा शराब  के ठेकों को निर्धारित समय अवधि पर बंद करने के आदेशों की अवहेलना करने पर उसके खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत

    ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव कलरूही में ट्रक ने बाइक सवार दम्पत्ति को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार महिला ट्रक के नीचे आ गई जिस से महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सौरव धीमान निवासी हीरानगर अम्ब ने बताया कि शाम के समय कलरुही में अपनी दुकान के वाहर खडा था तो एक बाइक संख्या (एचपी 19 सी 3245) जो कलरुही से अम्ब की तरफ अपनी सही दिशा में सड़क के किनारे आ रहा था इतने में कलरुही की तरफ से तेज रफ्तार में एक ट्रक संख्या (एचपी 19 डी 0717) जिसे रसीद मोहमद(33) पुत्र गुलाम मोहमद निवासी सिद्ध चलेहड़ अम्ब चला रहा था।

    जिस ने अपने आगे चल रही बाइक को साईड़ से टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक नरेश कुमार पुत्र प्रभुदत्त शर्मा निवासी आदर्श नगर अम्ब बाइक सहित आगे की तरफ गिर गया तथा बाइक के पीछे बैठी महिला डिम्पल शर्मा पत्नी नरेश कुमार बाइक से उछलकर नीचे सड़क पर गिरी तथा ट्रक का पीछला टायर महिला के ऊपर से गुजर गया । इसके उपरान्त घायलों को उपचार के लिये अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टर ने डिम्पल शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक रसीद मोहम्मद के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • सोशल मीडिया पर रिवाल्वर व बंदूक सहित फोटो अपलोड करने वाले पर मामला दर्ज

    सोशल मीडिया पर रिवाल्वर व बंदूक सहित फोटो अपलोड करने वाले पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर में एक व्यक्ति पर सोशल मीडिया में फोटो अपलोड करने पर मामला दर्ज किया गया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर अपलोड दो फोटो जिनमें एक व्यक्ति ने अपनी दाहिने हाथ में एक रिवाल्वर पकड़ा है तथा हवा में लहरा रहा है व दूसरी फोटो में इसने अपने हाथों में एक बंदूक पकड़ी हुई है। जोकि दोनो फोटो किसी सोशल मीडिया अकाउंट के स्टेटस की लग रही है और सोशल मीडिया पर शेशा मैहतपुर प्रधान लिखा हुआ है।

    पुलिस थाना मैहतपुर द्वारा जांच करने पर फेसबुक अकाउंट सुरेश कुमार@ शेशा पुत्र राम स्वरूप शर्मा निवासी गांव व डा0 मैहतपुर जिला ऊना का पाया गया। इसी आधार पर पुलिस ने सुरेश कुमार उर्फ शेशा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: गुरसिमरन मंड ने सुरक्षा बढ़ाने को लेकर पुलिस का जताया विरोध, दिया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरसिमरन मंड ने सुरक्षा बढ़ाने को लेकर पुलिस का जताया विरोध, दिया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः गुरदासपुर के थाना सिटी के बाहर बीते दिन जोरदार धमाके हुआ था। धमाका इतना तेज था कि दीवारों पर छर्रे जैसे निशान के दर्जनों छेद हो गए। वहीं गुरदासपुर पुलिस का दावा है कि यह टायर फटने के कारण धमाका हुआ था। वहीं आतंकी संगठन खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी (KLA) ने दावा किया कि यह ग्रेनेड अटैक था। इन सभी घटनाक्रमों के बीच अब लुधियाना में भी हिंदू नेताओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकस हो गई है। समय-समय पर इन नेताओं की अपडेट खुद सीनियर अधिकारी ले रहे हैं। खुद पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा लगातार अधिकारियों के संपर्क में है और शहर के चप्पे-चप्पे की रिपोर्ट ले रहे हैं।

    हिंदू नेताओं की सुरक्षा कड़ी होने के कारण अब गुरसिमरन सिंह मंड को पंजाब पुलिस से दिक्कत आनी लगी है। मंड ने आज पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना दिया। उसका कहना है कि उसके पास सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा में तैनात है, लेकिन फिर भी उसे पंजाब पुलिस थ्रेट की बात कहकर घर में कैद कर रही है। मंड ने कहा कि उसने अपने निजी कार्य करने होते हैं, जिस कारण उसका बाहर आना-जाना जरूरी है।

    मंड ने कहा कि सुरक्षा की यदि बात की जाए तो पंजाब पुलिस पहले ही उसका गनमैन वापस ले चुकी है। उसे अब सुरक्षा को लेकर किसी से कोई शिकायत नहीं है। मंड ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, डीजीपी अर्पित शुक्ला से मांग की कि उनकी सुनवाई करें, ताकि वह अपने अपना कारोबार सही से चला सके।

  • अम्व; कलरूही में ट्रक की चपेट में आई स्कूल अध्यापिका की  मौत

    अम्व; कलरूही में ट्रक की चपेट में आई स्कूल अध्यापिका की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: थाना अंब के अंतर्गत कलरूही में बुधवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल अध्यापिका डिंपल शर्मा की मौत हो गई। मृतका अपने पति रिटायर्ड प्रिंसिपल नरेश शर्मा के साथ आदर्श नगर, अंब की निवासी थीं।

    घटना के समय वह रोज़ाना की तरह शाम की सैर के बाद अपनी खड़ी स्कूटी लेकर घर लौट रही थीं, तभी मुबारिकपुर की ओर से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डिंपल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सिविल हॉस्पिटल अंब पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    मृतका कलरूही के राजकीय प्राथमिक स्कूल में अध्यापिका थीं, जबकि उनकी बेटी सिविल हॉस्पिटल अम्व में डॉक्टर के रूप में सेवा दे रही है। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।