Blog

  • पंजाब: खेतों में युवक की मिली ला’श

    नवांशहरः बंगा के नजदीक गांव गुनाचौर के खेतों में रहस्यमय परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान साहिल निवासी मोहल्ला कोट रानी के फगवाड़ा के रूप में हुई है। मृतक के पिता सरबजीत ने बताया कि उनका बेटा साहिल मोटरसाइकिल पर मजारा नो आबाद राजा साहिब के दर्शन करने आया था। उनके बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा था।

    आज उसकी लाश मिलने की उन्हें सूचना मिली है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा कि उनके लड़के के मुंह से झाग निकल रही था। इस मौके पर मुकंदपुर पुलिस ने कहा कि मृतक युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम  की रिपोर्ट के बाद ही लग पाएगा। पुलिस पिता के बयानों के आधार पर इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी। पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब : 4 पिस्टल और जिंदा रौंद सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : सीआईए स्टाफ की पुलिस ने अवैध हथियार सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कस्बा बाघापुराना में चन्नू वाला रोड पर गउशाला के पास 2 व्यक्ति खड़े है। जिनके पास नाजायज असला हो सकता है और वह बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस पार्टी द्वारा रेड कर दोनों व्यक्तियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान हरनेक सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह और लखवंत सिंह पुत्र हरपाल दोनों निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है।

    जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास 1 देसी कटा 315 बोर समेत दो जिंदा रौंद और 3 पिस्टल 32 बोर 3 मैगजीन और 6 जिंदा रौंद बरामद हुए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी। आरोपी लखवंत सिंह सिंह पर अलग अलग थानों में 10 से ज्यादा मुकद्दमें दर्ज है।

  • पंजाबः अधिकारी से पराली जलाने के मामले में 2 गिरफ्तार 

    बठिंडाः पंजाब के बठिंडा में अधिकारी से पराली जलाने वाले 2 किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 9 किसानों को नामजद किया है। बाकी किसानों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।यह मामला गांव महिमा सरजा में सामने आया था। इस मामले में नेहियांवाला पुलिस को PWD एसडीओ हरप्रीत सागर ने शिकायत दी थी। ​​​​​​​सागर ने बताया कि डीसी के आदेशों पर उनकी ड्यूटी धान की पराली की संभाल करने और हॉटस्पॉट गांवों में बतौर स्पेशल सुपरवाइजर गोनियाना मंडी के गांव महिमा सरजा में लगाई गई थी।

    बीती 3 नवंबर को वह स्टाफ के साथ निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान गांव महिमा सरजा में पराली की आग का धुआं देखा तो वह अपनी टीम के साथ खेतों में पहुंच गए और पराली को आग लगा रहे किसानों को समझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन उलटा किसानों ने ही उनका घेराव कर लिया और उन्हें जबरदस्ती बंधक बना लिया।

    इसके बाद उन पर दबाव बनाकर उनसे जबरदस्ती पराली को आग लगवाई। ऐसा कर उन्होंने सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। पुलिस ने इस मामले में एसडीओ की शिकायत पर आरोपी किसान गुरमीत सिंह, सुरजीत सिंह, दारा सिंह, राम सिंह, हर्शदीप सिंह निवासी गांव नेहियांवाला, बचितर सिंह, शिवराज सिंह निवासी गांव नेहियांवाला, बलजीत सिंह निवासी गांव गुरथड़ी, महिंदर सिंह को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने किस सुरजीत और शिवराज को गिरफ्तार किया है।

  • जालंधरः बल्टन पार्क में सजी पटाखों की दुकानें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दीवाली के त्यौहार पर बल्टन पार्क में पटाखों की दुकानें 2 दिन से सज गई है। वहीं पटाखों की दुकानों में लगाई गई दुकानों के समय को लेकर व्यापारी भंडारी ने बताया कि अभी दो दिन हुए पटाखे की दुकानों को लगे हुए। अभी व्यापारियों द्वारा पटाखे दुकाने में सजाए जा रहे है। जिसके कारण निर्धारित समय से अधिक समय व्यापारियों को दुकाने सजाने में लग रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार प्रशासन द्वारा 4 दिनों का समय मिला था। हालांकि इस बार प्रशासन ने पूरे 8 दिनों का समय दिया है।

    ऐसे में फायर सेफ्टी के लिए प्रशासन द्वारा इंतजाम करने के लिए कहा गया है, उसका प्रबंध व्यापारियों द्वारा पहले ही किया गया है। वहीं ग्रीन पटाखों को लेकर व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन के आदेशों का उसी के तहत पालन किया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर व्यापारी करण ने बताया कि पिछली बार की जगह इस बार ज्यादा दिन मिले है। व्यापारी ने बताया कि प्रशासन के आदेशों के मुताबिक 7 सिलेंडर और पानी टैंकर पहले ही बल्टन पार्क पर रख लिए गए है। इसी के तहत इस बार बच्चों के लिए बल्टन पार्क में पटाखों की काफी नई वैरायटी आई है। 
       

  • जालंधरः नगर निगम अधिकारियों ने त्यौहारों को लेकर निकाली मॉकड्रील, देखें Live

    जालंधर, ENS: निगम कमिशनर रिषी पाल सिंह के निर्देशों पर त्यौहारो के मद्देनजर निगम अधिकारियों द्वारा शहर में मॉक ड्रील का आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई नव नियुक्त जोनल कमिशनर विक्रांत वर्मा और असिस्टेंट कमिशनर राजेश खोखर द्वारा की गई। इस मॉक ड्रील में दमकल विभाग के एएफएसओ जसवंत सिंह की मौजूदगी में विभाग की टीम के साथ मार्च निकाला। मामले की जानकारी देते हुए राजेश खोखर ने बताया कि शहर में आज मॉक ड्रील निकाली गई, ताकि अप्रिय घटना के बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा सके।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਨੇ SGPC ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਿਪਟੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਹਨ। ਕਿਉਂਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਨਿਯੁਕਤੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਥੇ ਹੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦਾ 2 ਵਾਰ ਕਾਰਜਕਾਰ ਸੰਭਾਲਣ ਵਾਲੇ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਤੀਸਰੀ ਵਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀਆਂ ਵੀ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਵੱਲੋਂ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜੋ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮੇਰੇ ਤੋਂ ਇੱਛਾਵਾਂ ਹੋਣਗੀਆਂ, ਉਸ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਉਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਚੋਣਾਂ ਬਾਰੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਜਿਆਦਾ ਤੋਂ ਜਿਆਦਾ ਵੋਟਾਂ ਬਣਾਉਣੀਆਂ ਚਾਹੀਦੀਆਂ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਗੈਰ ਸਿੱਖ ਇਸ ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਨਾ ਲੈ ਸਕਣ।ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਵੱਲੋਂ ਸਰਦਾਰ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਮੋਹਰ ਲਗਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਉਸ ਦਾ ਵੀ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਿਛਲੇ 2 ਸਾਲਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਕਾਰਜ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਸ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਮਾਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਦਾ ਉਹ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਕੱਲ ਇਸ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਸਤਾਵ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਉਚਿਤ ਕਦਮ ਚੁੱਕੇ ਜਾ ਸਕਣ।

    ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੋਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਬਾਰੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਵੱਧ ਚੜ ਕੇ ਆਪਣੀਆਂ ਵੋਟਾਂ ਤਿਆਰ ਕਰਨੀਆਂ ਚਾਹੀਦੀਆਂ ਹਨ। ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਗੈਰ ਸਿੱਖ ਇਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਨਾ ਕਰ ਸਕਣ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਾ ਤਾਂ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਦੀ ਰੂਪ ਰੇਖਾ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਹਜੇ ਤੱਕ ਇਹ ਸਾਫ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਕਿ ਚੋਣਾਂ ਕਦੋਂ ਤੱਕ ਹੋਣਗੀਆਂ। ਉਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੇਕਿਨ ਸਾਨੂੰ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲ ਕੇ ਆਪਣੀਆਂ ਵੋਟਾਂ ਜਰੂਰ ਤਿਆਰ ਕਰਨੇ ਚਾਹੀਦੀਆਂ ਹਨ, ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਲੈ ਸਕੀਏ।

  • पंजाबः शादी के बंधन में बंधे कैबिनेट मंत्री गुरमीत हेयर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब के एक और मंत्री मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मेरठ की गुरवीत कौर संग सात फेरे लिए। चंडीगढ़ में दोनों की शादी हुई। हेयर आप सरकार में शादी करने वाले तीसरे मंत्री हैं। उनकी शादी में पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों समेत कई बड़ी हस्तियां पहुंची। गुरमीत सिंह मीत हेयर की दुल्हन डॉ. गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में रेडियोलॉजिस्ट हैं। गुरवीन का परिवार स्वतंत्रता से पहले के पश्चिम पंजाब का रहने वाला है और विभाजन के बाद मेरठ में बस गया।

    उनके पिता, भूपेंद्र सिंह बाजवा, भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं और चीन में एशियाई खेलों के दौरान भारतीय दल के लिए शेफ डी मिशन थे। बाजवा वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं। हेयर शादी करने वाले पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के तीसरे मंत्री हैं। पिछले साल मुख्यमंत्री मान ने गुरप्रीत कौर से विवाह किया था। इस साल कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी ज्योति यादव से शादी की। गुरमीत सिंह पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बनकर मौजूदा भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

  • पंजाबः जिम मालिक के क’त्ल के मामले में आया नया मोड़, चौकाने वाला हुआ खुलासा 

    तरनतारनः जिम मालिक की देर रात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के मामले में नया मोड़ सामने है। बताया जा रहा है कि जिम मालिक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने करवाई थी। कहा जा रहा है कि जिम मालिक रणजीत सिंह का कत्ल उसकी पत्नी बलजीत कौर ने करवाया है। मिली जानकारी के मुताबिक बलजीत कौर के इस कत्ल के मुख आरोपी महांवीर सिंह के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते बलजीत कौर ने ही पती रणजीत का कत्ल करवाया है।

    बता दें कि यह घटना पट्टी के घरियाला गांव की है। जहां कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर जिम मालिक पर 5 गोलियां चलाईं थी। इस घटना में जिम मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पहचान रणजीत सिंह 8 साल तक विदेश में काम करने के बाद 7 महीने पहले ही गांव लौटा था। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे रणजी अपनी पत्नी और बेटे के साथ कमरे में सो रहा था। इसी दौरान दो बदमाश उनके घर में घुस आए और फायरिंग कर दी।

    गोलियां चलने की आवाज सुनकर परिवार जाग गया। उनके पिता मलूक सिंह ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो वे उन्हें धक्का देकर भाग गए। मलूक सिंह ने बताया कि बेटे रणजीत की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बदमाशों ने उसे क्यों मारा, यह उन्हें नहीं पता। इस संबंध में उन्होंने सदर पट्टी थाने को सूचना दी गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी पट्टी जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि रणजीत सिंह की हत्या करने के पीछे उसकी पत्नी का हाथ सामने आया है।

    उन्होंने बताया कि पत्नी बलजीत कौर से पूछताछ में उसने कबूल किया है कि उसके गांव लाखना के महावीर सिंह के साथ अवैध संबंध हैं। डीएसपी ने बताया कि रणजीत सिंह की पत्नी बलजीत कौर के पिता ने भी कुछ माह पहले हल्फिया बयान दिया था कि उनकी बेटी भविष्य में ऐसी कोई गलती नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि महावीर सिंह ने अपने एक साथी के साथ मिलकर रणजीत सिंह की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक रणजीत सिंह के पिता मलूक सिंह के बयानों के आधार पर उनकी पत्नी बलजीत कौर, महावीर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जेएनवी पेखूबेला में कक्षा 9वीं व 11वीं की पंजीकरण तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ी

    जेएनवी पेखूबेला में कक्षा 9वीं व 11वीं की पंजीकरण तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ी

    ऊना/ सुशील पंडित: जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में कक्षा 9वीं और 11वीं के वर्ष 2024-25 हेतू ऑनलाईन पंजीकरण करने की तिथि को 15 नवम्बर तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राचार्य राज सिंह ने बताया कि ऑनलाईन फॉर्मwww.navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त करैक्शन विंडो 16 से 17 नवम्बर तक खुली रहेगी।


    राज सिंह ने बताया कि कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए परीक्षा 10 फरवरी, 2024 को आयोजित होगी।

  • मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के पर्यवेक्षण पर बैठक आयोजित

    मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के पर्यवेक्षण पर बैठक आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के दौरान 27 अक्तूबर से 09 दिसम्बर, 2023 तक पुनरीक्षण की गतिविधियों के पर्यवेक्षण हेतू मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने कांगड़ा, शिमला व मण्डी के मण्डलायुक्तों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी प्रक्षेकों को पुनरीक्षण अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों के संदर्भ में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी राघव शर्मा ने बताया कि इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची प्रेक्षक, प्राप्त हो रहे दावे व आक्षेपों के निपटारे की गुणवत्ता, मतदाता सूचियों में लिंग अनुपात, जनसंख्या अनुपात व आयु वर्गवार पंजीकरण में अंतर को कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों का प्रेक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अवधि के दौरान प्रेक्षक 3 बार क्षेत्रीय दौरे करना सुनिश्चित करें। पहले दौरे में विद्यमान सांसदों/विधायकों/राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे और प्रत्येक दौरे के पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से आयोग को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल अथवा सर्वसाधारण को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 में यदि कोई विषय प्रस्तुत करना हो तो वे मतदाता सूची प्रेक्षकों से दूरभाष पर सम्पर्क कर सकते हैं।


    इसके लिए मण्डलायुक्त कांगड़ा से दूरभाष नम्बर 94970-34035, मण्डलायुक्त शिमला से 94180-39998 और मण्डलायुक्त मण्डी से 94180-88701 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों और आम लोगों से मतदाता सूचियों के इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी पात्र नागरिकों को 9 दिसम्बर, 2023 से पहले अपने नाम सम्बंधित मतदाता सूची में सम्मिलित करवाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है, ताकि वे देश के लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।