पंजाबः शादी के बंधन में बंधे कैबिनेट मंत्री गुरमीत हेयर, देखें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब के एक और मंत्री मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मेरठ की गुरवीत कौर संग सात फेरे लिए। चंडीगढ़ में दोनों की शादी हुई। हेयर आप सरकार में शादी करने वाले तीसरे मंत्री हैं। उनकी शादी में पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों समेत कई बड़ी हस्तियां पहुंची। गुरमीत सिंह मीत हेयर की दुल्हन डॉ. गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में रेडियोलॉजिस्ट हैं। गुरवीन का परिवार स्वतंत्रता से पहले के पश्चिम पंजाब का रहने वाला है और विभाजन के बाद मेरठ में बस गया।

उनके पिता, भूपेंद्र सिंह बाजवा, भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं और चीन में एशियाई खेलों के दौरान भारतीय दल के लिए शेफ डी मिशन थे। बाजवा वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं। हेयर शादी करने वाले पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के तीसरे मंत्री हैं। पिछले साल मुख्यमंत्री मान ने गुरप्रीत कौर से विवाह किया था। इस साल कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी ज्योति यादव से शादी की। गुरमीत सिंह पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बनकर मौजूदा भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *