Blog

  • T-20 मैच से पहले Sri Lanka Team को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Hospital में भर्ती

    T-20 मैच से पहले Sri Lanka Team को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Hospital में भर्ती

    नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम अपने देश में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया की मेजबानी करने के लिए तैयार है। लेकिन इससे पहले श्रीलंका की आज से भारत के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। इस टी20 सीरीज का पहला मैच पल्लेकेले में खेला जाएगा। इसके लिए श्रीलंका की टीम भारत की मजबूत टीम को चुनौती देने के लिए तैयार है। लेकिन मैच से पहले श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के लिए मैच से पहले बुरी खबर यह सामने आई है कि स्टार गेंदबाज बाहर हो गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका के स्टार युवा तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडों को मैच से ठीक एक दिन पहले अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। बताया जा रहा है कि बिनुरा फर्नांडों की तबीयत अचानक से खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बताया गया है कि बिनुरा के सीने में संक्रमण हो गया है। गौर हो कि तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो श्रीलंका के लिए 4 वनडे और 17 टी20 खेल चुके हैं। टी20 में उन्होंने 16 विकेट लिए हैं। 29 साल के इस गेंदबाज को श्रीलंका का उभरता सितारा कहा जा रहा है, लेकिन भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होना टीम और उनके खुद के लिए के लिए बड़ी झटका है।

    अपनी टीम के युवा तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा कि, “बिनुरा फर्नांडो को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उनके सीने में संक्रमण था। टीम में रमेश मेंडिस को स्टैंडबाय के रूप में शामिल किया गया है।“ तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो टीम इंडिया के खिलाफ आज होने वाले पहले टी20 मैच में खेल पाएंगे या नहीं, इस बारे में अब तक कोई पुष्टी नहीं की गई है, लेकिन उनका कम से कम पहले टी20 मैच में खेल पाना मुश्किल दिख रहा है।

    श्रीलंका के लिए भारत के खिलाफ इस टी20 सीरीज के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां पहले तो उनके तेज गेंदबाज नुवान तुषारा अंगुली में लगी चोट के चलते पहले से ही बाहर हो गए हैं और अब बिनुरा फर्नांडो भी बाहर होने की स्थिति में आ गए हैं। ऐसे में श्रीलंका टीम के लिए इस टी20 सीरीज में तेज गेंदबाजी ब्रिगेड को लेकर बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

     

     

  • Jalandhar: 2024 Paris Olympics में आज New Zealand से होगा India का मुकाबला, देखें वीडियो

    Jalandhar: 2024 Paris Olympics में आज New Zealand से होगा India का मुकाबला, देखें वीडियो

    मैच से पहले खिलाड़ियों के परिवार आया बयान

    जालंधर, ENS: 2024 पेरिस ओलंपिक गेम का आगाज हो गया है। ओलंप‍िक में भारत आज कई खेलों में हिस्सेदारी कर रहा है। इनमें शूटिंग, टेनिस, टेबल टेनिस, हॉकी शामिल हैं। पेरिस में देश के कुल 112 एथलीट 16 खेलों में 69 मेडल इवेंट में पसीना बहा रहे, इनमें 5 रिजर्व एथलीट भी शामिल हैं। इसी के साथ आज भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले हॉकी मैच पर सबकी निगाहें टिकी होगी। वहीं इस मैच से पहले पूर्व ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह का बयान सामने आया है। मैच से पहले जहां परगट सिंह ने भारत टीम को पहले से बेहतर बताया है। तो वहीं हॉकी खिलाड़ियों के पारिवारिक सदस्यों ने टीम के अच्छे खेल को लेकर प्रतिक्रिया दी है। हॉकी खिलाड़ियों के पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि इस बार भारतीय हॉकी टीम स्वर्ण पदक जीतेगी और टीम के अच्छे खेल प्रदर्शन की कामना की है। फॉरवर्ड अटैकिंग खिलाड़ी मनदीप सिंह के माता पिता दविंदर जीत कौर और रविंदर सिंह ने कहा कि इस बार भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करेगी और उन्हें उम्मीद है इस बार टीम स्वर्ण पदक जीतकर भारत लौटेगी। उन्होंने कहा कि टीम में युवा खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और पुराने खिलाड़ियों की टेक्नीक का भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि मनदीप से अभी बात नहीं हुई है लेकिन खेल से पहले या बाद में उनकी मनदीप से बात होगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह आज खेले जाने वाले मैच में टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना करते है। उन्होंने कहा कि देश भर को उम्मीद हैं कि टीम की मेहनत और लगन आज खेले जाने वाले पहले मैच में रंग लाएंगी और जल्द इस ओलंपिक में टीम के खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में डालेंगे। वहीं मिड फील्ड खिलाड़ी मनप्रीत सिंह की माता मंजीत कौर ने कहा कि सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और अच्छा खेलेंगे। उन्होंने ने कहा कि टीम अच्छी टेक्नीक के साथ बढ़िया मैच खेलेगी और इस बार टीम इंडिया स्वर्ण पदक जीतेगी। उहोंने कहा कि श्री गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने जायेंगे और टीम के अच्छे खेल की प्राथना करेंगे।  
  • Punjab: Gun Point पर Model Town में Creta Car छीनने वाले 3 आरोपी काबू

    Punjab: Gun Point पर Model Town में Creta Car छीनने वाले 3 आरोपी काबू

    पूर्व पुलिसकर्मी का बेटा भी शामिल

    बठिंडाः पंजाब में लूटपाट और चोरी की मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। हालात यह हो गए है दिन हो रात लोगों के घर से निकलते ही रास्ते में लुटेरे वारदात की फिराक में पहले से ही मौजूद रहते है और घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। वहीं ताजा मामला देर रात मॉडल टाउन एरिया से सामने आया है। जहां 3 आरोपियों ने व्यक्ति से गन पॉइंट पर क्रेटा कार छीन ली। हालांकि इस मामले का जैसे ही पुलिस को पता लगा तो पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही देर में तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक पंजाब पुलिस के एक पूर्व मुलाजिम का बेटा है। आरोपियों से 32 बोर का हथियार भी बरामद किया गया है। हालांकि पूर्व पुलिसकर्मी के बेटे के मामले में पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है। पुलिस ने कहा जल्द इस मामले को लेकर जानकारी सांझा कर दी जाएगी।
  • Mamta Kulkarni को ड्रग्स मामले में कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

    Mamta Kulkarni को ड्रग्स मामले में कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

    नई दिल्ली : अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ड्रग्स से जुड़े एक मामले में बड़ी राहत मिली है। एक्ट्रेस ममता ने एक याचिका दर्ज कराई थी और कहा था कि उन्हें ड्रग कांड में फंसाया जा रहा है। बीते दिनों बॉम्बे हाईकोर्ट ने सबूत पूरे न होने की वजह से कुलकर्णी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है।

    हाईकोर्ट ने ममता कुलकर्णी के खिलाफ चल रहे है 2000 करोड़ के ड्रग तस्करी के मामले को रद्द कर दिया है। उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने नया फैसला लेते हुए एफआईआर में उनके ऊपर लगाए गए आरोपों के अलावा कुलकर्णी के खिलाफ कोई सबूत नहीं होने पर उन्हें ड्रग्स मामले में बरी कर दिया है।

    एक्ट्रेस पर अपने पति विक्की गोस्वामी के साथ ड्रग्स तस्करी करने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने कहा कि ममता के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं है। जस्टिस भारती डांगरे और जस्टिस मंजुशा देशमुख की बेंच ने कुलकर्णी के खिलाफ ड्रग्स केस को रद्द कर दिया है

  • सुबह सुबह Jalandhar में छाए बादल, पंजाब में बारिश के आसार

    सुबह सुबह Jalandhar में छाए बादल, पंजाब में बारिश के आसार

    जालंधर, ENS: पंजाब में मौसम के मिजाज बार फिर बदल गया है। बीते दिन अधिकतर जिलों में मौसम साफ ही रहा, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन आज सुबह 9 बजे जालंधर में आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवाओं चलने लगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आज भी मौसम साफ रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है।

    तापमान की बात करें तो अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश होने के बाद से एक बार फिर मौसम ठंडा हो जाएगा। वहीं लोग भी उमस भरी गर्मी से राहत लेंगे। जबकि IMD द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में सुबह से बादल छाए हैं। दिन में मध्यम बारिश होने की चेतावनी है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए वीकेंड जबरदस्त होने वाला है।

    आज दिल्ली में मैक्सिमम टेंपरेचर 35 डिग्री और मिनिमम टेंपरेचर 26 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। बीते दिन भी दिल्ली के कई इलाकों में सुबह तेज बारिश हुई थी, जिसके बाद कई जगह जलभराव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, गुजरात और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। गोवा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, लद्दाख, सौराष्ट्र और कच्छ, कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की फुल्की बारिश हो सकती है।

     

     

  • Punjab : हमलावरों ने एक्टिवा सवार युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab : हमलावरों ने एक्टिवा सवार युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना : न्यू हरगोबिंद नगर से वीडियो सामने आई है। गली से गुजर रहे एक्टिवा सवार युवक पर बाइक सवार युवकों ने दातर से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को एक्टिवा सहित जमीन पर गिरा दिया। हमलावरों ने उसकी एक्टिवा को भी तोड़ा। जानकारी के मुताबिक युवक की बाजू और पीठ पर दातर के गहरे निशान पड़ गए। पीड़ित ने इलाके में एक चाय की दुकान में छुप कर उसने अपनी जान बचाई। लुटेरे उस युवक का गली में गिरा मोबाइल भी उठा कर ले गए। इलाका निवासी किरपाल सिंह ने कहा कि न्यू हरगोबिंद नगर की गली नंबर डेढ़ में बाइक सवार हमलावरों ने एक्टिवा पर जा रहे युवक को घेर लिया। हमलावर उसका ईस्सा नगरी पुली की तरफ से पीछा करते आ रहे थे। एक्टिवा सवार जैसे ही गली में पहुंचा तो हमलावरों ने उसे घेर लिया। उस पर दात से हमला किया। किरपाल ने कहा कि घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर विधायक अशोक पराशर पप्पी का मुख्य दफ्तर है। सरेआम मोहल्ले में लोगों के साथ लूटपाट हो रही है। इलाका पुलिस की ढीली गश्त पर ये बड़ा सवाल है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर बना हुआ है। SHO अमृतपाल शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। हमलावरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
  • बहुमंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    बहुमंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    नई दिल्ली : नवी मुंबई में शनिवार को एक तीन मंजिला इमारत गिरने से कई लोग फंस गए। यह घटना महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बीच शाहबाज़ गांव में हुई। पुलिस, फायर ब्रिगेड और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें मौके पर थीं और ढही हुई इमारत के मलबे में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास जारी है। इमारत गिरने के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पूरी घटना सेक्टर 19, बेलापुर शाहबाज गांव की बताई जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक 2 लोगों को जिंदा मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। फिलहाल मौके पर NDRF, पुलिस, अग्निशमन दल और नगरपालिका के अधिकारी पहुंच गए हैं। मीडिया से बात करते हुए, नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त कैलास शिंदे ने कहा कि इमारत आज सुबह लगभग 5 बजे ढह गई। वहीं राहत और बचाव का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

  • दंपति ने की आत्महत्या, Car के अंदर खुद को लगाई आग, जाने वजह

    दंपति ने की आत्महत्या, Car के अंदर खुद को लगाई आग, जाने वजह

    पथनमथिट्टा: बेटे की हर ख्वाहिश पूरी करने के लिए दिन-रात पिता ने कड़ी मेहनत की। मां भी उसकी हर डिमांड पूरी करती। माता-पिता को उम्मीद थी कि उनका यह बेटा उनके बुढ़ापे की लाठी बनेगा। लेकिन वे नहीं जानते थे कि वह उनकी मौत का कारण बनेगा। एक बुजुर्ग दंपति ने अपने बेटे की नशे की लत से परेशान होकर अपनी कार के अंदर कथित तौर पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार तिरुवल्ला निवासी राजू थॉमस जॉर्ज (69) और लेगी थॉमस (63) के शव उनकी कार के अंदर जली अवस्था में पाए गए। पुलिस ने कहा कि उनके आवास से बरामद एक सुसाइड नोट के अनुसार ऐसा लगता है कि दंपति ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वे अपने 39 वर्षीय बेटे की नशे की लत से परेशान थे। उनका बेटा वर्तमान में इडुक्की जिले के थोडुपुझा में एक निजी पुनर्वास केंद्र में भर्ती है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘यह सुसाइड नोट पुलिस के लिए था । उन्होंने अपने बेटे को इलाज के लिए सरकारी संस्थान में भर्ती कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी संपत्ति उनकी बहू और पोती को सौंप दी जाए।

  • आज का राशिफल, 27 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 27 जुलाई 2024

     आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 9 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 44 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजे तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शीतला सप्तमी है।

    मेष राशि-आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर पर किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। जीवनसाथी आज आपसे पहले किये वादे को पूरा करेंगे।आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी बातों से लोग काफी इम्प्रेस होंगे। आपको कोई बड़ा फायदा होने के संकेत हैं।

    वृष राशि-आज नये कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। बातचीत के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी।बच्चों के साथ आप कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। किसी दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। किस्मत के सहयोग से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है।

    मिथुन राशि-आज आपकी कम्पनी को किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने वाली है।संगीत से जुड़े लोग किसी कॉन्सर्ट में हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की संभावना है। आज आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे।  कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के साथ बैठकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए बातचीत करेंगे। आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा।

    कर्क राशि-आज ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज किसी तरह के तर्क-वितर्क में पड़ने से आपको बचना चाहिए।ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने का योग बना हुआ है। आप किसी तरह के विचारों में खोये रहेंगे, बेहतर होगा बेवजह ना सोचे। आय के स्रोतों में स्थिरता बनी रहेगी।

    सिंह राशि-आज कोई खास खबर मिलने के योग हैं। छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा उपहार मिलने की संभावना है।लॉ स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो कि उनके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा।  ड्राईफ्रूट का व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है।आज आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी।

    कन्या राशि-आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। आज सोशल साइट के जरिये नए लोगों से आप जुड़ेंगे। किसी काम के लिए योजना बनाने और फैसले लेने के लिए दिन शुभ है। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। नौकरी में तरक्की के उचित अवसर मिलेंगे।आज बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम रहेंगे। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में आप ख़ुशी महसूस करेंगे।

    तुला राशि-आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आज आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। कार्यों में आ रही रुकावटें आज समाप्त हो जाएगी। आज गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज धैर्य और सही सोच आपको आगे बढ़ने में आपकी मदद करेगी। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी आज खुश होने की वजह देंगे।

    वृश्चिक राशि-आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी, जिससे आपकी खुशियाँ बढ़ेंगी। आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा, जिसे पूरा करने पर आपको फायदा होगा। आपको बॉस से इंसेंटिव मिल सकता है। कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी सवाल में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आर्थिक क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी।

    धनु राशि- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी।पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उससे अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन फेवरेबल है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे।

    मकर राशि-आज आप किसी नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में विचार करेंगे।आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। आज आप ज्यादा ऑयली खाने से बचें।हर किसी से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आज आप घर के जरूरतों का सामान खरीदेंगे।  आपके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको सम्मानित किया जायेगा।

    कुंभ राशि-आज आपको परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके मित्र बहुत ही मददगार साबित होंगे। अकाउंट स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है, आज आपकी मेहनत रंग लाएगी।  आज आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आज ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी, जिससे आप काफी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में काम कर रहे किसी सहयोगी से आपकी अच्छी जान पहचान होगी। आज बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

    मीन राशि-आज व्यापार के मामले में आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। किसी काम में बड़े भाई की सलाह फायदेमंद साबित होगी। आज परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा।बड़े-बुजुर्ग आपके फैसलों में साथ रहेंगे। जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा आज कुछ खास लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

  • Punjab : कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने सरकारी स्कूल में किया पौधारोपण, देखें वीडियो

    Punjab : कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने सरकारी स्कूल में किया पौधारोपण, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। पंजाब राज्य के वन मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा है कि पंजाब सरकार ने इस मानसून सीजन के दौरान राज्य में 3 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है और वन विभाग ने अब तक 60 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस सीजन के दौरान जिला गुरदासपुर में 18 लाख नए पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिसमें से 10 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। प्रदेश की जनता के सहयोग से यह वृक्षारोपण अभियान सफल होगा।

    वन मंत्री लाल चंद कटारूचक आज गांव मगर मुंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वन महा उत्सव मना रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन के चेयरमैन रमन बहल, आम आदमी पार्टी शहरी जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह और जिला वन अधिकारी अतुल कुमार भी मौजूद थे।

    कैबिनेट मंत्री ने स्कूल में पौधारोपण करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। पेड़ों की बेतहाशा कटाई और बढ़ते प्रदूषण के कारण जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ी है, वह पृथ्वी पर जीवन के लिए बहुत बड़ा खतरा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में पेड़ों का सबसे बड़ा योगदान है, इसलिए हर इंसान को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए।

    वन विभाग की नर्सरियों से आम लोगों को अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के लिए निःशुल्क पौधे दिये जा रहे हैं। पौधे प्राप्त करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। इस मौके चेयरमैन रमन बहल और जिला शहरी अध्यक्ष शमशेर सिंह ने भी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।