बहुमंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली : नवी मुंबई में शनिवार को एक तीन मंजिला इमारत गिरने से कई लोग फंस गए। यह घटना महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बीच शाहबाज़ गांव में हुई। पुलिस, फायर ब्रिगेड और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें मौके पर थीं और ढही हुई इमारत के मलबे में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास जारी है। इमारत गिरने के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पूरी घटना सेक्टर 19, बेलापुर शाहबाज गांव की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक 2 लोगों को जिंदा मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। फिलहाल मौके पर NDRF, पुलिस, अग्निशमन दल और नगरपालिका के अधिकारी पहुंच गए हैं। मीडिया से बात करते हुए, नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त कैलास शिंदे ने कहा कि इमारत आज सुबह लगभग 5 बजे ढह गई। वहीं राहत और बचाव का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *