Blog
-

सस्ता हुआ सोना, इतने रुपये तक गिरे दाम, चांदी की कीमतों में भी आया बदलाव
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में अब फिर भारी गिरावट देखी जा रही है। ग्लोबल लेवल पर क्रूड ऑयल की बढ़ती हुई कीमतों और मिडिल ईस्ट में बढ़ते हुए भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशकों ने कल के हाई लेवल पर जमकर मुनाफावसूली की है। ऐसे में आज भाव गिर गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल सोना दो हफ्ते के ऊंचे स्तर 4100 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया था। यह सोना आज करीबन 1-2% की गिरावट के साथ 4052.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। -

Punjab News: ED की Raid के बाद BJP पर भड़के कैबिनेट मंत्री, कहा- ना डरे हैं और ना ही डरेंगे, देखें वीडियो
पठानकोटः जिले के विधानसभा क्षेत्र भोआ में हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की कार्रवाई गई थी। जिसके बाद पंजाब सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एजेंसियों पर तीखा हमला बोला है। मंत्री कटारूचक्क के गांव हुई ईडी की रेड के बाद चुप्पी तोडते हुए मंत्री लाल चंद ने बीजेपी को आडे हाथ लिया है। मंत्री लाल चंद ने ईडी और बीजेपी पर बरसते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई से ना डरे हैं और ना ही डरेंगे, खासकर बीजेपी से जो आजादी के समय अंग्रेजों को पीठ दिखाकर भाग आई। अंग्रेजों के राज में बीजेपी के टॉप लीडर माफी मांग बाहर आए हैं। ईडी से ना पहले डरे हैं और ना ही भविष्य में डरेंगे। जबकि पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ें हैं।
वे अरविंदर केजरीवाल और सीएम पंजाब भगवंत मान सिंह के भगत है। बीजेपी किसी भी भूलेखे में ना रहे क्योंकि बीजेपी के बुरे दिन आने वाले हैं। डटकर ईडी की स्थिति का सामना करेंगे क्योंकि वे आप पार्टी के सिपाही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की आजादी की लड़ाई के दौरान जिन लोगों ने अंग्रेजों से माफी मांगी थी, उनसे आम आदमी पार्टी के सिपाही डरने वाले नहीं हैं। आज ईडी और सीबीआई जैसी स्वायत्त एजेंसियों का इस्तेमाल केवल राजनीतिक बदले और दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है, लेकिन इससे हमारी पार्टी का मनोबल रत्ती भर भी कम नहीं होगा।
उन्होंने दावा किया कि पिछले सवा चार वर्षों के शासनकाल में पंजाब सरकार और उन्होंने अपने भोआ हलके में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए हैं। जनता की भलाई और क्षेत्र का विकास ही उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी। कैबिनेट मंत्री ने भाजपा को किसी भी प्रकार के भ्रम में न रहने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब की समझदार जनता सब कुछ देख और समझ रही है। आने वाले समय में जनता लोकतांत्रिक तरीके से वोट की चोट से इसका माकूल जवाब देगी।
पंजाब में नफरत, डर और तानाशाही की राजनीति कभी सफल नहीं होगी, यहां हमेशा पंजाबियत और लोकतंत्र की ही जीत होगी। उन्होंने दोहराया कि विपक्ष भले ही केंद्रीय एजेंसियों को आगे करके आम आदमी पार्टी के नेताओं को डराने की कोशिश कर ले, लेकिन ‘आप’ का हर एक कार्यकर्ता हर चुनौती का डटकर सामना करेगा और जनसेवा का यह मिशन बिना रुके लगातार जारी रहेगा।
-

Jalandhar News: NEET Paper Leak मामले में न्याय सत्याग्रह शुरू, की भूख हड़ताल, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: नीट पेपर लीक मामले दिल्ली के जंतर मंतर में हो रहे प्रदर्शन को लेकर मामला गरमा गया है। हालांकि देर रात मेंदाता अस्पताल में जेपी नड्डा पहुंचे और उन्होंने सोनम वांगचुक का अनशन तुड़वाया। दरअसल, सोनम वांगचुक की तीन शर्तों के बाद अनशन तोड़ा गया। लेकिन अभी भी नीट पेपर लीक मामला गरमाया हुआ है। दरअसल, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में आज से युवा नेता रवीश राज शर्मा ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने पुडा परिसर में न्याय सत्याग्रह शुरू किया गया। इस दौरान उन्होंने12 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
उन्होंने देशभर के लोगों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह न्याय सत्याग्रह किसी राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं, बल्कि सामाजिक मंच से आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य केवल विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे इस आंदोलन का समर्थन करें और युवाओं की आवाज को मजबूत बनाने में सहयोग दें। रवीश राज शर्मा ने कहा कि दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार है।
यदि विद्यार्थियों की मांगों का जवाब संवाद से देने के बजाय बल प्रयोग किया जाएगा तो इससे युवाओं का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होगा। रवीश राज शर्मा ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जब-जब युवाओं ने अपने अधिकारों और देश के भविष्य के लिए आवाज उठाई है, तब-तब सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि आज भी युवाओं को अपने भविष्य की रक्षा के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से हटाया जाए। इसके अलावा दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई गई।
-

Punjab News: इलाके में चली गोली, स्कॉर्पियो चालक की मौत, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के गांव दाखा में युवक ने चलती स्कॉर्पियो में अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। गोली लगने के बाद गाड़ी बेकाबू होकर जीटी रोड पर लगे दिशा-सूचक बोर्ड के पोल से जा टकराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा, पुत्र हरविंदर सिंह, निवासी गांव दाखा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मर्जी से विवाह किया था और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था।
घटना के समय जसप्रीत सिंह अपने गांव दाखा से लुधियाना जा रहा था। जीटी रोड स्थित हवेली के पास उसने चलती स्कॉर्पियो में अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे दिशा-सूचक बोर्ड के पोल से टकरा गया, जिससे स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान गाड़ी के दोनों एयरबैग भी खुल गए।
घटना के बाद राहगीरों की मदद से जसप्रीत सिंह को लुधियाना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय वह वाहन में अकेला था और स्वयं गाड़ी चला रहा था। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाखा करण सिंह संधू ने बताया कि जांच और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: वायरल वीडियो से परेशान ASI ने लगाई नहर में छलांग, 7 पर केस दर्ज, देखें वीडियो
फिरोजपुरः पंजाब पुलिस के एएसआई गुरदियाल सिंह ने फीडर नहर में छलांग लगा दी। कूदने से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में एएसआई ने कहा कि मेरी मौत के 7 लोग जिम्मेवार है। जिसमें एएसआई ने बिक्रमजीत सिंह, जोती पत्रकार, प्यारा लाल, रमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, चरणजीत कौर और उसकी पति संतोष सिंह फौजी का नाम लिया है।एएसआई ने कहा मेरी पत्नी ने हाल ही में बटाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-11 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।एएसआई ने आरोप लगाए कि चुनाव के दौरान विरोधी पार्टी के उम्मीदवार रमनदीप सिंह के भाई अमनदीप ने एक महिला के साथ कथित ऑडियो यूट्यूब पर वायरल कर दी।
इसके बाद गलत शिकायत दर्ज करवाई और फिर शिकायत वापस लेने के लिए लाखों रुपए की मांग की गई। इससे मुझे गहरा मानसिक आघात पहुंचा और मेरी काफी बदनामी हुई। एएसआई ने कहाकि वह बटाला निवासी है। नहर में छलांग लगाने से पहले एएसआई ने महिला समेत सात लोगों के नाम का जिक्र किया। वीडियो में एएसआई ने कहा कि मक्खू 112 हेल्पलाइन जिला फिरोजपुर में ड्यूटी करता हूं। मेरी 1992 में शादी हुई और मेरे तीन बच्चे हैं, जोकि बच्चे विदेश में रहते हैं। वीडियो में एएसआई ने कहा कि रिश्तेदारों और मोहल्ले में बहुत बदनामी हुई थी।
लेकिन अब उस बात की हद पार करते हुए एक महिला जो कि शुकरपुरे की रहने वाली है वह इनकी पहचान वाली है। वह महिला जोती पत्रकार की सहेली है। अब उसने दीनानगर में किसी फौजी के साथ शादी की हुई है। जोती पत्रकार ने इन दोनों से बात करके इससे पैसे दिलवाते हैं। दोनों को बुलाकर चरणजीत कौर से मेरे खिलाफ एक गलत शिकायत दिलवाई है। इनकी मदद प्यारा लाल, रमनदीप,अमनदीप कर रहे है। क्योंकि इन्होंने उससे कहा था कि इन्होंने हमारे खिलाफ चुनाव लड़ा था। हमने इसे नहीं छोड़ना। इसके खिलाफ कुछ ना कुछ करवाना है। उधर, इस मामले में एसपी (डी) मनजीत सिंह ने बताया कि गुरदियाल सिंह की पत्नी सरबजीत कौर के बयान के आधार पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नहर में ASI की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया है।
-

Punjab News: पानी के टैंक में गिरे नंदी महाराज, 4 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें वीडियो
मोहालीः सेक्टर-82 स्थित एक निर्माणाधीन भवन के वाॅटर टैंक में देर रात नंदी महाराज पानी के टैंक में गिर गए। घटना की सूचना मिलने पर गौं सेवा की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। देर रात 4 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नंदी महाराज को बाहर निकाला गया। दरअसल, समिति को 9 बजे अपनी टोल-फ्री हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि एक नंदी गहरे वाॅटर टैंक में गिर गया है और बाहर नहीं निकल पा रहा है। समिति की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। दरअसल, समीति को बताया गया कि साइट पर पानी का एक गहरा टैंक खुला पड़ा था। रात के समय अंधेरा होने के कारण नंदी का संतुलन बिगड़ गया और वह टैंक में गिर गया।
इसके बाद वह पूरी रात वहीं फंसा रहा। टैंक काफी गहरा होने के कारण नंदी को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सावधानीपूर्वक बचाव अभियान शुरू किया। रस्सियों और अन्य उपकरणों की सहायता से करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद नंदी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू टीम ने इस दौरान विशेष सावधानी बरती, ताकि नंदी को किसी तरह की गंभीर चोट न पहुंचे। घटना के बाद लोगों ने निर्माणाधीन साइट्स पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि खुले पड़े गहरे टैंक और गड्ढे आवारा पशुओं के साथ-साथ इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते हैं।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि निर्माणाधीन साइट्स पर खुले टैंकों और गड्ढों को ढकने या उनके आसपास सुरक्षा बैरिकेड लगाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। गौ ग्रास सेवा समिति ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी इलाके में घायल, दुर्घटनाग्रस्त या बेसहारा गोवंश दिखाई दे, तो तुरंत समिति की हेल्पलाइन पर सूचना दें। जरूरत पड़ने पर समिति की एंबुलेंस और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंचती है। गंभीर मामलों में गोवंश को फेज-1 स्थित गौ अस्पताल एवं गौशाला में भर्ती कर इलाज उपलब्ध कराया जाता है।
-

Punjab News: लड़ाई छुड़वाना पड़ा महंगा, बेरहमी से किया कत्ल, देखें वीडियो
फिरोजपुरः जिले के गांव अलीके में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, इलाके में15 से 20 हमलावारों की भीड़ ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीट कर कर हत्या कर दी। इस दौरान हमलावारों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। घटना को लेकर लोगों में दशहत का माहौल पाया जा रहा है। मृतक की पहचान बच्चन सिंह के रूप में हुई है। वहीं बहन गोगा माई ने कहाकि बच्चन सिंह जागरण में आया था। इस दौरान उसके मामे के बेटे ने पुरानी दुश्मनी के चलते घटना को अंजाम दिया। मामे के बेटे द्वारा उन्हें घर के सभी परिजनों को आग लगाने जलाने की धमकियां भी दी गई।
जिसके बाद देर रात नौजवानों के साथ वह घर पर आ गया और पत्थर से हमला करने लगे। जिसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई गई। जब तक भाई का कत्ल नहीं हुआ तब तक आरोपी मौके से नहीं गए। परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई गई है। मिली जानकारी अनुसार मृतक बचन सिंह गांव के बाहर हो रही लड़ाई को छुड़ाने के लिए गया था। आरोप है कि हमलावर उसके साथ पहले से ही पुरानी रंजिश रखते थे। इस हिंसक घटना में उसकी मौत हो गई। शायद कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था जब बच्चन सिंह लड़ाई छुड़वा कर अपने घर वापस पहुंचा तो आरोपी वहां साथियों के साथ उसके घर पहुंच गए।
इस दौरान घर के दाख़िल होकर उन्होंने बच्चन की बेरहमी से पिटाई की। जिससे गंभीर चोटे आने से बच्चन सिंह की मौत हो गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जानकारी देत हुए एसएचओ गुरविंदर कुमार ने बताया कि उन्हें गांव में हत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद मृतक बच्चन सिंह के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-

PM Modi की वीडियो के बाद भी नहीं खत्म हुआ प्रदर्शन, Abhijeet Dipke ने रखी ये मांग
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा पेपर लीक के खिालफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। इससे जुड़े बिल को संसद में पेश किए जाने की घोषणा भी हो गई है। ऐसे में अब कॉकरोच जनता पार्टी का भी बयान आ गया है। उनका यह कहना है कि परीक्षा में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ सरकार की ओर से उठाया जाने वाला सबसे बड़ा कदम यही है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर किया जाए।Read In English: https://encounternews.in/india/cjp-to-continue-delhi-protest-despite-sonam-wangchuk-ending-26-day-fast/
राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका का आया बयान
सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने पीएम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि – मोदी जी कल धर्मेंद्र प्रधान को हटा दीजिए। यह सबसे सख्त कार्रवाई है जो आप कर सकते हैं। इसके अलावा कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी पीएम मोदी की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी है। दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक व्यक्ति बिना चारदीवारी वाले परिसर का गेट बंद करता दिख रहा है। इसे प्रस्तावित कानून पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने बीते दिन यह कहा था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद पेपर लीक के खिलाफ कड़े प्रावधान वाला विधेयक अगले हफ्ते संसद में पेश किया जाएगा।Strict actions. https://t.co/4KWlyn8hiR pic.twitter.com/Y5Z5vGSTCo
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 23, 2026वांगचुक के अनशन खत्म करने पर दिया था बयान
अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक बयान में अभिजीत दीपके ने यह कहा था कि – ‘हमें इस बात की बहुत ही राहत औऱ खुशी है कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। सर आपकी जबरदस्त हिम्मत और कुर्बानी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। अपनी जान को जोखिम में डालकर आपने पूरे देश की चेतना को जगाया ह। आपकी जान इस देश के लिए बहुत कीमती है’।We are relieved and grateful that Sonam sir has ended his hunger strike after 26 days. Thank you, sir, for your extraordinary courage and sacrifice. By putting your own life on the line, you awakened the conscience of an entire nation. Your life is far too precious to this…
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 23, 2026जंतर-मंतर पर चलता रहेगा प्रदर्शन
अनशन खत्म होने पर खुशी जताने के साथ ही अभिजीत दीपके ने अपने आंदोलन का रुख भी साफ कर दिया है। उनका यही कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगें वह अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।पीएम मोदी ने शेयर किया था वीडियो
छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के इस प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी ने भी अपनी बात छात्रों तक रखी थी। बीती रात उन्होंने लाइव आकर अपनी बात रखी थी जिसके बाद अभिजीत दीपके ने यह कह दिया है कि प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे। -

National Highway पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, होंडा और कैंटर में हुई टक्कर, देखें वीडियो
पिंजौरः जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर पिंजौर के मल्लाह मोड़ टी-प्वाइंट के समीप परवाणु की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और होंडा कार में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक ने पहले होंडा कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर घूम गई और कैंटर से जा टकराई। इसके बाद स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर ट्रैफिक लाइट के खंभे से जा भिड़ी, जिससे ट्रैफिक सिग्नल क्षतिग्रस्त हो गया।
कैंटर चालक संजीव कुमार ने बताया कि वह मल्लाह मोड़ पर रेड लाइट होने के कारण अपने वाहन के साथ खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई स्कॉर्पियो ने होंडा कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार उनके कैंटर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो चालक कथित रूप से नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे में दोनों कारों को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि हौंडा कार चालक को मामूली चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों की पड़ताल के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।View this post on Instagram -

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में देवरानी और जेठानी की मौत, चालक फरार
फरीदकोटः जिले के सादिक रोड पर कार और एक्टिवा में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दोनों महिलाएं देवरानी और जेठानी थी। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार शहीद बलविंदर सिंह नगर निवासी देवरानी जेठानी 43 वर्षीय संजना रानी और 49 वर्षीय पूजा राणी आज सुबह लगभग आठ बजे एक्टिवा पर सवार होकर नहर से पानी भरने जा रही थीं, जैसे ही दोनों फरीदकोट के सादिक रोड पर जहाज ग्राउंड के पास पहुंचीं। इस दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल होकर कुछ मीटर आगे गिर पड़ीं। इस टक्कर के दौरान दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। जानकारी सामने आई है कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा अब कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।