सस्ता हुआ सोना, इतने रुपये तक गिरे दाम, चांदी की कीमतों में भी आया बदलाव

Written by

in

नई दिल्ली: सोने की कीमतों में अब फिर भारी गिरावट देखी जा रही है। ग्लोबल लेवल पर क्रूड ऑयल की बढ़ती हुई कीमतों और मिडिल ईस्ट में बढ़ते हुए भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशकों ने कल के हाई लेवल पर जमकर मुनाफावसूली की है। ऐसे में आज भाव गिर गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल सोना दो हफ्ते के ऊंचे स्तर 4100 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया था। यह सोना आज करीबन 1-2% की गिरावट के साथ 4052.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

कीमतों में आई भारी गिरावट

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें कल के हाई लेवल 1,.47,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से 1100 रुपये फिसलकर 1.46,170 के स्तर पर आ चुकी है। 22 कैरेट की भी कीमत कल के 1,35,000 से 1010 रुपये गिरकर 1,33,990 रुपये आ चुकी है। 18 कैरेट सोने की कीमत 830 रुपये सस्ता होकर 1,09,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ चुका है।

इस वजह से सस्ता हुआ सोना

अमेरिका और ईरान के बीच में तनाव और लाल सागर में जहाजों पर हूतियों के हमलों के कारण कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है। तेल महंगा होने के कारण वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने का डर सता रहा है। ऐसे में निवेशक सोने जैसी सॆपत्तियों को बेचकर अपना मुनाफा निकाल रहे हैं। नकद पास में रखने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे सोने की कीमतें कम हो रही हैं। ऊपर से अमेरिकी फेडरल रिजर्व के द्वारा बढ़ती हुई महंगाई को काबू में करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने की संभावनाएं बढ़ चुकी हैं। बाजार को सितंबर में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद है। ब्याज दर जब भी बढ़ती है तो सोने जैसी गैर-ब्याज वाली संपत्ति से लोग अपना निवश कम कर लेते हैं।

चांदी के भी बढ़े दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सितंबर कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी इस समय 2,27.180 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच चुकी है। इससे यह पता चलता है कि वैश्विक संकट के बीच में निवेशक औद्योगिक मांग को देखते हुए चांदी पर दांव लगा रहे हैं। घरेलू रिटेल बाजार में भी चांदी की कीमतें इस समय 2,39.900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुकी है। डिमांड में हो रही बढ़ोतरी के चलते चांदी के दाम कल के मुकाबले बढ़ चुके हैं।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *