Blog

  • गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव, देखें वीडियो

    युवक बेहोशी की हालत में चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर

    पंचकुला: रायपुररानी से टिककर ताल रोड पर केम्बवाला गांव के नजदीक बने एक गेस्ट हाउस के एक कमरे में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और युवक को पंचकूला के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मंगलवार सुबह 9 बजे पंचकूला के जलौली गांव का युवक अमनदीप अम्बाला जिला के गांव रज्जो खेड़ी की युवती जसबीर कौर को लेकर न्यू नैंसी गेस्ट हाउस पहुंचा। शाम साढ़े 5 बजे युवती बेड से नीचे पड़ी मिली और बेहोश युवक को गेस्ट हाउस के स्टाफ ने  पुलिस बुलाकर पंचकूला के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

    युवती जसबीर कौर की होटल के कमरे में ही मौत हो गई थी और फिर सीन ऑफ क्राइम की टीम 9 बजे जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंची। घटना के 4 घंटे बाद एसएचओ चंडीमंदिर घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद एसीपी अरविंद कंबोज ने मौके पर पहुंच कर होटल के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ की।


    पुलिस को जांच मे पता चला कि अमनदीप और जसबीर कौर 17 मार्च को भी इसी होटल में रुके थे। इसके साथ ही जब महिला के परिजनों से फोन के माध्यम से पुलिस ने बातचीत की तो उन्होंने बताया की महिला बिना बताए घर कही गई हुई हैं।

    पुलिस होटल मे लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चैक कर रही है ।  यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का इसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। 

    बताया जा रहा है मृतक युवती की शादी लगभग 7 साल पहले हुई थी। महिला के दो बच्चें भी हैं। इस मामले को लेकर एसीपी अरविंद कंबोज के द्वारा गेस्ट हाउस के मालिक टेकचंद,  गेस्ट हाउस संचालक हेमराज और चंद्रपाल से पूछताछ की गई। जिसमे उन्होंने बताया की सुबह के समय में एक गाड़ी  युवक और युवती गेस्ट हाउस में आए थे। गाड़ी को कोई युवक चला रहा था जो इन दोनो को छोड़ गाड़ी लेकर चला गया था। 

    शाम को गेस्ट हाउस के कर्मचारी साफ सफाई कर रहे थे तो उन्हें कमरे के पास ऐसा लगा की कोई उल्टी कर रहा हैं। जब दरवाजा खोलने के लिए कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से युवक ने दरवाजा खोला। जिसके बाद कर्मचारियों ने देखा की युवती बेड से नीचे पढ़ी है। गेस्ट हाउस के मालिक ने  पुलिस को फोन किया।

    जब कमरे को खोलकर जांच की गई तो सीन ऑफ क्राइम की टीम को कमरे में शराब का खाली आधा, सलफास की डिब्बी, चॉकलेट की पन्नी, टूटी हुई चूड़ी, कुछ चमच खाए हुए मैगी की प्लेट मिली । जिसे टीम के द्वारा कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

  • तड़पा-तड़पा कर युवक को उतारा मौ’त के घाट 

    हरियाणा: नारनौला में आपसी मारपीट में 29 साल के युवक की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने 302 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. बताया जा रहा है कि ज्यादा खून बह जाने की वजह से युवक की मौत हुई. 

    इस मामले पर मृतक मनीष के ताऊ पूर्ण चंद सैनी ने बताया कि उन्हें रात को जानकारी मिली कि भतीजे पर किसी ने हमला किया है. घटना स्थल पर पहुंचकर देखा तो काफी खून बह चुका था. पूर्ण चंद सैनी ने बताया कि भतीजे की शादी नहीं हुई थी वह टहला गांव में रहता था. 

    यह घटना निजामपुर रोड स्थित सनी धर्म कांटा के पास हुई. यहां पुलिस को एल्युमिनियम के गेट व शीशे का काम करने वाले मिस्त्री मनीष का शव पड़ा मिला. मृतक मनीष के भाई मुकेश ने बताया कि उसे लोहे की रॉड और पत्थरों से जमकर पीटा गया था. जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड पड़े थे और चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था. यह मारपीट क्यों और किस वजह से हुई इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. 

  • पत्नी ने Railway को दी शिकायत, तौलिए-बेडशीट चुराने का आरोप

    मध्य प्रदेश: भोपाल में एक प्राइवेट कंपनी के इंजीनियर पर रेलवे के तौलिए, बेडशीट और कंबल चुराने का आरोप लगा है. इंजीनियर की पत्नी ने ही रेलवे में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पत्नी ने घर में बड़ी संख्या में रेल कोच में यात्रियों को दिए जाने वाले बिस्तर के कपड़े देखकर पुलिस को सूचना दी थी. रेलवे पुलिस चोरी के सामान को बरामद करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है. 

  • जालंधर: स्कूल वाली गली में एक साथ गिरे बिजली के 4 पोल

    जालंधर: रेरू रोड बंचित नगर में आनंद पब्लिक स्कूल वाली गली में बिजली के चार पोल एक साथ गिर गए। गनीमत रही कि इस समय किसी भी तरह का नुकासन नहीं हुआ है। वहीं बता दें कि घटना दोपहर 12.30 बजे की है जब बच्चों की स्कूल से छुट्टी का समय हो गया था। अगर बच्चों की छुट्टी के समय ये पोल गिरते  तो बहुत ही बड़ा हादसा हो सकता था।

  • अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी के मुंह में पिस्टल घुसाकर मारी गोली 

    बिहार: राजधानी पटना में अवैध संबंध का विरोध करने पर एक सनकी पति  ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत. उसने पत्नी के मुंह में पिस्टल डालकर ट्रिगर दबा दिया.  बताया जाता है कि सनकी पति ने नशे की हालत में अपने दो बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी के मुंह में पिस्टल घुसाकर गोली मार दी. इस घटना में पत्नी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.

    इस वारदात के बाद हत्यारा पति मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रामकृष्ण नगर थाने को दी. सूचना पाकर मौके पर रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस पहुंची. पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. यह घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के ढलवा गांव की है. मृतक महिला की पहचान पूनम देवी के रूप में हुई है. वहीं आरोपी पति का नाम गणेश राय है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना की जानकारी देते हुए रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी राम कृष्ण भारती ने बताया कि हत्या के पीछे कारण के कई बिन्दुओ पर हमलोग तहकीकात कर रहे हैं.

  • महिला कांस्टेबल को लुटेरे ने कई मीटर तक घसीटा

    दिल्ली: महिला इंस्पेक्टर के साथ लूट की कोशिश का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला कांस्टेबल घायल हो गईं. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

    बताया जा रहा है कि वारदात वाले दिन महिला कांस्टेबल रितिका (23) शाम 4 बजे घर लौट रही थीं. लूट के इरादे से आए आरोपी ने रितिका के हाथ से हैंडबैग छुड़ाने की कोशिश की. रितिका ने बैग छुड़ाकर भाग रहे आरोपी का स्कूटर पकड़ लिया, जिसके बाद वह कई मीटर तक घिसटती चली गई.

    पुलिस के मुताबिक घटना पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा इलाके की है. यहां यमुना विहार रोड पर एक लुटेरे ने महिला कांस्टेबल से हैंडबैग छीनने की कोशिश की,
    आरोपी जब भागने की कोशिश कर रहा था तो रितिका ने शोर मचाना शुरू कर दिया. रितिका की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए और आरोपी को पकड़ लिया गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम हयात (40) है. उसके पास से हैंडबैग बरामद कर लिया गया है, जिसमें मोबाइल फोन और दिल्ली पुलिस का आईडी कार्ड भी मिला है. महिला कांस्टेबल खतरे से बाहर है.

  • लुधियाना में पश्चिम बंगाल की पुलिस की छापेमारी, जानें मामला

    लुधियानाः पंजाब में छापेमारी का सिंसिला लगातार बड़ता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला लुधियाना से सामने आया है, जाहां पर पश्चिम बंगाल की पुलिस ने लुधियाना के थाना हैबोवाल के अधीन पड़ते चंद्र नगर में छापामारी की है। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने बैंकों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

    पश्चिम बंगाल की पुलिस के साथ लुधियाना साइबर सेल की टीम भी मौके पर मौजूद रही। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोनी गोयल के रूप में हुई है। जोन गोयल पर पहले भी एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर पैसे निकालने का माममा दर्ज है। 

    इसी तरह साल 2017 में पुलिस कमिश्नर रहे आर.एन ढोके की अगवाई में बनी टीम ने जोनी गोयल के साथ कुछ अन्य युवकों को काबू किया था। तब पता चला लगा था कि यह गिरोह अपने रिश्तेदारों, दोस्तों के नाम से अलग-अलग बैकों में खाते और नकदी जमा करवाते थे। एक बार डैबिट कार्ड मिल जाने के बाद वह उसका इस्तेमाल एटीएम में से नकदी निकलवाने के लिए करते थे। एटीएम मशीन से पैसे निकलने के तुरंत बाद आरोपी मशीन बंद कर देते थे। निकाली गई नकदी बैंक के रिकार्ड में नहीं आई। इस के बाद आरोपी राशि रिसीविंग असफल की शिकायत बैंक को करते थे और बैंक के खाते से नकदी जमा करवा लेते थे। इस तरह से आरोपी लाखों रुपए का फ्राड कर चुके है। 

    जानकारी के मुताबिक पता चला है कि अब फिर पश्चिम बंगाल में जोनी गोयल ने अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम फ्राड को अंजाम दिया है। पश्चिम बंगाल में उसके खिलाफ धारा IPC 379 के तहत मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद पश्चिम बंगाल की साइबर सेल टीम ने लुधियानी साइबर सेल टीम से संपर्क कर जोनी गोयल को दबोचने का पलान बनाया और छापामार आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

    साइबर सेल लुधियाना के इंचार्ज जतिंदर सिंह की अगुआई में टीम ने जोनी गोयल के घर छापामारी की। पुलिस टीम की दबिश पड़ने पर जोनी गोयल के परिवार ने काफी हंगामा भी किया लेकिन 
    पुलिस ने जोनी को कबजे में ले लिया। आरोपी को अब पश्चिम बंगाल ले जाने की टीम तैयारी कर रही है।

  • जालंधरः इस बैंक में मैनेजर की हुई मौ’त

    जालंधर, ENS:  सरकारी बैंक मे तैनात मैनेजर की हार्ट अटैक से मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि  मैनेजर जब ग्राहक के साथ लोन की बात कर रहा था, तो अचानक मैनेजर को हार्ट अटैक आ गया और वह जमीन पर गिर गया। तभी मैनेजर को अस्पताल भर्ती करवाया गया परंतू डाक्टरों ने मैनेजर को मृत घोषित कर दिया।

    बता दें कि यह घटना जालंधर के बीएमसी चौक के नज़दीक स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की बताई जा रही है। जहां मैनेजर अशोक कुमार की मौत हो गई।

  • पंजाबः झोला छाप डॉक्टर को भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआई स्टाफ-2 की टीम ने झोला छाप डॉक्टर को भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3200 नशीली गोलियां और बाइक बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी (डी) राजेश शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ-2 की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के सिलसिले में पुलिस पार्टी मौड़ मंडी से रामपुरा मंडी की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव के पुल के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल की चेकिंग की गई। जहां मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति के पास से ट्रामाडोल नाम की नशीली गोलियों की 320 पत्ते बरामद हुए, जिसमें कुल 3200 गोलियां बरामद की गईं।

    आरोपी की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी मांडी कलां के रूप में हुई। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस थाना बालियांवाली* में मामला दर्ज किया गया। आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के बारे में जांच जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया उक्त आरोपी झोला छाप डॉक्टर है और गांवों में दवाईंया देता है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, पूछताछ के दौरान और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

  • पंजाबः बार्डर पर फिर इकट्ठे हुए किसान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पिछले 37 दिनों से किसान मजदूर संघर्ष कमेटी और कई अन्य किसान संगठन शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते किसान लगातार केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए अलग-अलग तरीकों से अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर रहे हैं। इसी के चलते एक बार फिर से किसान बॉर्डर पर इकट्ठा होने शुरू हो गए है। वहीं आज किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के करीब 800 किसानों का एक जत्था अमृतसर रेलवे स्टेशन से शंभू और खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना हुआ है। इस बीच किसान नेता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक तरफ चुनाव प्रचार हो रहा है और दूसरी तरफ आंदोलन चल रहा है।

    उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में किसान आंदोलन पूरी तरह से हावी रहेगा और बीजेपी नेताओं का भी किसान विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान शुभकरण की गोली लगने से मौत हुई थी। ऐसे में शुभकरण की अस्थियां की कलश यात्रा पूरे भारत में उनकी निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा किसानों द्वारा महा पंचायतें भी की जा रही हैं। वहीं आज उन्होंने देश की जनता से अपील की कि इस बार जब लोग लोकसभा चुनाव में वोटिंग करें तो वह अपनी सूझबूझ के साथ कीमती वोट का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि चाहे यह आंदोलन 2029 तक जारी रहे लेकिन जब तक केंद्र सरकार किसानों की मांगें नहीं मान लेती, तब तक किसान इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे।