Blog

  • विदेश में पंजाबी युवक का हमलावारों ने किया क+त्ल

    लुधियानाः गांव रामगढ़ सिविया में पंजाबी युवक का मनीला में कत्ल होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी बहन के पास 7 से 8 साल पहले मनीला गया था। जहां वह फाइनेंस का काम करने लगा। इस दौरान वहां मृतक फाइनेंस के काम के चलते पेमेंट इकट्ठा करने के घर से गया था कि हमलावारों ने हमला कर उसका कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अवतार सिंह के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि मृतक 3 बहनों का इकलौता भाई था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।  गांव वासियों का कहना है कि हर साल इतने भारत वासियों की हत्याओं को लेकर भारत सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी मनीला में हो रही हत्याओं के संबंध में मनीला सरकार पर दबाव डालें और भारतीयों की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए मनीला सरकार से अपील करें।

  • पंजाबः नाके से पुलिस ने गाड़ी से 40 लाख की नगदी की बरामद, व्यक्ति मौके से फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव को लेकर भारी मात्रा में पुलिस तैनात की गई है। वहीं इस दौरान भारी मात्रा में किसी भी व्यक्ति को नगदी ले जाने को लेकर पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की जा रही है। दरअसल, प्रशासन द्वारा नगदी ले जाने को लेकर लोगों और बैंक वालों को हिदायते जारी की गई है। वहीं चुनावों को लेकर जगह-जगह पर नाकेबंदी कर चैकिंग की जा रही है। इसी के तहत देहात में नाकाबंदी के दौरान कार में सवार 2 लोग पुलिस नाका देखकर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए।

    जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच की तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए, जब उन्होंने कार में पैसों का ढेर देखा। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी और मौके पर पहुंचे।जब पुलिस के आला अधिकारियों ने पैसों की गिनती शुरू की तो गाड़ी से 40 लाख 25 हजार रुपए बरामद हुए। पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पैसे का इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। इस बात की गहन जांच चल रही है कि इस पैसे का चुनाव से कोई संबंध है या नहीं।

     

  • जालंधरः नगर निगम दफ्तर के बाहर कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर के बाहर आज कच्चे कर्मियों ने धरना लगाया है। दरअसल, कर्मियों की मांग है कि वह पिछले काफी समय से पक्के होने के साथ-साथ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। जिसके चलते आज एक बार फिर से वह अपनी मांगों को लेकर नगर निगम दफ्तर के बाहर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है।

  • पंजाबः BJP में शामिल हुए पूर्व राजदूत को मिली जान से मारने की धमकी, 25 लाख का रखा इनाम

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों में जहां राजनेताओं के एक-दूसरी पार्टी में जाने को लेकर सियासत गर्माई हुई है। वहीं खालिस्तानी द्वारा राजनेताओं को जान से की धमकी का मामला भी सामने आया है। दरअसल, बीते दिन ही अमेरिका में भारत के राजदूत रहे तरनजीत सिंह संधू भाजपा में शामिल हुए थे। ऐसे में उनके अमृतसर से चुनाव लड़ाने को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है। वहीं खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आज (20 मार्च) एक वीडियो जारी कर संधू को निज्जर का कातिल बताते हुए ये धमकी दी है। इस दौरान पन्नू ने 25 लाख का ईनाम भी रखा है।

    आतंकी पन्नू ने कहा- तरनजीत संधू आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या करवाने में शामिल था। कनाडा में इसी के साथ मिलकर वर्मा ने निज्जर की हत्या करवाई थी। वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच गया है। इसके आधार पर उनकी सुरक्षा भी बढ़ाई जा रही है। आतंकी पन्नू ने सुबह करीब पौने 9 बजे एक 1.23 मिनट का वीडियो जारी किया। ये वीडियो किसी अज्ञात यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। जोकि रात में ही बनाया गया था। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा- ये वो कातिल चेहरा है कि जिसने कनाडा में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या करवाई है। पन्नू ने संधू को भारत सरकार का दलाल बताया और कहा- निज्जर की हत्या का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि संधू ही है।

    अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में रहते हुए संधू ने अपने कनाडा में रह रहे साथी वर्मा की मदद से निज्जर की हत्या करवाई। आतंकी पन्नू ने कहा- BJP सरकार ने अमृतसर से संधू को लोकसभा कैंडिडेट घोषित करना चाहती है। ऐसे ही 1984 में सिखों का कत्ले आम करने वाले लोगों को लोकसभा सदस्य बनाया जाता था। पन्नू ने कहा- सिख फॉर जस्टिस ऐलान करता है कि निज्जर की हत्या का बदला लिया जाएगा। पन्नू ने कहा है कि मेरी संस्था 25 लाख रुपए के इनाम का ऐलान करती है। अगर कोई संधू को निज्जर की हत्या पर सवाल पूछेगा तो उसे ये इनाम दिया जाएगा और अगर कोई संधू का सोधा (हत्या) लगा देगा तो उसे और इनाम दिया जाएगा।

  • पंजाबः अकाली-बीजेपी में जल्द हो सकता है गठबंधन, जानें कहां फंसा पेच

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों के लेकर भाजपा 400 का आंकड़ा पार करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। ऐसे में भाजपा कई पार्टियों के साथ हाल ही में गठबंधन भी कर चुकी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में अकाली भाजपा का गठबंधन का ऐलान जल्द हो सकता है। सूत्रों ने यह भी खुलासा किया कि पार्टी शुरू में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी ढांचे और सिख कैदियों की रिहाई जैसे अनसुलझे मुद्दों के कारण भाजपा के साथ फिर से गठबंधन करने के लिए झिझक रही थी, जिसके चलते दोनों के गठबंधन में पेच फंसा हुआ था।

    वहीं अब कयास लगाए जा रहे है कि जल्द दोनों में दोबारा गठबंधन हो सकता है। वहीं शिरोमणि अकाली दल 22 मार्च को कोर कमेटी की बैठक करेगा। इसके बाद बीजेपी और अकाली दल के बीच औपचारिक बैठक होगी। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता एसएस चन्नी ने कहा कि ‘गठबंधन पर आखिरी फैसला बीजेपी आलाकमान लेगा।’ शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक चंडीगढ़ में होगी।


    दूसरी ओर, अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पार्टी के महासचिव दलजीत सिंह चीमा ने भी पुष्टि की कि कोर कमेटी की बैठक के दौरान चुनावी गठबंधन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। समान विचारधारा वाले राजनीतिक दल के साथ गठबंधन की संभावना का संकेत देते हुए चीमा ने कहा कि  ‘जब भी कोर कमेटी की बैठक होती है तो सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होती है। लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति के साथ-साथ देश और पंजाब के हालात पर भी चर्चा होगी।

  • पंजाबः मनियारी की दुकान से भारी मात्रा में नोटों के हार लेकर चोर फरार

    तरनतारन: जिलें में फतेहाबाद से चोरी की वारदात का मामला सामने आया है जहां चोरों ने मुख्य बाजार में एक मुनियारी की दुकान को निशाना बनाया और दुकान के ताले तोड़ दिए गए। जिसके चलते चोर नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये और बेखौफ होकर दुकान का ताला तोड़कर दुकान में घुस गए।

    चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक ने कहा- पलविंदर सिंह ने कहा कि उनकी दुकान में लगभग 40,000 नए नोट नकद और 35,000 नए नोटों के हार थे। जिस पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया है। जिसको लेकर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं पुलिस ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Lok Sabha Election को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट के साथ घोषणापत्र भी हुआ जारी

    इस जगह से चुनाव लड़ेंगे कानिमोझी

    चेन्नईः तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी डीएमके ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने साथ ही बुधवार को अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया। चेन्नई में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के समय पार्टी के नेता सीएम स्टालिन, सांसद कनिमोझी, ए राजा आदि नेता मौजूद रहे। डीएमके ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है, उसमें उत्तर चेन्नई से कलानिधि वीरास्वामी, दक्षिण चेन्नई से थंगापंडियन, मध्य चेन्नई से दयानिधि मारन, श्रीपेरंबदूर से टीआर बालू, थिरुवनामलाई से अन्नादुरई, नीलगिरी से ए राजा और थुथुकुडी से कनिमोझी को टिकट दिया गया है। 

    पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए डीएमके की सांसद कनिमोझी ने कहा कि ‘डीएमके का घोषणा पत्र हमेशा से हमारे लिए अहम रहा है। मैं हमारे नेता एमके स्टालिन को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे घोषणा पत्र तैयार करने वाली समिति का प्रमुख बनाया। हमने देखा है कि द्रविड़ मॉडल वाली सरकार ने राज्य के लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। यह चुनाव घोषणा पत्र हमारे द्रविड़ मॉडल को पूरे देश में ले जाने में मदद करेगा। मुझे उम्मीद है कि हम न सिर्फ तमिलनाडु की 40 बल्कि देश में भी अच्छी संख्या में सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।’

  • पंजाबः गुरुद्वारा साहिब की गोलक से एक लाख की नकदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV 

    गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां के मोहला सान्ना वाला स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में देर रात लुटेरों ने गोलक तोड़कर उसमें से एक लाख रुपये चुरा लिए। घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। इस संबंध में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह भाई बलजिंदर सिंह और हरदेव सिंह घनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना की तरह जब वे आज सुबह गुरुद्वारा साहिब पहुंचे तो देखा कि गुरुद्वारा साहिब के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर लुटेरों गोलक तोड़कर उसमें से एक लाख की नगदी लेकर फरार हो गए।

    जिसके बाद घटना की सूचना गुरुद्वारा साहिब की संगत और फतेहगढ़ चूड़ी थाने की पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जब फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ तरणजीत सिंह संधू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

  • पंजाबः मूसेवाला के भाई के दस्तावेज मांगने को लेकर छिड़ा विवाद, देखें वीडियो 

    बलकौर सिंह की वीडियो के बाद अब मजीठिया का आया बयान 

    मानसाः सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के जन्म को लेकर जहां उनके फैंस में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी और मूसेवाला के नवजन्में भाई को लेकर विवाद छिड़ गया है। दरअसल, बच्चे के जन्म के 2 दिन बाद पिता बलकौर सिंह ने पंजाब सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर बलकौर सिंह ने कहा कि प्रशासन बच्चे के लीगल डॉक्यूमेंट्स पेश करने को लेकर बार-बार परेशान कर रहा है। CM मान उन्हें जेल भेजकर जांच करा सकते हैं।

    बलकौर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से निवेदन करना चाहते हैं कि वह उन पर रहम करे। उनका ट्रीटमेंट पूरा होने दिया जाए। मैं यहीं का रहने वाला हूं, कहीं भागने वाला नहीं हूं। आप जहां भी बुलाओगे मैं पेश हो जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं सख्त शब्दों में कहना चाहता हूं कि मैं बहुत परेशान हूं। आपकी एक आदत है कि आप हर चीज से बाद में यू-टर्न ले लेते हो। मुख्यमंत्री के सलाहकार उन्हें ऐसी सलाह देते हैं, जिस पर मुख्यमंत्री अपने स्टैंड पर खड़े नहीं हो पाते।

    वहीं इस मामले को लेकर अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया का बयान सामने आया है। मजीठिया ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि दिवंगत गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से नवजात बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र मांगना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार की लापरवाही के कारण पहले भी सिद्धू मूसेवाला की हत्या हो चुकी है। आज नवजात को बधाई क्या देनी है, तुम तो परिवार के लिए मुसीबत खड़ी कर रही हो। मजीठिया ने कहा कि मैं सरकार की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करता हूं और सरकार व प्रशासन से अपील करता हूं कि वह सिद्धू परिवार के निजी मामले से दूर रहें।’

  • कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ऐसी आईसक्रीम, हो जाएं सावधान, वेंडर का घिनौना वीडियो आया सामने

    वारंगलः तेलंगाना के वारंगल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आइसक्रीम विक्रेता ने अपना मूत्र और वीर्य से भरा फालूदा बेच दिया। इससे इलाके में हर तरफ उत्साह का माहौल है। गर्मी के मौसम के कारण आइसक्रीम की मांग बढ़ रही है और नकली निर्माता इसका फायदा उठा रहे हैं। एसिड और घटिया सामग्री से बनी आइसक्रीम बेचने के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन वारंगल जिले में जो घटना सामने आई है, वह घृणित और भयावह है।

    वारंगल जिले के नेक्कोंडा इलाके में बालाजी नाम का एक आइसक्रीम स्टॉल मूत्र और वीर्य से दूषित फालूदा और आइसक्रीम बेच रहा है। सोशल मीडिया पर एक आइसक्रीम विक्रेता द्वारा फालूदा में मूत्र और वीर्य मिलाने का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में आइसक्रीम विक्रेता दिन के उजाले में एक स्टॉल के पीछे हस्तमैथुन करता हुआ दिखाई देता है और फिर अपने वीर्य और मूत्र को अपने फालूदा में मिला देता है।

    इस चौंकाने वाली जानकारी मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी और पुलिस ने आइसक्रीम स्टॉल पर छापा मारा। इस समय दूषित आइसक्रीम बनाने और बेचने वाले कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने उन पर कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें हिरासत में भेज दिया है।