तरनतारनः श्री दरबार साहिब नजदीक श्री गुरु अर्जन देवी जी सरां के सामने बन रही एक 5 मंजिला पार्किंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उक्त जगह पर खुदाई दौरान बम मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस बम की सूचना मिलते ही जिले की पुलिस अधिकारी और थाना सिटी तरनतारन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इनके द्वारा बरामद पुराने बम को नष्ट करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। जिला एसपी इंवेस्टीगेशन विशाल जीत सिंह ने बताया कि बरामद किया गया बम आतंकवाद के समय के दौरान का हो सकता है, जिसकी जांच विशेषज्ञ टीम द्वारा शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
Blog
-

पेट्रोल पंप के पास स्टूडेंटस की गोली मारकर हत्या
अमेरिकाः भारतीय छात्र की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश का रहने वाला 24 साल का सैयश वीरा, जो अमेरिका में रहकर मास्टर्स की पढ़ाई कर रहा था, उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैयश वीरा, अमेरिका के ओहियो के कोलंबस में रहता था और अमेरिकी समयानुसान वीरवार शाम को उसे एक पेट्रोल पंप के पास गोली मार दी गई। स्थानीय NBC4 टेलीविज़न नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के रहने वाले 24 वर्षीय सैयश वीरा को गुरुवार की सुबह गैस स्टेशन पर एक डकैत ने गोली मारकर हत्या दी गई। वहीं, हत्यारे की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। और कोलंबस पुलिस को स्थानीय समयानुसार 12 बजकर 50 मिनट पर छात्र को गोली मारने की घटना के बारे में फोन पर जानकारी मिली थी। रिपोर्ट में कहा गया है, कि उन्हें सूचित किया गया था कि फ्रेंकलिन्टन में 1000 वेस्ट ब्रॉड स्ट्रीट पर शेल गैस स्टेशन के एक कर्मचारी को डकैती के प्रयास के दौरान गोली मार दी गई थी।
हालांकि सैयश को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह नहीं बचा और स्थानीय समयानुसार 1.27 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा, कि वे स्टोर से सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं और संदिग्ध की तस्वीरें जारी की हैं। सैयश वीरा की हत्या की खबर मिलने के बाद उसके घर और दोस्तों में सदमे की लहर फैल गई है। सैयश वीरा के रूममेट वेंकट नेरुसु ने उसे एक जुनूनी क्रिकेटर बताया, जो आईटी क्षेत्र में काम करना चाहता था। ABC6News की एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि सैयश के दोस्तों ने गोली मारने से कुछ घंटे पहले उसके साथ क्रिकेट खेला था। वेंकट ने ABC6News को बताया, तकि “सैयश, कोलंबस में क्रिकेट खेलने वाले हर किसी के लिए वह एक भाई की तरह है।” उसने कहा, कि “कई घंटे बीतने के बाद भी उसे यकीन नहीं हो रहा है, कि सैयश अब उसके साथ नहीं है, उसकी मौत हो गई है”। उसने कहा, कि “हम उसे उसके मुस्कुराते हुए चेहरे से पहचानते थे और अब उसका बॉडी हमारे पास पड़ा हुआ है और हमें यकीन नहीं हो रहा है, कि हम अब क्या करें।”
रिपोर्ट के मुताबिक, सैयश वीरा एक गैस स्टेशन पर पार्ट टाइम नौकरी भी करता था और नो नाइट शिफ्ट में काम करता था, ताकि वो दिन में कॉलेज कर सके। उसके एक और दोस्त ने कहा, कि कुछ दिनों के लिए ये गैस स्टेशन बंद होने वाली थी, लेकिन अब सैयश के लिए कुछ नहीं बचा। मृतक सैयश वीरा के पिता नहीं है, और अब उसके विधवा मां पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, उसके दोस्त, अब उसके शरीर को वापस भारत लाने के लिए और उसकी विधवा मां की मदद के लिए चंदा जमा कर रहे हैं। इसके लिए GoFundMe नाम से एक ग्रुप बनाया गया है। उसके एक दोस्त ने कहा, कि सैशस अपने परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए एअमेरिका आया था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सका। अब हम सबसे मिलकर, जितना संभव हो सकता है, उसकी मां की मदद करेंगे।
-

पंजाबः महिला का बेरहमी से कत्ल, जांच में जुटी पुलिस
अमृतसरः तरनतारन के गांव फतेहाबाद में महिला का बेरहमी से कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान बलविंदर कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बलविंदर कौर 3 बच्चों की मां है। हालांकि कत्ल किए जाने का मामला साफ नहीं हो पाया है। महिला के कत्ल से गांव में दहशत का माहौल बन गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
-

पंजाबः आप विधायक के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडीगढ़ः जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज के पिता सुरिंदर कंबोज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज अपने पिता से अलग हो चुके हैं और इस बारे में काफी समय पहले अखबारों में कानूनी नोटिस भी निकाले जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि सुरिंदर कंबोज को रिश्वत लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें विधायक पिता सहित 4 के खिलाफ ब्लैकमेलिंग के आरोप है। यह मामला जलालाबाद के सुनील कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि सुरिंदर कंबोज सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर धमका कर वैसे वसूलने की भी बात सामने आई है। एफआईआर शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है और गत दिन राणो भाई नाम महिला ने उसे कहा कि उसका मकान बिक गया है और उसे अब नया मकान लेना है। इसके बाद उसने राणो भाई को मोटरसाइकिल पर बिठा कर मकान दिखा दिया।
शाम होते ही राणो भाई का फिर फोन आया कि उसका बेटा उसके साथ झगड़ा कर रहा है। महिला ने बताया कि उसका बेटा आरोप लगा है कि वह सुनिल कुमार के साथ गलत काम करके आई है। इसके बाद सुनील कुमार को राणो भाई ने बलात्कार के आरोप में पर्चा दर्ज करने की धमकी दी। शिकायतकर्ता इस बात से डर गया उसे फिर विधायक के पिता सुरिंदर कंबोज का फोन आया कि अगर समझौता करवाना है तो 10 लाख रुपए लेकर आ जाना, बात करवा देंगे। इस बात से डरे सुनील कुमार एफआईआर दर्ज करवाई।
वहीं इस मामले पर विधायक गोल्डी विधायक का कहना है कि अगर कोई किसी तरह की ठगी मारता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। चाहे वह मेरा कोई रिश्तेदार ही क्यों न हो। 100 प्रतिशत कार्रवाई होगी। विधायक गोल्डी कंबोज का कहना है कि जो कोई भी गलत काम करेंगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। विधायक का कहना है कि मेरे पिता से काफी समय से मेरे से कोई संबंध नहीं है। विधायक ने कहा कि मुझे भी फोन पर पता चला था।
-

CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन जारी हो सकते हैं परीक्षा परिणाम!
नई दिल्लीः परीक्षा के बाद छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणाम घोषित कर सकता है। उम्मीद है कि सीबीएसई एक दिन 10वीं और 12वीं दोनों के रिजल्ट्स घोषित करेगा, क्योंकि पिछले साल बोर्ड ने एक दिन दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित किए थे। इस तारीख को अभी तक सीबीएसई की ओर से रिजल्ट्स के लिए कोई भी तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि परीक्षा के परिणाम 15-20 मई तक जारी होंगे। जल्द ही बोर्ड रिजल्ट घोषित करने की तारीखों से संबंधित जानकारी भी साझा कर सकता है।
फरवरी में शुरू हुई थी परीक्षा
कक्षा 10वीं की परीक्षा इस साल 14 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चली, जिसमें कुल 21,86,940 छात्र शामिल हुए थे। वहीं 12वीं की परीक्षा 14 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल को समाप्त हुई, इस दौरान 16,96,770 छात्र शामिल हुए थे। कॉपियों की जांच भी शुरू हो चुकी है।
इस साल जारी होगी मेरिट लिस्ट
सीबीएसई करीब दो सालों बाद रिजल्ट्स के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा। जिसके लिए बोर्ड ने निर्देश भी जारी किया है। इसके अलावा छात्रों की आंसूची भी सीबीएसई द्वारा स्कूलों को भेजा जाएगा। नतीजों से बाद उन्हें स्कूल बुलाया जाएगा।
ऐसे चेक करें परिणाम
छात्र विभिन्न तरीकों से छात्र बोर्ड रिजल्ट्स चेक कर सकते हैं। उमंग ऐप और डीजीलॉकर पर परिणाम उपलब्ध होंगे। इसके अलावा एसएमएस, कॉल, IVRS के जरिए भी परिणाम की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आधिकारिक वेबसाईट cbse.gov.in, cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट्स चेक किया जासकता है।
-

पंजाबः पॉश इलाके में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 स्पा सेंटरों पर रेड कर 37 लोगों को किया काबू, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले की पुलिस ने स्पा सेंटरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। स्पा सेंटरों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए कस्बा खन्ना पुलिस ने 5 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 23 महिला कर्मचारियों और 14 पुरुष ग्राहकों सहित 37 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि इन 37 लोगों को पूछताछ और कड़ी चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया। गिरफ्तार किए गए 8 आरोपियों में 4 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। आरोपियों की पहचान हरियाणा के मनोज डागर (सिटी सेंटर में रिलेक्स हाई स्पा के मालिक), उनकी पत्नी मोना, राजपुरा के सुखविंदर सिंह (सेलिब्रेशन मॉल में एचएम स्पा सैलून के मालिक), पानीपत के जोगिंदर सिंह (न्यू एरा के मालिक) के रूप में हुई है।
बाकी 4 आरोपियों में हरियाणा के कप्तान सिंह, प्रीत नगर लुधियाना की जूही शर्मा उर्फ पूजा, संगरूर की संदीप कौर और उत्तर प्रदेश की रूबी सिंह शामिल हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने पॉश इलाके में दबिश दी और जिस्मफरोशी करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है। SP-D डॉ. प्रज्ञा जैन की देखरेख में विशेष टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर सेलिब्रेशन मॉल और सिटी सेंटर सहित पॉश मॉल में चल रहे पांच स्पा पर छापेमारी की। कुछ युवकों ने पुलिस को देख भागने की कोशिश भी की, लेकिन मौका रहते उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। इलाके के लोगों के मुताबिक अक्सर इन इलाकों में रोजाना जिस्मफरोशी का काम चलता रहता है। इस कारण लोग भी परेशान हैं।
-

पंजाबः आतंकी हमले में शहीद हुए जवान के घर छाया मातम, परिजनों का रो-रो बुरा हाल, देखें वीडियो
गुरदासपुरः जम्मू के पूंछ इलाके में भारतीय जवानों की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों में से एक गुरदासपुर के बटाला के गांव तलवंडी भरथ का रहने वाला है। शहीद हुए सिपाही हरकृष्ण सिंह के घर में मातम छाया हुआ है, उनके घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। शहीद के पिता पूर्व सैनिक मंगल सिंह ने कहा उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। शहीद जवान के दो बच्चे एक बेटी 1.5 साल की और एक मां के कोख में है।
जवान की शहादत की खबर सुनकर पूरे इलाके में शोक की लहर है। माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
-

पंजाब के सीएम भगवंत मान, योगी सहित कई नेताओं का अकाऊंट से हटा Blue Tick, नवजोत सिद्धू का बरकरार, जानें मामला
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने गुरुवार देर रात ये कार्रवाई की है। हालांकि पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार नवजोत सिंह सिद्धू के ट्विटर अकाउंट पर अभी ब्लू टिक बरकरार है।
एलन मस्क के ऐलान के बाद हुई कार्रवाई
बता दें कि ट्विटर कंपनी के मालिक एलन मस्क पहले ही ऐलान कर दिया था कि जिन ट्विटर अकाउंट्स यूजर्स ने पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लिया उनका ब्लू टिक 20 अप्रैल के बाद हटा दिया जाएगा। मस्क ने कहा था कि अगर अगर ब्लू टिक चाहिए तो मंथली चार्ज देना जरूरी है। अपनी घोषणा के अनुसार अब मस्क ने जिन ट्विटर अकाउंट्स यूजर्स ने पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लिया था उनका ब्लू टिक हटा दिया है।
ब्लू टिक के लिए देने होंगे इतने रुपए
भारत में अगर अपने ट्विटर अकाउंट्स पर ब्लू टिक बरकरार रखना है तो हर महीने 900 रुपये का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा। इसके अलावा ट्विटर अकाउंट्स को लैपटॉप/डेस्टॉप पर यूज करने वाले यूजर्स को 650 रुपए भुगतान करना होगा। जिनके ट्विटर अकाउंट्स से ब्लू टिक हट गया है वह भी ये सब्सक्रिप्शन चार्ज देकर वापस ब्लू टिक ले सकते है।
पहले फ्री होता था ब्लू टिक
आपको बता दें कि पहले ब्लू टिक फ्री होता था, सेलिब्रिटीज, पॉलिटिकल लीडर्स, बड़े पत्रकार और इंफ्लूएंशर को ब्लू टिक अपने आप दे दिया जाता था। लेकिन जब एलन मस्क के ट्विटर को खरीदा तो इसके बाद काफी बदलाव किए गए। मस्क के द्वारा ब्लू टिक का चार्ज लेने की घोषणा की गई। वहीं ब्लू टिक हटाए जाने को लेकर पंजाब के किसी नेता कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चाएं जोरों पर है।
-

बड़ी खबरः फ़िल्मी स्टाइल में Apple Store से 436 iphone चोरी
नई दिल्लीः अमेरिका के सीएटल में एक एप्पल स्टोर से चोरों ने फ़िल्मी स्टाइल में 436 आईफ़ोन लूट लिए जिसकी कीमत 4.10 करोड़ रुपये थी। आपने अमेरिकी वेब सीरीज ‘मनी हाईस्ट’ या ‘ओशन्स इलेवन’ मूवी तो देखा होगा, उसी के तर्ज पर चोरों ने एप्पल स्टोर के बगल के कॉफी शॉप का उपयोग कर एप्पल स्टोर की सुरक्षा प्रणालियों को भेदते हुए, उसके पिछले कमरे में पहुंचने के लिए बाथरूम की दीवार में छेद कर दिया। वहां से करीब 50000 डॉलर यानि लगभग 4.10 करोड़ रुपये मूल्य के 436 आईफोन चुरा लिए।

एरिक मार्क्स, क्षेत्रीय रिटेल मैनेजर ने समाचार चैनल, किंग 5 न्यूज से बात करते हुए बताया कि सुबह उन्हें एक कॉल आया लेकिन उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने पुष्टि की कि उसकी दुकान का इस्तेमाल ऐप्पल स्टोर तक पहुंचने के लिए किया गया था। मार्क्स ने किंग 5 न्यूज को बताया, ‘मुझे कभी नहीं मालूम था कि हम एप्पल स्टोर के आस-पास थे?’ ‘ तो, किसी को वास्तव में इसे सोचा होगा और उसने मॉल के लेआउट तक पहुंचे के लिए इसका इस्तेमाल किया था।’
कॉफी शॉप के सीईओ- माइक एटकिंसन ने भी ट्विटर पर सुरंग की एक तस्वीर के साथ घटना के बारे में पोस्ट किया, जिसे चोरों ने ऐप्पल स्टोर के बाथरूम में बनाया था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘दो आदमी हमारे खुदरा स्थानों में से एक में घुस गए, क्यों? हमारे बाथरूम की दिवार में एक छेद काट कर एप्पल स्टोर तक पहुंचने के लिए और 500,000 डॉलर मूल्य के आईफोन चोरी करने के लिए।’ वहीं, सिएटल के किंग 5 न्यूज ने बताया कि चोरों की सटीकता और गति को देखकर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि इस चोरी में अंदर के लोगों का हाथ नहीं था।
-

जालंधरः कीमती भगत, पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह शालीमार, बसपा के राज्य प्रभारी सहित कई नेता आप में शामिल
जालंधर/वरुण: लोकसभा उप चुनाव से पहले आप पार्टी ने सीएम मान और अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में एक बार फिर से विपक्ष को झटका दिया है। आप पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी पंजाब से जुड़े बड़ी संख्या में नेता और अन्य लोगों को पार्टी में शामिल करवाया है। इस दौरान आप पार्टी के पंजाब अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में शामिल होने वाले बसपा नेताओं को पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट और राजविंदर कौर थियाड़ा भी मौजूद रहे।

आज बहुजन समाज पार्टी पंजाब के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह शालीमार, पांच बार पंजाब बसपा के राज्य प्रभारी रहे राजिंदर सिंह रिहाल, गौशाला कमीशन पंजाब के पूर्व अध्यक्ष कीमती भगत, बसपा के युवा नेता हरप्रीत सिंह, अभिषेक निक्का, बसपा जालंधर जोन के इंचार्ज जसविंदर सिंह प्रजापति, अमरीक सिंह, डॉ. इकबाल सिंह भोमा, बसपा के वरिष्ठ नेता भारत भूषण कांडा, मंजीत नंदरा, बाबा जसवंत सिंह चीमा, लायंस क्लब जालंधर के निदेशक सेवा सिंह, बसपा जालंधर जिला नेता प्रदीप धालीवाल, मोहिंदर प्रताप, सामाजिक कार्यकर्ता शमशेर सिंह, गुरशरण सिंह विर्क, किसान यूनियन (राजेवाल) तहसील अध्यक्ष बलवीर सिंह, किसान यूनियन (राजेवाल) ब्लॉक अध्यक्ष गुरपाल सिंह समेत अन्य अपने साथियों समेत ‘आप’ में शामिल हो गए।
इस मौके पर ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार पंजाब के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में एक समान विकास किया जा रहा है। प्रदेश के व्यापारी वर्ग, श्रमिक वर्ग एवं आमजन के कल्याण के लिए सरकार द्वारा नई-नई योजनाएं बनाई जा रही है और क्रियान्वित भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह 2022 के चुनाव में पंजाब की जनता ने ‘आप’ के साथ सरकार बनाने का मौका देकर एक नई क्रांति की शुरुआत की है, उसी तरह अगले महीने जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से विजयी बनाकर देश की व्यवस्था को बदलने की क्रांति की आधारशिला रखेंगे।
इस अवसर पर ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि उनकी पार्टी में ईमानदार और लोगों के भलाई के लिए कार्य करने में विश्वास करते हैं, उनका पार्टी में हमेशा स्वागत है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी से जुड़ने वाले हर कार्यकर्ता का बिना कोई भेदभाव समान रूप से एक जैसा सम्मान किया जाता है। इस मौके पर ‘आप’ में शामिल हुए बसपा नेताओं व अन्य लोगों ने जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने का वादा किया।
