पंजाबः आतंकी हमले में शहीद हुए जवान के घर छाया मातम, परिजनों का रो-रो बुरा हाल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जम्मू के पूंछ इलाके में  भारतीय जवानों की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों में से एक गुरदासपुर के बटाला के गांव तलवंडी भरथ का रहने वाला है। शहीद हुए सिपाही हरकृष्ण सिंह के घर में मातम छाया हुआ है, उनके घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। शहीद के पिता पूर्व सैनिक मंगल सिंह ने कहा उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। शहीद जवान के दो बच्चे एक बेटी 1.5 साल की और एक मां के कोख में है।

जवान की शहादत की खबर सुनकर पूरे इलाके में शोक की लहर  है। माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *