Blog

  • जालंधर: PMG Hospital में बच्चे के परिजनों ने किया हंगामा, देखे Live

    जालंधर (ENS): कपूरथला चौक के पास स्धित अक्सर विवादों में रहने वाले PMG अस्पताल में फिर से माहौल गरमा गया। बच्चे के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर आरोप लगते हुए कहा कि उन्होंने आयुष्मान कार्ड पर बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया था।

    आज शाम बच्चे को डिस्चार्ज करने हेतु डाक्टर से बात हो गई थी। जब वह बच्चे को डिस्चार्ज करवाने गए,  तो डॉक्टर ने उनसे बतमीजी करते हुए पैसे मांगे। जब परिजनों ने हंगामा किया तो डॉक्टर ने माफ़ी मांग कर अपनी जान छुड़ाई। इस मामले में pmg अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क किया गया , लेकिन हो नहीं पाया। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।  

  • पंजाबः PNB Bank की लाइन में लगी महिला के लाखो रुपए हुए चोरी, देखे cctv

    अबोहर: अरूट चौक पर बने पंजाब नैशनल बैंक में पैसे जमां करवाने आई एक वृद्ध महिला के थैले से अज्ञात चोर द्वारा लाखो रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर ने थैले को ब्लेड से काटकर इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घटना का पता उस समय चला जब महिला पैसे जमां करवाने के लिए कैश काउंटर पर पहुंची तो पैसे गायब थे।  

    जानकारी के अनुसार कंधवाला रोड निवासी हरविंदर कौर पत्नी बलजीत सिंह pnb बैंक की शाखा में 2.5 लाख रुपए जमां करवाने आई थी। जहा पर काफी भीड थी। राशि अधिक होने के कारण बैक अधिकारियों द्वारा टैक्स लगने की बात पर  महिला ने एक बार तो 1 लाख लाईन में लग कर जमां करवा दिए।  जब वह कुछ देर बाद दोबारा 1.5 लाख रुपए लेकर लाईन में लगी थी। तो इसी दौरान उसके पीछे खडे एक युवक ने बड़ी चालाकी से थेले को ब्लेड से कट लगाकर पैसे निकाल लिए, तभी मोबाईल नीचे गिर गया। जब महिला की पैसे जमां करवाने की बारी आई तो यह देख चोर वहा से खिसक गया। महिला ने थैले में हाथ डाला तो पैसे गायब थे जबकि मोबाईल उसे नीचे गिरा मिला। चोरी की सुचना बैंक अधिकारियो को मिली तो तुरंत सिटी 1 पुलिस को सूचित किया।
     
    सूचना मिलने पर सिटी 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पडताल शुरू कर दी। बैंक अधिकारियो ने पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चैक करवाए ,तो उसमें एक युवक जिसने मास्क लगा रखा था। वह महिला के पीछे खड़ा दिखाई दिया। जिसने इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि बैंक से मिली फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश करने में जुट गई है।

  • जालंधर: संडे मार्किट के दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखे Live

    जालंधर: संडे मार्किट के दुकानदारों में देर रात हड़कंप मच गया।दरअसल, देर रात संडे मार्केट की फड़ी लगाने वाले दुकानदारों को सूचना मिली थी कि पुलिस और निगम प्रशासन द्वारा आज कार्रवाई की जाएंगी। जिसके चलते घने कोहरे में जहां लोग अपने घरों में बैठे हुए हैं, वही फड़ी वाले सड़कों पर निगम और पुलिस की कार्रवाई के डर से रात गुजर रहे हैं। रेहड़ी वालों का कहना है कि उन्हें पता है की रात को प्रशासन द्वारा मार्केट में डिच चलाकर कार्रवाई की जाएंगी। इसी के चलते वह पहले से ही सड़कों पर बैठे हुए हैं।

    वही इस मामले को लेकर बड़ी मात्रा में लोग इकट्ठे हो गए हैं । मौके पर मौजूद थाना 4 के प्रभारी हरदेव सिंह ने बताया कि निगम की टीम मार्किट में सफाई करने आई थे, लेकिन किसी ने इन्हें झूठी अपवाद दे दी कि निगम द्वारा उनकी फड़ियों पर कार्रवाई की जाएगी। जिसके चलते वे यहां पर इकट्ठे हो गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि निगम प्रशासन का मार्केट तोड़ने का कोई प्लान नहीं है। यह झूठी अफवाह फैलाई गई है, जिसके चलते यह लोग पैनिक हो रहे हैं।

    इस मार्किट को खाली करवाने का मुद्दा पहले भी कांग्रेस सरकार के समय पर उठा था। तब इस मार्किट को शास्त्री चौक के पास शिफ्ट करने की कवायद चली थी। लेकिन आगामी चुनावो के चलते इस मुद्दे को आने वाली सरकार की झोली में दाल दिया गया था। 

  • जालंधर: धुंध की चादर में घिरा शहर, सड़कों पर विजिबिलिटी हुई शून्य, देखें Live

    जालंधर (ENS): मौसम विभाग द्वारा धुंध का अलर्ट जारी किया जा चूका है। नई दिल्ली, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत कई राज्य आज भी घने कोहरे की चपेट में है। आज देर शाम जालंधर शहर की सड़को पर भी घना कोहरा छा गया।

    सड़को पर वाहनों की गति धीमी हो गई और विजिबिलिटी 0 -50 मीटर तक दर्ज की जा रही है। शहर के अंदरूनी इलाकों में विजिबिलिटी 50-200 मीटर तक आकि जा रही है।

  • सनसिटी मार्ग पर ट्रक पार्किंग में बनेगा बस अड्डा

    नए साल में शुरू होगा बस अड्डा
    सीपीएस ने अधिकारियों के साथ बैठक में लिया फैसला
    बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी में बस अड्डे को लेकर सीपीएस राम कुमार चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और सनसिटी में ट्रक पार्किंग  के कुछ हिस्से में अस्थाई तौर पर अड्डा शुरू करने का फैसला लिया। प्रदेश सरकार जल्द ही अड्डा शुरू करना चहती है। सीपीएस राम कुमार चौधरी ने बद्दी के नगर परिषद भवन में एक बैठक की। जिसमें एसडीएम दिव्यांशु सिंगल, एसपी मोहित चावला, तहसीलदार राजेश जरियाल, आरएम जोगिंद्र सिंह, डीएसपी प्रियंक गुप्ता के साथ बैठक की। बैठक में बद्दी में बस अड्डे को लेकर चर्चा हुई। वर्तमान में जहां पर अड्डा था वहीं पर फोरलेन बन रहा है। जिससे अब वहां पर बस खडी नहीं हो पा रही है। बस चालक अभी मुख्य सडक़ पर ही बसें खड़ी करके  सवारियां उतर रही है। सीपीएस ने पहले एचआरटीसी की जमीन देखी। ट्रक यूनियन के पास एचआरटीसी की 32 बीघे जमीन है। जहां पर अभी खाली पड़े है। उसके बाद सन सिटी मार्ग पर ट्रक पार्किंग को देखा। सीपीएस ने सभी अधिकाारियों के साथ सन सिटी पर बनी ट्रक पार्किंग के आधा हिस्सा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि अड्डा तो परिवहन विभाग की जमीन पर ही बनेगा। वह इस बारे में केंद्र के साथ भी अड्डा बनाने का मामला भी उठाएंगे लेकिन फिलहाल सनसिटी मार्ग पर ट्रक पार्किंग में अड्डा शुरू किया जाएगा। यह पार्किंग बीबीएनडीए के अधीन है। बीबीएनडीए से इसे बस अड्डा शुरू करे के लिए एनओसी  लेंगे और जनवरी माह के पहले सप्ताह से यहां पर बसें खड़ी करनी शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। यहां पर दो मुद्रिका बसों को चलाया  जाएगा। इसके अलावा टेंपू से भी लोग बद्दी तक जा सकते है। इसके लिए आरटीओ को टेंपू संचालकों के साथ बैठक कर किराया निर्धारित करने के लिए कहा जाएगा। बस अड्डे को लेकर लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। 
  • पंचगाटडा में आरंभ हो रही सतजुल आरती के लिए संस्थागत प्रमुखों को विधिवत निमंत्रण पत्र

    ऊना/ सुशील पंडित : शिव पुरी विकास समिति द्वारा पहली जनवरी से विभोर स्थित सतलुज घाट पर आरंभ होने जा रही सतजुल आरती के लिए क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक व संस्थागत प्रमुखों को विधिवत निमंत्रण पत्र प्रदान किए गए। समिति के उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पार्षद पंकज सहोड़ की अगुवाई में जिला रूपनगर के विभिन्न धार्मिक तथा संस्थागत प्रमुखों को इस आरती में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र दिए गए। इसमें शिव आश्रम मोजोवाल, ब्रह्मोति मंदिर के प्रमुख, जिला रुपनगर की नगर निगम के चेयरमैन, भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड नंगल के मुख्य अभियंता, नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड नंगल यूनिट के जीएम व तहसीलदार नंगल को समिति के सदस्यों द्वारा निमंत्रण पत्र देकर इस आरती में शामिल होने का न्योता दिया गया। पंकज सहोड़ ने बताया कि अगले वर्ष 2024 में पहली जनवरी से विधिवत तौर पर सतलुज आरती का शुभारंभ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए समिति की ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। समिति ने सतलुज आरती के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं। पंकज सहोड़ ने बताया कि बुधवार को जिला ऊना के प्रमुखों संतों तथा संस्थागत प्रमुखों को निमंत्रण पत्र दिए जाएंगे। इस मौके पर समिति के सचिव वेद प्रकाश, संयोजक धर्मपाल, बीडीसी ऊना के चेयरमैन यशपाल, कृष्ण अवतार व रवि दत्त भी उनके साथ उपस्थित रहे।


    शिव आश्रम मोजोवाल के संस्थापक स्वामी ज्ञान गिरी के गद्दीनशीन व ब्रह्मोती स्थित आश्रम के प्रमुख महेश गिरी महाराज को निमंत्रण पत्र सौंपा गया। समिति का मानना है कि इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के प्रमुख संतों व महापुरुषों का आर्शीवाद और उपस्थिति इस कार्यक्रम को चार चांद लगा देगी। नगर पालिका नंगल के चेयरमैन संजय साहनी, भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के चीफ इंजीनियर चरणजीत सिंह, तसलीसदार नंगल संदीप कुमार, जीएम एनएफएल अतुल जैन, एसडीएम अमनजीत कौर व जवाहर मार्केट कमेटी के प्रधान पवन जगोता को समिति द्वारा निमंत्रण पत्र सौंपा कर कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया।

  • IIIT सलोह का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन समाप्त

    IIIT सलोह का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन समाप्त

    ऊना/सुशील पंडित : ट्रिपल आईटी सलोह में चल रहा एओसीटीए सम्मेलन मंगलवार को समाप्त हो गया। इसमें देश विदेश के लगभग 270 लोगों के शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इस सम्मेलन का मुख्य आकर्षण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एमएल था। सम्मेलन में इस बात पर भी चिंतन हुआ कि अभी तकि ट्रिपल आईटी ने ऊना के उद्योग में कोई योगदान नहीं दिया है। जो खाई ऊना के इस सबसे बड़े संस्थान और स्थानीय उद्योग के बीच पैदा हो गई है उसे कैसे भरा जाए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। मौके पर ट्रिपल आईटी के बॉर्ड ऑफ गवर्नर के चेयरमैन रवि शर्मा, प्रो. विनोद कुमार कन्नौजिया व अन्य मौजूद रहे।
  • नंगल के एक व्यक्ति से चिट्टा बरामद

    नंगल के एक व्यक्ति से चिट्टा बरामद

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल में चिट्टा दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। चिट्टे के सेवन के मामले हों या पकड़े गए लोगों की गिनती हो। चिट्टा हिमाचल में अपनी जड़ें जमा चुका है। सोमवार को मैहतपुर थाने की पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर जब एक व्यक्ति की तालाशी ली तो उससे 11.37 ग्राम चिट्टा मिलने की पुष्टि हुई है। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में आरोपी का नाम रविंदर कुमार पुत्र युधवीर सिंह निवासी नंगल जिला रोपड़ बताया गया है। उसके व उसे चिट्टा देने वाले अज्ञात लोगों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
  • मस्टरोल में गलत हाजिरी लगाने पर प्रधान पर केस दर्ज

    मस्टरोल में गलत हाजिरी लगाने पर प्रधान पर केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : लंडेर टीकरा गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अंब पुलिस ने जबेहड़ गांव के प्रधान शिव कुमार पुत्र किशन चंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान पर मनरेगा की दिहाड़ियां लगाते समय हेराफेरी का आरोप है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने ऐसे लोगों की भी हाजिरी लगा दी जो काम पर आते ही नहीं थे और उनके खातों में पैसे भी पहुंच जाते थे। हालांकि सोचने की बात यही है कि हिमाचल की असंख्य पंचायतों में मनरेगा के पैसों को इसी प्रकार लूटा जा रहा है। इस लूट को रूटीन की तरह सत्ता ने स्वीकार भी कर लिया था। अब एक प्रधान पर कार्रवाई के कई मायने निकाले जा रहे हैं। जानकार पूछ रहे हैं कि क्या अब दूसरी पंचायतों पर भी कार्रवाई होगी जिन्होंने मनरेगा की जाली हाजरियां लगाई हैं।
  • हरोली : चोरी का मामला दर्ज

    हरोली : चोरी का मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली के एक व्यक्ति ने कार और आधा दर्जन बैटरियों के चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रघुबीर सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी वार्ड नंबर 05, बटखुर्द, तहसील हरोली ने पुलिस को बताया है कि 3 दिसंबर को उसकी खुशाल वर्कशॉप से एक मारूती कार, एक सीसीडी और 6 कार बैटरियां चोरी हो गई थीं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 457,380 के तहत अज्ञात चोरों के ऊपर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।