Blog

  • नशे के ओवरडोज से मेडिकल स्टूडेंट की मौ’त

    जोधपुर : नशे के ओवरडोज से मेडिकल स्टूडेंट की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात 11 बजे एक मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई। मृतक की पहचान हर्ष के तौर पर हुई है। हर्ष टाक डॉ के एन मेडिकल कॉलेज में 2016 के बैच का इंटर्न स्टूडेंट था और व केएन चेस्ट अस्पताल के हॉस्टल में रह रहा था। जयपुर में रहने वाले हर्ष के पिता उसे रात को लगातार फोन कर रहे थे। लेकिन वह जवाब नहीं दे रहा था। जिसके बाद हर्ष के दोस्तों को सूचित किया। हर्ष के दोस्तों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा तो वह मृत मिला।

    हर्ष के शव को देखकर डॉक्टरों ने नशे के ओवरडोज को कारण माना है। स्टूडेंट ने रात को करीब 11 बजे वार्ड को इसकी सूचना दी। इसके बाद शास्त्री नगर पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मंगलवार सुबह उसका पोस्टमार्टम होगा। बताया जा रहा है कि हर्ष नशे का आदी हो गया था। उसे कुछ दिनों ने नशा मुक्ति केंद्र में भी रखा गया था। 10 दिन पहले ही उसके पिता उसे फिर से हॉस्टल छोड़कर गए थे। रविवार रात को उसने अपने साथियों के साथ खाना भी खाया था

  • जालंधरः अब थाने भी नहीं रहे सुरक्षित, चोर ने दिया वारदात को अंजाम

    जालंधर, ENS: शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालात यह हो गए है कि अब अपराधियों में पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो चुका है। दरअसल, अब चोर थाने में घुसकर चोरी की वारदातें करने में लग गए है। ऐसा ही वाकया थाना-8 के अंदर हुआ है, जहां थाने में घुसकर चोर थाने के मालखाने तक पहुंचा और वहां से टीवी चुरा कर भाग निकला। वहीं हाथ में टीवी लिए भाग रहे चोर पर थाने के संतरी की नजर पड़ गई।

    जिसने शोर मचाकर अन्य मुलाजिमों के साथ पीछा करके चोर को टीवी समेत काबू कर लिया। थाने में दर्ज की गई एफआईआर में एएसआई चरणजीत सिंह ने बयान दिए कि वह थाने में मौजूद थाइसी दौरान संतरी सरदूल सिंह ने ‘चोर- चोर’ का शोर मचाया तो उन्होंने टीवी उठाकर भाग रहे चोरा का पीछा करके उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गौतम पुत्र राजेश निवासी रामनगर के रूप में हुई। आरोपी काफी चालाकी से मालखान में घुसा था।

    पूछताछ में गौतम ने माना कि वह अपने साथी विक्की के साथ मिलकर पहले भी थाने के मालखाने में घुसकर सामान चुरा चुका है और उसे कबाड़िए को बेच चुका है। उधर थाना-8 के प्रभारी संजीव सूरी ने कहा कि विक्की की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः भाईयों में हुई खूनी झड़प, चले तेजधार हथियार

    जालंधर, ENS: थाना-1 के अंतर्गत आते वेरका मिल्क प्लांट के पास दो भाईयों में प्रापर्टी विवाद चलते विवाद के चलते खूनी झड़प हो गई। बताया जा रहा हैकि दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई और उसके बेटे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले के दौरान माडल टाउन का रहने वाला गुरुमोहन सिंह और और हरसिमर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

    जिसे इलाज के लिए परिवारिक सदस्यों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। परिवारिक सदस्यों ने सिमरनप्रीत ने बताया कि वह अपने चाचे के साथ वेरका मिल्क प्लांट में खड़े हुए थे। जहां उनके भाई और उसके बेटे ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना की शिकायत उन्होंने थाना 1 की पुलिस को दे दी है। वहीं दूसरी तरफ थाना 1 पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਾਹਨ ਨੇ ਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਰਾਏਕੋਟ-ਅਹਿਮਦਗੜ੍ਹ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਹੋਏ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਣ ਦਾ ਸਮਾਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਜੱਸਾ ਚੌਧਰੀ (68) ਪੁੱਤਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ-ਕੱਚਾ ਕਿਲ੍ਹਾ ਰਾਏਕੋਟ, ਜੋ ਕਿ ਇੱਕ ਸ਼ੈੱਲਰ ‘ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਸੀ, ਜਦ ਉਹ ਆਪਣੇ ਸਾਈਕਲ ‘ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਅਹਿਮਦਗੜ੍ਹ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਗੋਇਲ ਰਾਈਸ ਮਿੱਲ ਨੂੰ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਸ਼ੈੱਲਰਾਂ ਵਾਲੇ ਚੌਂਕ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਇੱਕ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਾਹਨ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਪਿਛਲੀ ਸਾਈਡ ਤੋਂ ਫੇਟ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਸ ਦੀ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ।

    ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪੁੱਜੀ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਰਾਏਕੋਟ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਜਗਰਾਉਂ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਰਾਏਕੋਟ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ‘ਤੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਾਹਨ ਚਾਲਕ ਖ਼ਿਲਾਫ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

  • जालंधर : नशे की ओवरडोज से युवक की मौ’त

    जालंधर,ENS :  25 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज के कारण मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान  शाहपुर के रहने वाले हरकमल सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। परिवार ने पुलिस को बताया कि हरकमल सिंह रोजाना की तरह बीते दिन घर से बाहर ही था। शाम करीब 6 बजे जब वह घर आया तो उसने अपनी मां से चाय बनाने के लिए कहा। इतना कहकर हरकमल तुरंत अपने घर की छत पर चला गया। काफी देर तक तो पहले मां हरकमल को बुलाती रही। मगर जब वह नीचे नहीं आया तो मां चाय बनाकर छत पर ले गई।

    वहां जाकर उसने देखा कि हरकमल बेसुध हालत में छत पर पड़ा हुआ था। मां चिल्लाई तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर डॉक्टर को बुलाया गया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार हरकमल के पास से परिवार द्वारा बरामद किया गया इंजेक्शन चिट्टे का था। जिसकी ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। गांव वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने फिलहाल मामले में परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। 

  • जालंधरः भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौ+त, दूसरा घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: परागपुर में देर रात भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरी युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए परागपुर चौंकी इंचार्ज ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली है।

    पुलिस ने बताया कि उन्हें पता चला है कि उक्त बाइक सवार युवक पीबी 08 एफसी 0718 पर सवार होकर जा रहे थे।जहां परागपुर के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक की पहचान मकसूदां के विवेक विहार के रहने वाले करणजोत सिंह (37) के रूप में हुई है। वहीं, करनजोत के साथी नंदनपुर के रहने वाले सौरव की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि करणजोत अमेरिका से लौटा था।

    मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई स्पोर्ट्स बाइक करणजोत की थी। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। एएसआई गुरदीप चंद ने बताया कि करनजोत कुछ समय पहले ही विदेश अमेरिका से लौटा था। करनजोत शादीशुदा था, मगर उसका पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मृतक करनजोत के मां सुखविंदर कौर के बयानों पर आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) का केस दर्ज कर लिया है।

    एएसआई गुरदीप चंद ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया जाएगा। फिलहाल आरोपी की पहचान करने के लिए हाईवे से सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। चौकी परागपुर के इंचार्ज हीरा सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਘਰ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, 15 ਲੱਖ ਤੋਂ ਜਿਆਦਾ ਦਾ ਹੋਇਆ ਨੁਕਸਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸੰਗਰੂਰ : ਮਕਾਨ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਮਕਾਨ ਮਾਲਕ ਅਨੁਸਾਰ ਉਸ ਨੂੰ ਜਦੋਂ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਸਾਰੇ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਧੂਏ ਦੀਆਂ ਲਪਟਾਂ ਨਿਕਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਤਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਅੱਗ ਬੁਝਾਉਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਤੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੇ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਾਲ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ।ਉਸਨੇ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਸਹੀ ਸਲਾਮਤ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ। ਉਸਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦਾ ਵੱਡਾ ਕਾਰਨ ਮਕਾਨ ਦੀ ਕੰਧ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦਾ ਮੱਛੀ ਪਾਲਣ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਪੌਂਡ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੁੱਕੇ ਘਾ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਤੇਜ਼ ਹਵਾਵਾਂ ਦੇ ਕਰਕੇ ਲਪਟਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਪਹੁੰਚ ਗਈਆਂ ਤੇ ਘਰ ਚ ਪਏ ਕਰੋਕਰੀ ਦੇ ਸਮਾਨ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ।

    ਉਹਨਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦਾ ਕਰੋਕਰੀ ਦਾ ਸਮਾਨ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦੇ ਨਾਲ ਸੜ ਕੇ ਸਵਾਹ ਹੋ ਗਿਆ। ਪੰਜ ਦੇ ਕਰੀਬ ਏਸੀ ਸੜ ਗਏ ਤੇ ਪੂਰੇ ਦਾ ਪੂਰਾ ਘਰ ਧੂਏ ਦੀ ਕਾਲਖ ਦੇ ਵਿੱਚ ਤਬਦੀਲ ਹੋ ਗਿਆ। ਮਕਾਨ ਮਾਲਕਾਂ ਨੇ ਮੱਛੀ ਪਾਲਣ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਅੱਗ ਲਗਾਈ ਜਾਂਦੀ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਕਾਰਨ ਸਾਨੂੰ ਕਾਫੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਆਉਂਦੀ ਹੈ। ਪਰ ਤੇਜ਼ ਹਵਾਵਾਂ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਅੱਗ ਦੀਆਂ ਲਪਟਾਂ ਘਰ ਦੇ ਅੰਦਰ ਪਹੁੰਚੀਆਂ ਤਾਂ ਕਰੋਕਰੀ ਦੇ ਸਮਾਨ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ ਤੇ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦਾ 15 ਤੋਂ 20 ਲੱਖ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਗਿਆ।

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਮੱਛੀ ਪਾਲਣ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦਾ ਉਦੋਂ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਜਦੋਂ ਧੂਏ ਦਾ ਗੁਬਾਰ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤਾ। ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਅੱਗ ਬੁਝਾਉਣ ਦੀ ਹਿਦਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਗ ਨਹੀਂ ਲਗਾਈ ਗਈ।

  • जालंधरः विवादों में घिरे भाजपा सासंद हसंराज हंस, लगे गंभीर आरोप

    जालंधर, ENS: भाजपा सांसद हंसराज हंस व अलमस्त बापू लाल बादशाह दरबार, नकोदर के गद्दीनशीन साई  और काबिज प्रबंधक कमेटी पर डेरा में फर्जी बिलों की आड़ में डेरा के फंडस के दुरूपयोग करने के गंभीर आरोप लगे है। यह आरोप लगाए हुए कुंदन साईं, ऑल पंजाब ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रदेश प्रधान हैप्पी संधू, हरि मित्तल सोंधी पूर्व एम.सी, पुरषोत्तम लाल बिट्टू, टिम्मी गिल, डिंपल गिल व अन्यों ने डिप्टी कमिश्नर और एसपी देहाती को शिकायत पत्र सौंपा। जिसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि इस डेरा की जमीन श्रृषि नगर की है और वह लोग डेरा की पिछले 20 वर्षों से सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में स्वयंभू कमेटी के गठन के बाद से डेरा के खाते में फर्जी बिलों को डालकर भारी धांधलियां की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी धांधली डेरा के खाते में फर्जी बिलों को डाल कर लोगों के चढ़ावे से एकत्रित फंड्स में लाखों की धोखाधड़ी की जा रही है। सबसे बड़ी धोखाधड़ी 21 मई 2022 को राजस्थान की एक फर्म से मिलकर की गई है, उन्होंने कहा कि दरबार में लगाने को 1418350 रूपए का मार्बल ट्रक नंबर आरजे 47 जीए-0289 के जरिए नकोदर भेजा गया परंतु 24 मई 2023 को न्यू राजस्थान मार्बल, नकोदर ने उसी मार्बल का 23,13,980 बिल देकर सीधे तौर पर करीब 9 लाख रुपए की ठगी की है। इसी प्रकार 31 जुलाई 2023, नोहरिया राम धीर ज्वैलर्स से 2 बिलो के जरिए 3,53,034 रुपये कीमत का एक सोने का ब्रेसलेट और 52,689 रुपये के सामान की खरीदी के अलावा 1 अन्य ज्यूलर्स से 442900 रूपए का सोना खरीदा गया है।

    आरोप है कि कमेटी के मैंबरों ने वार्षिक मेला दौरान ब्रेसलेट हंसराज हंस को पहनाया था, परंतु बाकी सोना क्या था और किसे दिया गया उसका कोई उल्लेख नही है। इतना ही नही डेरा के खर्च पर होटल में कमरा बुक कराने के बिलों में भी फर्जीवाड़ा सामने आया है। उन्होंने कहा कि होटल के रिकार्ड में कमरा बुक कराने वाली कंपनी और गैस्ट दोनों का नाम अलमस्त बापू लाल बादशाह दरबार दर्ज किया गया है।  हंसराज हंस वर्ष 2008 में उनके पास आए और उन्हें कमेटी में शामिल करने का आग्रह करते हुए डेरा को बुलंदियों पर लेकर जाने का भरोसा दिया। परंतु आज तक हंसराज हंस ने डेरा के विकास में अपनी तरफ से एक पैसा भी खर्च नही किया है।

    कुंदन साईं, हैप्पी संधू व अन्यों ने आरोप लगाया कि यह सारा फर्जीवाड़ा हलका विधायक इंद्रजीत कौर मान की छत्रछाया में हो रहा है। पिछले दिनों कमेटी के चुनाव में विधायक मान ने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर चुनाव को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर सिरोपा भेंट करते तो सुना गया था परंतु सोने के गहने पहनाना पहली बार देखा है।  अब मेहनत करके रोजी-रोटी कमाने वाले श्रषि नगर के लोगों को ही डराया धमकाया जा रहा है। उक्त लोगों ने मांग की कि इस सब के लिए सांसद हंसराज हंस और विधायक इंद्रजीत कौर मान जिम्मेदार हैं। साथ ही उन्होंने लाखों रुपये की हेराफेरी की निष्पक्ष जांच व आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जब हंसराज हंस का पक्ष जानना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। अगर वह भी अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रमुखता के आधार पर प्रकाशित किया जाएगा।

  • सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    किश्तवाड़ः जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, मंगलवार सुबह जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ क्षेत्र में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, किश्तवाड़ में भूकंप सुबह 6:36 बजे आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने एक बयान में कहा कि भूकंप की तीव्रता 3.7 थी, जो 20 फरवरी सुबह 06:36 बजे आया। भूकंप की गहराई 5 किमी नीचे थी।

    बता दें कि इससे पहले नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, सोमवार शाम को कारगिल के लद्दाख क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के झटके सोमवार रात करीब 9:35 बजे महसूस किए गए। एनसीएस ने एक पोस्ट में कहा कि भूकंप की तीव्रता 5.2 थी और इसकी गहराई 10 किमी नीचे थी। फिलहाल भूकंप के झटकों के कारण जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

  • पंजाब : ललकारे मारने पर पड़ोसियों में हुआ झगड़ा, मौ+त

    रूपनगर : श्री चमकौर साहिब में एक पहलवान ने अपने पड़ोसी का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी करनदीप सिंह उर्फ गोलडी अपने चोबारे से छलांग लगाकर। पड़ोसी प्रेम चंद के घर घुंस गया और उसने तेजधार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। जिसके चलते कुछ मिंटो में ही प्रेम चंद की मौत हो गई। पुलिस ने 2 घंटे बाद ही फरार हुए आरोपी करनदीप सिंह उर्फ गोलडी को पुलिस ने पकड़ लिया।

    एसपी रूपिंदर कौर ने बताया कि रविवार देर रात को दोनों में ललकारा मारने की वजह से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आरोपी गोलडी की पड़ोसी प्रेम चंद में बहस भी हुई। अभी तक कत्ल की कोई ओर वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ और मामले की जांच के लिए अदालत से एक दिन का रिमांड हासिल किया है।