Blog

  • स्पर्श से संबंधित समस्याएं सुलझाने हेतू भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन 25 व 26 मई को

    स्पर्श से संबंधित समस्याएं सुलझाने हेतू भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन 25 व 26 मई को

    ऊना/सुशील पंडित: जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ऊना के प्रांगण में 25 व 26 मई को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक स्पर्श पोर्टल से संबंधित समस्याओं को सुलझाने हेतू भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने बताया कि सभी भूतपूर्व सैनिकांे, वीर नारियों और उनकी विधवाओं की स्पर्श से संबंधित समस्याओं को डीपीडीओ ऊना, बैंक आॅफ बड़ौदा व 14 गोरखा राईफल सुबाथू की टीमें सुनेंगी तथा उनका समाधान करेंगी। 
  • 30 मई से 1 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय पिपलू मेला – देवेंद्र भुट्टो

    30 मई से 1 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय पिपलू मेला – देवेंद्र भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2023 का आयोजन 30 मई से 1 जून तक किया जाएगा। यह जानकारी कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक देवेंद्र भुट्टों ने पिपलू मेले के सफल आयोजन को लेकर आयोजित की गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 30 मई को मुख्यातिथि द्वारा पूजा अर्चना एवं झंडा रस्म के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिपलू मेला जिला का एक प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेला है तथा हजारों लोगों की आस्थाएं जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं तथा इस सांस्कृतिक धरोहर को जिंदा रखने के लिए इस तरह के आयोजनों से बल मिलता है। 
    उन्होंने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस ऐतिहासिक एवं प्राचीन मेले के दौरान तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक दलों के साथ-साथ स्थानीय स्कूलों, स्थानीय कलाकारों को अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियो ंसे कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें। उन्होंने बताया कि मेले में शहरीद परिवारों, 90 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों, विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट रहे व्यक्तियों जिन्होंने जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से मेले को सफल आयोजन करने के लिए सभी अधिकारियो ंको अपना बहुमूल्य सहयोग देने का आग्रह किया।
    इसके अतिरिक्त एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने बताया कि मेले के दौरान तहसीलदार बंगाणा मेला अधिकारी होंगे जबकि एसएचओ बंगाणा पुलिस मेला अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रर्दशनियां भी लगाई जाएंगी, जिसमें लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। मेले के दौरान वॉलीबॉल, कुशती तथा रस्साकशी जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले की स्मृतियों को चिरस्मरणीय बनाएं रखने के लिए एक भव्य बहुरंगी स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि मेले के दौरान स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे। मेलावधि में मेला स्थल पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर जांच भी की जाएगी।बैठक में तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर, बीडीओ बंगाणा सुरेंद्र जेतली, प्रधान पिपलू पंचायत महेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य रावमापा बंगाणा सरेंद्र कुमार, प्रदेश रेड क्राॅस सोसाईटी के पैटर्न सुरेंद्र ठाकुर, जसाणां पंचायत के पूर्व प्रधान प्रवीण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
  • पंजाबः NIA कश्मीर सिंह पर 10 लाख का इनाम किया घोषित 

    पंजाबः NIA कश्मीर सिंह पर 10 लाख का इनाम किया घोषित 

    चंडीगढ़ः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कश्मीर सिंह गलवड्डी उर्फ बलबीर सिंह पर 10 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। एजेंसी को उसे कई मामलों में तलाश है। लुधियाना का रहने वाला कश्मीर सिंह भगोड़ा है। वह देशभर में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। एनआईए ने फोन नंबर और ईमेल भी लोगों से साझा की और जानकारी होने पर आरोपी के बारे में सूचना देने की अपील की। कश्मीर सिंह नाभा जेल ब्रेक का आरोपी है। कश्मीर सिंह पर एनआईए टेरर-गैंगस्टर नेटवर्क को लेकर दर्ज FIR में इनाम घोषित किया। 7 साल पहले यानी 2016 में पलविंदार पिंडा सहित कई बदमाशों ने नाभा हाई सिक्योरिटी जेल पर हमला कर 4 बदमाशों के जेल से बाहर जेल से छुड़ा लिया था। आईपीसी की धारा 120-बी, 121, 121-ए और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) की अधिनियम की धारा 17, 18, 18-बी और 38 के तहत कश्मीर सिंह वांछित है।  

    कश्मीर सिंह खालिस्तानी समर्थक है, जिसकी तलाश जांच एजेंसी पिछले पिछले काफी समय से कर रही थी। इनमें खालिस्तान कमांडो फोर्स के हरमिंदर सिंह मिंटू और कश्मीर सिंह गलवट्टी शामिल थे। इसके अलावा गैंगस्टर विक्की गौंडर और गुरप्रीत सेखों और उनके साथी को भी जेल से मुक्त कराया गया था। जेल से बाहर निकलने के बाद विक्की और प्रेमा लाहौरिया राजस्थान के श्रीगंगानगर में छिपे हुए थे। इनमें खालिस्तान कमांडो फोर्स के हरमिंदर सिंह मिंटू और कश्मीर सिंह गलवट्टी शामिल थे। इसके अलावा गैंगस्टर विक्की गौंडर और गुरप्रीत सेखों और उनके साथी को भी जेल से मुक्त कराया गया था। जेल से बाहर निकलने के बाद विक्की और प्रेमा लाहौरिया राजस्थान के श्रीगंगानगर में छिपे हुए थे।

    इनके ठिकाने की जानकारी मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने 2018 में इन दोनों का एनकाउंटर कर दिया था। मिंटू को जेल ब्रेक कांड के अगले ही दिन दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, इसके कुछ समय बाद मिंटू की जेल में ही हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी। मगर कश्मीर सिंह पुलिस की पहुंच से अभी भी दूर है। वहीं, अब एनआईए ने उसके ऊपर 10 लाख के इनाम की घोषणा की है।

  • पंजाबः 2000 हजार के नोट को लेकर पेट्रोल पंपों पर पोस्टर हुए जारी

    पंजाबः 2000 हजार के नोट को लेकर पेट्रोल पंपों पर पोस्टर हुए जारी

    लुधियानाः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से हटाने का फैसला किया है। लोगों के पास 30 सितंबर तक का समय है, जब वो बैंक के पास जाकर अपने 2000 रुपये के नोट को बदल सकते हैं। इसके लिए आज यानी 23 मई, 2023 से ये सर्विस शुरू हो चुकी है। वहीं आरबीआई के ऐलान के बाद पेट्रोल पंपों के कर्मचारी 2 हजार के नोट से परेशान हो चुके हैं। पेट्रोल पंप पर जो कोई भी तेल भरवाने आ रहा है, वह 2 हजार का नोट लेकर आ रहा है। पंप मालिकों द्वारा पोस्टर लगा दिए गए हैं, जिसमें लिखा है कि समस्त ग्राहकों को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार/आरबीआई निर्देशानुसार 30 सितंबर 2023 तक 2 हजार रुपए या उससे अधिक की खरीद पर ही स्वीकार्य हैं।

    करेंसी को बदले जाने का प्रावधान बैंकों तक ही सीमित है। पेट्रोल पंप पर 50/100 रुपए की खरीद पर भुगतान 2 हजार के करेंसी नोट से नहीं की जा सकती। बता दें कि पेट्रोल पंप मालिकों को ये पोस्टर इसलिए लगाना पड़ा है कि लोग 50 या 100 का तेल भरवाने के लिए 2 हजार रुपया का नोट कर्मचारियों को दे रहे हैं। इस कारण पेट्रोल पंपों पर 2 हजार के नोटों की संख्या बढ़ने लगी है। 2 हजार का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था। 

  • नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय 

    नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय 

    नई दिल्ली: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन की पोज़ीशन हासिल कर इतिहास रच दिया। वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा जारी की गई ताज़ा रैंकिंग में नीरज चोपड़ा पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में नंबर वन खिलाड़ी बन गए। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा पहले वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन की पोज़िशन हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। नीरज चोपड़ा ने पहली बार 2021 के टोक्यो ओलंपिक में ट्रैक एंव फील्ड इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने का कारमाना किया था। स्टार भारतीय जैवलिन थ्रोअर ने एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ नंबर वन का स्थान हासिल किया। लेटेस्ट रैंकिंग के अनुसार, नीरज चोपड़ा के पास 1455 और एंडरसन पीटर्स के 1433 अंक हैं। नीरज के पास 22 अंकों की बढ़त है। वहीं जैकब वडलेज्ज 1416 अंक के साथ रैंकिंग में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

    दोहा डायमंड लीग जीतकर किया था 2023 का आगाज़

    नीरज चोपड़ा ने इस सीज़न का आगाज़ दोहा डायमंड लीग के साथ किया था। उन्होंने दोहा में खेली गई डायमंड लीग प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी। नीरज ने प्रतियोगिता में 88.67 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था और पहला स्थान अपने नाम किया था। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद ज्यूरिख में आयोजित डायमंड लीग में 89.63 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। बता दें कि नीरज चोपड़ा 4 जून को नीदरलैंड होंगेलो में फैनी ब्लैंकर्स-कोएन गेम्स में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 13 जून को वो फिनलैंड के तुर्कू में होने वाले नूरमी गेम्स का हिस्सा बनेंगे।

    जैवलिन में पहली बार भारत को दिलाया था गोल्ड 

    गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा भारतीय के लिए जैवलिन में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बने थे। इसके बाद से ही उनका शानदार प्रदर्शन जारी है। अब आगे होने वाले खेलों में उनका प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਇੱਕੋ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿਚ ਰਹਿਣ ਵਾਲ਼ੇ ਪ੍ਰੇਮੀ ਅਤੇ ਪ੍ਰੇਮਿਕਾ ਦੀ ਉੱਠੀ ਅਰਥੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਇੱਕੋ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿਚ ਰਹਿਣ ਵਾਲ਼ੇ ਪ੍ਰੇਮੀ ਅਤੇ ਪ੍ਰੇਮਿਕਾ ਦੀ ਉੱਠੀ ਅਰਥੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਨੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਂਅ ਤੇ ਲੜਕੇ ਨਾਲ ਮਾਰੀ ਸੀ 24 ਲੱਖ ਦੀ ਠੱਗੀ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਜ਼ਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਮੁਹੱਲਾ ਸ਼ਹਿਜ਼ਾਦਾ ਨੰਗਲ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਵਿਕਰਾਂਤ ਮਸੀਹ ਅੱਤੇ ਓਸਦੀ ਪ੍ਰੇਮੀਕਾ ਨੇਹਾ ਵਲੌ ਜ਼ਹਿਰੀਲੀ ਵਸਤੂ ਨਿਗਲ ਕੇ ਆਤਮਹੱਤਿਆ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਆਪਣੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵਿਦੇਸ਼ (ਜਰਮਨ) ਜਾਣ ਦੇ ਲਈ 24 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਿੱਤੇ ਸੀ ਪਰ ਉਸਦੇ ਇਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਨੇ ਨਾ ਤਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਿਆ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਉਸਦੇ ਪੈਸੇ ਵਾਪਸ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਨੌਜਵਾਨ ਕਾਫੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਸੀ ਅੱਤੇ ਧਾਰੀਵਾਲ ਜਾ ਕੇ ਉਸਨੇ ਆਪਣੀ ਪ੍ਰੇਮਿਕਾ ਨੇਹਾ ਨੂੰ ਇਸ ਗੱਲ ਬਾਰੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਸਨੇ ਜਿਹਰੀਲੀ ਵਸਤੂ ਨਿਗਲ ਲਈ ਹੈ ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸਦੀ ਪ੍ਰੇਮੀਕਾ ਨੇਹਾ ਨੇ ਵੀ ਜਹਿਰੀਲੀ ਵਸਤੂ ਨਿਗਲ ਲਈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੋਨਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਨਾਂ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹਾਂ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿਚ ਲੈਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ 4 ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਵਿਕਰਾਂਤ ਮਸੀਹ ਦੇ ਭਰਾ ਰੋਹਿਤ ਮਸੀਹ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦੇ ਭਰਾ ਨੇ ਵਿਦੇਸ਼ (ਜਰਮਨ) ਜਾਣ ਦੇ ਲਈ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ 24 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਿੱਤੇ ਹੋਏ ਸਨ ਪਰ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਨੇ ਨਾਂ ਤਾਂ ਉਸਨੂੰ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਿਆ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਉਸਦੇ ਪੈਸੇ ਵਾਪਸ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ, ਜਿਸ ਕਰ ਕੇ ਉਹ ਕਾਫੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਸੀ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦੀ ਪ੍ਰੇਮਿਕਾ ਨੇਹਾ ਵੀ ਉਸਦੇ ਨਾਲ ਵਿਦੇਸ਼ ਜਾਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਸੀ ਪਰ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਧੋਖੇ ਕਾਰਨ ਉਹ ਦੋਨੋਂ ਵਿਦੇਸ਼ ਨਹੀ ਜਾ ਸਕੇ ਅੱਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋਕੇ ਧਾਰੀਵਾਲ ਵਿਖੇ ਜਾ ਕੇ ਜ਼ਹਿਰੀਲੀ ਵਸਤੂ ਨਿਗਲ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜੀਵਨ ਲੀਲਾ ਸਮਾਪਤ ਕਰ ਲਈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਜਿਹੜੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਠੱਗੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਖਿਲਾਫ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਕਿਓਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਰਾਂ ਕਰਕੇ ਦੋ ਜਾਨਾਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। 

    ਸਿਵਿਲ ਹੱਸਪਤਾਲ ਵਿੱਖੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਵਿਕਰਾਂਤ ਮਸੀਹ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੇ ਜਾਂਚ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਰਨ ਵਾਲੇ ਲੜਕਾ-ਲੜਕੀ ਦੇ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰੇਮ ਸੰਬੰਧ ਸਨ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨਾਲ ਉਸਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਨੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ 24 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠੱਗੀ ਮਾਰੀ ਸੀ, ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋਕੇ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਆਤਮਹੱਤਿਆ ਕਰ ਲਈ। ਉਹਨਾ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹਾਂ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿਚ ਲੈਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਚਾਰ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। 

  • पंजाबः SGPC सेवादारों ने प्रवासी को किया काबू, तलाशी दौरान निकला ये सामान, देखें वीडियो

    पंजाबः SGPC सेवादारों ने प्रवासी को किया काबू, तलाशी दौरान निकला ये सामान, देखें वीडियो

    अमृतसरः गोल्डन टेंपल में प्रवासी से तंबाकू निकलने पर थप्पड़ मारने की घटना के बाद एक अन्य से बीड़ी निकलने की घटना सामने आई है। वहीं आज दोपहर घंटाघर दरवाजे के पास शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सेवादारों ने प्रवासी को समझाकर अंदर भेजा, वहीं लोगों ने उसे आगे से ऐसा न करने की वॉर्निंग दी। एसजीपीसी के सेवादार दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को अपने साथ तंबाकू युक्त सामान व बीड़ी साथ न ले जाने की बात कर रहे थे। तभी एक प्रवासी श्रद्धालु भी गोल्डन टेंपल के अंदर दाखिल हो गया, लेकिन सेवादार को उस पर शक हुआ। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से बीड़ी का एक बंडल बरामद हुआ। जिसके बाद सेवादार ने उसे डांटा। प्रवासी ने उससे माफी मांगी।

    इस दौरान कुछ सिख श्रद्धालुओं ने उसे घेर लिया। लोगों ने उससे पूछा कि जब सेवादार ने पूछा था तो उसने बीड़ी को क्यों बाहर नहीं फेंका, लेकिन प्रवासी ने खुद को घिरता देख माफी मांगी और आगे से इस बात का ख्याल रखने की बात कही। वहीं, सेवादार ने भी प्रवासी को बिना कुछ कहे, समझाकर वहां से भेज दिया। वहीं, सेवादार ने भी माफी मांगे जाने के बाद पूरी तलाशी लेकर उसे अंदर जाने दिया। वहीं, दो दिन पहले एक प्रवासी के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। गोल्डन टेंपल प्लाजा पर बने जोड़ा घर के बाहर एक अकाली नेता ने प्रवासी को पकड़ लिया। जब उसकी जेब से तंबाकू निकला तो उसे पीटना शुरू कर दिया। सरेआम थप्पड़ मारने व वीडियो बनाने के बाद प्रवासी को वहां से भगा दिया। वीडियो वायरल हुई तो अकाली नेता की तरफ से उठाए गए कदम की निंदा भी की गई।

  • ऊना: 56 पात्र महिलाओं को बचत भवन ऊना में राशन वितरित किया जाएगा

    ऊना: 56 पात्र महिलाओं को बचत भवन ऊना में राशन वितरित किया जाएगा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष परिषद अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत वर्ष 2023-24 के लिए जिला ऊना की 56 पात्र महिलाओं को 28 मई रविवार को बचत भवन ऊना में राशन वितरित किया जाएगा। यह जानकारी हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर व हिमोत्कर्ष अमोदिनी सेवा प्रकल्प प्रभारी एवं परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज बतौर मुख्य अतिथि शिरकत आशीर्वाद देंगे। वहीं एसडीएम ऊना विश्व मोहन चौहान विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प वर्ष 2013 में शुरु किया गया था। 10 वर्षो में 575 पात्र विधवा महिलाओं को 40 लाख रुपए का राशन वितरित किया जा चुका है। पिछले वित्तिय वर्ष में 61 महिलाओं को यह सुविधा प्रदान की गई थी। उन्होंने बताया कि नए सत्र 2023-24 के लिए 56 महिलाओं को चुना गया हंै। इन महिलाओं को अप्रैल 2023 से लेकर मार्च 2024 तक हर महीने सहायता के रुप में राशन वितरित किया जाएगा। हिमोत्कर्ष पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकल्प में परिषद के सदस्यों के साथ-साथ जिला के दानवीर लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। 
    नंगड़ा गांव से पिंकी कुमारी, दुलैहड़ से अनीता रानी, टक्का से मधु बाला, नैहरी नौरंगा से कमलेश कुमारी, अंबोटा से संतोष कुमारी, डूहल बगबाला से मधु बाला, चौकीमन्यार से अनीता, मल्लूवाल से सीमा देवी, झलेड़ा से सुनीता देवी, कांगड़ से माया देवी, नंगल संलागड़ी से आदर्श बाला, हरोली से ज्योति देवी, चतेहर से सुषमा कुमारी, जखेड़ा से निर्मला देवी, बडैहर से दीपिका, मवा कोहला से पुष्पा देवी, वार्ड नंबर आठ ऊना से कुसुम रानी, झलेड़ा से केसरी देवी, रामपुर से लक्ष्मी देवी, वार्ड नंबर आठ ऊना से सरिता कुमारी, हीरा नगर से अनीता कुमारी, नगनोली से मीना देवी, ईसपुर से ब्यासा देवी, मवा कोहला से रामप्यारी, समनाल से अंजना कुमारी, ईसपुर से उषा देवी, चतेहर से सोनू देवी, मवा सिंधिया से दलजीत कौर, ईसपुर से अनु बाला, पंजावर से अमरजीत कौर, सुनेहरा से लक्ष्मी देवी, नांगरान उप्परला से उपमा शर्मा, सुनेहरा से सुमन देवी, ईसपुर से उर्मिला देवी, ईसपुर से गुरप्रीत कौर, हीरा नगर से अनीता ठाकुर, ठठल से शंकुतला देवी, देहलां से बख्शो देवी, ईसपुर से अंजना कुमारी, कुठार कलां से सोमा देवी, धुसाड़ा से पिंकी देवी, अपर बसाल से जीवन ज्योति, पंजावर से सुनीता कुमारी, हरोट से सागरी देवी, कांगड़ से नीलम देवी, हलेड़ा से हरप्रीत कौर, अपर बसाल से आशा, बहडाला से बलविंद्र कौर, लोअर बसाल से रीना देवी, घालुवाल से संदेश कुमारी, हलेड़ा से बलबीर देवी, संतोषगढ़ वार्ड आठ से इंदु बाला, सासन से सुमन, सासन से कुसवा देवी, जनकौर से आशा देवी व वार्ड पांच पुलवाला बाजार ऊना से रीमा रानी शामिल हैं। 
  • कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक में हुई प्रचंड जीत ने भाजपा की जड़ें हिला कर रख दी: कामरेड जगत राम

    कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक में हुई प्रचंड जीत ने भाजपा की जड़ें हिला कर रख दी: कामरेड जगत राम

    ऊना/सुशील पंडित: कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक में हुई प्रचंड जीत से  साम्प्रदायिक भाजपा और मोदी की जड़ें हिला दी हैं। यह बात राष्ट्रीय इंटक के सचिव और प्रदेश इंटक के महासचिव जगत राम शर्मा ने प्रेस नोट में कही और इस जीत की शुरुआत मंडी जिला से रानी प्रतिभा सिंह की जीत से शुरू होकर हिमाचल विधासनसभा में पूर्ण बहुमत और शिमला के निगम क चुनावों में  बहुमत लेकर पुरे देश में डंका बजा दिया है। कर्नाटक में भी हिमाचल की जीत का डंका बजा और हिमाचल के लोगों की तरफ से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रचार किया। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत मलिकार्जुन खड़के सोनिया गांधी, प्रियंका  गांधी के करिश्मे को देखकर जो पार्टियां कांग्रेस को छूना नहीं  चाहती थीं जैसे ममता बनर्जी, केजरीवाल आदि  वह भी कॉग्रेस के  साथ एकता बनाने के लिए पक्षदार हो रही हैं।
    जगत राम ने यह भी कहा कि इन पार्टियों का मन पहले ही टटोल लिए हैं कि वह  राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। कांग्रेस की हवा चल रही है किसी भी पार्टी के धोखे  में नहीं आना चाहिए। जगत राम ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा की इंटक ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी के नेतृत्व में  राहुल गांधी  को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमर कसी  हुई  है और इसके लिए इंटक ने कई वार प्रस्ताव भी पास कर लिए है कांग्रेस पार्टी को 2024  के लोकसभा चुनावों में 400 से भी अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए !
  • डाकघरों में 2000 रुपये के नोट जमा या एक्सचेंज करवाने को लेकर आया बड़ा फैसला

    डाकघरों में 2000 रुपये के नोट जमा या एक्सचेंज करवाने को लेकर आया बड़ा फैसला

    नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से हटाने का फैसला किया है। लोगों के पास 30 सितंबर तक का समय है, जब वो बैंक के पास जाकर अपने 2000 रुपये के नोट को बदल सकते हैं। इसके लिए आज यानी 23 मई, 2023 से ये सर्विस शुरू हो चुकी है। ऐसे में लोग अपने 2000 रुपये के नोट को लेकर बैंकों के चक्कर लगाने शुरू कर देंगे। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक 2000 रुपये के नोट जमा या एक्चेंज केवल बैंकों या आरबीआई के 19 रिजनल दफ्तरों में भी की जा सकती है। पोस्ट ऑफिसेज यानि डाकघरों को नोट नेक्सचेंज या जमा करने से इस बार दूर रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक 2000 रुपये के नोट की एक्सचेंज सुविधा केवल बैंकों और आरबीआई में ही संभव है। बैंकों में 2000 रुपये के नोट डिपॉजिट किए जा सकते है। 

    RBI ने लिया बड़ा फैसला

    पिछले हफ्ते शुक्रवार को RBI ने 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर लेते हुए कहा कि लोग 23 मई से अपने 2000 रुपये के नोट बैंकों में जाकर बदल या जमा कर सकते हैं। हालांकि RBI ने बताया कि 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे। रिजर्व बैंक ने इसी के साथ बैंकों को 2000 रुपये के नोट को जारी करने से भी मना किया है।

    क्यों जारी हुए थे 2000 रुपये के नोट

    बता दें कि देश में नोटबंदी के दौरान 1000 और 500 रुपये के नोट बंद होने के बाद जब इकोनॉमी में पैसों की कमी हुई थी, तो उस कमी को भरने के लिए 2000 रुपये के नोट को जारी किया था। हालांकि RBI ने अब इस नोट को सर्कुलेशन से बाहर निकालने का फैसला किया है। 30 सितंबर, 2023 तक किसी भी बैंक के ब्रांच में जाकर अपने बैंक अकाउंट में 2000 रुपये के नोट जमा कर सकेंगे। इसके साथ ही बैंकों में जाकर अपने 2000 रुपये के नोट को भी बदल सकते हैं।

    कब तक बदल सकते हैं नोट

    रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 23 मई, 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपये के नोटों को दूसरे वैल्यू के नोटों से बदला जा सकता है। RBI ने इसकी लिमिट 20,000 रुपये सेट किया है। दास ने कहा कि लोगों को इसके लिए 30 सितंबर, 2023 तक का समय दिया गया है, जिससे कि वे इस प्रोसेस को गंभीरता से लें और यह प्रोसेस अंतहीन न हो।