Blog

  • आज पंजाब बंद के दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चलेंगी, हर चौक पर पुलिस बल तैनात

    आज पंजाब बंद के दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चलेंगी, हर चौक पर पुलिस बल तैनात

    जालंधर,ENS: मणिपुर में हिंसा के खिलाफ वाल्मीकि, रविदासिया और ईसाई भाईचारे ने संयुक्त रूप से 9 अगस्त को पंजाब में बंद की कॉल दी थी। जिसके चलते आज पंजाब बंद की कॉल को लेकर निगम कर्मचारियों सहित कई एसोसिएशन ने पंजाब बंद की कॉल में ईसाई समुदाय और एससी समुदाय को समर्थन दिया है। वहीं पंजाब बंद की कॉल को लेकर हर चौंक पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो। वहीं समुदाय के नेताओं का कहना है कि दलित महिलाओं पर मणिपुर में अत्याचार हो रहा है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार उसे रोकने में नाकाम रही है। शर्मनाक है कि सरकार की नाकामी के बाद खुद सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना पड़ा।

    बंद की कॉल देने वाले सभी समुदायों का कहना है कि उनका बंद पूरी तरह से शांतिमय तरीके से होगा। कोई भी उनके बंद के दौरान हुल्लड़बाजी नहीं करेगा। संयुक्त रूप से बंद करने जा रहे समुदायों का कहना है कि बेशक बाजारों से लेकर हाईवे बंद रखे जाएंगे। दुकानदारों से भी उन्होंने दुकाने बंद रखने की अपील की है, लेकिन इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड बिल्कुल नहीं रोका जाएगा। ईसाई समुदाय से जुड़े लोगों का कहना है कि वह संयुक्त रूप से हिंसा के विरोध में पिछले कई दिनों से शांतिमय तरीके से प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

    जो बंद की कॉल दी गई है उसमें भी वह शांतिमय तरीके से अपना विरोध जताएंगे। ईसाई समुदाय के लोग सड़कों पर हाथों में पवित्र ग्रंथ बाइबल लेकर अपना रोष प्रदर्शन करेंगे। धरने में भी वह बाइबल लेकर बैठेंगे। पंजाब बंद की काल के बाद सभी निजी शिक्षण संस्थानों ने भी अपने स्कूल कालेज बंद रखने का फैसला लिया है। हालांकि सरकारी शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान अन्य दिनों की भांति खुलेंगे। निजी स्कूलों के प्रबंधकों ने तो उनके यहां पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को बनाए हुए वॉट्सऐप ग्रुप में पंजाब बंद के कारण संस्थान बंद रखने के बीते दिन देर शाम ही मैसेज डालने शुरू कर दिए थे। जिसके बाद आज कुछ निजी स्कूल बंद कर दिए गए है।

  • आज का राशिफल, 9 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 9 अगस्त 2023


    मेष: वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

    वृष: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।
    मिथुन: बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।

    कर्क: थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।
    सिंह: विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।

    कन्या: उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।
    तुला: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।
    वृश्चिक: दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

    धनु: लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा।

    मकर: वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।
    कुंभ: मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा।

    मीन: बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।
  • पंजाब: इस दिन हाईकोर्ट रहेगा बंद, पढ़ें आदेश

    पंजाब: इस दिन हाईकोर्ट रहेगा बंद, पढ़ें आदेश

    चंडीगढ़: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 14 अगस्त को हाईकोर्ट में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। इसके लिए बकायदा नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। यह छुट्टी का ऐलान पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के द्वारा किया गया है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से जारी किया गया आदेशों के अनुसार 14 अगस्त 2023 को छुट्टी रहेगी और इस छुट्टी के चलते 4 नवंबर 2023 शनिवार को अदालतें आम दिनों की तरह कार्य करेगी।

  • जालंधरः शादी का झांसा देकर पैसे ठगने वाले 2 व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधरः शादी का झांसा देकर पैसे ठगने वाले 2 व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: शादी का झांसा देकर लोगों से धोखा धड़ी कर पैसे ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ़्तार किया है। रफ़्तार व्यक्तियों की पहचान प्रशांत राय निवासी पंजाबी बाग़ और सौरभ कुमार निवासी शहीद भगत सिंह नगर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया वह टीम सहित गश्त व नाकेबंदी के दौरान सतलुज चौक के पास मौजूद थे जहाँ उन्हें गुप्त सूचना मिली कि रोहित निवासी उपकार नगर और आनंद शुक्ला निवासी अमरीकी नगर जो अपने साथियों के साथ मिलकर एक NRI मैरिज सर्विसेज़ के नाम का ऑफ़िस खोल फ़र्ज़ी प्रोफ़ाइल बनाकर विदेशों में बैठे लोगों को शादी का झांसा देकर पैसे ठगने का काम कर रहे है, जिसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए रोहित और आनंद शुक्ला को गिरफ़्तार कर लिया था और पुलिस जांच में सामने आया कि इनके गिरोह में प्रशांत और सौरव मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने मुक़द्दमे में नामज़द कर गिरफ़्तार किया है।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार, भतीजों ने मिलकर चाचा का किया कत्ल, मामला दर्ज

    पंजाबः इंसानियत शर्मसार, भतीजों ने मिलकर चाचा का किया कत्ल, मामला दर्ज

    पटियालाः जिले में स्थित जुल्का थाना इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भतीजों ने मिलकर 55 साल के व्यक्ति (चाचा) को पीट-पीट कर मार डाला। मृतक पर लाठी व लोहे की रॉड से हमला किया गया था। जिसके बाद उसे जख्मी हालत में अस्पताल लेकर गए। नजदीकी अस्पताल ने उन्हें राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर किया, जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमर सिंह निवासी जुल्का के रूप में हुई है। जुल्का थाना पुलिस ने इस मामले में डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराते हुए परिवार के बयानों पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी युवक मरने वाले के रिश्ते में भतीजे लगते थे।

    मरने वाले के रिश्तेदारों ने बताया कि आरोपी युवक मृतक के भतीजे लगते हैं और घर के नजदीक रहते हैं। यह लोग अक्सर ही तेज बाइक चलाने की बात कहते हुए झगड़ा करते थे। बीते दिन इसी बात को लेकर युवकों के बीच बहस के बाद झगड़ा हो गया था। झगड़ा बढ़ता देख अमर सिंह इन्हें रोकने के लिए गया था, जहां पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। 
    अमर सिंह बच्चों को झगड़ा करते देख छुड़ाने गया था, जहां पर अमर सिंह पर ही लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले के दौरान जख्मी अमर सिंह को दूधन साधां अस्पताल लेकर गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे पटियाला रेफर कर दिया। जहां आज इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

    थाना जुल्का के एसएचओ हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि कत्ल करने वाले युवक मृतक के भतीजे ही लगते हैं। बाइक तेज चलाने व बिना कारण चक्कर बाइक के काटने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने कत्ल कर दिया। आरोपी नवदीप सिंह नवी, वारिसदीप सिंह निवासी जुल्का, बलजीत सिंह व सुखदेव सिंह पर केस दर्ज कर लिया गया है। दर्ज हुआ है।

  • ਪੰਜਾਬ: SSP ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਕੱਢਿਆ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: SSP ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਕੱਢਿਆ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਰੂਪਨਗਰ: 15 ਅਗਸਤ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਰੂਪਨਗਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਐਸਐਸਪੀ ਵਿਵੇਕਸ਼ੀਲ ਸੋਨੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ 15 ਅਗਸਤ ਨੁੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਰ ਜਿਲੇ ਵਿੱਚ ਜਿਥੇ ਵਿਸੇਸ ਤੋਰ ਤੇ ਨਾਕੇ ਲਗਾਏ ਜਾਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਕਿ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਨੁੰ ਨੱਥ ਪਾਈ ਜਾ ਸਕੇ।

    ਜਿਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਰੋਪੜ ਵਿਖੇ ਵਿਸੇਸ ਤੋਰ ਤੇ ਜਿਲਹਾ ਪੁਲਿਸ ਮੁੱਖੀ ਵਿਵੇਕ ਸੀਲ ਸੋਨੀ ਵਲੋ ਆਪਣੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਸਮੇਤ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਰੋਪੜ ਦੇ ਬੇਲਾ ਚੋਕ ਤੋਂ ਪੁਲਿਸ ਟੁਕੱੜੀ  ਭਾਰੀ ਫੋਰਸ ਨਾਲ ਚੋਕਾ ਵਿਚ ਵਖ-ਵੱਖ ਥਾਂਵਾਂ ਤੇ ਹੁੰਦਿਆ ਹੋਇਆ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ।

  • पंजाबः कल पंजाब बंद को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    पंजाबः कल पंजाब बंद को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    मोगाः मणिपुर हिंसा घटना को लेकर ईसाई भाईचारे ने कल पंजाब बंद की कॉल दी है। जिसको लेकर आज पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने लोगों से अमन कानून शांति बनाये रखने की अपील की है। पंजाब बंद की कॉल को लेकर पुलिस की और पूरी चौकसी रखी जा रही है।

    वहीं आज मोगा पुलिस द्वारा जिले भर में फ्लैग मार्च दौरान शहर वासियों को अमन शांति और कानून की व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है। हालांकि पंजाब बंद की कॉल को लेकर स्कूल में छुट्टी को लेकर अभिवावकों में असमंज की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, स्कूलों द्वारा छुट्टी का अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया, जबकि ईसाई समुदाय द्वारा पंजाब में बंद की कॉल है।

  • पंजाबः रिश्वत लेने के मामले में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का अटेंडेंट गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेने के मामले में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का अटेंडेंट गिरफ्तार

    मलेरकोटलाः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने मलेरकोटला के सरकारी अस्पताल में रिश्वत लेते डॉक्टर के अटेंडेंट को रंगेहाथ काबू किया है। अटेंडेंट इमरान ने एक मरीज के तीमारदार से सर्जरी की डेट को आगे बढ़ाने की एवज में 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इमरान सरकारी अस्पताल के सर्जन डॉ चमनजोत के साथ बतौर अटेंडेंट तैनात है।

    विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मलेरकोटला में खुशहाल बस्ती में रहने वाले नाजम ने शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी को पित्त में पथरी है। पत्नी की सर्जरी होनी थी। पत्नी को सर्जन डॉ चमनजोत के अटेंडेंट इमरान ने लंबी तारीख दे दी। नाजम ने इमरान के रिक्वेस्ट की कि वह तारीख को पहले कर दे, उसकी पत्नी को ज्यादा तकलीफ है।

    पहले तो इमरान टाल मटोल करता था, बाद में उसे सर्जरी की तारीख पहले रखने के लिए 6 हजार रुपए की डिमांड की। इसके बाद नाजम ने पैसे देने के बजाय विजिलेंस को शिकायत दे दी। जांच के बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाया और गवाहों की मौजूदगी में अटेंडेंट इमरान के पास नाजम को पैसे देकर भेजा।

    जैसे ही नाजम ने इमरान को पैसे दिए तो विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। इमरान की जेब से जो नंबर नोट कर करेंसी दी गई थी वह बरामद की गई। उन नोटों को पर केमिकल लगाकर दिया गया था। जब इमरान के हाथ धुलवाए गए तो वह रंगीन हो गए। इसके बाद टीम इमरान को अपने साथ ले गई।

  • पंजाबः महिला की बुरी तरह से पिटाई की वायरल वीडियो एसएसपी का आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः महिला की बुरी तरह से पिटाई की वायरल वीडियो एसएसपी का आया बयान, देखें वीडियो

    मोगाः शहर में आज सुबह से एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक महिला की बुरी तरह से पिटाई की जा रही है। वही यह वीडियो जब पूरे शहर में फैली तो शहर में इस वीडियो को लेकर चर्चा आम होने लगी। इस वीडियो को लेकर एसएसपी मोगा का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि यह वीडियो मोगा की नहीं है।

    उन्होंने कहा कि महिला की पिटाई की वायरल वीडियो वीडियो सुनाम की है, जो जिला संगरूर में आता है। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले को लेकर वहां की पुलिस ने उक्त व्यक्ति पर करवाई भी की कर दी है। उन्होंने मोगा वासियों को वायरल वीडियो की ओर ध्यान ना देने की अपील की है। बता दें कि जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें पति अपनी पत्नी पर सरेआम बाजार में तेजधार हथियार से हमला कर रहा है।

  • जालंधरः AC मार्केट में पुलिस की रेड, नगदी, लैपटॉप और प्रिंट मशीन सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः AC मार्केट में पुलिस की रेड, नगदी, लैपटॉप और प्रिंट मशीन सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: थाना 4 की पुलिस ने एसी मार्केट की पहली मंज़िल पर रेड की है। इस दौरान पुलिस ने अवैध लॉटरी और सट्टे का कारोबार कर दो आरोपियों को भगवान बाल्मीकि चौक के नजदीक एसी मार्केट से गिरफ़्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उनके कब्जे 3150 रुपए नक़दी, एक लैपटॉप और एक प्रिंट मशीन बरामद की है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान विकास निवासी गौतम गंभीर और मोहित निवासी गोपाल नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एआई सुरजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान भगवान बाल्मीकि चौक(ज्योति चौक) के पास मौजूद थे, जहां उन्होंने गुप्त सूचना के पर एसी मार्केट की पहली मंज़िल पर रेड कर अवैध लॉटरी और सट्टे का कारोबार कर गिरफ़्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    गौरतलब है कि साल 2018 AC मार्किट में जुआ का अड्डा धड़ल्ले से चलता था । इस अड्डे पर शहर और आस – पास के इलाकों से जुआरीयो और गैंगस्टरों का जमघट रहता था।  नवंबर महीने मैं जुआ लूटने की नीयत से जुआरीयो और गैंगस्टरो में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच सामने आया था।  गैंगस्टरों जब जुआ लूटने ए थे तो उनके पस तेजधार हथयार थे और जुआरियो के पास लोडेड आर्म्स वेपन्स , इस दौरान फायरिंग भी हुई थी। जिससे इलाके में दहशत फैल गई  थी। इस घटना से रैनक बाजार के व्यापारी इतना डर गए थे कि दुकानो पर ताला लगाकर चाबियां पुलिस प्रशासन को सौंपने को मजबूर हो गए थे।