पंजाबः इंसानियत शर्मसार, भतीजों ने मिलकर चाचा का किया कत्ल, मामला दर्ज

पटियालाः जिले में स्थित जुल्का थाना इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भतीजों ने मिलकर 55 साल के व्यक्ति (चाचा) को पीट-पीट कर मार डाला। मृतक पर लाठी व लोहे की रॉड से हमला किया गया था। जिसके बाद उसे जख्मी हालत में अस्पताल लेकर गए। नजदीकी अस्पताल ने उन्हें राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर किया, जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमर सिंह निवासी जुल्का के रूप में हुई है। जुल्का थाना पुलिस ने इस मामले में डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराते हुए परिवार के बयानों पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी युवक मरने वाले के रिश्ते में भतीजे लगते थे।

मरने वाले के रिश्तेदारों ने बताया कि आरोपी युवक मृतक के भतीजे लगते हैं और घर के नजदीक रहते हैं। यह लोग अक्सर ही तेज बाइक चलाने की बात कहते हुए झगड़ा करते थे। बीते दिन इसी बात को लेकर युवकों के बीच बहस के बाद झगड़ा हो गया था। झगड़ा बढ़ता देख अमर सिंह इन्हें रोकने के लिए गया था, जहां पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। 
अमर सिंह बच्चों को झगड़ा करते देख छुड़ाने गया था, जहां पर अमर सिंह पर ही लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले के दौरान जख्मी अमर सिंह को दूधन साधां अस्पताल लेकर गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे पटियाला रेफर कर दिया। जहां आज इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

थाना जुल्का के एसएचओ हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि कत्ल करने वाले युवक मृतक के भतीजे ही लगते हैं। बाइक तेज चलाने व बिना कारण चक्कर बाइक के काटने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने कत्ल कर दिया। आरोपी नवदीप सिंह नवी, वारिसदीप सिंह निवासी जुल्का, बलजीत सिंह व सुखदेव सिंह पर केस दर्ज कर लिया गया है। दर्ज हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *