Blog

  • निर्वाचक नामावली सत्यापन कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें अधिकारी – एडीसी

    निर्वाचक नामावली सत्यापन कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें अधिकारी – एडीसी

    ऊना/सुशील पंडित : जिला में निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्यक्रम 21 जुलाई शुरू किया जा चुका है जोकि 21 अगस्त, 2023 तक चलेगा। इस दौरान निर्वाचक नामावली के सत्यापन संबंधी प्रक्रिया में निर्वाचन विभाग कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें ताकि सशक्त लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने निर्वाचक नामावली सत्यापन प्रक्रिया संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को दिए।उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर निर्वाचक नामावली का सत्यापन किया जा रहा है।
    इस सत्यापन प्रक्रिया द्वारा मतदाता सूची में विद्यमान मतदाताओं की प्रविष्टियों का सत्यापन तथा त्रुटि पाए जाने पर उसे प्रारूप 8 के माध्यम से सही किया जा रहा है। इसके अलावा 1 अक्टूबर, 2023 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण कर रहे व छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची में प्रारूप 6 के माध्यम से दर्ज किया जा रहा है। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दोहरे पंजीकृत/मृत/अस्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान कर उनका नाम प्रारूप 7 के माध्यम से मतदाता सूची से हटाने संबंधी कार्रवाई भी की जा रही है। इस सत्यापन प्रक्रिया में दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, मतदान केंद्र की पहचान, मतदान केंद्र भवन की फोटो और जानकारी अपलोड करने के अलावा मतदान केंद्रों की संख्या से संबंधित जानकारी जी एकत्र की जा रही है। अतिरिक्त उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इस निर्वाचक नामावली सत्यापन प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने भावी युवा मतदाताओं का आह्वान किया कि वे लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें। बैठक में निर्वाचन विभाग से तहसीलदार सुमन कपूर व नायब तहसीलदार अजय कुमार, कांग्रेस पार्टी की ओर से राघव , भारतीय जनता पार्टी की ओर से विजय शर्मा तथा बहुजन समाज पार्टी की ओर से रमेश चंद उपस्थित थे।
  • पंजाबः ASI के खिलाफ केस दर्ज, कार में से रिश्वत के 10 हज़ार रुपए और नशीले पदार्थ बरामद

    पंजाबः ASI के खिलाफ केस दर्ज, कार में से रिश्वत के 10 हज़ार रुपए और नशीले पदार्थ बरामद

    मालेरकोटलाः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने थाना सिटी-1 मालेरकोटला में तैनात सहायक सब- इंस्पेक्टर ( एएसआई) के खिलाफ मालेरकोटला जिले के गांव हिमताना निवासी जगतार सिंह से 10,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन केस दर्ज किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जगतार सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मुलजिम एएसआई ने आईपीसी की धारा 420, 406, 120-बी, 506 के अंतर्गत थाना सिटी-1 मालेरकोटला में दर्ज एफआई आर नंबर 123 तारीख़ 19- 05- 2022 में से उस ( शिकायतकर्ता) के लड़के पवनप्रीत सिंह का नाम निकलवाने के एवज में रिश्वत के तौर पर 50,000 रुपए मांगे थे। शिकायतकर्ता ने यह भी दोष लगाया कि उक्त एएसआई पहले ही उससे 10 हज़ार रुपए ले चुका है।

    शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने मुलजिम एएसआई को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया परन्तु मुलजिम विजीलैंस की टीम को देख कर शिकायतकर्ता से प्राप्त की 10,000 रुपए रिश्वत सहित अपनी स्विफट कार में मौके से फ़रार हो गया। विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उसका पीछा किया तो बालद कैंचियाँ ( भवानीगढ़) के नज़दीक उसकी कार बरामद हुई। कार की चैकिंग के दौरान उसमें से 460 ग्राम भुक्की और 9 ग्राम अफ़ीम के इलावा रिश्वत के 10,000 रुपए बरामद हुए।

    इस सम्बन्धी प्रवक्ता ने बताया कि एएसआई मालविन्दर सिंह के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना की आर्थिक अपराध शाखा में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अधीन एफआईआर नम्बर 11 दर्ज की गई है। पुलिस ने उसके खि़लाफ़ थाना भवानीगढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 15 और 18 के अधीन एफआईआर नंबर 137 तारीख़ 08- 08- 2023 के अंतर्गत एक अलग केस दर्ज किया है।

  • जालंधरः चाचा ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए भतीजी को किया मजबूर, देखें वीडियो

    जालंधरः चाचा ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए भतीजी को किया मजबूर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के जिला जालंधर के क़स्बा करतारपुर के गाँव बुलोवाल में  एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके चाचा ने ही अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। चाचा द्वारा लड़की के मना करने पर उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई। लड़की ने अपनी बड़ी बहन जोकि शादीशुदा है उसे घटना के बारे में बताया। जिसके बाद उसकी बहन ने थाने में FIR दर्ज कराई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद पेंडू मजदूर यूनियन ने इस मामले में लड़की को इन्साफ दिलवाने के लिए पहले करतारपुर में प्रोटेस्ट किया। उनका कहना है कि प्रोटेस्ट के बावजूद प्रशासन के सिर पर जू नहीं रेंगी। जिसके बाद किसान जालंधर के देश भगत यादगार हॉल में इकट्ठे हुए और एसएसपी दफ्तर के बाहर प्रोटेस्ट किया। इस दौरान उन्होंने एसएसपी को मांग पात्र भी सौंपा और पीड़ित को इंसाफ दिलवाने की बात कही।

  • होशियारपुरः कार सवार हमलावारों ने व्यक्ति पर चलाई गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

    होशियारपुरः कार सवार हमलावारों ने व्यक्ति पर चलाई गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

    होशियारपुरः पंजाब के कोटली नगर से बड़ी खबर सामने आई है। टांडा के कोटली नगर में 4 अज्ञात लोगों 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।  पुलिस ने घटना की जानकारी मंगलवार को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना देर रात हुई थी।

    उन्होंने बताया कि 4 लोग एक कार में आए और हरपाल सिंह पर उनके आवास के पास कथित तौर पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। इस दौरान एक गोली सिंह के चेहरे पर लगी। जिसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पुलिस ने कहा कि उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और हमलावरों को पकड़ने के प्रयास जारी है।

  • पंजाबः टोल प्लाजा पर ट्रक और कार की टक्कर, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    पंजाबः टोल प्लाजा पर ट्रक और कार की टक्कर, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर किया तेजधार हथियारों से हमला

    पठानकोट/अनमोलः पठानकोट अमृतसर नेशनल हाईवे पर पड़ते लदपालवां टोल प्लाजा पर उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब टोल प्लाजा पर एक कार सवार और एक ट्रक ड्राइवर की टक्कर हो गई। इस दौरान दोनो पक्ष आपस में झगड़ करने लगे। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर बेसबॉल और तेज हथियार से हमला कर दिया गया। जिसको देखते हुए वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की। जबकि दूसरी ओर कार सवार व्यक्ति के परिवार ने भी दोनों को झगड़ा करने से रोका। झगड़ा छुड़ाए जाने के बाद दोनों का समझौता करवा कर टोल प्लाजा अधिकारियों की ओर से उन्हें भेज दिया गया।

    वहीं इस बारे में जब कार सवार से बात की गई तो उसने कहा कि ट्रक ड्राइवर ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी थी। जिसके बाद उसने जब इसे रोकने की कोशिश की तो इसने हथियार से हमला कर दिया। जबकि इस मामले को लेकर जब ट्रक ड्राइवर से बात की तो उसने कहा कि कार सवार ने उसके ट्रक का शीशा तोड़ा था। जिसके बाद ही उनकी आपस में झड़प हुई। उन्होंने कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है।

    दूसरी ओर टोल प्लाजा पर तैनात नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि लदपालवां टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर और कार सवार का आपसी झगड़ा हुआ था। जिन्हें छुड़ाकर समझा-बुझाकर भेज दिया गया है।

  • पंजाबः पुलिस ने बंबीहा गैंग के 2 शूटरों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    पंजाबः पुलिस ने बंबीहा गैंग के 2 शूटरों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    मोगाः पुलिस ने बंबीहा गैंग के 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 देसी कट्टे सहित नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंकित कादिया निवासी मुजफर नगर, यूपी, संतोष उर्फ़ साइको निवासी पटना साहिब, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि संतोष अभी दिल्ली के कीर्ति नगर में रहता है। बता दें कि बीते दिन मोगा के अमृतसर रोड पर एक इमिग्रेशन सेंटर पर हमला करने की फिराक में आए 2 मोटर साइकल सवारों को मोगा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 देसी पिस्टल 8 कारतूस और 200 नशीली गोलिया बरामद की थी। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी बीते दिन मोगा के एक इमिग्रेशन सेंटर पर एक मोटर साइकल पर आये थे।

    जिनमे एक युवक मोटर साइकल पर बैठा रहा और दूसरे ने इमिग्रेशन सेंटर में बेटे स्टाफ पर अपनी पिस्टल तान दी और दो बार पिस्टल को चलाने की कोशिश की लेकिन कोशिश नाकाम रही। जिसके बाद वह पिस्टल को लेकर भाग गए। इस दौरान वह जब भाग रहे थे तो इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक एक गाडी टकरा गई थी। जिसके बाद लोगों ने दोनों को काबू कर लिया। एसएसपी ने प्रेस वार्ता कर की जानकारी देते हुए बताया कि यह किसी वारदात करने की फिराक में थे और ये पंजाब के बाहर से एक यूपी से और एक पटना बिहार का रहने वाला है और अभी नोएडा में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी बंबीहा ग्रुप के शुट्टर बताए जा रहे है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਉਤਰਿਆ ਮਸੀਹ ਭਾਈਚਾਰਾ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਫੌਜੀ, ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਰੋਸ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਉਤਰਿਆ ਮਸੀਹ ਭਾਈਚਾਰਾ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਫੌਜੀ, ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਰੋਸ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਮਣੀਪੁਰ ਵਿੱਚ ਕੁੜੀਆਂ ਨਾਲ਼ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੀ ਘਿਣਾਉਣੀ ਘਟਨਾ ਅਤੇ ਹਿੰਸਾ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਮਸੀਹ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵਲੋਂ ਅੱਜ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਕਸਬਾ ਹਰਚੋਵਾਲ ਚ ਇਕ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੋਸ ਮੁਜਾਹਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਮਨੀਪੁਰ ਚ ਮਸੀਹ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੀਆ ਲੜਕੀਆਂ ਨਾਲ ਹੋਈ ਸ਼ਰਮਨਾਕ ਘਟਨਾ ਦੇ ਰੋਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਜਿਥੇ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ, ਉਥੇ ਹੀ ਕੇਦਰ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਜਮਕੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਧਰਨਾ ਦੇ ਰਹੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਇਕੱਠੇ ਹੋਏ ਮਸੀਹ ਭਾਈਚਾਰਾ, ਸਾਬਕਾ ਫੌਜੀ ਅਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਮਣੀਪੁਰ ਦੀਆਂ ਦੋ ਜਨਜਾਤੀਆਂ ‘ਚ ਫੈਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਜਹਿਰ ਦਾ ਸਿੱਟਾ ਇਹ ਅਤਿਅੰਤ ਮੰਦਭਾਗੀ ਘਟਨਾ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਬੀਰੇਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਅਸਤੀਫੇ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਹੋਈ ਹਿੰਸਕ ਘਟਨਾ ਅਤੇ ਮਣੀਪੁਰ ਵਿੱਚ ਕੁੜੀਆਂ ਨਾਲ਼ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੀ ਘਿਣਾਉਣੀ ਘਟਨਾ ਦੀ ਜੰਮਕੇ ਨਿੰਦਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਚ ਸਾਰੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਕੜੀ ਸਜਾ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇ ਚ ਕਦੇ ਕੋਈ ਐਸੀ ਸੋਚ ਨਾ ਬਣਾਵੇ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਦੇਸ਼ ਚ ਬੱਚਿਆਂ ਔਰਤਾਂ ਖੁਦ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਨਹੀਂ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰ ਰਹੇ ਅਤੇ ਹੋਣਾ ਇਹ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਅਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਐਸੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਚ ਕਨੂੰਨੀ ਪ੍ਰਕ੍ਰਿਆ ਵੀ ਤੇਜ ਹੋਵੇ ਤੇ ਗ਼ਲਤ ਸੋਚ ਵਾਲਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕੜੀ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਇੱਕ ਮਿਸਾਲ ਬਣ ਸਕੇ।

  • पंजाबः इन इलाकों पर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, तैनात की एक्स्ट्रा फोर्स, देखें वीडियो

    पंजाबः इन इलाकों पर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, तैनात की एक्स्ट्रा फोर्स, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः स्वतंत्रता दिवस को लेकर पठानकोट पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। दरअसल, पठानकोट जिला अति संवेदनशील जिला है, जिसके एक तरफ जम्मू-कश्मीर की सीमा और दूसरी तरफ भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है। एसएसपी पठानकोट का कहना है कि इसी के चलते स्वंत्रता दिवस से पहले ही सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए जिले में एक्स्ट्रा फोर्स आज से तैनात की जा रही है। जम्मू-कश्मीर से सटे पंजाब के इलाकों पर पुलिस की पैनी निगाह है और जम्मू कश्मीर से आने वाली गाड़ियों को पुलिस की ओर से रोक कर चेक किया जा रहा है। 

    इस बारे में बात करते हुए एसएसपी पठानकोट ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक्स्ट्रा फोर्स पठानकोट में आज से तैनात की जा रही है उन्होंने कहा कि इसके इलाबा सुरक्षा एजेंसियों से जो भी उनको इनपुट प्राप्त होती है, उस पर तुरंत कार्रवाई पुलिस की ओर से की जाती है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए पठानकोट जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि स्वतंत्रता दिवस को शांत मई तरीके से मनाया जा सके। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अंतर राज्य पुलिस नाको को स्ट्रांग किया गया है तांकि किसी तरह का कोई शरारती आंसर किसी बारदात को अंजाम न दे सके।

  • पंजाबः रेंज रोवर से 28 लाख के लूट मामले की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः रेंज रोवर से 28 लाख के लूट मामले की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

    लुधियानाः जिले में रियल एस्टेट कारोबारी की रेंज रोवर कार से 28 लाख रुपए की चोरी के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संजू और सुमित के रूप में हुई है। बदमाशों को नई दिल्ली के मदन गिरी से पकड़ा गया है। बदमाश बठिंडा के नंदू चौक के रहने वाले हैं।

    केस में काउंटर इंटेलिजेंस ने भी अहम भूमिका निभाई है। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी की लीड पर काम किया। जिसके बाद पता चला कि शातिर चोर दिल्ली फरार हुए है। आरोपियों को ट्रेप लगाकर पुलिस ने वारदात से 4 दिन बाद ही पकड़ लिया। चोरों से कुल 15 लाख 22 हजार 500 रुपए बरामद कर लिए हैं। आरोपियों से कारोबारी करन अरोड़ा की लाइसेंसी हथियार की कॉपी और रजिस्ट्रर भी बरामद किए हैं।

    फिलहाल अदालत में पेश कर दोनों बदमाशों को रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य वारदातों का खुलासा हो सके। सीपी मंदीप सिद्धू ने बताया कि शातिर चोर उन कारों को निशाना बनाते थे। जिन कारों में बैग पड़े होते थे। कारों का पीछा करने के बाद जब वह कारें लाल लाइट या पेट्रोल पंप पर रुकती थी तो वही से मौका देख बैग चुरा फरार हो जाते थे। ये बदमाश कार चोरी करने वाले को इशारा करते है कि उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई या शीशा खुला है। इस तरह से कार चालक का ध्यान भटकाने के बाद वारदात को अंजाम देते हैं।

  • होलटन किंग पंडोगा में मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के भरे जाएंगे चार पद

    होलटन किंग पंडोगा में मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के भरे जाएंगे चार पद

    ऊना/सुशील पंडित : मैसर्ज़ होलटन किंग पंडोगा द्वारा 10 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के चार पदो हेतू साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के पदों हेतू शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन और एमबीए रखी गई है। इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है।अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।