Blog

  • गांव बस्ती में कृषि विभाग ने लगाया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 

    गांव बस्ती में कृषि विभाग ने लगाया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 

    ऊना/सुशील पंडित: विकासखंड हरोली की ग्राम पंचायत कुठारबीत के बस्ती गांव में कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।  इसमें  किसानों को खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में में भी बिस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सब्ज़ियों में आने वाली बीमारियों ओर कीटों की प्राकृतिक तरीक़े से रोकथाम के बारे में जानकारी दी। प्रगतिशील किसान राजदीप सिंह  जो सफलतापूर्वक प्राकृतिक खेती कर रहे है उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धांतों व बीज संस्कार के लिए देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत  व जीवामृत घनजीवामृत, अग्निअस्त्र आदि को  वास्तविक रूप से बना कर बताया।  इस शिविर में डा० अंकुश शर्मा ने बताया कि किस प्रकार रासायनिक खेती धरती, वातावरण ओर शरीर का नुक़सान कर रही है। साथ ही विभाग की स्कीम के बारे में बताया । इसमें आत्मा परियोजना हरोली के सहायक तकनीकी प्रबंधक ड़ा॰ दविंदर कौर व  ड़ा॰शिवांक जसवाल ने किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व  देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया।
  • विस चुनाव में प्रत्याशी के लिए चुनावी व्यय की सीमा 40 लाख रुपएः डीसी 

    विस चुनाव में प्रत्याशी के लिए चुनावी व्यय की सीमा 40 लाख रुपएः डीसी 

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यय निगरानी प्रशिक्षण कार्यशाला में की शिरक्त

    ऊना/सुशील पंडित : आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत आज लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकला में व्यय निगरानी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी टीम प्रमुखों को चुनाव के दौरान अपनी-अपनी जिम्मेदारियां नियमों के मुताबिक निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के खर्च की निगरानी आयोग भी शैडो रजिस्टर के माध्यम से करता है, जिसके लिए विभिन्न टीमें तैनात की जाती हैं।
    राघव शर्मा ने बताया कि प्रत्येक अभ्यार्थी के लिए उसके नामांकन की तारीख से निर्वाचन के परिणाम की घोषणा की तारीख के मध्य उसके द्वारा या उसके निर्वाचन एजेंट द्वारा किए गए सभी व्ययों का सही लेखा-जोखा रखना अनिवार्य है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक अभ्यार्थी को छाया प्रेक्षण रजिस्टर और साक्ष्य फोल्डर के रख रखाव में लेखा टीमों सहायक व्यय प्रेक्षक के मार्ग दर्शन में कार्य करना होगा। राघव शर्मा ने बताया चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी 40 लाख रूपये तक खर्च कर सकता है। चुनाव के दौरान प्रत्याशी द्वारा व्यय की जाने वाली राशि के ब्यौरे हेतू रजिस्टर बनाएगा और इस रजिस्टर का निरीक्षण समय-समय पर सहायक व्यय पर्यवेक्षक द्वारा किया जाएगा।
    इसके अलावा प्रत्याशी द्वारा प्रिंट, सोशल व इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पेड न्यूज़ व विज्ञापन लगवाने संबंधी विज्ञापनों पर मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी निगरानी रखेंगी। यदि ऐसा पाया जाता है तो उसका खर्च प्रत्याशी के खाते में डाला जाएगा। कार्यशाला में स्टार नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर मुनशी राम शर्मा ने अधिकारियों को व्यय प्रेक्षक, सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी टीम, अवलोकन टीम, लेखाकरण टीम, कॉल सेंटर, मीडिया प्रमाणन, अनुवीक्षण समिति, उड़न दस्ते व नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में सभी टीम प्रमुखों को उनके दायित्व के बारे में विस्तार से बताया गया।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा, एसडीएम विकास शर्मा, योगराज धीमान, डॉ निधि पटेल, डॉ मदन कुमार, सोमिल गौतम सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • जालंधरः त्यौहार को लेकर सीपी गुरशरण सिंह संधू ने अधिकारियों को जारी किए ये निर्देश

    जालंधरः त्यौहार को लेकर सीपी गुरशरण सिंह संधू ने अधिकारियों को जारी किए ये निर्देश

    जालंधर/वरुणः महानगर में त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने शहर में सुरक्षा के कडे़ प्रबंध करने के आदेश जारी कर दिए है। मामले की जानकारी देते हुए सीपी गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि शहर में लाॅ एंड आर्डर को और मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस के तमाम अफसरों और सभी थानो के मुलाजिमों को प्रात: 8 बजे ड्यूटी पर पहुंचने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि थानों में मुलाजिमों के खाने के लिए मैस भी खोले गए है, ताकि उन्हें बाहर न जाना पड़े। सीपी ने बताया कि पैडिंग शिकायतों को अब 2 भागों में बांटा गया है।

    जोन 1 में पैडिंग शिकायतों की जांच डीसीपी इन्वैस्टिगेशन जसकिरणजीत सिंह तेजा व जोन 2 में पैडिंग शिकायतों की जांच डीसीपी सिटी जगमोहन सिंह को सौंपी गई है। उन्होने बताया कि सभी अधिकारियों को पैडिंग शिकायतों की जल्द जांच कर लोगों को इंसाफ दिलवाने के आदेश जारी किए गए है ताकि उनको कमिश्नर आफिस के चक्कर न काटने पड़े।

    सीपी ने बताया कि अधिकारियों को हत्या जैसे संगीन मामलों में आरोपियों को पेशी के लिए माननीय अदालत में भेजने के दौरान कोई कोताही न बरतें। फैस्टीवल सीजन के दौरान शहर के सभी घार्मिक स्थलों, राम लीला ग्राऊंड्स व आरएसएस की शाखाओं की सुरक्षा और बढ़ाई जाए। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे व उनका रिकार्डिंग सिस्टम चैक किए जाए। इसके अलावा दशहरा पर्व के आगमन के चलते सभी दहशरा ग्राऊंड्स की चैकिंग की जाए। 

  • सेवा पखवाडे़ के तहत स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

    सेवा पखवाडे़ के तहत स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: सेवा पखवाडे़ के अंतर्गत आज आयुष विभाग द्वारा स्वच्छता एवं पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला आयुष अधिकारी डाॅ आनंदी शैली ने बताया कि सेवा पखवाड़ा मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता एवं पौधारोपण के प्रति जागरूक करना है। 
    इस मौके पर जिला ऊना के समस्त आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को पौधे भी वितरित किए गए। डाॅ आनंदी शैली ने बताया कि ये पौधे स्वास्थ्य केंद्रों में रोपित किए जाएंगे। इसके अलावा जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में समस्त चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों  द्वारा सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया गया।
  • पंजाबः ठेकेदार की लापरवाही से ढाई वर्षीय बच्ची की मौत

    पंजाबः ठेकेदार की लापरवाही से ढाई वर्षीय बच्ची की मौत

    मोहालीः जिलें के नवां गांव से दर्दनाक मामला सामने आया है। नवां गांव में खेलेते दौरान ढाई साल के बच्चे की सीवरेज में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सीवरेज का ढक्कन खुला हुआ था और जिस कारण बच्ची उसमें गिर गई। बता दें कि मोहाली के नवां गांव में बने एक घर का सीवरेज ओवरफ्लो हो गया था।

    जिसके बाद बच्ची के पिता डॉ. कंचन कुमार ने ठेकेदार को बुलाकर सीवरेज की मुरम्मत करने को कहा। इस दौरान ठेकेदार सीवरेज का ढक्कन खोलकर बोरी ऊपर रख कर खाना खाने चला गया। जिस के बाद ढाई साल की बच्ची खेलते समय उसमें गिर गई और उसे तुरंत पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता पीजीआई के डॉक्टर हैं। हादसे के वक्त मां भी ड्यूटी पर थीं।

  • पंजाबः आतंकी मॉड्यूल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीसरा ऑपरेटिव हरप्रीत गिरफ्तार

    पंजाबः आतंकी मॉड्यूल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीसरा ऑपरेटिव हरप्रीत गिरफ्तार

    चंडीगढ़: आईएसआई आतंकी मॉड्यूल को बड़ा झटका देते हुए और सीएम के विजन के अनुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने के अभियान में पंजाब पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है. पंजाब पुलिस ने कनाडा स्थित लखबीर लांडा और पाकिस्तान स्थित हरविंदर रिंडा द्वारा नियंत्रित आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल में कार्रवाई करते हुए तीसरे ऑपरेटिव को भी काबू कर लिया है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी डीजीपी गौरव यादव ने एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने लिखा पंजाब पुलिस सीआई विंग ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल के तीसरे ऑपरेटिव हरप्रीत को गिरफ्तार कर किया है। जो कनाडा स्थित लांडा और पाक-आधारित रिंडा द्वारा संचालित था। 

    शनिवार काे पुलिस ने फिरोजपुर के गांव जोगेवाल के हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हर सरपंच काे गिरफ्तार कर लिया। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई इस माड्यूल के दो गुर्गों बलजीत सिंह मल्ली और गुरबख्श सिंह उर्फ ​​गोरा संधू की गिरफ्तारी के आठ दिन बाद हुई है। इन्हें काउंटर-इंटेलिजेंस जालंधर ने गिरफ्तार किया था। दोनों फिरोजपुर के निवासी हैं। नवजोत सिंह माहल के नेतृत्व में काउंटर-इंटेलिजेंस जालंधर टीम ने गुरबख्श सिंह के गांव से दो मैगजीन, 90 जिंदा कारतूस और दो खोल के साथ एक आधुनिक एके-56 राइफल भी बरामद की थी।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपित बलजीत मल्ली के खुलासे के बाद पुलिस टीम हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हर सरपंच को गिरफ्तार करने में सफल रही है, जो इटली के रहने वाले गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी सांघेरा और कनाडा के रहने वाले गैंगस्टर लखबीर का करीबी माना जाता है। वह लंडा के संपर्क में भी हैं। डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हर सरपंच ने अमृतसर के मेहता रोड निवासी लखबीर लंडा के साथी जगजीत सिंह उर्फ ​​जोटा और उसके साथी को फिरोजपुर के मक्खू इलाके में एक खाली मकान में 10 दिन रहने की व्यवस्था की थी। उसके खिलाफ चार आपराधिक मामले लंबित हैं और वह इस समय सेंट्रल जेल अमृतसर में बंद हैं।

    उन्होंने कहा कि आरोपी सरपंच ने यह भी खुलासा किया कि वह नछतर सिंह उर्फ ​​मोती के संपर्क में था, जिसे तरनतारन पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और वह अपनी बीएमडब्ल्यू कार में नशीली दवाओं की खेप ले जाता था। गौरतलब है कि हाल ही में उक्त बीएमडब्ल्यू कार को अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया था। एआइजी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि आराेपी हर सरपंच गैंगस्टर लखबीर लंडा और हैप्पी संघेरा के नाम से पैसे वसूल करता था और उनके साथियों को आर्थिक मदद और साजो-सामान मुहैया कराता था उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है। जल्द ही और खुलासे होने की उम्मीद है।

  • मां के अंतिम संस्कार के बाद बच्चो ने लगाई दरिया में छलांग

    मां के अंतिम संस्कार के बाद बच्चो ने लगाई दरिया में छलांग

    उन्नाव: जानकारी के मुताबिक, बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रूरी सादिकपुर गांव की रहने वाली राजा पासी की पत्नी का देहांत हो गया था। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार वाले नानामऊ घाट पर गए। इसी दौरान मृतका के बड़े बेटे मिंटू ने गंगा में छलांग लगा दी। भाई को डूबता देख छोटे भाई कमलेश ने भी छलांग लगा दी। गहराई होने की वजह से दोनों डूब गए। बताया जा रहा है कि चाचा और पिता को डूबता देख वहां खड़े कमलेश के बेटे 22 वर्षीय आकाश और 20 वर्षीय राकेश ने भी छलांग लगा दी। गंगा में बहाव तेज होने से दोनों का पता नहीं चल सका है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से मिंटू और कमलेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं कमलेश के दोनों बेटों की तलाश की जा रही है। एएसपी शशि शेखर सिंह ने कहा कि बांगरमऊ थाना में एक व्यक्ति की मां की मृत्यु हो गई थी। घर के सभी लोग अंतिम संस्कार के लिए गए हुए थे। नानामऊ घाट पर दाह संस्कार के बाद मृतका के छोटे बेटे ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई कमलेश भी पानी में उतर गया। इन दोनों को बचाने के लिए कमलेश के दो बेटे आकाश और राकेश भी कूद गए. गोताखोरों ने कमलेश व उसके भाई को तो बचा लिया है, लेकिन कमलेश के बेटों का पता नहीं चल सका है. उनकी तलाश की जा रही है.

  • जालंधरः मॉडल टाउन कूड़े के डंप को लेकर गरमाया माहौल, प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे मोहल्ला निवासी, देखें वीडियो

    जालंधरः मॉडल टाउन कूड़े के डंप को लेकर गरमाया माहौल, प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे मोहल्ला निवासी, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः मॉडल टाउन कूड़े के डंप को लेकर आज एक बार फिर से मामला गरमा गया है। कूड़े के डंप को लेकर मॉडल टाउन निवासी 26 सितंबर से इलाके में प्रशासन के खिलाफ धरना लगाकर बैठे हुए हैं मोहल्ला निवासियों का कहना है कि कूड़े के डंप के कारण पूरे इलाके में बदबू फैली हुई है। हाल इतने बुरे हो गए है कि अब यहां से निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

    कूंड़ा इकट्ठा होने के कारण बीमारियों का खतरा बना हुआ है। धरने पर बैठे मोहल्ला निवासियों ने कहा कि जब तक जिला प्रशासन इसका पूरा हल नहीं निकलता वह धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि अभी भी कूड़ा फेंकने के लिए रेड़ी वाले आते हैं लेकिन उनके धरने पर बैठे होने के कारण वह कूड़ा नहीं फेंक पा रहे। मोहल्ला निवासियों का कहना है कि वह अपना धरना तब तक नहीं हटाएंगे जब तक प्रशासन इसका पक्का हल नहीं निकालती। उनका कहना है कि अगर वह अपना धरना यहां से हटा लेंगे तो फिर से यहां लोग यहां पर कूड़ा फेंकना शुरू कर देंगे। 

  • पंजाबः सीएम मान की पत्नी की कार रोककर पूर्व सैनिकों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    पंजाबः सीएम मान की पत्नी की कार रोककर पूर्व सैनिकों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    संगरूर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जिले संगरूर में मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर का पूर्व सैनिकों ने घेराव किया गया। सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचीं थी। इस अवसर पर डाॅ. गुरप्रीत कौर का विरोध किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे लौट रहे थे तो विरोध कर रहे पूर्व सैनिकों ने वाहन को घेर लिया। इसी बीच पुलिस और जियो जी के पूर्व सैनिकों के बीच हल्की हाथापाई हो गई।

  • इनोसेंट हार्ट्स में छात्रों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को विभिन्न गतिविधियों द्वारा किया नमन

    इनोसेंट हार्ट्स में छात्रों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को विभिन्न गतिविधियों द्वारा किया नमन

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड) में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई। विद्यार्थियों में सत्य, अहिंसा, सादगी, सहिष्णुता जैसे मानवीय मूल्यों को विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विशेष प्रार्थना सभा में बच्चों ने अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने की शपथ ली। गांधी जी ने स्वच्छ भारत का जो सपना देखा था, उस पर आगे कदम बढ़ाने का वादा किया। गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी जैसे परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने सभी को उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने के लिए कहा।

    इस अवसर पर कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों ने गांधी जी द्वारा शुरू किए गए असहयोग आंदोलन, डांडी मार्च, भारत छोड़ो आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन आदि पर अभिनय कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कक्षा चौथी के विद्यार्थियों से ‘सादगी की मूरत लाल बहादुर शास्त्री’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने शास्त्री जी के दृढ़ व्यक्तित्व, अनुशासित जीवन, कठोर नैतिकता व विचारों में निडरता व सादगी आदि जीवन-मूल्यों  को अपने वक्तव्य का माध्यम बनाया। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को गांधी जी के जीवन से जुड़ी अनेक कहानियों, घटनाओं से अवगत करवाया तथा उनके जीवन से सीख लेने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर श्रीमती शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप) ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ कराने का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्र-प्रेम की भावना को जागृत करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करें, उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें।