Blog

  • भारतीय संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्रभाषा के महान पुरोधा आचार्य रघुवीर के नाम पर होगा महाविद्यालय – शिक्षा मंत्री

    भारतीय संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्रभाषा के महान पुरोधा आचार्य रघुवीर के नाम पर होगा महाविद्यालय – शिक्षा मंत्री

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, नीति में आवश्यक छूट प्रदान करने के दिए निर्देश

    चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के महान शिक्षाविदों एवं राष्ट्र निर्माण के योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला छावनी स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का नाम बदलकर “आचार्य रघुवीर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबाला छावनी” किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करते हुए वर्तमान नीति में आवश्यक छूट देने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आचार्य रघुवीर एक प्रख्यात शिक्षाविद, भाषाविद, संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति के महान विद्वान तथा राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में अमूल्य योगदान दिया। उनके नाम पर महाविद्यालय का नामकरण किए जाने से विद्यार्थियों को उनके आदर्शों, विद्वता और राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा मिलेगी। महीपाल ढांडा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को देश के महान महापुरुषों और उनके आदर्शों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह निर्णय नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
  • Punjab News: संगठनों ने रखी DSP को बर्खास्त की मांग, चंडीगढ़ यूनियन मींटिग के बाद तय होगी अगली रणनीति, देखें वीडियो

    Punjab News: संगठनों ने रखी DSP को बर्खास्त की मांग, चंडीगढ़ यूनियन मींटिग के बाद तय होगी अगली रणनीति, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब भर में वाल्मीकि समाज द्वारा आज राज्य को बंद करने का ऐलान किया गया है। ऐसे में सगंठनों द्वारा सड़कों पर शांतिमय ढंग से रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं सफाई सेवकां द्वारा संबंधित डीएसपी सिटी सतवीर सिंह बैंस का पुतला फूंक कर अपना गुस्सा जाहिर किया। इस मौके सफाई कर्मचारियों ने ज़िम्मेदार डीएसपी को को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।

    इसी के साथ उन्होंने कहा कि डीएसपी के खिलाफ एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए।प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज चंडीगढ़ में सभी यूनियनों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग हो रही है, जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी। यूनियनों द्वारा जो भी फैसला लिया जाएगा, उसी के आधार पर अगली रणनीति तय की जाएगी।

    वहीं पंजाब बंद की कॉल को लेकर दुकानदारों द्वारा संगठनों को पूर्ण समर्थन मिला। ऐसे में दुकानदारों द्वारा आज दुकानें बंद रखी गई। शांतिमय प्रदर्शन के दौरान मुख्य चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस अधिकारियों का कहना हैकि उन्हें शांतिमय प्रदर्शन किए जाने को लेकर संगठनों की ओर से मांग पत्र मिला था। ऐसे में आज संगठनों द्वारा शांतिमय रोष जाहिर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी चौंकों पर पुलिस फोर्स तैनात है।

     

  • हरियाणा के राज्यपाल ने Dr A.PJ Abdul Kalam की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल ने Dr A.PJ Abdul Kalam की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

    श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल ने डॉ. कलाम को एक प्रख्यात वैज्ञानिक, दूरदर्शी राष्ट्रनायक तथा सादगी, विनम्रता और ज्ञान की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि भारत के रक्षा एवं अंतरिक्ष कार्यक्रमों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में डॉ. कलाम का योगदान अतुलनीय रहा है। देश की तकनीकी प्रगति और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण उन्हें ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से सम्मानित किया गया।

    प्रो. घोष ने कहा कि डॉ. कलाम ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया। उनकी दूरदृष्टि, उच्च जीवन-मूल्य और उत्कृष्टता के प्रति अटूट समर्पण ने देश के करोड़ों युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी। उनका जीवन और व्यक्तित्व आज भी युवाओं को कड़ी मेहनत, नवाचार और राष्ट्र-निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

     

  • Punjab News: यहां दिखा बंद का असर, कहा- जब तक न्याय नहीं मिलता, संघर्ष रहेगा जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: यहां दिखा बंद का असर, कहा- जब तक न्याय नहीं मिलता, संघर्ष रहेगा जारी, देखें वीडियो

    अमृतसरः बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हमले को लेकर पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी सिलसिले में आज अमृतसर में दलित और वाल्मीकि समुदाय ने बंद का आह्वान किया, जिसके बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में दुकानें बंद रही।

    प्रदर्शन के दौरान दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपने धार्मिक और सामाजिक नेताओं के फैसलों के अनुसार संघर्ष करेंगे और समाज का हर वर्ग इस लड़ाई में एकजुट है। उन्होंने कहा कि बरनाला घटना का वीडियो देखकर पूरे समाज में गुस्सा है और पीड़ितों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर नेताओं ने आरोप लगाया कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज बिना उच्च-स्तरीय आदेशों के संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि दलित और वाल्मीकि समुदायों ने हमेशा देश और समाज में योगदान दिया है, लेकिन आज भी उन्हें परेशान किया जा रहा है।

    नेताओं ने कहा कि अगर आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। महिला नेता सिमरनजीत कौर ने आरोप लगाया कि महिला के साथ बदसलूकी के बावजूद सरकार चुप है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर डीएसपी, एसएचओ और अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की तो वे भूख हड़ताल सहित और भी कड़ा संघर्ष करने को मजबूर होंगे।

    प्रदर्शन के दौरान वाल्मीकि शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि बरनाला घटना की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित सफाई कर्मचारियों को न्याय मिले।

     

     

     

  • Punjab News: हुआ फेरबदल, कई SHO के हुए तबादलें

    Punjab News: हुआ फेरबदल, कई SHO के हुए तबादलें

    अमृतसर: शहर की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अमृतसर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर (IPS) ने विभिन्न पुलिस थानों के थाना प्रभारी (SHO) के तबादलों और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के तहत थाना सिविल लाइंस के एसएचओ रहे इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को अब थाना सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    वहीं, थाना सदर में तैनात इंस्पेक्टर किरनदीप सिंह का तबादला करके उन्हें थाना बी डिवीजन का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में थाना बी डिवीजन के एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख को थाना डी डिवीजन का इंचार्ज बनाया गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि इन बदलावों से विभिन्न थानों में कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

    वहीं, थाना डी डिवीजन के एसएचओ शमिंदर सिंह को कथित तौर पर संतोषजनक प्रदर्शन न होने के कारण पुलिस लाइन्स भेज दिया गया है। उनकी जगह इंस्पेक्टर मोहित कुमार को थाना सिविल लाइंस का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। पुलिस आयुक्त द्वारा किए गए इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ाने और प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए एडीसी को सौंपा ज्ञापन, देखें वीडियो

    गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए एडीसी को सौंपा ज्ञापन, देखें वीडियो

    पंचकूलाः समस्त गोभक्त, संत समाज एवं आम नागरिकों द्वारा स्वामी विश्वामित्र की अध्यक्षता में गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए राष्ट्रपति के नाम अतरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

    ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 एवं 51A(g) की मूल भावना के अनुरूप अखिल भारतीय वेदलक्षणा गोवंश को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए। गो-सेवा, सुरक्षा एवं राष्ट्रव्यापी गोवंश सम्मान हेतु भारत की 5100 तहसीलों से सवा पांच करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों युक्त एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था। उन्होंने कहा कि गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने के विषय की गंभीरता के उपरांत अभी अब तक कोई ठोस समाधानपरक कार्यवाही परिलक्षित नहीं हुई है।

    स्वामी विश्वामित्र ने कहा कि एडीसी को ज्ञापन सौंप दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि ज्ञापन को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाएगा। एडीसी ने कहा कि वह खुद चाहती है कि गौ हत्या बंद हो और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाएं। पूरे देश में 27 जुलाई को डीसी, एडीसी और तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपे गए। पंचकूला में 21 हजार हस्ताक्षर कर एडीसी को सौंपे गए। साथ ही उन्होंने एडीसी से मांग की कि पंचकूला में सड़कों पर गोवंश पाए जाते है, इसे भी यहां से हटाकर गौशाला में भेजा जाए।

     

  • औहर पंचायत में हुई हाथापाई, पूर्व महिला प्रधान ने प्रधान की पत्नी को जड़ा थप्पड़, बेहोश, देखें वीडियो

    औहर पंचायत में हुई हाथापाई, पूर्व महिला प्रधान ने प्रधान की पत्नी को जड़ा थप्पड़, बेहोश, देखें वीडियो

    बिलासपुरः जिले के घुमारवीं में ग्राम पंचायत औहर में हाथापाई हो गई। दरअसल, ग्राम सभा में पूर्व पंचायत कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों की जांच के मुद्दे पर हंगामा हुआ। चर्चा के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। इस दौरान दोनों में जमकर हाथापाई हुई। जहां पूर्व महिला प्रधान ने प्रधान की पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    दरअसल, ग्राम सभा की बैठक के दौरान प्रधान देशराज शर्मा अपनी बात रख रहे थे और उन्होंने पूर्व प्रधान के कार्यकाल के दौरान हुए कुछ विकास कार्यों का ब्योरा रखा और धांधली और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। इस बात पर पूर्व प्रधान प्रेम लता ठाकुर उखड़ गई और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। हंगामे के बीच वर्तमान मौजूदा प्रधान की पत्नी और पूर्व प्रधान में मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि बाद में पूर्व प्रधान ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। गहमागहमी के बीच प्रधान की पत्नी गश खाकर बेहोश हो गई और जमीन पर गिर गईं। घुमारवीं पुलिस को घटना का जानकारी दी गई और फिर प्रधान ने पूर्व प्रधान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पूर्व प्रधान प्रेम लता ठाकुर ने कहा कि ग्राम सभा में लोकतांत्रिक तरीके से अपना पक्ष रखने के लिए जब मैंने माइक मांगा, जिस पर प्रधान ने बदसलूकी की गई। मेरे चरित्र पर कीचड़ उछालने के साथ-साथ मेरे पति और पूरे परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए। उपप्रधान ने भी अभद्र व्यवहार किया। पंचायत प्रधान देशराज शर्मा ने आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधान ने उसे गले से पकड़ लिया और मारपीट की। मेरी पत्नी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो महिला ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे वह बेहोश हो गईं। घुमारवीं थाना में शिकायत दी है और मेरी पत्नी का मेडिकल भी करवाया गया है। इस दौरान हुए बवाल का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें की काफी लोग नजर आ रहे हैं और पूर्व महिला प्रधान सफेद सूट में प्रधान की पत्नी के साथ हाथापाई धक्का मुक्की करती दिख रही हैं।
  • Donald Trump ने इस वजह से रोका Iran से युद्ध, करने वाले थे बड़ा हमला

    Donald Trump ने इस वजह से रोका Iran से युद्ध, करने वाले थे बड़ा हमला

    नई दिल्ली: ईरान पर लगातार 13 दिनों तक सैन्य हमले करवाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मूड अचानक बदल गया है। उन्होंने आगे की कार्रवाई रोकने का फैसला कर लिया है। यह फैसला उस समय पर आया है जब एक दिन पहले ही उन्होंने इशारा किया था कि अमेरिका पहले से भी बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहा है। मीडिया से गुरुवार को बातचीत के दौरान ट्रंप ने यह कहा था कि ईरान को अभी तक ठीक तरह से नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने यह भी कहा था कि वह पहले से बड़े हमले पर विचार कर रहे हैं। फैसले लेने के बाद बहुत करीब हैं। इसके बाद अमेरिका ने लगातार 13 वीं रात भी ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं।

    ट्रंप ने दिए कार्रवाई रोकने के आदेश

    अगले ही दिन स्थिति बदल गई। वहीं पेंटागन ने 14वीं रात के लिए भी नए हमलों की योजना तैयार कर ली थी। ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई रोकने के आदेश दे दिया है। इससे सवाल उठने लग चुके हैं कि आखिर 24 घंटे के अंदर ऐसा क्या हुआ है जिसने अमेरिका के राष्ट्रपित का रुख बदल दिया है। इससे पहले जो रिपोर्टें सामने आई उसमें यह बताया गया है कि ट्रंप कूटनीतिक बातचीत के लिए ज्यादा अवसर देना चाहते थे। इसके अलावा अमेरिकी सेना को यह भी चिंता थी कि मिसाइल इंटरसेप्टर का स्टॉक तेजी से खत्म होता जा रहा है। अब एक नई रिपोर्ट में इस फैसले के पीछे की एक और महत्वपूर्ण वजह सामने आ चुकी है।

    सीमा तक पहुंचा सैन्य अभियान

    एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, मीडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना के टॉप कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने ट्रंप को यह सलाह दी ती कि मौजूदा सैन्य अभियान अपनी तय सीमा तक पहुंच गया है। इसे जारी रखने से खास फायदा नहीं मिलेगा। एडमिरन कपूर ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और उसके आस-पास के इलाकों में दो हफ्ते तक चले हमलों के कारण ईरान की समुद्री हमले करने की क्षमता काफी कमजोर हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा है कि आने वाले समय में सिर्फ बचे हुए टारगेट पर बड़े स्तर की सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरु की जा सकती है लेकिन मौजूदा स्थिति में उसी स्तर की बमबारी जारी रखने का कोई खास कारण नहीं दिखाता है।

    ट्रंप के अंतिम फैसले को किया प्रभावित

    एडमिरल कूल की सलाह में कई प्रमुख कारण शामिल थे जिन्होने ट्रंप के अंतिम फैसले को प्रभावित किया है। इसके बाद ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और ईरान के दक्षिणी तटीय इलाकों में होने वाले नए हमलों पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इसी बीच जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डैन केन ने भी ट्रंप और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने चेतावनी दी थी कि एयर डिफेंस इंटरसेप्टर मिसाइलों का तेजी से कम होता स्टॉक आने वाले समय में अमेरिकी सैनिकों और सहयोगी देशों की सुरक्षा के लिए समस्या पैदा कर सकता है।
  • कोचिंग सेंटर में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में टीचर की चप्पलों से पीटाई, वीडियो वायरल

    कोचिंग सेंटर में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में टीचर की चप्पलों से पीटाई, वीडियो वायरल

    कुशीनगरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सेवरही कस्बे के कोचिंग सेंटर में छात्रा से टीचर द्वारा छेड़छाड़ को लेकर टीचर की जमकर पीटाई हुई। छात्रा द्वारा टीचर पर 19 सेकंड में पड़े 9 बार चप्पलों से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में छात्रा द्वारा टीचर की चप्पलों से पीटाई की गई। छात्रा द्वारा टीचर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पढ़ाई के दौरान और उसके बाद भी छात्रा से कथित रूप से छेड़छाड़ करता था। लंबे समय से परेशान छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

    इसके बाद परिजन कोचिंग सेंटर पहुंचे और शिक्षक की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि पिटाई के दौरान शिक्षक से थूक चटवाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी शिक्षक बेहद डरा हुआ और शर्मिंदा है। वहीं, अन्य लोग बेहद गुस्से में हैं और उसे जूते-चप्पल से पीट रहे हैं।

    इसी दौरान पीड़ित लड़की को भी बुलाया जाता है और टीचर को पीटने के लिए कहा जाता है। इसके बाद लड़की भी चप्पल से अपने टीचर को पीटती दिखाई देती है। छेड़छाड़ का शिकार हुई लड़की के करीबी लोगों ने कोंचिंग संचालक से सख्त लहजे में कहा कि दोबारा ऐसी घटना हुई तो कोचिंग सेंटर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में कोचिंग से जुड़े व्यक्ति को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि अब आरोपी शिक्षक को वहां से निकाल दिया जाएगा, क्योंकि उसने पूरी कोचिंग का नाम खराब किया है और उसकी वजह से सभी को गाली सुननी पड़ रही है।

  • दर्दनाक हादसाः फ्लाईओवर से 50 फीट नीचे गिरा ट्रक, चालक घायल, देखें CCTV

    दर्दनाक हादसाः फ्लाईओवर से 50 फीट नीचे गिरा ट्रक, चालक घायल, देखें CCTV

    नासिकः महाराष्ट्र के नासिक में दिल दहलाने वाली घटना हुई। दऱअसल, यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से 50 फीट नीचे गिर गिर गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी के वीडियो में साफ दिख रहा है कि फ्लाईओवर पर अचानक से ड्राइवर का ट्रक पर नियंत्रण खत्म होता है और ट्रक सीधे सड़क नीचे गिर जाता है। गनीमत ये रही कि उस वक्त नीचे कोई मौजूद नहीं था नहीं तो दुर्घटना बड़ी हो सकती थी। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त पुल के नीचे सड़क से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वीडियो देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना 25 जुलाई की है, जिसमें ड्राईवर बुरी तरह से घायल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रंप सड़क किनारे लगे बैरियर को तोड़कर नीचे गिर जाता है। दरअसल, नासिक के सिन्नर एमआईडीसी बाईपास पर एक ट्रक फ्लाईओवर से सीधे नीचे सड़क पर गिर गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वहीं ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और काफी चर्चा में है।