Blog

  • बेकाबू होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, 26 घायल, लोगों में मची चीख-पुकार, देखें CCTV

    बेकाबू होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, 26 घायल, लोगों में मची चीख-पुकार, देखें CCTV

    मलप्पुरमः केरल-त्रिशूर-कोझिकोड रूट पर चल रही प्राइवेट बस हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, मलप्पुरम ज़िले के कुट्टीपुरम के पास बस बेकाबू होकर पलट गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में बस बेकाबू होती है और 25 मीटर से ज़्यादा दूर तक फिसलती दिखाई देती है। जिसके बाद सर्विस रोड पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोग मदद के लिए आगे बढ़े और पुलिस को भी हादसे की सूचना दी। घटना के बाद बस में फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बस को हटाने का प्रयास भी किया जा रहा है। घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा जा सकता है।
    पुलिस ने बताया कि कोझिकोड-त्रिशूर रूट पर चलने वाली एक प्राइवेट बस रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कुट्टीपुरम के पास हाईवे पर बस के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद दुर्घटना स्थल की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें बस उल्टी पड़ी हुई देखी जा सकती है। हादसा इतना भयावह था कि बस बीच से मुड़ गई थी। बताया जा रहा है कि यह बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे कंक्रीट बैरियर पर चढ़ गई थी और इसका निचला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह इलाका दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि बस तेज रफ़्तार में थी और बारिश भी हो रही थी, इन दोनों वजहों से दुर्घटना हो सकती है। एक यात्री ने बताया कि दुर्घटना के बाद सब घबरा गए क्योंकि बस उल्टी पड़ी थी और उन पर डीजल गिर रहा था, जिससे लोगों को बाहर निकलने में मुश्किल हो रही थी। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में मदद की। पुलिस ने यह भी बताया कि मरने वाला व्यक्ति कोझिकोड का रहने वाला था। अधिकारी ने बताया कि बस डिवाइडर से टकराई और फिर उसे पार करके सड़क के दूसरी तरफ चली गई और बैरियर के ऊपर पलट गई।
  • Cryptocurrency में निवेश की रकम वापस न देने के आरोप में परिवार पर ताबड़तोड़ हमला, गंभीर घायल

    Cryptocurrency में निवेश की रकम वापस न देने के आरोप में परिवार पर ताबड़तोड़ हमला, गंभीर घायल

    सोनीपतः शहर के देवनगर में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किए 11 लाख रुपए के विवाद में घर में घुसकर पूरे परिवार पर हमला कर देने का मामला सामने आया है। जिसकी एक सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रही है। हमले में महिला की आंख फोड़ दी।

    जानकारी के अनुसार सात लोग जबरन घुसे और महिला सहित उसके पति, बेटे और बहू पर ईंट-लाठी से हमला किया। घटना की सूचना डॉयल 112 पर दी और घायलों को पहले सिविल अस्पताल तथा बाद में गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    देवनगर ककरोई रोड निवासी पीड़िता उर्मिला (55) के बेटे अभिनव ने बताया कि वो मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं और साल 2023 में उन्होंने गोहाना निवासी देवेंद्र के पास क्रिप्टोकरेंसी में करीब 8 लाख निवेश किए थे। देवेंद्र ने हर महीने 3% ब्याज देने का भरोसा दिया था।

    इसके बाद उनके कहने पहले उनकी रिश्तेदार ममता ने करीब 3 लाख और गीता ने 8 लाख निवेश किए। शुरुआती दौर में सभी को तय ब्याज मिलता रहा, लेकिन वर्ष 2025 में भुगतान बंद हो गया। इस दौरान उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। पिछले महीने हुई बैठक में देवेंद्र ने चेक के जरिए सभी का पैसा लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में वह मुकर गया। आरोप है कि देवेंद्र ने ममता और गीता से कहा कि सभी की रकम उर्मिला के खाते में भेज दी गई है और अब वे उर्मिला से पैसे लें। उर्मिला ने इस दावे को गलत बताते कहा कि उनके खाते में कोई रकम नहीं आई।

    वहीं दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते है, जबकि महिला लगातार कहती है कि उसके खाते में कोई पैसा नहीं आया। इसी बीच महिला के पति के वीडियो बनाने पर वह भड़क जाता है और कैमरा बंद करने की धमकी देता है।

    इस दौरान कहासुनी हाथापाई में बदल जाती है। वीडियो में आरोपी महिला पर हमला करता दिखाई देता है, जबकि महिला लगातार पुलिस को फोन करो कहकर मदद मांगती सुनाई देती है। युवक कुछ ही सेकंड में महिला पर कई मुक्के बरसाता है। महिला का दावा है कि उसने बंदूक की बट से भी आंख पर वार किया था। बाहर निकलने की कोशिश के दौरान दूसरी महिला उसे पकड़कर वापस खींच लेती है और बाल पकड़कर मारपीट करती। वीडियो में गाली-गलौज करते परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी हाथापाई होती नजर आती है। महिला उर्मिला के साथ मारपीट में आंख फोड़ दी और महिला का इलाज चल रहा है।

    आरोप है कि इसी विवाद के चलते 21 जुलाई की शाम करीब 6 बजे सात लोग उर्मिला के घर पहुंच गए और मारपीट की। इसमें गीता-ममता के साथ प्रमोद उर्फ मनसा, दिनेश शामिल रहे, जबकि तीन अन्य अज्ञात बताए गए हैं।

    उर्मिला के मुताबिक दिनेश और एक अन्य आरोपी ने उनके पति शिवचरण पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर, चेहरे और जबड़े पर गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए। बेटे अभिनव की छाती और कमर पर भी कई वार किए गए। वहीं बहू प्रिया के साथ गीता और ममता ने मारपीट कर थप्पड़ मारे। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

  • Jalandhar News: नगर निगम दफ्तर के बाद बैंकों को करवाया बंद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नगर निगम दफ्तर के बाद बैंकों को करवाया बंद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वाल्मीकि संगठनों ने सर्वसम्मति से 27 जुलाई को पूरे पंजाब में बंद रखने का बड़ा आह्वान किया था। ऐसे में आज वाल्मीकि समाज की ओर से सुबह नगर निगम दफ्तर को बंद करवाया गया। जिसके बाद सगंठनों द्वारा अब शहर में खुले बैंकों को बंद करवाया जा रहा है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पीएनबी बैं, बैंक ऑफ बड़ौदरा सहित अन्य बैंकों के कर्मियों से बंद करने की अपील की गई। इस दौरान भारी संख्या में समर्थक बैंक में गए और नारेबाजी करते हुए बैंक को बंद करवा दिया।

    इससे पहले की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वाल्मीकि समाज के समर्थन नगर निगम दफ्तर पहुंच गए, जहां उन्होंने कर्मियों को दफ्तर बंद करने की अपील की। देखते ही देखते कुछ देर बाद दफ्तर को बंद कर दिया गया। ऐसे में आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर सस्पेंड किए डीएसपी सिटी सतवीर सिंह बैंस के खिलाफ वाल्मीकि समाज द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया और पटेल चौक पर डीएसपी का पुतला फूंककर बर्खास्त करने की अपील की गई। इससे पहले आज शेखां बाजार, किशनपुरा सहित अन्य बाजार दुकानदारों द्वारा बंद किए गए।

    शहर भर में जगह जगह पर पुलिस की नाकेबंदी की गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाल्मीकि समुदाय द्वारा आज बंद का आहवान किया गया था। इस दौरान उन्होंने अवगत करवाया कि भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन करेंगे। जिसको लेकर मुख्य चौक पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस का मकसद है कि यह रोष प्रदर्शन शांतिमय ढंग से हो। ऐसे में कोई लॉ एंड ऑर्डर की समस्याएं ना आए। वाल्मीकि संगठनों ने सर्वसम्मति ने भी आश्वासन दिया है कि वह शांतिमय ढंग से प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पुलिस ने लोगों से सहयोग देने की अपील की है।

  • तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, गाड़ी, गेट, ग्रिल, गार्ड रूम के बाद तोड़ी दीवार, FIR दर्ज

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, गाड़ी, गेट, ग्रिल, गार्ड रूम के बाद तोड़ी दीवार, FIR दर्ज

    पंचकूलाः सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने पहले सड़क से गुजर रही अर्टिगा कार को टक्कर मारी, फिर लेन का लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ती हुई एक मकान के बाहर खड़ी टोयोटा हाईराइडर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईराइडर कार मकान की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए अंदर तक चली गई। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि एक ओवरस्पीड स्कॉर्पियो दीवार, ग्रिल को तोड़ते हुए, गार्ड रूम को उखाड़ते हुए टोयोटा हाईराइडर में जाकर टकराती है। जिसके बाद टोयोटा हाईराइडर सामन की दीवार तोड़कर आगे घुस जाती है। टोयोटा हाईराइडर और स्कॉर्पियो दोनों ही गाड़ियों में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों को कोई चोट नहीं आई। स्कॉर्पियो सवार चारों युवक पंजाब में कपूरथला के रहने वाले हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सेक्टर-15 निवासी संदीप गोयल की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक मनमीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता संदीप गोयल के अनुसार, सुबह करीब 5 से 5:15 बजे तेज धमाके की आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकले। मौके पर देखा कि PB-09-AS-4329 नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ी थी। कार में चार युवक सवार थे। शिकायत में आरोप लगाया गया कि चारों शराब और नशीले पदार्थों के प्रभाव में थे तथा उन्होंने खुद बताया कि वे नाइट क्लब से लौट रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने 5:18 बजे डायल-112 पर सूचना दी। पहली बार पहुंची पुलिस टीम को उन्होंने चारों युवकों का मेडिकल, डोप टेस्ट और वाहन की एफएसएल जांच कराने का अनुरोध किया, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। बाद में दूसरी बार सूचना देने पर पुलिस चारों युवकों को अपने साथ मेडिकल जांच के लिए ले गई। शिकायत में दावा किया गया है कि हादसे के बाद चारों युवक कार से कोई सामान निकालकर कुछ दूरी पर फेंक आए। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि यह नशीले पदार्थ या घटना से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सबूत हो सकता है। उन्होंने कहा कि पूरी घटना उनके घर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसकी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। पीड़ित के अनुसार सुबह 5 बजे की घटना में शाम 5 बजे आरोपी युवकों का मेडिकल करवाया गया। जिससे टेस्ट में नशे की मात्रा बेहद कम मिलने की आशंका है। पुलिस ने जिस प्रकार से कार्रवाई की है, वो गैरजिम्मेदाराना रही है। कार सवार चारों युवकों ने पुलिस को बताया कि वे अपने NRI दोस्त के साथ शॉपिंग करने के लिए आए थे। चंडीगढ़ में होटल नहीं मिलने के कारण वे पंचकूला की तरफ आ गए थे। इरिटिगा ड्राइवर की वजह से हादसा हुआ है। हादसे के समय उनकी गाड़ी का एडास सिस्टम बंद होने के कारण कंट्रोल नहीं बन पाया। पंचकूला सेक्टर-14 पुलिस थाना के जांच अधिकारी ASI रविंद्र सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो ड्राइवर मनमीत सिंह निवासी बेगोवाल (कपूरथला) के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट-1984 की धारा-3, बीएनएस की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 324(5) (एक लाख रुपए से अधिक की क्षति पहुंचाना) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया गया। मेडिकल में ऐसे किसी नशे की पुष्टि नहीं हुई है। क्राइम टीम से भी गाड़ी का मुआयना करवाया गया है।
  • Jalandhar News: पुलिस और आबकारी विभाग का एक्शन, गाड़ी से भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद

    Jalandhar News: पुलिस और आबकारी विभाग का एक्शन, गाड़ी से भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद

    जालंधर, ENS: माता रानी चौक के पास पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से लदी एक गाड़ी पकड़ी। देर रात पुलिस और आबाकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने सूचना के बाद विशेष नाके की। इस दौरान संदिग्ध गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें 37 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं। बरामद शराब में पंजाब और चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और गाड़ी को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    दरअसल, आबकारी विभाग की टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि एक संदिग्ध गाड़ी के जरिए शराब की बड़ी खेप पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों को गाड़ी के संभावित नंबरों की जानकारी भी साझा की गई थी। इसी सूचना के आधार पर रविवार देर रात आबकारी विभाग के अधिकारी मनजीत सिंह और उनकी टीम ने जालंधर के व्यस्त माता रानी चौक के पास नाकाबंदी की। जैसे ही संदिग्ध गाड़ी वहां पहुंची, टीम ने उसे रोककर तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से अवैध शराब की कुल 37 पेटियां बरामद की गईं। आबकारी अधिकारियों ने जब इन पेटियों की जांच की तो इनमें 20 पेटियां ‘पंजाब किंग’ ब्रांड, 15 पेटियां ‘पंजाब किंग्स’ ब्रांड और 2 पेटियां ‘नूरपुरी संतरा’ शराब की मिलीं। बरामद शराब की बोतलों पर ‘फॉर सेल इन चंडीगढ़’ लिखा हुआ था।

    जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ मार्का की 2 पेटियों को छोड़कर बाकी सभी पेटियों पर ‘फॉर सेल इन पंजाब’ लिखा हुआ था। अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। मौके पर मौजूद एक्साइज अधिकारी मनजीत सिंह के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी स्थानीय क्षेत्र का रहने वाला है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का पहले भी अवैध शराब कारोबार से जुड़ा रिकॉर्ड हो सकता है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

     

  • Punjab News: BJP के जिला दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला, इलाके में फैली सनसनी

    Punjab News: BJP के जिला दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला, इलाके में फैली सनसनी

    संगरूरः भारतीय जनता पार्टी के संगरूर में उपाली रोड पर स्थित जिला दफ्तर पर देर रात अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर पेट्रोल बम से हमला किया। ये घटना सोमवार सुबह दफ्तर खुलने के बाद सामने आई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने आसपास के इलाके के बारे में भी जानकारी जुटाई।

    संगरूर डीएसपी दलबीर सिंह, सीआईए इंचार्ज संदीप सिंह और थाना सिटी के एसएचओ सुखदेव सिंह पुलिस टीम के साथ भाजपा दफ्तर पहुंचे। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और हमले के पीछे शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

    दफ्तर पर हमले को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में रोष है। BJP के जिला अध्यक्ष मनिंदर सिंह कप्याल और पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप सिंह देओल ने घटना की कड़ी निंदा की। नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व पहले पुलिस स्टेशनों और अन्य संस्थानों को निशाना बना रहे थे और अब राजनीतिक दलों के दफ्तर भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।

    कार्यकर्ताओं ने घटना की जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को भी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

     

  • Test Match में WestIndies पर भारी पड़ा PAK, तीन विकेट पर पड़ोसी देश ने बनाए 199 रन

    Test Match में WestIndies पर भारी पड़ा PAK, तीन विकेट पर पड़ोसी देश ने बनाए 199 रन

    खेल: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट के पहले दिन वेस्टइंडीज पर मैच भारी रहा है परंतु दूसरे दिन पाकिस्तान की ओर से पलटवार किया गया। इसके अलावा बाबर आजम की टीम का भी पलड़ा भारी हो गया। दूसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 311 रनों पर ऑलआउट हुई है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट चटकाएं हैं। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 199 रन बना लिए हैं। पूर्व कप्तान शान मसूद 88 रनों पर टिके रहे।

    पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने झटके कई विकेट

    वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में केवम हॉज ने 84 और शाई होप ने 92 रनों की पारी खोली है। दोनों शतक से चूक गए हैं। अंत में तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने 13 गेंद में 4 चौकों और एक छक्के की बदौलत 23 रनों की जरुरी पारी खेली। पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद अली ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके हैं। इसके अलावा मोहम्मद अब्बास को तीन और खुर्रम शहजाद को दो विकेट मिले हैं। आमेर जमाल ने एक विकेट भी निकाला है और ऐसे ही सभी 10 विकेट पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की ओर से लिए गए हैं।

    88 रनों पर नाबाद हैं

    पाकिस्तान की बैटिंग शुरुआत में ही खराब रही। अजान ओवैस 0 पर आउट हो गए। 1 रन पर पहला विकेट गिरा परंतु फिर इमाम उल हक और शान मसूद के बीच में 155 रनों की साझेदारी हुई है। इमाम ने 102 गेंद में 63 रनों की पारी खेली है. उनके बल्ले से 7 चौके निकले हैं। शान मसूद 137 गेंद में 11 चौकों के साथ 88 रनों पर नाबाद है। कप्तान बाबर आजम का बल्ला नहीं चला परंतु लंबे समय के बाद दोबारा से कप्तान बने बाबर आजम ने 38 गेंद में तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाकर आऊट हो गए। उन्हें जेडन सील्स ने आउट कर दिया। वहीं शान मसूद के साथ अली आगा भी नाबाद लौटे वहीं सलमान का खाता ही नहीं खुला है।  
  • Jalandhar News: वाल्मीकि समाज ने बंद करवाया नगर निगम दफ्तर, DSP का फूंका पुतला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: वाल्मीकि समाज ने बंद करवाया नगर निगम दफ्तर, DSP का फूंका पुतला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वाल्मीकि संगठनों ने सर्वसम्मति से 27 जुलाई को पूरे पंजाब में बंद रखने का बड़ा आह्वान किया था। इस दौरान विभिन्न वर्गों से एकजुट होकर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार, बंद करने की अपील की थी। वहीं आज नगर निगम दफ्तर खुला हुआ था। जिसके बाद अब नगर निगम दफ्तर को भी बंद कर दिया गया है और कर्मी सर्वसहमति से दफ्तर को बंद करके घरों को वापिस चले गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि वाल्मीकि समाज के समर्थन नगर निगम दफ्तर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कर्मियों को दफ्तर बंद करने की अपील की। देखते ही देखते कुछ देर बाद दफ्तर को बंद कर दिया गया। ऐसे में आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर सस्पेंड किए डीएसपी सिटी सतवीर सिंह बैंस के खिलाफ वाल्मीकि समाज द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया और पटेल चौक पर डीएसपी का पुतला फूंककर बर्खास्त करने की अपील की गई। इससे पहले आज शेखां बाजार, किशनपुरा सहित अन्य बाजार दुकानदारों द्वारा बंद किए गए।

    शहर भर में जगह जगह पर पुलिस की नाकेबंदी की गई। मामले की जानकारी देते हुए एसपी आकृषि जैन ने बताया कि वाल्मीकि समुदाय द्वारा आज बंद का आहवान किया गया था। इस दौरान उन्होंने अवगत करवाया कि भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन करेंगे। जिसको लेकर मुख्य चौक पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस का मकसद है कि यह रोष प्रदर्शन शांतिमय ढंग से हो। ऐसे में कोई लॉ एंड ऑर्डर की समस्याएं ना आए। वाल्मीकि संगठनों ने सर्वसम्मति ने भी आश्वासन दिया है कि वह शांतिमय ढंग से प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पुलिस ने लोगों से सहयोग देने की अपील की है।

    दरअसल, वाल्मीकि समाज के नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित कर्मचारियों को अविलंब न्याय प्रदान किया जाए। पंजाब बंद के मद्देनजर राज्य भर के अलग-अलग जिलों में शांतिपूर्ण रैलियां आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है। प्रदर्शन के आयोजकों ने सभी समर्थकों और आम लोगों से विशेष अपील की है कि वे इस आंदोलन के दौरान पूरी तरह से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीका अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान आम जनता को असुविधा न हो और राज्य में कानून-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए सभी नागरिक जिम्मेदारी के साथ सहयोग करें।

  • Seattle में फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    Seattle में फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    वाशिंगटनः अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल में एक अज्ञात ने अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार इस घटना में 2 की मौत और कई लोग घायल हो गए। ये घटना रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे सिएटल सेंटर आर्मरी बिल्डिंग के बाहर हुई, जहां सालाना बाइट ऑफ सिएटल फूड फेस्टिवल के लिए हजारों लोग जमा हुए थे। गोलीबारी के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। सिएटल पुलिस ने प्रभावित इलाके की घेराबंदी कर दी है और लोगों से उस इलाके से दूर रहने की अपील की है। गोलीबारी की जांच चल रही है। बाइट ऑफ सिएटल फेस्टिवल के दौरान आर्मरी के बाहर बैठी कायला कैरिस ने कहा कि गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा कि लोग अचानक चीखने-चिल्लाने लगे और सिएटल सेंटर आर्मरी बिल्डिंग की ओर भागने लगे। वहां भगदड़ जैसी स्थिति थी, हर कोई अपना सामान छोड़कर भाग रहा था।  
  • Punjab News: 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एक साल पहले गया था विदेश, परिवार ने लगाई सरकार से गुहार

    Punjab News: 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एक साल पहले गया था विदेश, परिवार ने लगाई सरकार से गुहार

    गुरदासपुरः रोजी-रोटी की तलाश में विदेश गए जिले के गांव घणिये के बांगर के 36 वर्षीय युवक राजबीर सिंह की दुबई में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो जाने से पूरा इलाका शोक में डूब गया है। राजबीर सिंह एक साल पहले अपने परिवार के सुनहरे भविष्य के सपने लेकर विदेश गया था, उसकी अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में पहुंचा दिया है। परिवार के पास उसकी मृतक देह को वतन लाने के लिए भी साधन नहीं हैं। राजबीर सिंह अपने घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी कमाई से ही उसका घर चलता था।

    परिवार के सदस्यों की आंखें उस समय आंसुओं से भर गईं जब उन्होंने बताया कि हादसे वाले दिन सुबह ही राजबीर ने वीडियो कॉल करके सबका हाल-चाल पूछा था। किसी को क्या पता था कि यह उसकी आखिरी बातचीत होगी। कुछ ही समय बाद आई हादसे की खबर ने परिवार की सारी खुशियां उजाड़ कर रख दीं। आज एक सुहागन के सिर से उसके जीवनसाथी का साया उठ गया है, दो छोटे बच्चे पिता के प्यार से हमेशा के लिए वंचित हो गए हैं और बुजुर्ग माता-पिता का बुढ़ापे का इकलौता सहारा भी हमेशा के लिए छिन गया है। घर में हर तरफ चीखें, सिसकियाँ और मातम का माहौल है।

    गांव वासी भी इस दुखद घटना से गहरे सदमे में हैं। परिवार की आर्थिक हालत पहले ही काफी कमजोर बताई जा रही है। बड़ी मुश्किल से कर्ज उठाकर राजबीर को रोजगार के लिए विदेश भेजा गया था, ताकि घर की हालत सुधर सके पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अब हालात यह हैं कि परिवार के पास दुबई से राजबीर की मृतक देह भारत लाने के लिए भी पर्याप्त साधन नहीं हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक राजबीर सिंह के पिता सुखविंदर सिंह और उनकी पत्नी नवनीत कौर ने बताया कि राजबीर सिंह एक साल पहले ही विदेश दुबई गया था। उन्होंने कहा कि राजबीर सिंह दुबई में ट्राला चलाता था और बीते दिन दुबई में हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।

    पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से भावनात्मक अपील की है कि राजबीर सिंह की मृतक देह को जल्द से जल्द दुबई से भारत लाने के लिए हर संभव सरकारी मदद की जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में किया जा सके। साथ ही परिवार ने मांग की है कि विधवा पत्नी, दो मासूम बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाए। इस दुखद घटना ने एक बार फिर उन हजारों पंजाबी परिवारों का दर्द सामने ला दिया है, जो अपने बच्चों को अच्छे भविष्य की उम्मीद में विदेश भेजते हैं। अब पूरे इलाके की निगाहें सरकार पर टिकी हुई हैं कि वह इस दुखी परिवार की फरियाद सुने और समय पर मदद का हाथ बढ़ाकर मानवता का फर्ज निभाए।