Blog

  • पंजाब: तीसरी नजर का पहरा, नशा तस्करों व अपराधियों पर रखी जाएगी पैनी नजर

    अमृतसरः पंजाब पुलिस अब सरहदी एरिया के शहरों में ही नहीं बल्कि गांवों में भी खुद का नेटवर्क मजबूत करने में जुट गई। नशा तस्करों व अपराधी किस्म के लोगों पर नजर रखने के लिए गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में फिरोजपुर, तरनतारन और अमृतसर के गांवों में 575 स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। हालांकि विलेज डिफेंस कमेटियां पहले से ही काम कर रही हैं। राज्य के 6 जिले सीधे पाकिस्तान से लगते हैं। 560 किलोमीटर लंबा सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है। गत समय में इन एरिया ड्रग तस्करी से लेकर आपराधिक वारदातें बढ़ी हैं। दिसंबर 2022 में तरनतारन के सरहाली थाने पर तो आतंकी हमला तक हुआ था। सरहद पार से आने वाले ड्रोन भी पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए है। ऐसे में काफी समय से इस चीज पर प्लान तैयार किया जा रहा था। जिसके बाद इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएा। सीमावर्ती एरिया से जुडे़ प्रोजेक्टों के लिए 20 करोड़ की राशि मंजूर है। पुलिस ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। पंजाब पुलिस द्वारा लगाए जाने वाले कैमरे थोडे़ हटकर है।

    जिस तरह राज्य के बड़े शहरों में हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं। उसी तर्ज पर यह प्रोजेक्ट आगे बढेगा। इन कैमरों फेस डिटेक्शन सॉफ्टवेयर एंड आटोमेटिक नंबर प्लेट रेकोगनेशन की सुविधा रहेगी। यह कैमरे चलती गाड़ी का नंबर नोट करने से लेकर गाड़ी सवार का चेहरा पहचानने में सक्षम होंगे। पुलिस के पास कंट्रोल रूप में तुरंत इनका रिकॉर्ड जाएगा। इसके लिए इंटरनेट की व्यवस्था रहेगी। साथ ही पंजाब पुलिस द्वारा इसके लिए स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। वहीं इसके लिए नोडल अफसर तैनात रहेंगे। कैमरों की जो रिकॉर्डिंग पुलिस को संदिग्ध लगेगी, पुलिस द्वारा उसे तुरंत आगे टीमों में शेयर कर कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः 1530 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के मामले में SEL टेक्सटाइल पर ED की रेड

    लुधियानाः कंपड़ कंपनी मेसर्स SEL टेक्सटाइल लिमिटेड पर आज एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की टीम ने 1530 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के मामले में रेड की। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह से अब तक ईडी टीम अर्धसैनिक बल के साथ अलग-अलग टीमें बनाकर कंपनी के करीब 13 परिसरों में दबिश दे चुकी है। जिसमें कई आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक संपत्तियां लुधियाना और शहीद भगत सिंह नगर में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा कंपनी के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले में जांच के संबंध में सूचना रिपोर्ट (ECIR) का अनुसरण है। सीबीआई ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। जिसमें दावा किया गया था कि कंपनी ने 1530 करोड़ की धोखाधड़ी की है।

    विशेष रूप से ईडी ने फरवरी 2023 में 828 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी। जिसमें लुधियाना, श्री मुक्तसर साहिब, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) अलवर और हिसार में भूमि, भवन और मशीनरी शामिल हैं। ED की अब तक की जांच में पता चला है कि SEL टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के संघ से ली गई ऋण राशि का दुरुपयोग किया था। मामले में 14 अगस्त, 2020 को भी CBI ने कंपनियों के डायरेक्टर्स के घरों और दफ्तरों में रेड की थी। कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए थे। आरोपियों के लुक आउट सर्कुलर भी जारी किए गए थे। जांच के दौरान CBI ने कई लोगों से पूछताछ की थी। वहीं, एक डायरेक्टर नीरज सलूजा को गिरफ्तार कर लिया था।

  • जालंधरः 1 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार 

    जालधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में  कमिश्नरेट पुलिस ने हेरोइन तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान 33 वर्षीय प्रभजोत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव ठट्ठी थाना लोपोके जिला अमृतसर के रूप में हुई है।

    पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह नशे की तस्करी में सक्रिय है। जिस पर कारवाई करते हुए एसीपी परमजीत सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निगरानी बढ़ा दी। 

    स्पेशल सेल की टीम बशीरपुरा टी प्वाइंट पर मौजुद थी। तभी गुरु नानकपुरा जालंधर की तरफ से एक सिल्वर रंग की मारुति कार आती दिखाई दी। पुलिस पार्टी ने कर को रोका और गाड़ी की गहनता से जांच की चेकिंग के दौरान एक किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने एफआईआर नंबर 4 दिनांक 11.01.2024 को 21सी-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है।

  • मरे हुए व्यक्ति की चलने लगी सांसे, जाने मामला

    हरियाणा : करनाल के 80 साल के जिस बुजुर्ग को परिजन मरा समझकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, उसकी अचानक सांस चलने लगी। अंतिम संस्कार के लिए रोते-बिलखते आ रहे परिजन भी यह जानकार हैरान रह गए। दरअसल बुजुर्ग को डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। उन्हें वैंटिलेटर से भी हटा दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने घर, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को बुजुर्ग की मौत की सूचना दे दी। इसके बाद घर पर संस्कार की तैयारियां भी शुरू हो गई थी।जब परिजन लाश समझ बुजुर्ग को घर ला रहे थे तो एंबुलेंस का टायर गड्‌ढे में लगने से उनकी सांस चलने का पता चला। निसिंग की दर्शन सिंह कॉलोनी में रहने वाले नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन बलदेव ने बताया कि पिता सरदार दर्शन पाल सिंह (80) हार्ट पेशेंट है।

    कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उसका भाई इलाज के लिए उन्हें अपने साथ पटियाला लेकर गया और वहां पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। बेटे बलदेव सिंह ने बताया कि पिता का ICU में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने चेक किया तो पिता की हार्टबीट बंद थी। उन्हें इंजेक्शन दिए लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वैंटिलेटर से उतार दिया और मृत घोषित कर दिया। प्राइवेट अस्पताल की तरफ से उन्हें कोई डेथ सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। इसके बाद गांव, कॉलोनी और परिवार के लोग उनके घर पहुंचना शुरू हो गए थे। परिवार के अन्य लोग संस्कार की तैयारी में जुटे थे।

  • पंजाबः पाकिस्तान जा रही गर्भवती महिला ने दिया बेटी की जन्म, नागरिकता के पेंच में फंसी नवजात

    लुधियानाः एक ओर पाकिस्तान जाने के लिए अटारी-वाघा बॉर्डर पार करने की मानसिक परेशानी और दूसरी ओर प्रसव पीड़ा होने से पाकिस्तान की महविश को ट्रेन से उतरना पड़ा। दो बेटियों की मां महविश ने लुधियाना के सिविल अस्पताल में तीसरी बेटी को जन्म दिया, जबकि सीमा पार उसका पति शोएब राइन उसका इंतजार कर रहा था। परिवार चाहता था कि डिलीवरी होने से पहले उसे अटारी बॉर्डर पार करवाया जा सके ताकि नवजन्मा बच्चा पाकिस्तान का नागरिक हो सके, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। नवजात का जन्म हिंदुस्तान में हुआ। आगरा की रहने वाली महविश के परिवार वाले अब अस्पताल से छुट्टी का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उसे अटारी-वाघा के रास्ते उसके घर पहुंचाया जा सके।

    महविश को अटारी बॉर्डर छोड़ने जा रहे उसके भाई जिबरान खान निवासी शाहिद नगर, आगरा ने बताया कि उनकी बहन की शादी 2017 में कराची निवासी शोएब राइन से हुई थी। उसकी दो बेटियां पहले से हैं। दो माह पहले महविश मायके आगरा आई थी। लौटने से पहले उसे वीजा मिलने में समस्या आई तो रुकना पड़ा। गर्भवती होने के कारण उसकी डिलीवरी डेट भी करीब आ रही थी। किसी तरह वीजा की औपचारिकता पूरी होने के बाद उसे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से अटारी बार्डर छोड़ने जा रहे थे। लुधियाना से पहले महविश को प्रसव पीड़ा उठी। हालत बिगड़ने पर रेलवे के 139 नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद जीआरपी ने ट्रेन से ही उनकी सारी जानकारी ली और व्यवस्था में जुट गए। उनका एक रिश्तेदार भी लुधियाना में रहता है। संपर्क करने पर उसने सिविल अस्पताल लुधियाना स्थित संवेदना एंबुलेंस के ड्राइवर का उसे नंबर दिया।

    फिर उन्होंने बात कर एंबुलेंस लुधियाना बुला ली। ट्रेन लुधियाना पहुंचने पर महविश को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। महविश का परिवार चाहता था कि डाक्टर दवा या इंजेक्शन के जरिये उसकी डिलीवर कुछ घंटों के लिए टाल दें और वह सड़क मार्ग से अटारी बार्डर पहुंच जाए, लेकिन डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद महविश ने लुधियाना में बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बच्ची के जन्म के बाद वाघा सीमा पार इंतजार कर रहे महविश के पति शोएब राइन को भी इसकी जानकारी दी गई। अब परिवार इस बात को लेकर पसोपेश में है कि बच्ची को पाकिस्तान की नागरिकता मिलने में किसी तरह की समस्या न आए।

  • 13 साल बाद जल्द शुरू हो सकती हैं भारत-पाकिस्तान के बीच मैचों की सीरीज 

    नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान की टीम जब भी आमने-सामने होती है तब इस मैच का रोमांच अलग ही होता है। हालांकि अब ज्यादातर इन दोनों टीमों के बीच मैच किसी बड़े ही टूर्नामेंट में देखने को मिलती है। पिछले 13 साल से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज देखने को नहीं मिली है। आखिरी बार इन दोनों टीमें के बीच साल 2013 में द्विपक्षीय सीरीज देखने को मिली थी। उस वक्त पाकिस्तान की टीम भारत के दौरे पर थी।वहीं दूसरी तरफ अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज होने के संकते दिए हैं।

    हालांकि बीसीसीआई की तरफ से अभी इसको लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। पाकिसतान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने बताया कि दोनों देशों की सरकार से अनुमति मिलने की देर हैं। अगर दोनों देशों की सरकार भारत-पाकिस्तान सीरीज के लिए अनुमति दे देती हैं तो जल्द ही फैंस को इन दोनों टीमों के बीच शानदार सीरीज देखने को मिलेगी। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड आपस में खेलने के लिए तैयार हैं। दोनों देशों के बीच सरहद पर बढ़े तनाव को देखते हुए अब भारत-पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज देखने को नहीं मिलती है।

    दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुछ दिनों पहले कहा था कि जब तक पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ खत्म नहीं हो जाती है तब दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो सकती है। अब भारत और पाकिस्तान के बीच फैंस को रोमांचक मुकाबला टी20 विश्व कप 2024 में देखने को मिलेगा। इस बार टी20 विश्व कप 2024 अमेरिका और वेस्टइंडीज की धरती पर खेला जाएगा। जिसके लिए भारत और पाकिस्तान की टीम को भी एक ही ग्रुप में रखा गया है।

  • वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को मिला गंदा खाना, IRCTC को शिकायत करने पर मिला यह जवाब, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को गंदा और बदबूदार खाना परोसने का मामला सामने आया है। एक यात्री ने इसका वीडियो बनाकर मामले की शिकायत रेलवे से की, जिस पर IRCTC  ने जवाब देते हुए बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बताया जाता है कि यह वीडियो नई दिल्ली से वाराणसी की यात्रा करने के दौरान का है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर आकाश केशरी नाम के एक यूजर ने भारतीय रेलवे और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए दावा किया कि वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को खराब खाना परोसा गया। उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया और अपने पैसों को लौटाने की मांग की। आकाश ने कहा कि इस तरह के वेंडर्स वंदे भारत एक्सप्रेस का नाम खराब कर रहे हैं।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वंदे भारत में सफर कर रहे यात्री रेलवे कर्मचारियों से खाना ले जाने के लिए कह रहे हैं। वहीं, एक यात्री को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि सब्जी से बदबू आ रही है। दाल खराब हो गई है। आकाश केशरी ने छह जनवरी को ‘एक्स’ पर वंदे भारत ट्रेन में खाना खराब मिलने को लेकर पोस्ट किया था, जिसे अब तक 26 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। पोस्ट को 149 लोगों ने लाइक और 117 लोगों ने रिपोस्ट किया है। आकाश के पोस्ट पर IRCTC ने जवाब देते हुए कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आपके असंतोषजनक अनुभव के लिए हमें हार्दिक खेद है। सेवा प्रदाता पर उचित जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा जिम्मेदार सेवा प्रदाता कर्मचारियों को हटा दिया गया है और लाइसेंसधारी को उचित निर्देश दिया गया है। ऑन-बोर्ड सेवाओं की निगरानी को और मजबूत किया गया है।

  • पंजाब : सेंटर यूनिवर्सिटी में छात्र ने किया सुसाइड, देखें वीडियो

    बठिंडा : सेंटर यूनिवर्सिटी में छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्र की पहचान मनजिद वासी केरल के तौर पर हुई है। सेंटर यूनिवर्सिटी में स्टैटिक्स कोर्स में द्वितीय वर्ष का छात्र था। नंदगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। 

    नंदगढ़ थाने के SHO तरनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सेंटर यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने उसके हॉस्टल के कमरे की जांच की तो वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।  मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः गुरुद्वारा साहिब को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV 

    जालधर, ENS: चोरी और लूटपाट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन बेखौफ चोर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए कि अब चोर धार्मिकों स्थलों को निशाना बना रहे है। वहीं ताजा मामला फिल्लौर से सामने आया है। जहां चोर ने गुरुद्वारा साहिब को निशाना बनाया। इस दौरान चोर गोलक से नगदी और सिलेंडर लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर गोलक से पैसे निकालकर साइड पर रख रहा है। जिसके बाद चोर पैसे इकट्ठे करने के बाद वहां से एक सिलेंडर भी ले गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है, जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

  • कड़ाके की ठंड का कहर, 36 बच्चों की मौ’त

    नई दिल्ली :  पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड इतनी ज्यादा है कि ठंड के कारण पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में निमोनिया फैल गया है। निमोनिया से कम से कम 36 बच्चों की मौत हो गई है। ठंड के बढ़ते प्रकोप के चलते घबराए प्रशासन ने स्कूलों में सुबह होने वाली प्रार्थना सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। प्रार्थना सभाओं पर 31 जनवरी तक प्रतिबंध लगाने का यह निर्णय प्रांत में 36 बच्चों की मौत के अलावा स्कूली बच्चों में निमोनिया के मामलों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर लिया गया है।