Blog

  • होशियारपुर: बीजेपी विधायक ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    होशियारपुर: बीजेपी विधायक ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    होशियारपुर /अनिकेत :  मुकेरिया से विधायक व जालंधर उपचुनाव के सहप्रभारी जंगी लाल महाजन ने कहा की जालंधर में चाहे उनकी पार्टी पहली बार अपने बल पर लोक सभा लड़ने जा रही है, लेकिन पार्टी जनसंपर्क अभयान से लोगो से जुड़ इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी और जीत प्राप्त करेगी। उन्होंने पंजाब के मौजूदा हालातो को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया और कहा की कल जो अजनाला में हुआ उस से पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते है। उन्होंने कहा की जल्द पंजाब की जनता जालंधर उपचुनाव में इस बार का जवाब देंगे।

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी और दो सह प्रभारियों की नियुक्तियां की थी। लोकसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश भारती को प्रभारी बनाया था। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और मुकेरियां के विधायक जंगीलाल महाजन को सह प्रभारी नियुक्त किया गया था। अब पार्टी का ध्यान उम्मीदवार चयन और चुनाव की तैयारियों पर है। इसके लिए माइक्रो मैनेजमेंट पर भी बल दिया जा रहा है।

  • पंजाबः व्यक्ति की उंगलियां काटने के मामले में पुलिस ने किया केस दर्ज, छापेमारी जारी, देखें वीडियो

    पंजाबः व्यक्ति की उंगलियां काटने के मामले में पुलिस ने किया केस दर्ज, छापेमारी जारी, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के साथ लगते गांव बड माजरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मोहाली निवासी एक युवकों ने दिनदहाड़े सरेआम हाथों की उंगलियां काट दी गई है। जिसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। मिली जानकारी अनुसार गांव मोहाली निवासी हरदीप सिंह उर्फ राजू की कुछ व्यक्तियों द्वारा तेजधार हथियारों से उंगलियां काटने का मामला सामने आया है वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्तियों द्वारा बाय कायदा घटना के समय वीडियो भी बनाई गई।

    जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, वीडियो वायरल होते ही सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया और मोहाली फेज 1 पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्ति पर अलग-अलग संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। एफआइआर संख्या 21 दिनांक 09.02.2023 धारा 326, 365, 379 बी, 34 आईपीसी व 25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई। 

    आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कुछ महीने पहले मोहाली में कुछ युवकों द्वारा बंटी नामक युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था, उस वारदात में शामिल होने के शक के आधार पर मृतक के परिवारिक मेंबरों द्वारा यह घटना को अंजाम दिया गया है। इस खौफनाक वारदात के पीछे वजह और आरोपियों का अभी तक पत नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है। 

  • पंजाबः V-Care अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

    पंजाबः V-Care अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

    अबोहरः शहर के साहित्य सदन रोड स्थित वी-केयर अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और डॉक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति हकीकत खान को बीती शाम इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और देर रात उनका ऑपरेशन किया गया। परिजनों का आरोप है कि उसके बाद डॉक्टर ने मरीज की कोई सही तरीके से देखभाल नहीं की।

    जिसके कारण मरीज को बार-बार दर्द होता रहा और उसने इस संबंध में बार-बार डॉक्टर को बताया, लेकिन उन्होंने सही से उसकी देखभाल नहीं की। पूरी रात बीत जाने के बाद सुबह कंपाउंडर ने दर्द का इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन देने के कुछ समय बाद मेरे पति की मृत्यु हो गई, उस समय डॉक्टर ने आकर देखा कि समय बीत चुका है और डॉक्टर से बात की और उन्होंने कहा कि हमारी ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई है।

  • पंजाबः बारहवीं कक्षा का English का एग्जाम हुआ स्थगित, पढ़ें आदेश की कॉपी

    पंजाबः बारहवीं कक्षा का English का एग्जाम हुआ स्थगित, पढ़ें आदेश की कॉपी

    चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार आज होने वाली बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा कब कराई जाएगी, इस बारे में विभाग ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर 2 बजे बारहवीं कक्षा के छात्रों का यह एग्ज़ाम लिया जाना था, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर जैसे ही स्टाफ़ पहुंचा उन्हें एग्ज़ाम रद्द होने की सूचना मिली। अधिकारिक तौर पर अभी पेपर पर रद्द होने के कारण नहीं बताए गए हैं।

  • 1 क्विंटल 8 किलो 900 ग्राम भुक्की सहित ट्रक चालक गिरफ्तार

    1 क्विंटल 8 किलो 900 ग्राम भुक्की सहित ट्रक चालक गिरफ्तार

    ऊना/ सुशील पंडित : थाना हरोली पुलिस ने नशे का कारोवार करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ शिंकजा निरन्तर कसा जा रहा है । इसी कड़ी में पुलिस द्वारा गत रात्रि गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए गांव बाथू में नाके के दौराने ट्रक संख्या ( HP72D-3928) की चैंकिग के दौरान ट्रक के डाले से चार बोरियों में छुपाकर लाई जा रही 108 किलो भुक्की बरामद की है । आरोपित ट्रक चालक सूरज प्रकाश के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है जिसको अदालत में पेश किया जाएगा और आरोपी से यह पता लगाया जाएगा कि भुक्की की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई है और किन व्यक्तियों को दी जानी थी । 

    ज्ञात रहे कि हरोली क्षेत्र के अन्तर्गत भुक्की के कारोबार में काफी लोग संलिप्त है जिस सम्बन्ध में उप-मण्डल पुलिस अधिकारी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को वक्शा नहीं जाएगा और इस मामले में तफ्तीश के दौरान अन्य जिन व्यक्तियों की भी संलिप्तता पाई जाएगी उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी । हरोली पुलिस द्वारा इस वर्ष अब तक नशेड़ियों व नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ 10 मामले पंजीकृत करके 14 आरोपियों को हवालात की सैर करवा दी गई है और पुलिस द्वारा करीब 100 ग्राम चिट्टा व 111 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई है ।

  • पंजाबः लवप्रीत तूफान की रिहाई के ऑर्डर आए सामने

    पंजाबः लवप्रीत तूफान की रिहाई के ऑर्डर आए सामने

    अमृतसरः अजनाला में लवप्रीत सिंह तूफान की रिहाई को लेकर कानूनी कार्यवाही पूरी की जा रही है। उनके रिलीज के ऑर्डर की कॉपी सामने आई है। आज शाम तक लवप्रीत को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। उसकी रिहाई को लेकर अजनाला में आज भी भारी पुलिस फोर्स तैनात है, वहीं खालिस्तानी समर्थक भी भारी संख्य में मौजूद है। 

    इससे पहले एसएसपी ने कहा था कि तूफान ने सबूत पेश किए कि वह मौके पर मौजूद नहीं था। हमने इसे कोर्ट में जमा कर दिया है। अमृतपाल के साथी पप्पल प्रीत सिंह ने कहा कि अमृतपाल निजी लड़ाई नहीं लड़ रहा है, वह सिख कौम की लड़ाई लड़ रहा है उन्होंने कहा कि तूफान की रिहाई के बाद उनके सभी कार्यकर्ता श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने भी जाएंगे। 

    वहीं वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने कहा कि खालिस्तान के हमारे उद्देश्य को बुराई और वर्जित के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इसे बौद्धिक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए कि इसके भू-राजनीतिक लाभ क्या हो सकते हैं। यह एक विचारधारा है और विचारधारा कभी मरती नहीं है। हम दिल्ली से कुछ नहीं मांग रहे हैं। वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल के साथियों पर दर्ज मामलों की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) करेगी। पुलिस के इस आश्वासन के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर धरना जारी रखा है। पंजाब पुलिस बार्डर जोन के आईजी मुनीष चावला और अमृतसर (ग्रामीण) के एसएसपी सतिंदर सिंह का कहना है कि वारिस पंजाब दे के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक हो गई है। 

    संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना वापस लेने की बात मान ली और आश्वासन दिया कि कार्यकर्ता किसी भी तरह माहौल खराब नहीं करेंगे। पुलिस की ओर से कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जत्थेबंदी के कार्यकर्ता लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान को शुक्रवार सुबह रिहा कर देगी। मामला रद्द करने व इसकी तह तक जांच करने के लिए एसआईटी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जत्थेबंदी के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस अधिकारियों की बातचीत बढ़िया माहौल में हुई है।

    इस दौरान उनके साथ अलग-अलग पुलिस अधिकारियों के साथ अमृतसर पुलिस के कमिश्नर जसकरण सिंह भी मौजूद रहे। अमृतपाल सिंह ने भी कहा कि उनके संगठन की पुलिस से बातचीत हो गई है। पुलिस ने लवप्रीत सिंह को शुक्रवार सुबह रिहा करने का भरोसा दिया है। यह भी कहा कि मामले की जांच के लिए एसआइटी बनाई जाएगी। सुबह जब पुलिस लवप्रीत को रिहा कर देगी तो हम वापस चले जाएंगे।

  • ऊना के रोबिन सैणी ने स्वरोजगार की लिखी नई ईबारत 

    ऊना के रोबिन सैणी ने स्वरोजगार की लिखी नई ईबारत 

    इंजीनियर की नौकरी छोड़कर अपनाई मशरूम की खेती

    रोबिन सैणी वर्तमान में अर्जित कर रहे हैं लाखों की इन्कम

    ऊना/सुशील पंडित : अब पढे़-लिखे लोगों का रूझान खेती की ओर बढ़ रहा है। खेती को व्यवसाय के रूप में अपनाकर घर बैठे ही लाखों रूपये कमा रहे हैं। ऐसे ही शख्स हंै जिला ऊना के लोअर अरनियाला के रोबिन सैणी जिन्हें घर की विपरीत परिस्थितियों के चलते इंजीनियर की नौकरी छोड़नी पड़ी। नौकरी छोड़ने के उपरांत आय के सभी साधन बंद हो गए, तो उन्होंने खुद का व्यवसाय आरंभ करने के बारे में सोचा और घर बैठे ही मशरूम की खेती करने का मन बनाया। वर्तमान में रोबिन सैणी सफलतापूर्वक मशरूम की खेती कर रहे हैं और अन्यों को भी इस व्यवसाय से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 

    रोबन सैणी का कहना है कि जैसी ही उन्होंने मशरूम की खेती करने का मन बनाया, तो सबसे पहले वह बागवानी विभाग के अधिकारियों से मिले और मशरूम उत्पाद के विषय से संबंधित पूर्ण जानकारी हासिल की। रोबिन सैणी ने बताया कि मशरूम की खेती करने के लिए पालमपुर में पांच दिन का प्रशिक्षण लिया। खुम्ब अनुसंधान निदेशालय (डीएमआर) सोलन से भी मशरूम करने में भी काफी सहयोग मिला। 

    मशरूम की खेती शुरू करने के लिए रोबिन सैणी ने बैंक से 16 लाख रूपये का ऋण लिया जिसमें विभाग के ओर 8 लाख रूपये की सबसिडी मिली। उन्होंने घर के एक कमरे से मशरूम की खेती 700 बैग लगाकर शुरू की, उसके उपरांत 15-20 दिन के अंतराल में उन्होंने तीन कमरों में मशरूम के 800-800 बैग में खेती करनी आरंभ की। रोबिन ने बताया कि समय पर सीरीज़ में फसल तैयार होने से उन्हें बैंक की किस्त देने में किसी तरह की आर्थिक दिक्कत नहीं हुई और विभाग द्वारा भी उन्हें समय पर उपदान की राशि प्रदान की गई जिससे उन्होंने सीरीज़ में मशरूम की खेती की।

    अबतक रोबिन सैणी मशरूम की पांच फसलें ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि उत्पादित मशरूम को स्थानीय बाजार के अतिरिक्त जिला के साथ लगते पड़ोसी जिला होशियारपुर और नंगल में भी इसकी बिक्री करते हैं। रोबिन सैणी ने बताया कि मशरूम उत्पादन पर आई कुल लागत का 50 प्रतिशत मुनाफा कमा लेते हैं। उन्होंने  मशरूम उत्पादन से 6 माह में करीब 2.5 लाख रूपये की आय अर्जित की। रोबिन ने बताया कि विभागीय अधिकारी समय-समय पर मशरूम खेती का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हैं कि किस समय पर कौन सी ऐहतियात बरतनी है। 

    रोबिन सैणी का कहना है कि बेरोजगार युवा इस फार्मिंग को अपनाएं। स्वरोजगार के लिए मशरूम की खेती करना एक अच्छा विकल्प है। उन्होंने बताया कि मशरूम की खेती एक फैमिली फार्मिंग है जिसे परिवार के सदस्यों के साथ घर बैठकर आसानी से किया जा सकता है।उन्होंने बेरोजगार युवाओं से आग्रह किया कि वे रोजगार के लिए बाहरी राज्यों का रूख न करें, अपितु सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर घर बैठे ही स्वरोजगार को अपनाकर अपने घर की आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं।

    विषय विशेषज्ञ बागवानी विभाग ऊना के डाॅ केके भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों/बागवानों के उत्थान के लिए बागवानी के क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इन्हीं योजनाओं के तहत हिमाचल खुम्ब विकास एक प्रमुख योजना है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों व बागवानों को 40 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। केकेभारद्वाज ने बताया कि खुम्ब उत्पादन का कार्य करने के लिए किसानों व बागवानों को पहले छोटे स्तर पर खुम्ब उत्पादन का कार्य करना चाहिए। उन्होंने किसानों/बागवानों से आहवान किया कि वे पहले छोटे स्तर की खुम्ब उत्पादन ईकाई से अपना कार्य आरंभ करें जैसे ही मशरूम के कार्य में अनुभव हो जाता है तो किसान व बागवान मशरूम की खेती करने के लिए बडे़ स्तर की ईकाई पर कार्य कर सकते हैं। उन्होंने जिला के नौजवानों से मशरूम उत्पादन की खेती का स्वरोजगार अपनाने की अपील की तथा आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

  • प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं कर्मचारी संघ के चुनाव 26फरवरी को

    प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं कर्मचारी संघ के चुनाव 26फरवरी को

    ऊना/सुशील पंडित :  हिमाचल प्रदेश प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं कर्मचारी संघ के चुनाव जिला ऊना के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक सदा शिव धौम्येशवर महादेव मंदिर के प्रांगण में 26फरवरी को होंगे। संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक 10.30बजे रखी गई है। जिसमें राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा।

    प्रवीण शर्मा ने बताया कि सभी सहकार बंधुओं से आग्रह किया है कि आप इस बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा राज्य कार्यकारिणी के चुनाव में अपना योगदान दें। प्रवीण शर्मा ने बताया कि जो लोग ऊना से बाया बडुही जोल तथा दुसरी तरफ से हमीरपुर बड़सर बंगाणा नलवाडी तलमेहड़ा से सदा शिव धौम्येशवर महादेव मंदिर तलमेहड़ा बही में पहुंच सकते हैं।

  • जिम में वर्कआउट के दौरान कॉन्स्टेबल की मौत, देखें CCTV

    जिम में वर्कआउट के दौरान कॉन्स्टेबल की मौत, देखें CCTV

    हैदराबादः देश में पिछले कुछ सालों में युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं। इसमें भी अधिकतर युवा ऐसे रहे जिनकी उम्र बहुत की कम रही है। वीरवार को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां जिम में एक्सरसाइज करते हुए 24 साल के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। शख्स का नाम विशाल बताया जा रहा है।

    पुलिस कॉन्स्टेबल की तैनाती हैदराबाद के आसिफ नगर पुलिस थाने में थी। वीरवार सुबह विशाल एक्सरसाइज करने के लिए जिम पहुंचे थे। एक्सरसाइज करते समय अचानक जमीन पर गिर गए और फिर उठे ही नहीं। विशान को जमीन पर गिरते देख जिम में एक्सरसाइज कर रहे बाकी लोग भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि विशाल को हार्ट अटैक आया था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

    बता दें कि पिछले महीने मध्य प्रदेश के इंदौर में मात्र 16 साल की छात्रा की स्कूल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। स्थानीय निवासी राघवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उनकी 16 साल की भांजी वृंदा त्रिपाठी ऊषा नगर के छत्रपति शिवाजी स्कूल में 25 जनवरी को चलते-चलते अनाचक चक्कर खाकर गिर गई थी।

    गिरने के बाद वृंदा के चेहरे पर पानी छिड़का गया, लेकिन उसे होश नहीं आया। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उससे पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। फिर भी डॉक्टरों ने सीपीआर और अन्य उपाए किए लेकिन वृंदा होश में नहीं आई। अंत में मृत घोषित कर दिया गया।

  • ट्रक और पिकअप वैन की हुई टक्कर, 11 की मौत

    ट्रक और पिकअप वैन की हुई टक्कर, 11 की मौत

    रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक बुरी खबर सामने आई है जहां पर देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर घायल हो गए। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के चलते इलाके में चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में देर रात भाटापारा थाना क्षेत्र के खमरिया गांव के पास एक पिकअप वैन के ट्रक से टकरा जाने से चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक दर्जन अन्य घायल हो गए।

    घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। इसके साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।